District-Solan Questions-Answers

District-Solan Questions-Answers

(1) सोलन का जिले के रूप में गठन कब हुआ?

उत्तर: 1 सितम्बर 1972

(2) सोलन ज़िले का जिला मुख्यालय कहाँ है?

उत्तर: सोलन

(3) 2011 की जनगणना के अनुसार सोलन ज़िले का जनसंख्या घनत्व कितना है?

उत्तर: 298

(4) 2011 के अनुसार सोलन ज़िले का साक्षरता दर कितना प्रतिशत है?

उत्तर: 85.02 %

(5) सोलन ज़िले में कुल कितने गाँव है?

उत्तर: 2536 (आबाद गाँव 2388)

(6) सोलन ज़िले में कुल कितने विकास खंड है?

उत्तर: 05

(7) 2011 के अनुसार सोलन ज़िले का शिशु लिंगानुपात कितना है?

उत्तर: 898

(8) सोलन जिले का कुल क्षेत्रफल कितना वर्ग किलोमीटर है?

उत्तर: 1,936 वर्ग कि.मी. (3.40%)

(9) 2011 की जनगणना के अनुसार सोलन ज़िले की कुल जनसंख्या कितनी है?

उत्तर: 5,76,670 (8.41%)

(10) 2011 के अनुसार सोलन ज़िले का लिंगानुपात कितना है?

उत्तर: 884

(11) सोलन ज़िले की दशकीय (2001-2011) जनसंख्या वृद्धि दर कितनी है?

उत्तर: 15.21%

(12) सोलन ज़िले में कुल कितनी ग्राम पंचायतें है?

उत्तर: 211

(13) सोलन ज़िले में कुल कितने विधान सभा क्षेत्र है?

उत्तर: 5  

(14) 2011 की जनगणना के अनुसार सोलन ज़िले की कुल ग्रामीण जनसंख्या कितनी है?

उत्तर: 4,74,592 (82.30%)

(15) पूर्व राजवंशी राज्य बाघल और बघाट किस ज़िले के भाग थे?

उत्तर: सोलन

(16) स्वतंत्रता के पूर्व पटियाला के महाराजा की ग्रीष्मकालीन राजधानी कहाँ स्थित थी?

उत्तर: चायल

(17) देशी रियासतों में से कौन वर्तमान सोलन ज़िले का भाग नहीं है?

उत्तर: थरोच

(18) राजा दुर्गासिंह कहां के आखिरी शासक थे?

उत्तर: बघाट रियासत

(19) हण्डूर रियासत की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: अजयचंद

(20) 2011 के अनुसार सोलन जिले की कितनी प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जाति की थी?

उत्तर: 28.10%

(21) हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर महिला पॉलिटेक्निक संस्थान है?

उत्तर: कण्डाघाट

(22) सोलन में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

उत्तर: 05

(23) किस शहर कोखुंभ नगरीके नाम से जाना जाता है?

उत्तर: सोलन

(24) 1966 में हिमाचल प्रदेश में पंजाब से मिलने से पूर्व कण्डाघाट पंजाब (वर्तमान में हरियाणा) के किस जिले का हिस्सा था?

उत्तर: अम्बाला

(25) हण्डूर (नालागढ़) और भागल पूर्व में किस राज्य की जागीरें रही  हैं?

उत्तर: बिलासपुर

District-Solan Questions-Answers

(26) महलोग रियासत की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: वीरचंद

(27) कुठार रियासत की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: सूरतचंद

(28) कुनिहार रियासत की स्थापना 1154 ई. में किसने की थी?

उत्तर: अभोजदेव

(29) मांगल, वेजा, हण्डूर, भांगल, बघाट कुठार, महलोग वर्तमान में किस जिले का हिस्सा है?

उत्तर: सोलन

(30) हिमाचल प्रदेश की किस पहाड़ी रियासत को लार्ड डलहौजी ने लैप्स की नीति के द्वारा अंग्रेजी साम्राज्य में मिलाया था?

उत्तर: बघाट

(31) हिमाचल प्रदेश के किस शहर में सलमान रुश्दी का घर है?

उत्तर: सोलन

(32) स्पाटु, बरोटीवाला, परवाणू , कसौली, नालागढ़, चायल, अर्की, धर्मपुर, दून, कण्डाघाट, किस ज़िले में स्थित है?

उत्तर: सोलन 

(33) गोरखों ने हण्डूर (नालागढ़) के किस शासक को होशियारपुर भगा 1803 में नालागढ़ पर कब्ज़ा किया था?

उत्तर: रामशरण

(34) 1876 में नालागढ़ के लोगों ने किसके अत्याचारों के विरुद्ध विद्रोह किया?

उत्तर: गुलाम कादिर खान

(35) कुनिहार प्रजामण्डल की स्थापना कब की गयी थी?

उत्तर: 1939 ई. में

(36) ‘अनीस बिला’ (सोलन) किसका पुश्तैनी घर था?

उत्तर: सलमान रशदी

(37) सपरून घाटी का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: सोलन

(38) कुनिहार घाटी का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: सोलन

(39) असनी नदी किसकी सहायक नदी है?

उत्तर: यमुना नदी

(40) वघाट रियासत की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: वसंतपाल (हरिचंद पाल)

(41) वघाट रियासत के किस राजा ने वघाट रियासत की राजधानी बोछ से सोलन बदली?

उत्तर: राणा दिलीप सिंह

(42) सोलन (वघाट) के दरबार हॉल में 26 जनवरी 1948 ईस्वी को हिमाचल प्रदेश का नामकरण  किया गया जिसकी अध्यक्षता किसने की थी?

उत्तर: राजा दुर्गा सिंह

(43) बाघल रियासत की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: अजय देव

(44) किस राजा ने अरकी को बाघल रियासत की राजधानी बनाया?

उत्तर: राणा सभाचंद

(45) अर्की शहर किसने स्थापित किया था?

उत्तर: राणा सभाचंद

(46) किसके शासनकाल में गोरखाओं का आक्रमण हुआ?

उत्तर: राणा जगत सिंह

(47) बाघल रियासत 1803 ईस्वी से 1815 ईसवी तक किसके नियंत्रण में रही ?

उत्तर: गोरखाओं के नियंत्रण में रहे

(48) संसार चंद के कौन से पुत्र ने सिख युद्ध के भय से किस राजा के पुत्र के यहां शरण ली  थी?

उत्तर: अनुरुद्ध चंद

(49) सोलन के किस राजा ने 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों की सहायता की थी?

उत्तर: राणा किशन सिंह

(50) बाघल के अंतिम शासक कौन थे?

उत्तर: गजेंद्र सिंह

District-Solan Questions-Answers

(51) कुनिहार रियासत की राजधानी क्या थी?

उत्तर: हाटकोटी

(52) गोरखाओं के युद्ध के समय कुनिहार रियासत के शासक कौन थे?

उत्तर: मगन देव

(53) कुनिहार रियासत से गोरखाओं के जाने के बाद कुनिहार रियासत के शासक कौन बने?

उत्तर: मुंगरी दास

(54) कुनिहार रियासत के अंतिम शासक कौन थे?

उत्तर: राव हरदेवसिंह

(55) गोरखा आक्रमण के समय कुठाड़ रियासत किस रियासत की जागीर थी?

उत्तर: क्योंथल

(56) सबाथू  किले का निर्माण किसने करवाया?

उत्तर: गोरखाओं

(57) 1816 ई. में ब्रिटिश सरकार ने पहली सैन्य चौकी किस किले में स्थापित की?

उत्तर: सबाथू किला

(58) महलोग रियासत की राजधानी 1612 ई. में कोट धारसी’ में किस राजा ने स्थानांतरित की थी?

उत्तर: उत्तम चंद

(59) महलोग के किस शासक ने हण्डूर के राजा राम शरण के यहां शरण ली?

उत्तर: ठाकुर संसार चंद

(60) महलोग रियासत के अंतिम शासक कौन थे?

उत्तर: ठाकुर नरेंद्र चंद

(61) बेजा रियासत के संस्थापक कौन थे?

उत्तर: ढोलचंद, गर्वचंद

(62) बेजा रियासत के अंतिम शासक कौन थे?

उत्तर: लक्ष्मी चंद

(63) मांगल रियासत के संस्थापक कौन थे?

उत्तर: अत्री राजपूत

(64) मांगल रियासत के अंतिम शासक कौन थे?

उत्तर: शिव सिंह मांगल

(65) मांगल रियासत किस रियासत की जागीर थी?

उत्तर: बिलासपुर रियासत

(66) तैमूर लंग ने भारत पर किस वर्ष आक्रमण किया?

उत्तर: 1398 ई. में

(67) तैमूर आक्रमण के समय हण्डूर रियासत का राजा कौन था?

उत्तर: राजा आलम चंद

(68) किस राजा ने तैमूर लंग की मदद की थी, जिसके बदले तैमूर लंग ने उसके राज्य को हानि नहीं पहुंचाई?

उत्तर: आलम चंद

(69) नालागढ़ की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: विक्रम चंद

(70) किस राजा ने नालागढ़ को हण्डूर रियासत की राजधानी बनाया?

उत्तर: विक्रम चंद

(71) किस राजा ने रामशहर को अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया?

उत्तर: रामचंद्र

(72) गोरखा आक्रमण के समय किस राजा को 3 वर्षों तक रामशहर किले में छिपना पड़ा?

उत्तर: राजा रामशरण

(73) किस राजा के शासनकाल के समय हण्डूर में पहाड़ी चित्रकला का विकास हुआ?

उत्तर: राजा राम शरण

(74) राजा राम शरण ने किसके साथ मिलकर हण्डूर से 1814 ईसवी में गोरखाओं को निकाला?

उत्तर: डेविड ऑक्टरलोनी

District-Solan Questions-Answers

(75) गोरखा सेनापति अमर सिंह थापा ने हण्डूर रियासत के किस किले में 15 मई 1815 को आत्मसमर्पण किया?

उत्तर: मलौण किला

(76) मोहन मीकिग ब्रुअरी की स्थापना किस वर्ष की गई?

उत्तर: 1855

(77) हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर कौन सा है?

उत्तर: बद्दी

(78) सोलन को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: मशरूम सिटी(खुम्ब नगरी )

(79) ‘Bahra university’ और ‘J.P. University’ हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: सोलन (बाकनाघाट)

(80) दाड़लाघाट में कौन सी कंपनी की सीमेंट फैक्ट्री है?

उत्तर: अम्बुजा सीमेंट

(81) वाई.एस.परमार बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय सोलन जिले के किस स्थान पर स्थित है?

उत्तर: नौणी

(82) लारेंस स्कूल हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के किस स्थान पर स्थित है?

उत्तर: कसौली के सनावर

(83) लॉरेंस स्कूल की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: सर हेनरी लॉरेंस

(84) पर्यटन स्थान चायल(Chail) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: सोलन

(85) चायल किस पटियाली महाराजा की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी?

उत्तर: भूपींद्र सिंह

(86) शूलनी माता का मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: सोलन

(87) शिल्ली वन्यजीव अभरण्य हिमाचल प्रदेश किस जिले में स्थित है?

उत्तर: सोलन

District-Solan Questions-Answers

[mtouchquiz 13]

District-Sirmaur Questions-Answers

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *