District-Sirmaur Questions-Answers

District-Sirmaur Questions-Answers

District-Sirmaur Questions-Answers

(1) सिरमौर जिले के रूप में गठन कब हुआ?

उत्तर: 15 अप्रैल 1984

(2) सिरमौर जिले की कुल जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है?

उत्तर: 5,30,164(7.73%)

(3) सिरमौर जिले की कुल कितनी ग्राम पंचायतें हैं?

उत्तर: 228

(4) सिरमौर जिले में कुल कितने विधानसभा क्षेत्र हैं?

उत्तर: 05

(5) सिरमौर जिले में कितने विकासखंड है?

उत्तर: 06

(6) सिरमौर जिले का कुल क्षेत्रफल कितना वर्ग किलोमीटर है?

उत्तर: 2825 वर्ग किलोमीटर (5.07%)

(7) सिरमौर जिले का मुख्यालय कहां है?

उत्तर: नाहन

(8) 2011 के अनुसार सिरमौर जिले का जनसंख्या घनत्व कितना है?

उत्तर: 188

(9) 2011 के अनुसार जिले का लिंगानुपात कितना है?

उत्तर: 915

(10) सिरमौर जिले का 2011 के अनुसार साक्षरता दर कितना प्रतिशत है?

उत्तर: 79.98%

(11) सिरमौर जिले में कुल कितने गांव हैं?

उत्तर: 971 (आबाद गाँव 966)

(12) 2011 के अनुसार सिरमौर जिले का शिशु लिंगानुपात कितना है?

उत्तर: 930

(13) गिरी पार और गिरी आर धार किस जिले में पाई जाती है?

उत्तर: सिरमौर

(14) कौन सी नदी सिरमौर जिले को दो भागों में बांटती हैं?

उत्तर: यमुना नदी

(15) सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

उत्तर: चूड़धार

(16) शिलाई धार, हरिपुरधार, नौहरा धार, टपरोली-जड़ोल धार, सैनधार और धारटी धार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: सिरमौर

(17) सिरमौर जिले की सबसे उपजाऊ घाटी कौन सी है?

उत्तर: क्यारदा दून

(18) जलाल, बाटा और मारकंडा नदियाँ हिमाचल प्रदेश के किस जिले में बहती हैं ?

उत्तर: सिरमौर

(19) यमुना नदी यमुनोत्री (उत्तराखंड) से निकलकर हिमाचल प्रदेश में किस जगह में प्रवेश करती है?

उत्तर: खोदरी माजरी

(20) यमुना नदी हिमाचल प्रदेश को किस जगह छोड़कर उत्तराखंड में प्रवेश करती है?

उत्तर: ताजे वाला

(21) टोंस नदी यमुना नदी में किस जगह पर आकर मिलती है?

उत्तर: खोदरी माजरी

(22) गिरि नदी यमुना नदी में किस जगह पर आकर मिलती है?

उत्तर: रामपुर घाट

(23) बाटा नदी यमुना नदी में किस जगह पर आकर मिलती है?

उत्तर: बातामंडी

(24) गिरि नदी कहां से निकलती है?

उत्तर: कूपर चोटी (जुब्बल)

(25) जलाल नदी किस जगह पर आकर गिरि नदी में मिलती है?

उत्तर: ददाहू

District-Sirmaur Questions-Answers

(26) कौन सी नदी सिरमौर ज़िले की सैन धार और धारटी धार को भागों में बांटती है?

उत्तर: जलाल नदी

(27) घग्घर नदी और गिरि नदी किस नदी की सहायक नदियाँ है?

उत्तर: यमुना नदी

(28) सिरमौर के प्राचीन निवासी कौन थे?

उत्तर: कुलिन्द

(29) राजा रसालू के पूर्वज का नाम क्या था?

उत्तर: सिरमौर

(30) ‘तारीख-2 रियासत सिरमौर’ पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?

उत्तर: रणजौर सिंह

(31) रंजौर सिंह की पुस्तक के अनुसार सिरमौर का प्राचीन नाम क्या था?

उत्तर: सलोकिना

(32) सिरमौर रियासत की स्थापना 1139 ई. में किस राजा ने की?

उत्तर: सालवाहन के पुत्र राजा रसालू

(33) 1195 में सिरमौर रियासत की स्थापना किस राजा ने की?

उत्तर: सुभंश प्रकाश (शोभा रावल)

(34) ‘मालदा किले’ पर कब्जा कर उसका नाम ‘माहे देवल’ किस राजा ने क्या रखा?

उत्तर: माहे प्रकाश (1199-1217)

(35) किस राजा ने 1217 ई. में सिरमौर रियासत की राजधानी राजवन से कालसी में स्थानांतरित की?

उत्तर: उदित प्रकाश

(36) कॉल प्रकाश ने 1235 ईसवी में किसको शरण दी थी?

उत्तर: रजिया सुल्तान के विरोधी “निजाम-उल-मुल्क”

(37) किस राजा ने सिरमोर रियासत की राजधानी ‘रतेश ‘ को बनाया?

उत्तर: सुमेर प्रकाश (1239-1248)

(38) किस राजा ने सिरमौर रियासत की राजधानी ‘रतेश’ से पुनः ‘कालसी’ में स्थापित की?

उत्तर: सूरज प्रकाश (1374-1386)

(39) सिरमौर रियासत का कौनसा शासक फिरोजशाह तुगलक का समकालीन था?

उत्तर: भगत प्रकाश (1374-1386)

(40) किसके शासनकाल में फिरोजशाह तुगलक ने 1379 ईसवी में सिरमौर रियासत को अपनी जागीर बनाया?

उत्तर: भगत प्रकाश  

(41) सिरमौर रियासत के किस राजा ने हाटकोटी को अपनी राजधानी बनाया?

उत्तर: वीर प्रकाश

(42) सिरमौर रियासत के किस राजा ने ‘रावीनगढ़ किले’ का निर्माण करवाया?

उत्तर: वीर प्रकाश

(43) किस राजा ने सिरमौर रियासत  की राजधानी गिरि नदी के तट पर ‘नेरी गाँव ‘ में स्थापित की?

उत्तर: नेकट प्रकाश (1398-1414)

(44) किस राजा ने सिरमौर रियासत की राजधानी नेरी से जोगड़ी किले में स्थानांतरित की?

उत्तर: गर्व प्रकाश (1414-1432)

(45) किस राजा ने सिरमौर रियासत की राजधानी पच्छाद के ‘देवठल’ में स्थापित की?

उत्तर: ब्रह्म प्रकाश (1432-1446)

(46) किस राजा ने सिरमौर रियासत की राजधानी ‘देवठल’ से बदलकर पुनः कलसी में स्थापित की?

उत्तर: धर्म प्रकाश (1538-1570)

(47) किस राजा ने सिरमौर के त्रिलोकपुर में 1573 ईस्वी में बाला सुंदरी का मंदिर बनवाया?

उत्तर: दीप प्रकाश (1570-1585)

(48) सिरमौर रियासत के किस राजा ने बाबा बनवारी दास के परामर्श से 1621 ई. में रियासत की राजधानी ‘कलसी से नाहन’ स्थानांतरित की?

उत्तर: कर्म प्रकाश (1616-1630)

(49) सिरमौर रियासत का कौन सा राजा शाहजहां का समकालीन था?

उत्तर: मन्धाता प्रकाश (1630-1664)

(50) सिरमौर रियासत के किस राजा ने गुलाम कादिर रोहिल्ला को युद्ध में हराया था?

उत्तर: जगत प्रकाश (1773-1792)

District-Sirmaur Questions-Answers

(51) 1785 ई.में जगत प्रकाश ने कौन सी देवी का मंदिर बनवाया?

उत्तर: कटासन देवी मंदिर

(52) सिरमौर रियासत के कौन से राजा ने कहलूर के राजा महान चंद की सहायता के लिए  संसारचंद और हंडूर रियासत के विरुद्ध युद्ध लड़ा?

उत्तर: धर्म प्रकाश (1792-1796)

(53) कौन सा राजा परिवार के साथ 1803 ईसवी में क्यारदा दून के ‘कांगड़ा किले’ में रहने लगा?

उत्तर: कर्म प्रकाश (1796-1815)

(54) सिरमौर रियासत के किस राजा ने घरेलू विद्रोह को दबाने के लिए गोरखाओं को आमंत्रित किया?

उत्तर: कर्म प्रकाश

(55) किस राजा ने सिरमौर रियासत को 1809 ई. में अपने अधीन कर लिया?

उत्तर: रणजौर सिंह (अमर सिंह थापा का पुत्र)

(56) रंजौर सिंह ने किस दुर्ग का निर्माण करवाया?

उत्तर: जातक दुर्ग

(57) ब्रिटिश सेना ने किसके नेतृत्व में जातक दुर्ग से गोरखाओं को 21 मई 1815 ईस्वी को निकाल दिया?

उत्तर: जनरल मार्टिंडेल

(58) किस राजा को ब्रिटिश सरकार ने दिसंबर 1815 ईसवी में राजा बनाया?

उत्तर: फतेह प्रकाश

(59) ‘शीशमहल’ और ‘मोतीमहल’ का निर्माण सिरमौर के किस राजा ने करवाया?

उत्तर: फतेह प्रकाश

(60) सिरमौर के किस राजा ने 1857 ईसवी के विद्रोह में अंग्रेजों का साथ दिया था?

उत्तर: शमशेर प्रकाश

(61) किस वर्ष नाहन में मुन्सिपल कमेटी की स्थापना हुई?

उत्तर: 1868

(62) लॉर्ड रिपन नाहन किस वर्ष आए?

उत्तर: 1808

(63) लॉर्ड डफरिन नाहन किस वर्ष आए?

उत्तर: 1885

(64) लिंटन मेमोरियल (दिल्ली गेट) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: सिरमौर (नाहन)

(65) सबसे लंबी अवधि (42 वर्ष )तक शासन करने वाले सिरमौर के कौन से राजा थे?

उत्तर: राजा शमशेर प्रकाश

(66) प्रथम विश्व युद्ध में योगदान के लिए ब्रिटिश सरकार ने सिरमौर के किस राजा को ‘महाराजा’ और K.C.S.I की उपाधि से अलंकृत किया था?

उत्तर: अमरप्रकाश

(67) सिरमौर के किस राजा की मृत्यु ऑस्ट्रिया की राजधानी वियाना में हुई थी?

उत्तर: अमरप्रकाश (1933)

(68) महिमा पुस्तकालय हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: सिरमौर

(69) सिरमौर रियासत के अंतिम शासक कौन थे?

उत्तर: राजा राजेंद्र प्रकाश

(70) सिरमौर में पजौता आंदोलन किस वर्ष हुआ?

उत्तर: 1942

District-Sirmaur Questions-Answers

(71) सिरमौर के राजवन में कौन सी कंपनी की सीमेंट फैक्ट्री है?

उत्तर: CCI सीमेंट फैक्ट्री (1980)

(72) सिरमौर के किस जगह में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर का क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र है?

उत्तर: धौला कुआं

(73) गिरी जल विद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश के किस ज़िले में स्थित है?

उत्तर: सिरमौर

(74) राजगढ़ को और किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: पीच वैली

(75) गिरि जल विद्युत परियोजना कितने मेगावाट की परियोजना है?

उत्तर: 60 मेगा वाट

(76) 1893 ई. में सिरमौर का पहला बैंक किस नाम से खुला था?

उत्तर: नाहन नेशनल बैंक (Bank of Sirmaur)

(77) किस वर्ष ‘बैंक ऑफ़ सिरमौर’ का विलय  हिमाचल प्रदेश राज्य सरकारी बैंक में कर दिया गया?

उत्तर: 1955

(78) सिरमौर के किस स्थान में चूना पत्थर की खाने है?

उत्तर: कमरऊ

(79) लोकनाट्य ‘स्वांग’ और ‘करियाला’ का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से हैं?

उत्तर: सिरमौर

(80) सिंबलबाड़ा राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: सिरमौर

(81) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में ‘सुकेती’ ‘फॉसिल पार्क’ स्थित है?

उत्तर: सिरमौर

(82) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के किस स्थान पर विश्वकर्मा मंदिर स्थित है?

उत्तर: पौंटा साहिब

(83) हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. वाई.एस. परमार का जन्म सिरमौर जिला के किस गांव में हुआ?

उत्तर: बागथन के चन्हालग गाँव (4 अगस्त 1906)

(84) “हिमालया में बहुपति (Polyandry) प्रथा” नामक पुस्तक किसने लिखी?

उत्तर: डॉ. वाई.एस. परमार

(85) राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किंकरी देवी का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: सिरमौर

(86) किंकरी देवी सिरमौर जिले के किस पंचायत से संबंध रखती हैं?

उत्तर: संगहाड़  

(87) सिरमौर जिले का कितना प्रतिशत भाग वनाच्छादित है?

उत्तर: 48.96%

[mtouchquiz 12]

District-Sirmaur Questions-Answers-District-Sirmaur Questions-Answers

District-Una Questions-Answers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *