himachal pradesh march month current affairs 2022

himachal pradesh march month current affairs 2022

(01) जिला सिरमौर के किस समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने के लिए गिरिपार क्षेत्र की 144 पंचायतों के लोगों ने जोर पकड़ लिया है?

उत्तर: हाटी समुदाय

(02) एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाने वाला जटोली मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है

उत्तर: सोलन

  • जटोली शिव मंदिर दक्षिणद्रविड़ शैली से बनाया गया है।
monthly current affairs of march 2022
monthly current affairs of march 2022

(03) केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री कौन है?

उत्तर: प्रह्लाद सिंह पटेल

(04) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के लिए कौन सी नई योजना शुरू की है?

उत्तर: मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना

(05) हिमाचल प्रदेश की जनता स्वर्गीय सत्यानंद स्टोक्स की ऋणी हैं, जिनके प्रयास मार्गदर्र्शन से किस वर्ष प्रदेश में सेब का उत्पादन आरंभ हुआ था

उत्तर: 1916

  • इनकी कर्मभूमि शिमला जिला के कोटगढ़ थानाधार व आस-पास के क्षेत्र को सत्यानंद स्टोक्स ट्रेलÓ बनाया जाएगा

(06) विश्व प्रसिद्ध चित्र शैली बणीठणी का संबंध किस राज्य से है

उत्तर: राजस्थान

  • राजस्थान के किशनगढ़ की बणीठणी चित्र शैली की यह पेंटिंग इस बार शिवरात्रि महोत्सव में भी पहुंच गई है।

(07) 16 अप्रैल 1648 . में किस राजा ने 18 पुत्रों की मृत्यु के बाद माधोराय की प्रतिमा की स्थापना की थी?

उत्तर: सूरजसेन

  • मंडी शिवरात्रि मेले में रथयात्रा इसी दिन से आरंभ हुई थी

(08) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश के 07 जिलों के कितने थानों को 108 हीरो बाइक दी जा रही है

उत्तर: 06

  • पुलिस पैट्रोलिंग के लिए 108 बाइक्स का लोकार्पण किया जा रहा है।
  • प्रदेश के सात जिलों हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, चंबा, सिरमौर और मंडी के धर्मपुर स्थिति सभी थानों को दो-दो बाइक्स, जबकि कांगड़ा जिला के हर थाने को एक-एक बाइक्स दी जाएगी।

(09) शीला देवी एमसीएच पांवटा साहिब में एक दिन में एक हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगा चुकी हैं, शीला देवी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

उत्तर: राष्ट्रीय पुरस्कार

(10) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में पहली बार ऐसा हुआ है कि यहां की पूरी कमान नारी शक्ति के हाथ है?

उत्तर: हमीरपुर

  •  यह संयोग ही है कि डीसी, एसपी से लेकर बैंक मैनेजर के शीर्ष पद पर भी महिला अधिकारी विराजमान हैं।

(11) हमीरपुर राष्ट्रीय स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए प्रदेश के  कितने छात्रों का चयन किया गया है?

उत्तर: 05

  • इसमें बिलासपुर जिला के 03 छात्र और हमीरपुरकुल्लू जिला से एकएक छात्र का चयन हुआ है।

(12) हिमाचल प्रदेश का पहला रेन वाटर हार्वेस्टिंग डैम कहाँ बनाया गया है?

उत्तर: ऊना

  • जल शक्ति विभाग ने बारिश के पानी को इक करके समूर खड्ड पर राज्य का पहला बहु-उद्देश्यीय डैम निर्मित किया है।

(13) किस राज्य मेंसंवेदना योजनाकी शुरुआत की गयी है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

  • योजना के अंतर्गत जरूरतमंदों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं योजनाओं से जोड़ा जाएगा
  • स्वास्थ्य उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे
  • योजना के द्वारा फिजियोथैरेपिस्ट दिव्यांग लोगों की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल संबंधी सूचना प्रदान की जाएगी
  • गंभीर रूप से बीमार और कोमा में चल रहे मरीजों के घर द्वार पहुंच कर मदद प्रदान की जाएगी

(14)  किस प्रोजेक्ट से हिमाचल प्रदेश को फल उत्पादक राज्य बनाया जाएगा?

उत्तर: शिवा प्रोजेक्ट

  • एशियन डेवलेपमेंट बैंक की मदद से साढ़े चार हजार हेक्टेयर भूमि पर फलदार पौधे लगाए जाएंगे।

(15) प्रसिद्ध मां बाला सुंदरी मंदिर कहाँ स्थित है

उत्तर: त्रिलोकपुर (सिरमौर)

himachal pradesh march month current affairs 2022

(16) हिमाचल प्रदेश के लाहौलस्पीति के किस स्थान पर पहली बार पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता होने जा रही है?

उत्तर: काजा

(17) चीन में पैदा होने वाले मोंक फ्रूट के पौधे को देश में पहली बार उगाने का काम किस प्रौद्योगिकी संस्‍थान ने किया है?

उत्तर: हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (IHBT)

  • मॉन्क फ्रूट में मोंग्रोसाइड होता है, जो चीनी की तुलना में तीन सौ गुना मीठा, स्थिर और गैरकिण्वनीय होता है।

(18) हिमाचल प्रदेश का पहला ट्यूलिप गार्डन कहाँ बनाया गया है

उत्तर: हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (IHBT)

  • IHBT में स्थापित किए गए प्रदेश के पहले ट्यूलिप गार्डन के बेहतर परिणामों से प्रोत्साहित संस्थान ने जल्द ही लद्दाख और लाहुलस्पीति में भी ट्यूलिप गार्डन लगाने की तैयारी की है।

(19) किसे वर्ष 2021 में अन्वेषण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीबीएमआरएनएमआरएस गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: डा. प्रियंका अग्रवाल

  • इससे पूर्व इनके पति डा. मनमोहन शर्मा को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी द्वारा यंग साइंटिस्ट का अवार्ड मिला था।

(20) हिमाचल प्रदेश में अगले साल से अंतरराष्ट्रीय स्तर का बर्ड फेस्टिवल कहाँ होगा?

उत्तर: नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)

  • इसकी घोषणा वन मंत्री राकेश पठानिया ने की।

(21) उत्तरी भारत का प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: हमीरपुर

(22) हाल ही में हिमाचल के पहले ड्रोन पायलट स्कूल का उद्घाटन मुख्या मंत्री जय राम ठाकुर ने कहाँ किया

उत्तर: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) शाहपुर (कांगड़ा)

(23) हिमाचल प्रदेश कामिनी ल्हासाके नाम से किस स्थान को जाना जाता है?

उत्तर: मकलोडगंज (धर्मशाला)

  • तिब्बतियन महिला एसोसिएशन मकलोडगंज द्वारा 63वें तिब्बतियन अंतरराष्ट्रीय महिला अप्राइजिंग दिवस के उपलक्ष पर आक्रोश प्रदर्शन किया गया।

(24) हिमाचल प्रदेश के किस कालेज के ब्लड सेंटर ने प्रदेश् का सर्वश्रेष्ठ कंपोनेंट यूनिट का खि़ताब अपने नाम किया है?

उत्तर: डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा (काँगड़ा)

(25) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में कौन सा त्यौहार केवल अश्लीलता के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: चांगो शेषुल (Chango Sheshul)

(26) डायवर्जन वॉल एवं कूहल सिंचाई परियोजना का संबंध किस जिले से है?

उत्तर: ऊना

(27) इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में राष्ट्रीय स्तर के सरकारी संस्थानों में हिमाचल के किस संस्थान ने  नौवां (9th) स्थान हासिल किया है?

उत्तर: एनआईटी हमीरपुर

  • एनआईटी हमीरपुर ने 100 में से कुल 68.57 अंक हासिल किए हैं।

(28) 68वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में किसने रेलवे की टीम को 33-31 के नजदीकी अंतर से हराया?

उत्तर: हिमाचल

  • हिमाचल की बेटियों ने नेशनल कबड्डी का खिताब अपने नाम कर लिया है।

(29) डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेले का संबंध हिमाचल के किस जिले से है?

उत्तर: ऊना

(30) सरदार पटेल विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थापित किया जाएगा?

उत्तर: मंडी

himachal pradesh march month current affairs 2022

(31) हिमाचल प्रदेश ने किस वर्ष तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है?

उत्तर: 2030

(32) भारत सरकार द्वारा 2021 में हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना किस थाना को आंका गया है?

उत्तर: ढली, पुलिस थाना (शिमला)

  • इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति क्लर्स के प्रतिष्ठित सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

(33) बिलासपुर जिले की गोबिंदसागर झील किनारे सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला शुरू हो गया, यह मेला सबसे पहले किसके द्वारा और कब शुरू किया गया था?

उत्तर: डब्लू गोल्डस्टीन (W. Goldstein)

  • 1889 ईसवी में डब्लू गोल्डस्टीन ने इसे शुरू करवाया था यह मेला पशुओं का मेला है जो मार्च या अप्रैल के महीने में लगता है।

(34) ‘पंगवाल स्नो फेस्टिवलकहां आयोजित किया गया?

उत्तर: पांगी (चंबा)

(35) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में देश की पहली स्नो मैराथन (Snow Marathon) होने जा रही है?

उत्तर: लाहौल स्पीति (सिस्सू )

(36) हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में की जाने वाली दालचीनी की खेती का शुभारंभ किस जिले से किया गया है?

उत्तर: ऊना

  • कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जिला ऊना के गांव बरनोह में दालचीनी के पौधों का रोपण कर इस परियोजना का आगाज किया।
  • भारत में हर साल 45 हजार टन के करीब दालचीनी बाहरी देशों से आयत की जाती है।

(37) हिमाचल प्रदेश के लाहुलस्पीति जिले के किस स्थान पर 26 मार्च कोस्नो क्राफ्टसजेगा?

उत्तर: सिस्सू

  • 26 मार्च को भारत की पहली स्नो मैराथन भी यहां करवाई जा रही है।

(38) कौन सा जिला हिमाचल प्रदेश का पहला जिला होगा, जो 08 दिन किसी मेले को मनाएगा?

उत्तर: कुल्लू

  • आज तक कोई मेला 07 दिनों से ऊपर नहीं मनाया गया है।

(39) राष्ट्रीय लोक एवं जनजातीय नृत्य महोत्सव में हिमाचल प्रदेश के किस जिले के लोक कलाकार पारंपरिक लोक गीतों लोक नृत्यों का प्रदर्शन कर रहे हैं?

उत्तर: सिरमौर के हाटी क्षेत्र के लोक कलाकार

  • पांच दिवसीय राष्ट्रीय लोक एवं जनजातीय नृत्य महोत्सव तमिलनाडु के तंजावुर में आयोजित किया जा रहा है।

(40) टीबी उन्मूलन में हिमाचल प्रदेश ने देश के अन्य राज्यों को पछाड़ते हुए पुरे देश में कौन सा स्थान हासिल किया है?

उत्तर: प्रथम

  • दूसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश है।
  • 50 लाख से ज्यादा वादी वाले राज्यों का आकलन करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़े जारी की है।
  • हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में 452(सबसे कम ) जबकि ऊना जिले में 682(सबसे ज्यादा) टीबी मरीज हैं।
  • 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। ( Theme – ‘Invest to End TB. Save Lives’)

(41) हिमाचल प्रदेश में कहाँ पर यूरेनियम समृद्ध नए स्थल पाए गए हैं?

उत्तर: ऊना और हमीरपुर जिला में

  • हिमाचल प्रदेश में देश के उन 11 राज्यों में से 10वां सबसे बड़ा यूरेनियम भंडार है जहां भारी धातु का पता लगाया गया है।
  • शीर्ष तीन स्थानों पर आंध्र प्रदेश, झारखंड और मेघालय हैं।
  • हिमाचल प्रदेश में करीब 11 जगहों पर भी यूरेनियम स्थल पाए गए हैं।

(42) उत्तर भारत का सबसे बड़ा राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला कहाँ आयोजित होता है

उत्तर: सुंदरनगर (मंडी)

Note: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला जिला बिलासपुर में लगता है जबकि नलवाड मेला सुंदरनगर में अयोजित होता है।

(43) हिमाचल प्रदेश का राजकीय पुष्प कौन सा है?

उत्तर: बुरांश

  • बुरांश उत्तराखंड का राजकीय वृक्ष है, जबकि नागालैंड का राजकीय पुष्प भी है।
  • IUCN की द रेड लिस्ट ऑफ रोडोडेंड्रोन के अनुसार, बुरांश अम्लीय मिट्टी पर उच्च वर्षा और उच्च आर्द्रता वाले क्षेत्रों में उगते हैं।

(44) राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य डॉ. सिकंदर कुमार का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है

उत्तर: हमीरपुर

(45) हिमाचल प्रदेश की किस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं विद्यार्थियों ने 1000 पेटेंट दाखिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर: शूलिनी यूनिवर्सिटी (सोलन)

himachal pradesh march month current affairs 2022

(46) किसको एबीवाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन द्वारा हिमाचल में योग का ब्रांड एंबेसेडर चुना गया है?

उत्तर:  दिशा डोगरा

  • दिशा डोगरा जिला हमीरपुर तहसील सुजानपुर चौरी खियूंद की रहने वाली है।

(47) हिमाचल प्रदेश के घरों में मुहैया हो रहा पेयजल कितने फीसदी शुद्ध है?

उत्तर:  100 फीसदी

  •  इसका खुलासा हाल ही में प्रदेश भर में हुई पेयजल जांच के बाद हुआ है।

(48) हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक उपन्यास लिखने का रिकार्ड किस उपन्यासकार के नाम है?

उत्तर: डा. गंगाराम राजी

  • इनका संबंध मंडी मंडी जिले के सुंदरनगर से है।
  • इन्हें ‘दिव्य हिमाचल की ओर सेसर्वश्रेष्ठ साहित्यकार हिमाचल एक्सिलेंस अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

(49) जिला स्तरीयलिद बड़मेले का संबंध हिमाचल के किस जिले से है?

उत्तर: काँगड़ा

(50) पटना(बिहार) 28 से 30 मार्च तक हुई राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल कीकृतिकाने कौन सा पदक जीता है?

उत्तर: कांस्य पदक

  •  कृतिका ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है।
  • कृतिका हमीरपुर जिले से संबंध रखती हैं।

(51) हिमाचल प्रदेश के मनाली की किस प्रतिभागी ने चंडीगढ़ के मोहाली में आयोजित प्रतियोगिता मेंमिस इंडिया नॉर्थ जोनका ताज अपने नाम किया है?

उत्तर: तान्या

(52) ओलंपियन विजय कुमार ने मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित क्वालिफाइंग मैच के दौरान 25 मीटर सेंटर फायर पुरुष वर्ग मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है, इनका संबंध हिमाचल के किस जिले से है

उत्तर: हमीरपुर

  • विजय कुमार ने वर्ष 2006 में कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर रैपिड फायर में 02 स्वर्ण पदक जीते थे।

(53) कस्तूरी मृग का IUCN status क्या है

उत्तर: Red List

  • कस्तूरी मृग हिमालयी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की चम्बा घाटी से लेकर सिक्किम तक पाए जाते हैं।
  • कस्तूरी केवल नर मृग में ही पाई जाती है।

(54) नाग छतरी को और किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: ट्राइलियम गोवानियनम या सतुआ

  • इसका पौधा चार हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई पर मिलता है।
  • चीन इसका बड़ा आयात करने वाले देश माना जाता है।
  • विदेशों में निर्यात करने वाले इसके दाम 15 से 20 हजार रुपये प्रति किलो बताते हैं।
  • नाग छतरी का इस्तेमाल हर्बल टॉनिक, च्यवनप्राश और यौवन शक्ति बढ़ाने वाली दवाइयों को बनाने में किया जाता है।
  • चंबा जिले में यह बूटी काफी मात्रा में पाई जाती है।

 

himachal pradesh march month current affairs 2022 himachal pradesh march month current affairs 2022 himachal pradesh march month current affairs 2022

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *