Himachal-pradesh monthly current-affairs of November-2022

Himachal-pradesh monthly current-affairs of November-2022:नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स

(01) गुणा माता का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: काँगड़ा

धर्मशाला के साथ लगते मैक्लोडगंज नड्डी गांव के पास गुणा माता ट्रैक की ट्रैकिंग पर निकला विदेशी पर्यटक लापता हो गया है।

(02) चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश 2022 के विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में कितना फीसदी मतदान हुआ है?

उत्तर: 75.6 फीसदी

इसमें अभी और अधिक इजाफा हो सकता है

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में 75.57% मतदान हुआ था

(03) भारत में पहली बार किस राज्य में 2019 को बूथ ऐप कुछ विधानसभा क्षेत्रों में प्रयोग की गई थी?

उत्तर: झारखंड

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में पहली बार बूथ ऐप से मतदान करवाया गया।

(04) विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग(लाहौलस्पीति) में कितने फीसदी मतदान हुआ है?

उत्तर: 100 %

  • यहां कुल मतदाता 52 थे
  • यहां तेंजिन नोडन ने सबसे पहले मतदान किया था।

(05) चस्क भटोरी मतदान केंद्र सबसे दुर्गम पोलिंग स्टेशन है. इसका संबंध हिमाचल के किस विधान सभा क्षेत्र से है?

उत्तर: भरमौर विधानसभा क्षेत्र (चम्बा)

  • इस विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्य सडक़ से करीब 14 km का सफर तय करना पड़ता है

Note: स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता तथा चुनाव आईकन श्याम सरन नेगी का निधन हो गया है।

श्याम सरन नेगी ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वर्ष 1951 में सबसे पहला मतदान किया और उसके पश्चात हुए सभी चुनावों में भाग लिया।

श्याम सरन नेगी का निधन 5 नवंबर को सुबह किन्नौर जिला में उनके पैतृक गांव कल्पा में हुआ

(06) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में बूढ़ी दिवाली मनाई जाती है?

उत्तर: सिरमौर

  • दिवाली के एक महीने बाद जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में बूढ़ी दिवाली मनाई जाती है
  • हिमाचल की इस परंपरा को गिरिपार के हाटी समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता है
  • इस पर्व पर परोसे जाने वाले मुख्य व्यंजन मुड़ाशाकुली है।

(07) विश्व मत्स्यकी दिवस 2022 के अवसर पर भारत सरकार और राष्ट्रीय मत्स्यकी विकास बोर्ड हैदराबाद द्वारा पहाड़ी राज्यों एवं उत्तर पूर्वी राज्यों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार किस राज्य को दिया गया है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

  • हिमाचल प्रदेश की ओर से राज्य के मत्स्य विभाग के निदेशक सतपाल मेहता ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

(08) हिमाचल प्रदेश में 6-59 महीनों के बच्चों में एनीमिया की प्रतिशतता नेशनल फेमिली हैल्थ सर्वे-5 में बढक़र कितने प्रतिशत हो गई है?

उत्तर: 55.4%

  • हिमाचल प्रदेश में हर दूसरा बच्चा एनीमिया का शिकार हैं।

(09) हाल ही में हिमाचल के किस शख्सियत कोसाउथ एशियन हेरिटेज एसोसिएशन ने कम्युनिटी सर्विस अवार्डसे सम्मानित किया है?

उत्तर: समैडफन की संस्थापक इंद्रपाल कौर चंदेल

(10) हिमाचल प्रदेश पुलिस सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में पासपोर्ट जारी करने के लिए पुलिस सत्यापन रिपोर्ट (पीवीआर) में कौन से स्थान पर रही है?

उत्तर: पहले

(11) हिमाचल प्रदेश का पहला पैराग्लाइडिंग स्कूल कांगड़ा के किस स्थान में बन कर तैयार हो गया है?

उत्तर: बीड़ बिलिंग

(12) किसे वीरांगना झलकारीबाई नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: लता हिमाचली 

(13) हिमाचल प्रदेश के किस भारोत्तोलन के उत्कृष्ट खिलाड़ी को वर्ष 2022 का अर्जुन अवार्ड देकर सम्माानित किया गया है?

उत्तर: विकास ठाकुर

  • विकास ठाकुर का संबंध हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से है

(14) देश का दूसरा पहाड़ी राज्य हिमाचल का पहला टयूलिप गार्डन किस जिले में है?

उत्तर: कांगड़ा (पालमपुर)

Himachal-pradesh monthly current-affairs of November-2022

अन्य पढ़े:

October 2022 Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *