himachal pradesh january month current affairs 2022

himachal pradesh january month current affairs 2022-himachal pradesh january month current affairs 2022

(01) कौन सा राज्य देश का पहला एलपीजी युक्त और धुआं मुक्त राज्य बन गया है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

  • केंद्र सरकार की उज्ज्वला और प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना की बदौलत यह संभव हो पाया है।
  • गृहिणी सुविधा योजना की शुरुआत 26 मई, 2018 को हुई थी।
  • उज्ज्वला योजना की तर्ज पर ही प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना शुरू की थी।

(02) डॉक्टर अंकिता को देश का उत्कृष्ट युवा वैज्ञानिक 2021 के अवार्ड से सम्मानित किया गया है,इनका सम्बन्ध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है

उत्तर: हमीरपुर (नादौन)

  • डॉक्टर अंकिता ने गाय के बांझपन तथा गाय में गर्भधारण न हो पाने की समस्या का पता लगाने के लिए शोध कर इसका समाधान बताया है।
monthly current affairs of January 2022
monthly current affairs of January 2022

(03) हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने पहली बार अपने मेन्यू में किस पेय पदार्थ को शामिल किया है?

उत्तर: ऐप्पल टी (Apple Tea)

(04) भूरे भालू का IUCN स्टेटस क्या है?

उत्तर: Least Concern (कम से कम चिंता)

  • वन्य प्राणी विभाग आगामी 02 साल तक हिमाचल के जंगलों में मौजूद दोनों वन्य प्रणियों भालू और लेपर्ड की संख्या का पता लगाएगा।

(05) कांगड़ा के बाद हिमाचल प्रदेश के किस जिले में वार मेमोरियल बनेगा?

उत्तर: हमीरपुर

  • वार मेमोरियल का सपना इस वर्ष 2022 में साकार होगा।

(06) IGMC शिमला में आपातकालीन रेडियोलॉजीसेरकॉन पर आयोजित क्षेत्रीय स्तर के सम्मेलन में किस मेडिकल कॉलेज ने वैज्ञानिक पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हासिल किया है?

उत्तर: टांडा मेडिकल कालेज

  • The Department of Radiodiagnosis, Tanda Medical College ने त्वरित उत्तराधिकार में दो प्रथम पुरस्कार प्राप्त करके संस्थान को गौरवान्वित किया है।

(07) केंद्र सरकार ने किन चार राज्यों मेंग्रीन नेशनल हाईवेके निर्माण को मंजूरी दी है?

उत्तर:  हिमाचल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश

  • हिमाचल के हिस्से दो ग्रीन नेशनल हाईवे आए हैं।
  • पहला ग्रीन नेशनल हाईवे सिरमौर जिला में पांवटा से धौलाकुआं, दूसरा ग्रीन नेशनल हाईवे हमीरपुर और मंडी के बीच तैयार होगा।
  • देश भर में ग्रीन हाईवे की कुल लंबाई 781 किलोमीटर होगी।

(08) हिमाचल प्रदेश में कहाँ पर पांच दिन चलने वाला राष्ट्रीय विंटर कार्निवल-2022 रविवार(2 जनवरी) को शुरू हो गया है

उत्तर:  मनाली

(09) हिमाचल का छठा राष्ट्रीय उद्यान (नेशनल पार्क) कहाँ बनेगा?

उत्तर:  गोपालपुर

  • गोपालपुर में चिडिय़ाघर की स्थापना 24 मार्च, 1992 को हुई थी।
  • गोपालपुर चिडिय़ाघर धर्मशाला और पालमपुर के मध्य स्थित है।
  • हिमाचल में इस समय 05 राष्ट्रीय उद्यान हैं।
  • इनमें पार्वती राष्ट्रीय उद्यान कुल्लू, ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान लाहुल-स्पीति, खीर गंगा राष्ट्रीय उद्यान कुल्लू, इंद्र किला राष्ट्रीय उद्यान कुल्लू और सिंबलवाड़ा राष्ट्रीय उद्यान सिरमौर शामिल है।

(10) हाल ही में हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में सांप की कौन सी नई प्रजाति पाई गई है

उत्तर: Oligodon Churahensis

(11) हैदराबाद में आयोजित 24वें राष्ट्रीय गवर्नेस सम्मेलन के दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस को गर्वेंनस के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कौन से पुरस्कार से नवाजा गया है?

उत्तर: रजत पुरस्कार

  • बद्दी में CCTV निगरानी मैट्रिक्स (प्रोजेक्ट थर्ड आई) को साक्ष्य आधारित पुलिसिंग के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है।

(12) हिमाचल प्रदेश में कितने रेशमकीट पालन केंद्र हैं?

उत्तर: 79

(13) ऊना में सुपर-50 कार्यक्रम के संचालन के लिए जिला ऊना को कौन सा अवार्ड  प्राप्त हुआ है?

उत्तर: स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट का सिल्वर अवार्ड

(14) हाल ही में हिमाचल समेत किन 6 राज्यों में हरित ऊर्जा कॉरिडोर को मंजूरी मिली है

उत्तर: गुजरात, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश

  • इस योजना से 2030 तक 450 गीगावॉट स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

(15) चंबा जिला के अनेक क्षेत्रों में किस किस्म के फूलों की खेती की जाएगी

उत्तर: लैवेंडर

  • लैवेंडर के पौधे अधिकतम 25- 30 डिग्री के आसपास तापमान को सहन कर सकते हैं।
  • दुनिया मे लैवेंडर के फूल अपने स्वाद व सुगंध के लिए जाने जाते हैं।

himachal pradesh january month current affairs 2022-himachal pradesh january month current affairs 2022

(16) मनाली में शरद सुंदरी का खिताब किसने जीता है

उत्तर: आशिमा चौहान

(17) ग्रीन हाउस में फूलों की खेती करने में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले बिलासपुर जिला के किस निवासी किसान को हिमाचल प्रदेश सरकार के पहले फ्लावर एंबेसडर किसान के रूप में चुना गया है?

उत्तर:  सुनील कुमार

(18) राष्ट्रीय स्तर की पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की किस लड़की ने दो रजत पदक जीते हैं?

उत्तर:  उन्नति वर्मा

  • अब उन्नति का चयन दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

(19) 14 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राज्य का पहला हेलिपोर्ट बनकर कहाँ पर तैयार किया गया है?

उत्तर: संजौली (शिमला)

(20) हिमाचल का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा किस जिले में लगाया जा रहा है?

उत्तर: बिलासपुर

  • बिलासपुर जिला मुख्यालय पर चंगर सेक्टर में स्थित शहीद स्मारक में जल्द ही 40 मीटर ऊंचा तिरंगा लहराएगा।

(21) काला अजार को काला ज्वर भी कहते हैं, यह किसके काटने से होता है?

उत्तर: सैंड फ्लाई

  • हिमाचल प्रदेश की सैंड फ्लाई खतरनाक काला अजार रोग फैला रही है।

(22) राज्य सरकार मच्छली व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए कितने प्रतिशत अनुदान दे रही है, ताकि युवाओं की रोजगार के अवसर प्रदान हो सके?

उत्तर: 60 प्रतिशत

(23) हिमाचल प्रदेश के कितने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस प्रशिक्षण उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा गया है?

उत्तर: 04

  • इन चार पुलिस प्रशिक्षकों में डीएसपी राजेश कुमार, इंस्पेक्टर विक्रांत एवं हैड कांस्टेबल रविंद्र कुमार और दलबीर सिंह शामिल हैं।

(24) 9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हाकी चैंपियनशिप 2022 का शुभारंभ 16 जनवरी को कहाँ किया गया?

उत्तर:  काजा (लाहुल-स्पीति)

(25) गिद्धों की IUCN स्थति क्या है?

उत्तर:  गंभीर खतरे में (Critically Endangered)

  • कांगड़ा जिला में व्हाइटवैक्ड वलचर प्रजाति के गिद्द की संख्या बढ़ी है।
  • महज तीन फीसदी पर पहुंच चुके गिद्ध प्रजाति के पक्षियों की जनसंख्या हिमाचल में बढऩे लगी है।
  • बाम्बे नेचर हिस्ट्री सोसायटी के अध्ययन के अनुसार गिद्दों की प्रजाति में 97% की कमी दर्ज की गई थी।
  • व्हाइटवैक्ड वलचर प्रजाति में 99.9% की कमी दर्ज हुई थी।

(26) तकनीकी शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी जनजातीय विकास मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय ने कौन से फेस्टिवल का आगाज लाहुलस्पीति में किया है?

उत्तर: स्नो फेस्टिवल (Snow Festival)

(27) हमारे राष्ट्रीय पक्षी मोर का IUCN स्टेटस क्या है?

उत्तर: कम से कम चिंता (Least Concern)

(28) IIT मंडी के नवनियुक्त निदेशक कौन है?

उत्तर:  प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा

(29) हिमाचल प्रदेश जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने किस जिले ने प्रथम स्थान हासिल किया है?

उत्तर: कुल्लू

(30) शिमला कांगड़ा सहित अन्य जिले भूकंप के किस जोन में आते हैं?

उत्तर: जोन चार और पांच

himachal pradesh january month current affairs 2022-himachal pradesh january month current affairs 2022

(31) ऊना जिला से संबंधित किस पुलिस अधिकारी को सरकार ने केंद्रीय गृहमंत्री पदक से नवाजा है?

उत्तर:  इंस्पेक्टर विक्रांत बोंसरा

(32) हिमाचल एवं उत्तराखंड राज्य की सीमा पर किस नदी पर एशिया का दूसरा बड़ा बाध बनाया जाएगा

उत्तर: टोंस नदी

  • किशाऊ बांध 236 मीटर ऊंचा और 680 मीटर लंबा होगा जिसमें 660MW बिजली तैयार होगी।
  • 90% खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सरकार 10% हिस्सा देगी।
  • सबसे ज्यादा लाभ इस बांध से दिल्ली को होगा।
  • सरकार ने वर्ष 2008 में इसको राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया है।
  • इस बांध के निर्माण से 32 किलोमीटर लंबी झील का निर्माण होगा।
  • इस परियोजना की लगत 15 हजार करोड़ रुपये आएगी।

(33) हिम केयर योजना कब शुरू की गयी थी

उत्तर:  1 जनवरी 2019

  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे सभी नागरिक जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, जो कि secc-2011 में कवर्ड नहीं है उनके लिए हिम केयर योजना का आरंभ किया गया था।
  • हिम केयर योजना के अंतर्गत ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा लाभार्थी परिवार को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ एक परिवार के सभी 5 सदस्य उठा सकते हैं।

(34) राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप में कौन सी टीम चैंपियन बनी है?

उत्तर: लद्दाख

(35) हरियाणा में कौन सा बांध बन रहा है?

उत्तर: आदि बद्री बांध

  • हरियाणा और हिमाचल सीमा पर सोम नदी पर बांध बनाने की योजना पर वर्ष 2018 से काम चल रहा है।
  • बांध स्थल में 77 हेक्टेयर क्षेत्र हिमाचल का आ रहा है, जबकि हरियाणा में करीब 11 हेक्टेयर है।
  • बांध का निर्माण कार्य होने से 03 किलोमीटर लंबी झील बनेगी।

(36) धर्मशाला शहर को मैक्लोडगंज से जोड़ने वाले कितने किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण 207 करोड़ की लागत से किया गया है?

उत्तर: 1.8 किलोमीटर

  • यह रोपवे मैक्लोडगंज की यातायात समस्या को हल करने में सहायक सिद्ध होगा।
  • इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस परियोजना में मोनो केबल डिटेचेबल गोंडोलस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

(37) नेताजी सुभाष चंद्र बोस किस वर्ष डलहौजी आए थे?

उत्तर: 1937

  • डलहौजी का नाम बदलकर सुभाष नगर रखने की मांग उठती रही है।

(38) हिमाचल प्रदेश के किस शहर में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा?

उत्तर:  धर्मशाला

(39) कांगड़ा की बेटी ओजस्वी राणा को आस्ट्रेलिया में किस पुरस्कार से नवाजा गया है?

उत्तर:  युवा वैज्ञानिक पुरस्कार 2021

(40) हिमाचल प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 2.32 लाख में से कितने बच्चे कुपोषित श्रेणी में हैं?

उत्तर:  3241

(41) वूली एफिड फंगस रोग क्या है

उत्तर: वूली एफिड पेड़ की टहनी से रस चूसने वाले कीट हैं, ये पौधे में पाए जाने वाले तरल पदार्थ पर इकट्ठा हो जाते हैं। कॉटन या ऊन की तरह दिखने वाला एक सफेद रंग का मोम की तरह का पदार्थ छोड़ते हैं।

  • सेब के पेड़ों पर एरियोसोमा लेरिजेरम नाम का वूली एप्पल एफिड होता है। इनके संक्रमण से पेड़ पर पाउडरी मिल्डयू फंगस का भी प्रकोप हो जाता है। ऐसे संक्रमण से पेड़ रोगी हो जाता है।

(42) हिमाचल प्रदेश के किस जिले को प्रदेश की पहली महिला एंबुलेंस चालक मिल गयी है?

उत्तर: कांगड़ा

  • हमीरपुर की 22 साल की नैंसी कतनौरिया ने नूरपुर में एंबुलेंस चालक के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।
  • हिमाचल प्रदेश की प्रथम एंबुलेंस चालक के रूप में अपनी सेवा 102 एंबुलेंस नूरपुर में देंगी।

(43) आइवा(इंटरनेशनल एक्टिव वूमेन एसोसिएशन) मिसेज इंडिया क्वीन 2021-22 कौन बनी हैं?

उत्तर:  कंचन धीमान

  • शिक्षा खंड भोरंज की राजकीय प्राथमिक पाठशाला तलाई में JBT के पद पर कार्यरत कंचन धीमान आइवा मिसेज इंडिया क्वीन 2021-22 बनी हैं।
  • कंचन को मोस्ट टेलेंटिड वुमन के खिताब से भी नवाजा गया है।

(44) 25 जनवरी को कौन सा राज्य अपना स्थापना दिवस मनाता है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

  • 1971 में आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना था।
  • हिमाचल प्रदेश का अर्थ है बर्फ से लदा क्षेत्र
  • हिमाचल प्रदेश ने अपना 52वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया।

(45) हाल ही पद्म पुरस्कारों में किन 02 हिमाचल की हस्तियों को पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर:  ललिता वकील और विद्यानंद सरैक

  • ललिता वकील का संबंध जिला चंबा से है उन्हें यह पुरस्कार कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
  • विद्यानंद सरैक का संबंध जिला शिमला के ठियोग से है उन्हें यह पुरस्कार साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया है।

himachal pradesh january month current affairs 2022-himachal pradesh january month current affairs 2022

(46) कौन सा विभाग हिमाचल मेंफोरेंसिक लैबशुरू करेगा?

उत्तर:  वन्य प्राणी विभाग

  • यह विभाग की हिमाचल प्रदेश में पहली फोरेंसिक लैब होगी।

(47) भारतीय रेलवे के पहले कर्मचारी कौन बने हैं, जिन्होंनेलिम्का बुक ऑफ रिकार्डमें लगातार तीन बार नाम दर्ज करवाकर हैट्रिक जमा ली है?

उत्तर: राज सिंह दहिया

  • उन्होंने ड्यूटी के साथ-साथ सिक्के, स्टैंप्स, करंसी नोट और गत्ते वाली रेलवे की टिकटें सहेजी और लगातार तीसरी बार लिम्का बुक में नाम दर्ज कराया है।

(48) फोरेस्ट सर्वे आफ इंडिया की रिपोर्ट में हिमाचल में कितने स्क्वायर किलोमीटर जंगल घने होने की बात कही गई है?

उत्तर: 9.43 स्क्वायर किलोमीटर

(49) अर्जुन अवार्डी एवं पदमश्री पुरस्कार से अलंकृत 1964 ओलंपिक में हॉकी स्वर्ण पदक विजेता टीम के कप्तान रहेकंवर चरणजीत सिंहका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से था

उत्तर: ऊना

  • 27 जनवरी को सुबह करीब 05 बजे उन्होंने ऊना स्थित अपने घर अंतिम सांस ली।

(50) साइबेरिया समेत इस बार चाइना और मंगोलिया से प्रवासी पक्षियों की कितनी प्रजातियां हिमाचल में दाखिल हुई हैं?

उत्तर: 86

  • इस बार डेढ़ लाख से अधिक पक्षियों के पहुंचने की संभावना है।

(51) हिमाचल प्रदेश की लोक कथाओं लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के मकसद से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के फिल्म फेस्टिवल की तर्ज पर अब प्रदेश में कौन सा फिल्म फेस्टिवल करवाए जाने की तैयारी चल रही है?

उत्तर: व्यास फिल्म फेस्टिवल

  • इस फेस्टिवल का आयोजन 15 16 अप्रैल को बिलासपुर में होगा।

(52) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में क्राइम की सबसे अधिक वारदातें सामने रही हैं?

उत्तर: कांगड़ा

  • 2021 में कांगड़ा जिले में पंजीकृत मामले: 3390

(53) शिरोमणि पंथ रतन एवं पद्मश्री बाबा इकबाल सिंह का सम्बन्ध किस जिले से था

उत्तर: सिरमौर  (बडू साहिब)

  • इनका जन्म पंजाब (गुरदासपुर) में हुआ था।
  • बाबा इकबाल सिंह 30 जनवरी को पंचतत्व में विलीन हो गए।
  • पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा के 04 दिन बाद शिरोमणि पंथ रतन बाबा इकबाल सिंह किंगरा का निधन हो गया।
  • उन्होंने वर्ष 1982 में कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब की स्थापना की।
  • उन्होंने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 129 अकादमियां और 02 विश्वविद्यालय स्थापित किए।

(54) लोकनृत्यझमाकड़ाका संबंध किस जिले से है?

उत्तर:  कांगड़ा

himachal pradesh january month current affairs 2022-himachal pradesh january month current affairs 2022

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *