himachal pradesh december month current affairs 2021

himachal pradesh december month current affairs 2021

(01) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को किस अवार्ड से सम्मानित किया है?

उत्तर: राष्ट्रपति कलर अवार्ड

(02) देश का तीसरा सबसे अधिक ऊंचाई पर बनने वाला डबल लेन मार्ग कौन सा होगा?

उत्तर: ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग

  • हिमाचल प्रदेश के साथ लगते चीन बॉर्डर से सटे देश के सैन्य ठिकानों को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार 202 किलोमीटर लंबे ग्रांफूकाजासमदो मार्ग को डबल लेन करने जा रही है।
himachal pradesh december month current affairs 2021
december 2021

(03) खीरगंगा गर्म पानी के चश्मे हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर:  कुल्लू

  • हाल ही में खीरगंगा के 55 डिग्री सेंटीग्रेड के गरम पानी में सूक्ष्मजीव पाए गए हैं।

(04) प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: हमीरपुर

(05) कुल्लू जिले में बनी अटल टनल हिमालय की किस पर्वतमाला श्रेणी में आती है?

उत्तर: पीर पंजाल

  • यह 9.02 किलोमीटर लंबी सुरंग है।
  • समुद्र तल से 10,000 फुट की ऊंचाई पर बनी अटल टनल दुनिया की सबसे लंबी हाइवे टनल है।

(06) मियां हीरा सिंह दुनिया में सहकारिता के जन्मदाता का संबध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: ऊना

  • मियां हीरा सिंह ठाकुर का जन्म 1852 में गांव पंजावर में हुआ था।
  • इनके आंदोलनों के परिणामस्वरूप तत्कालीन अंग्रेज सरकार ने जालंधर में रजिस्ट्रार ऑफिस को भी स्थापित किया।
  • वर्ष 1904 में विश्व की पहली सोसायटी दि बढेड़ा चो रिक्लेमेशन सोसायटी रजिस्टर हुई।

(07) कौन सा राज्य देश का पहला पूरी तरह से करोना वक्सीनेटेड राज्य बन गया है?

उत्तर:  हिमाचल प्रदेश

(08) हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष देवेंद कुमार शर्मा को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया?

उत्तर:  लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

  • यह अवार्ड उन्हें जल और ऊर्जा क्षेत्रों में समग्र उत्कृष्टता योगदान के लिए दिया गया है।

(09) मानतलाई झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: कुल्लू

  • मंतलाई झील पार्वती नदी का उद्गम स्थल है जो समुद्र तल से 13500 फीट (4160m) ऊपर है।

(10) किस जिले को हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में सुशासन में नंबर एक स्थान दिया गया है?

उत्तर: हमीरपुर

  • दूसरे स्थान पर बिलासपुर और तीसरे स्थान पर कुल्लू जिला रहा।
  • हिमाचल देश का पहला राज्य है जिसने महत्वपूर्ण क्षेत्र में शासन की गुणवत्ता का आकलन करना शुरू किया है।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हैंडबुक ऑन पर्सनल मैटर्ज-2021 का अद्यतन संस्करण भी जारी किया।

sector-wise Toppers

स्वास्थ्यशिक्षाबिलासपुर

कानून एवं व्यवस्थाकुल्लू

पर्यावरणबिलासपुर

पारदर्शिताहमीरपुर

महिलाएं और बच्चेसोलन

सामाजिक न्यायसिरमौर

(11) पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षा सद्भावना सम्मान से हिमाचल प्रदेश की किस शिक्षिका को नवाजा गया है?

उत्तर: परमजीत कौर बेदी

  • परमजीत कौर बेदी हिमाचल प्रदेश की जानी-मानी कवियत्री व लेखिका हैं।

 

(12) कांगणीधार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर:  मंडी

(13) 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री का हिमाचल दौरा तय हुआ है, प्रधानमंत्री शिमला, मंडी या प्रदेश के किसी अन्य स्थान से किस परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे?

उत्तर:  रेणुका बांध परियोजना

(14) हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने मुद्दों मांगों में शुमार जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के किस समुदाय के लोग जनजातीय क्षेत्र का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आया है?

उत्तर: हाटी समुदाय

  • केंद्र सरकार के जनजातीय विभाग के मंत्री अर्जुन मुंडा है।

(15) भारत के किस राज्य में सबसे पहले सवर्ण आयोग का गठन किया गया था?

उत्तर:  बिहार (2011 में) (इसे अब बिहार में बंद कर दिया गया है।)

  • दूसरा राज्य मध्य प्रदेश जिसने  2021 में स्वर्ण आयोग का गठन किया अब तीसरा राज्य हिमाचल प्रदेश बनने जा रहा है।

himachal pradesh december month current affairs 2021

(16) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में राज्य का पहला ड्रोन मेला शुरू हुआ है?

उत्तर: कांगड़ा

  • धर्मशाला के साई ग्राउंड में 09 ड्रोन कम्पनियों ने शिरकत की है और IT मंत्री डाक्टर रामलाल मार्कंडेय ने मेले का शुभारंभ किया है।

(17) ऑनलाइन पर्ची सुविधा वाला हिमाचल का पहला चिकित्सा संस्थान कौन बना है?

उत्तर: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू

  • पर्ची के लिए मरीजों या उनके तीमारदारों को क्षेत्रीय अस्पताल की वेबसाइट www.kulluhospital.com पर पंजीकरण करना होगा।
  • यह वेबसाइट स्वास्थ्य विभाग ने स्वयं बनाई गई है।

(18) धारटीधार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: सिरमौर

(19) आईबैक्स का IUCN स्टेटस क्या है?

उत्तर: कम से कम चिंतित ( Least Concerned)

(20) राष्ट्रीय महत्व की बहुआयामी रेणुका बांध परियोजना में कितने गांव जलमग्न होगे

उत्तर: 32 गांव

  • बांध निर्माण से दिल्ली को 23 क्यूमैक्स पीने के पानी की आपूर्ति और हिमाचल प्रदेश के लिए 40 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी सुनिश्चित हो सकेगा।

(21) पणजी (गोवा) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में बिलासपुर जिले के जुखाला क्षेत्र के किस शख्स को उत्कृष्ट पुरस्कार दिया गया है?

उत्तर: राकेश कुमार

(22) डॉ. मनोज ने मोबाइल टीम के साथ लाहौल की कुल आबादी का लगभग 50 फीसदी लोगों के कोविड टेस्ट किए हैं, उनकी इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई में उन्हें किस खिताब से सम्मानित किया है?

उत्तर: संजीवनी चैंपियन खिताब

(23) हाल ही में हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले से किस चरवाहे का चयन राष्ट्रीय स्तर केनस्ल संरक्षण पुरस्कार– 2021′ के लिए हुआ है?

उत्तर: नंदू राम गद्दी

  • 23 दिसंबर को करनाल में आयोजित होने वाले ”किसान दिवस व नस्ल संरक्षण पुरस्कार’ समारोह के दौरान उनको पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

(24) हिमाचल पुलिस ने अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम (CCTNS) के कार्यान्वयन में देश के पहाड़ी राज्यों में कौन सा स्थान प्राप्त किया है?

उत्तर: प्रथम

  • 10 पहाड़ी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए हिमाचल प्रदेश को लगातार दूसरे वर्ष इस उपलब्धि से सम्मानित किया है।

(25) हिमाचल प्रदेश के नालागढ़(सोलन ) निवासी सूरज चंदेल ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कौन सा पदक जीता है?

उत्तर:  कांस्य पदक

  • राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में बद्दी की प्रेरणा मेहता ने अंडर-15 महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता है।

(26) हिमाचल प्रदेश जल विद्युत संसाधनों में बहुत समृद्ध है और भारत की कुल क्षमता का लगभग कितने प्रतिशत हिमाचल प्रदेश में है?

उत्तर: 25%

(27) हिमाचल प्रदेश का एकमात्र स्टेट वॉर मेमोरियल कहाँ है

उत्तर:  धर्मशाला

(28) हिमाचल के नाटी किंग लोक गायक कुलदीप शर्मा को 19 दिसंबर को शिमला के गेयटी थियेटर में किस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा?

उत्तर: हिमरत्न अवार्ड

(29) राजधानी शिमला से कितने किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में संक्रमण फैलाने वाले रोगाणुओं, विषाणुओं और बैक्टीरिया की जांच चल रही है?

उत्तर: 400 किलोमीटर

(30) कालका शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक से होकर रविवार को पहली बार कौन सी ट्रेन शिमला पहुंची है

उत्तर: चार्टर्ड विस्ताडोम ट्रेन

  • चंडीगढ़ के दिल से साइक्लिंग ग्रुप ने इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड IRCTC के जरिये करीब 2 लाख 15 हजार में यह पूरी ट्रेन बुक करवाई थी।

himachal pradesh december month current affairs 2021

(31) सतलुज नदी पर शिमला के किस क्षेत्र में 3400 करोड़ रुपये की लागत से बांध बनेगा?

उत्तर: सुन्नी

  • 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के सामने इसका MOU होगा।
  • मोदी 66MW के धौलासिद्ध और 210MW के लूहरी स्टेज-1 बिजली परियोजना का भी नींव पत्थर रखेंगे।

(32) स्वर्ण जयंती स्वरोजगार परिवहन योजना क्या है?

उत्तर:  इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्पेशल रोड टैक्स की दरों में कटौती के साथ 18 सीटर बसों व टैम्पो ट्रैवलर को चलाने के लिए मंजूरी मिलेगी।

(33) हाल ही में किसको सशस्त्र सीमा बल की 58वीं वर्षगांठ पर सरहानीय कार्य के लिए केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक द्वारा दिल्ली में पुलिस मेडल फार गैलेंट्री से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: असिस्टेंट कमांडेंट जगदीश कुमार

इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवी से है।

(34) लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे किस गायक को राजधानी शिमला में मोस्ट पॉपुलर डिवोशनल सिंगर अवार्ड से नवाजा गया है?

उत्तर: अभिषेक सोनी

(35) वन निगम हिमाचल प्रदेश भर में किस के पेड़ों से बिरोजा निकालता है?

उत्तर: चीड़ (Pine)

  • हिमाचल ने राष्ट्रीय बाजार से सरकारी और गैर सरकारी कंपनियों को बिरोजा उपलब्ध करवाकर 41 करोड़ रुपए की कमाई का रिकार्ड बनाया है।

(36) स्वतंत्रता सेनानी भगत राम ने प्रजामंडल आंदोलन का आगाज और जेल में ताउम्र खादी पहनने का प्रण लिया था, इनका सम्बन्ध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से था

उत्तर: हमीरपुर

  • 22 दिसंबर 1914 को हमीरपुर जिले के कड़ोहता गांव में जन्मे लाला भगत राम कड़ोहता 16 वर्ष की आयु से स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े थे।
  • 85 वर्ष की आयु में 12 दिसंबर 1999 को उनका देहांत हो गया।

(37) हाल ही में किसको स्ट्रांगेस्ट वुमन ऑफ हिमाचल के खिताब से नवाजा गया है?

उत्तर: शिवाली राजपूत

  • इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से है।
  • शिवाली राजपूत ने महिला वर्ग की पावर लिफ्टिंग में 335 kg वजन उठाते हुए Gold Medal अपने नाम किया।

 

(38) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 दिसंबर को मंडी दौरे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कौन सी भेंट प्रधानमंत्री को अर्पण करेंगे?

उत्तर:  त्रिशूल (25 किलोग्राम वजनी)

(39) हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुलस्पीति और मनाली के कौनकौन से क्षेत्रों को नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाया जाएगा?

उत्तर: लाहुल-स्पीति का सिस्सू और मनाली का धुंधी

(40) हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में पाई जाने वाले ट्राउट मछली के अंडे किस राज्य को निर्यात किए जाएंगे?

उत्तर: सिक्किम

(41) लवली यूनिवर्सिटी जालंधर में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में महिला 57 किलो भार वर्ग में हिमाचल की किस बेटी ने रजत पदक जीता है?

उत्तर:  विनाक्षी

(42) हिमाचल में बिजली की शुरुआत किस पावर हाउस के रूप में मानी जाती है?

उत्तर: भूरि सिंह पावर हाउस

  • चंबा जिला में साल खड्ड पर बना यह Power House अंग्रेजों के जमाने में तैयार किया गया था।
  • वर्ष 1908 में चंबा के राजा भूरि सिंह ने जिला में 450 किलोवाट के बिजली प्रोजेक्ट की शुरूआत की थी।
  • हिमाचल प्रदेश में बिजली उत्पादन का सफर अब 10278.38 MW तक पहुंच चुका है।

(43) भारत के सबसे बड़े उपक्रम इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर्स कोऑपरेटिव लिमिटेड(IFFCO) द्वारा कौन सा यूरिया लांच किया गया है?

उत्तर: नैनो लिक्विड यूरिया

  • एक बोरी यूरिया का काम केवल मात्र आधा लिटर नैनो लिक्विड यूरिया आराम से कर रहा है।
  • आपको बता दें कि यह किसानों के लिए दुनिया का पहला नैनो यूरिया है।

(44) हिमाचल प्रदेश में 5,644 करोड़ से 111.65 km लंबे कितने विश्व स्तरीय रोपवे बनेंगे?

उत्तर: 13

(45) हाल ही में ने किसने उत्तराखंड में ताइक्वांडो की राष्ट्रीय स्तरिय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल हासिल कर हिमाचल प्रदेश चंबा जिले का नाम रोशन किया है?

उत्तर: मन्नत बनियाल

himachal pradesh december month current affairs 2021

(46) धौलाधार की श्रंखला के नागवन की पहाड़ियों पर निर्मित ऐतिहासिक मन्दिर मां आशापुरी का निर्माण किसके द्वारा किया गया था?

उत्तर:  प्रसिद्ध राजा मान सिंह (16वीं सदी में)

(47) विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मैच के मैन ऑफ मैच रहे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम के शुभम अरोड़ा का संबंध किस जिले से है?

उत्तर: हमीरपुर

  • विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में हिमाचल प्रदेश ने तमिलनाडु को हराया।

(48) पीएम नरेंद्र मोदी ने मंडी दौरे पर आकर कितने करोड़ रुपये की बिजली परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए?

उत्तर: 11,581 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंडी द्वारा जानिए विस्तार में

(49) राज्य स्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य में किस जिले ने प्रथम स्थान हासिल किया है?

उत्तर: कुल्लू

  • ऊना में 37वां राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 26 और 27 दिसंबर को मनाया गया।

(50) ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कितने शहरों में भूमिगत बिजली लाइनें बिछाने पर विचार किया जा रहा है?

उत्तर: 11

विश्व बैंक की मदद से इस योजना पर 900 करोड़ रुपए खर्च होंगे

(51) साइबेरियाई पक्षियों की दुर्लभ प्रजाति लेसर व्हाइट फ्रंटेड गीज़ और ग्रेटर व्हाइट फ्रंटेड गीज़ ने दूसरी बार पोंग झील में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, इस पक्षी का IUCN स्टेटस क्या है?

उत्तर: Critically Endangered

(52) SJVN अरुणाचल प्रदेश में 5097 मेगावाट जलविद्युत के दोहन के लिए कितने हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा?

उत्तर: 60 हजार करोड़ रुपए

(53) बजोलीहोली हाइड्रो प्रोजेक्ट का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर:  चंबा (भरमौर)

(54) यूरोप में हुई स्कीइंग की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में मनाली की बेटी आंचल ठाकुर ने कौन सा पदक जीता है?

उत्तर: कांस्य पदक

  • वह देश की पहली महिला विंटर खिलाड़ी है, जिसने 02 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते हैं।

himachal pradesh december month current affairs 2021

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *