himachal pradesh May month current affairs 2022

himachal pradesh May month current affairs 2022

(01) किसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है?

उत्तर:  हिमाचल कैडर के रिटायर्ड आईएएस तरुण कपूर

(02) पायलट प्रोजेक्ट योजना क्या है

उत्तर:  पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण और जलस्रोतों को लंबे समय तक कार्यशील बनाए रखने के लिए एक विशेष योजना तैयार की गई है।

  • राज्य में सबसे पहले इस योजना को मंडी और कुल्लू जिला में कार्यान्वित किया जाएगा

(03) हिमाचल में अप्रैल में कितनी फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है?

उत्तर:  89 %

  • अप्रैल के माह में बारिश का आंकड़ा 10 मिलीमीटर तक भी नहीं पहुंच पाया

(04) प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में देश भर में हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला प्रथम स्थान पर रहा है?

उत्तर: हमीरपुर

  • प्रथम स्थान पर रहे जिला हमीरपुर के लाभार्थी 17 गांवों के पंचायत प्रधानों, सचिवों और तहसील कल्याण अधिकारियों के लिए 30 अप्रैल को होटल हमीर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

 

(05) बंगलूर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दूसरे संस्करण में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने महिला कबड्डी टीम एवं रेसलिंग में कृतिका ने कौन सा मेडल जीता है?

उत्तर: ब्रांज मेडल

  • अब तक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों ने दो गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल, तीन ब्रांज मेडल जीत अपने नाम किए हैं।

(06) रात्रि सफाई शुरु करने वाला प्रदेश का पहला शहर कौन बना है?

उत्तर:  मनाली

(07) ऑर्गेनिक अंडा को मार्केट में किसके नाम से लांच कर दिया है?

उत्तर: डिबेट एग

  • डा. कांसल ने देश और दुनिया भर में शुगर के मरीज़ों की बढ़ती जा रही संख्या को देखते हुए आर्गेनिक अंडा विकसित किया है।

(08) सुखी रोड धार कहाँ स्थित है?

उत्तर:  भटियात (चम्बा)

(09) सैंज घाटी कहां स्थित है?

उत्तर: कुल्लू

  • नई राहें, नई मंजिलें योजना के अन्तर्गत पर्यटन की दृष्टि से कुल्लू जिला का सैंज क्षेत्र विकसित होगा।

(10) दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

उत्तर:  कंचनजंघा

  • अमित हिमाचल के पहले ऐसे आम नागरिक (सिविलियन) हैं, जिन्होंने 8586 मीटर ऊंची कंचनजंघा की चोटी फतह की है।
  • अमित नेगी (27) का सम्बन्ध हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के सांगला तहसील के बटसेरी गांव से है।

himachal pradesh May month current affairs 2022 himachal pradesh May month current affairs 2022

(11) हिमाचल प्रदेश के किस मंत्री कोसियासत का चाणक्यकहा जाता था?

उत्तर:   पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम

  • पंडित सुखराम ने 1963 में हिमाचल प्रदेश प्रादेशिक परिषद के लिए आजाद प्रत्याशी के रूप पहला चुनाव लड़ा था।
  • वह 1984 में लोकसभा के लिए चुने गए और राजीव गांधी सरकार में एक कनिष्ठ मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा सरकार में  सुखराम ने 1993 से 1996 तक केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संचार विभाग संभाला।
  • 1993 से 1996 तक उन्होंने हिमाचल प्रदेश के हर गांव में लैंडलाइन टेलीफोन पहुंचा दिया था।
  • डाकघरों के माध्यम डाक बीमा योजना लांच करने का श्रेय भी पंडित सुखराम को जाता है।
  • उन्होंने संचार मंत्री रहते हुए 1993 कोटली से राष्ट्रीय योजना की शुरुआत की थी।
  • उन्होंने प्रदेश में श्वेत क्रांति की शुरुआत की थी।

(12) देश का सबसे लम्बा बस रूट कौन सा है

उत्तर:  लेह-दिल्ली (1,026 किमी)

  • HRTC बस बर्फ से लकदक 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15,547 फीट नकिला, 17,480 फीट तंगलंगला और 16,616 फीट ऊंचे लाचुंगला दर्रो को पार कर लेह से दिल्ली पहुँचती है।

(13) हिमाचल प्रदेश के पहले विज्ञान केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहाँ किया?

उत्तर: पालमपुर

  • पालमपुर साइंस सेंटर को बनाने में 09 करोड की लागत आई है।
  •  प्रदेश का एकामत्र कृषि विवि और वैटरिनरी कालेज पालमपुर में है।

(14) हिमाचल की किस पर्वतारोही और एथलीट ने दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को फतेह करके एक और उपलब्धि अपने नाम की है?

उत्तर: बलजीत कौर

  • ये सोलन की रहने वाली है
  • कंचनजंगा की ऊंचाई 8,586 मीटर है।
  • वह अपने शानदार करियर में दुनिया के 7वें सबसे ऊंचे पर्वत, माउंट धौलागिरी (8167 मीटर), माउंट पुमोरी (7161 मीटर) और उत्तरी हिमालय के कई पहाड़ों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

(15) हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश कौन बनेंगे?

उत्तर: अमजद सईद

(16) अरुण-4 जल विद्युत परियोजना कितने मेगावाट की है?

उत्तर: 490 मेगावाट

  • 490 मेगावाट अरुण-4 जल विद्युत परियोजना SJVN और नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) द्वारा संयुक्त उद्यम (जेवी) के रूप में विकसित की जाएगी
  • नेपाल के संखुवासभा जिला प्रांत-1 में स्थित इस परियोजना की अनुमानित विकास लागत 4900 करोड़ रुपए है।

(17) बंदलाधार और बहादुरपुर धार का संबंध किस जिले से है?

उत्तर: बिलासपुर

(18) हिमाचल में आपराधिक मामलों प्रतिशत में कितने प्रतिशत मामले जिला कांगड़ा, शिमला, मंडी और कुल्लू में सामने आए हैं?

उत्तर: 52.61 %

(19) मई माह की प्रचंड गर्मी में हिमाचल के जंगल आग की भेंट चढ़ रहे हैं, जिसके तहत कितने हेक्टेयर एरिया जल चुका है?

उत्तर: 12704 हेक्टेयर

(20) वर्ष 2023 में भारत में प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन की एक बैठक हिमाचल प्रदेश में कहाँ होनी प्रस्तावित है?

उत्तर: धर्मशाला

  • G-20 की प्रस्तावित बैठकों को लेकर देश के 33 शहरों सहित धर्मशाला को भी चिन्हित किया गया है।
  • जी-20 देशों को विश्व की कुल जीडीपी में 80 % योगदान है, जबकि विश्व व्यापार में इनका 75 % और विश्व की कुल आबादी में 60 % हिस्सेदारी है।

himachal pradesh May month current affairs 2022 himachal pradesh May month current affairs 2022

(21) जर्सी गाय से उच्च अनुवांशिकी के सांडों के चयन हेतु पूरे देशभर से केवल हिमाचल के किस जिले को स्वीकृत मिली है?

उत्तर: कांगड़ा

निरीक्षकों के अनुसार इसका फायदा यह होगा कि अपने ही देश में पैदा हुए सांड न केवल देश के तापमान और मौसम में बेहतर तरीके से ढले होंगे बल्कि वह इसी जलवायु में पल कर जर्सी नस्ल की अनुवांशिकी आने वाली नस्लों को देंगे जिससे कि पूरे देश में जर्सी नस्ल की गाय की दूध की पैदावार में इजाफा होगा और किसान की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

(22) देश में सबसे पहले ड्रोन फ्लाइंग पायलट सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने का कदम किस राज्य ने उठाया है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

  • राज्य सरकार ने शाहपुर ITI(कांगड़ा) में सबसे पहले ड्रोन फ्लाइंग पायलट का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है।

(23) पासपोर्ट की पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट जारी करने में हिमाचल पुलिस ने देशभर में कौन सा स्थान हासिल किया है?

उत्तर: पहला

(24) OYO कंपनी ने अपना मिडसमर वेकेशन इंडेक्स 2022 प्रकाशित किया है, और 30.4 प्रतिशत वोट के साथ कौन सा स्थान डेस्टिनेशन के रूप में सामने आया है?

उत्तर: मनाली टॉप

  • इसके बाद लगभग 20 प्रतिशत लोग इन गर्मियों में कश्मीर जाना चाहते हैं।

(25) हिमाचल और केंद्रीय सरकार के सयुंक्त उपक्रम और देश की प्रतिष्ठित SJVN मिनी रत्न विद्युत कंपनी द्वारा नाथपा झाकड़ी में वार्षिक कार्यक्रमस्टार अवार्ड 2022 का आयोजन किया गया, यह सम्मान किन 02 प्रबंधक को दिया गया?

उत्तर:  यह सम्मान कांगड़ा जिला के बैजनाथ के अस्सिटेंट मैनेजर राकेश सगवाल और फतेहपुर के संजीव शर्मा को दिया गया।

(26) किसको दादा साहेब फालके नारी शक्ति आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया है?

उत्तर:  डॉ. हरलीन कौर

  • सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की रहने वाली है

(27) लगघाटी कहाँ है?

उत्तर: कुल्लू

(28) हिमाचल में 76 लाख ग्रामीण आबादी को अब मुफ्त पानी मिलेगा, ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त पानी की घोषणा को लागू कर दिया गया है, यह आदेश किस एक्ट के तहत दिए गए हैं?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश वाटर सप्लाई एक्ट 1986

(29) 1977 में हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण पंचायत राज्य मंत्री कौन थे

उत्तर: रूप सिंह

  • नौहराधार(सिरमौर) 1977 में पूर्व ग्रामीण पंचायत राज्य मंत्री रह चुके 95 वर्षीय रूप सिंह का रविवार को पैतृक गांव नौहराधार में निधन हो गया।

himachal pradesh May month current affairs 2022 himachal pradesh May month current affairs 2022

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *