himachal pradesh August month current affairs 2022

himachal pradesh August month current affairs 2022

(01) मियाड़ घाटी का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: लाहौल-स्पीति

(02) बर्मिंघम में(Commonwealth Games 2022) विकास ठाकुर ने 96 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 346 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया, इनका संबंध हिमाचल के किस जिले से है? 

उत्तर: हमीरपुर

  • विकास ने इससे पहले 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था,
  • 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिला चुके हैं।

(03) हिमाचल प्रदेश में पहली बार किस जिले में दुर्लभ बिर्च प्रजाति का लंबी पूंछ वाला (सिसिस्टा कॉनकलर लेथेमी) चूहा मिला है?

उत्तर: लाहौल स्पीति

  • ग्रांफू और छतरू के बीच यह चूहा देखा गया है।
  • जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की सोलन की टीम को यह सफलता मिली है।
  • यह ट्रांस हिमालयी इलाका है।
  • पहली बार हिमाचल में यह चूूहा देखा गया है।

 

(04) IIT मंडी द्वारा इनक्यूबेट किए गए स्टार्टअप लैंडस्लाइड मॉनिटरिंग सिस्टम (एलएमएस) को किसके तहत तीसरा पुरस्कार मिला है?

उत्तर: सर्वश्रेष्ठ उद्यमिता पुरस्कार 2022

  • इस सिस्टम का निर्माण इंटियोट सर्विसेज प्रा. लिमिटेड ने IIT मंडी के सहयोग से किया है।
  • यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के उद्योग, परिवहन, श्रम और रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने प्रदान किया।

(05) ‘धूमल के हनुमानके रूप में पहचान बनाने वाले पूर्व मंत्री कौन थे

उत्तर: प्रवीण शर्मा

  • हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डिवेल्पमेंट अथारिटी के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा का गुरुवार को देहांत हो गया।
  • 1998 में धूमल सरकार में राज्य मंत्री का पद देते हुए आबकारी एवं कराधान जैसे महत्त्वपूर्ण विभाग के साथ खेल विभाग का दायित्व दिया गया।

(06) स्वच्छता सर्वेक्षण में हिमाचल के कौन से नगर को हिमाचल प्रदेश भर में अव्वल स्थान मिला है

उत्तर: मनाली (पर्यटन नगरी)

(07) हिमाचल प्रदेश की पहली मानव निर्मित कृत्रिम झील कौन सी है?

उत्तर: गोबिंद सागर झील

  • प्रदेश में हिमाचल गठन के 75 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम हो रहे हों लेकिन 9 अगस्त 1961 को अस्तित्व में आई झील के लिए अपने घर और जमीन छोड़ने वाले आज भी अपने हकों के लिए भटक रहे हैं।
  • बिलासपुर विस्थापितों का पहला शहर है जो 999 साल की लीज पर है।

(08) तयूनसरयून धार का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर:  बिलासपुर

(09) कुगती जोत का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: चंबा

  • समुद्रतल से 16,800 फीट ऊंचा

himachal pradesh August month current affairs 2022

(10) बागवानी नीति बनाने वाला देश का पहला राज्य कौन बना है

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

  • बागवानी सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि बागवानी नीति के ड्राफ्ट को प्रदेश सरकार की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है

(11) हिमाचल प्रदेश पुलिस के कितने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: 04

  • आईजी कल्याण एवं प्रशासन दिनेश कुमार यादव, सोलन के एसपी वीरेंद्र कुमार शर्मा, पीटीसी डरोह में तैनात इंस्पेक्टर प्रवीण राणा और टीटीआर शिमला यूनिट में तैनात एएसआई किशोर कुमार शामिल हैं।

(12) 20 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में सामान्य से कितने प्रतिशत ज्यादा मेघ बरसे?

उत्तर: 316%

  • पालमपुर में 119.4 mm बारिश दर्ज की गई और इस माह पहली बार एक दिन में बारिश का ग्राफ 100 mm के पार पहुंचा।
  • धर्मशाला में टूटा 64 साल की भारी बारिश का रिकॉर्ड

किस जिला में सामान्य से कितनी अधिक बारिश (फीसदी में)
बिलासपुर 920
मंडी 713
शिमला 568
कुल्लू 566
सोलन 330
कांगड़ा 327
चंबा 240
हमीरपुर 105

किस जिला में सामान्य से कितनी कम बारिश (फीसदी में)
किन्नौर – 23
लाहौल स्पीति – 56
सिरमौर – 51
ऊना – 80

(13) राज्य सरकार ने हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया है?

उत्तर: डा. संजय ठाकुर

(14) तीन दिवसीय राज्यस्तरीयपोरी मेलाहिमाचल प्रदेश के किस जिले में होता है?

उत्तर: लाहौल-स्पीति

  • तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने त्रिलोकनाथ में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय पोरी मेले के समापन समारोह में भाग लिया

(15) कौन सा राज्य धार्मिक स्वतंत्रता कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

  • वर्ष 2005 में वीरभद्र सिंह की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार ने यह कानून बनाया था।
  • वर्ष 2017 में राज्य में जयराम ठाकुर की अगुआई में बनी BJP सरकार ने 20 अगस्त को आखिरी सेशन के आखिरी दिन इस एक्ट में कुछ कड़े प्रावधान जोड़े।
  • यदि 2 या उससे ज्यादा व्यक्तियों ने धर्म परिवर्तन किया तो उसे सामूहिक धर्म परिवर्तन माना जाएगा।
  • पकड़े जाने पर सभी को सीधे 10 साल की जेल और 2 लाख रुपए तक का जुर्माना भरना होगा।
  • जुर्माने की रकम अधिकतम एक लाख रुपए तक बढ़ाई जा सकती है।
  • धर्म परिवर्तन की शिकायत मिलने पर सबइंस्पेक्टर लेवल से नीचे रैंक का पुलिस अधिकारी केस की जांच नहीं कर सकेगा।

(16) गड़सा घाटी का संबंध किस जिले से है

उत्तर: कुल्लू

(17) मारकंडा नदी किस नदी सहायक नदी है

उत्तर: यमुना नदी

(18) हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष कौन बने है

उत्तर: आईपीएस रामेश्वर ठाकुर

himachal pradesh August month current affairs 2022

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *