himachal-pradesh monthly current-affairs of october-2021

himachal-pradesh monthly current-affairs of october-2021

here you’ll get himachal-pradesh monthly current-affairs of october-2021

(01) मनास्लु (Manaslu) चोटी किस देश में स्थित है?

उत्तर: नेपाल

  • किन्नौर जिला के कनई निवासी ITBP में उप सेनानी अनूप नेगी व कमांडेंट रतन सिंह ने नेपाल में समुद्र तल से 8163 मीटर ऊंची पर्वत चोटी मनास्लु पर तिरंगा फहराया।

(02) ‘कृष गुप्तासबसे कम उम्र के फोटोग्राफर का सम्बन्ध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर:  सोलन

  • उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल हो गया है।
  •  कृष की पहली फोटो की प्रदर्शनी भी लग चुकी है।
  • यह एक वल्र्ड रिकॉर्ड भी है कि इतनी कम उम्र के फोटोग्रॉफर की प्रदर्शनी विश्व में किसी की भी नहीं लगी।

(03) भावा नदी किस नदी की सहायक नदी है?

उत्तर: सतलुज

(04) सोलन ज़िले से संबंध रखने वाले कौन से खिलाडी सीनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे?

उत्तर: योगेश चौहान

  • यह प्रतियोगिता 28 नवंबर से चार दिसबंर तक आयोजित की जाएगी।
  • प्लस 35 आयु कैटेगरी में उन्हें चयनित किया गया है।

(05) हरियाणा के शाहबाद मार्कंड में चल रही अखिल भारतीय सिविल सर्विस हाकी प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला हाकी टीम ने कौन सा पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है?

उत्तर: कांस्य पदक

(06) महात्मा गांधी पहली बार शिमला कब आए?

उत्तर: 12 मई, 1921

  • महात्मा गांधी पहली बार मदन मोहन मालवीय और लाला लाजपत राय के साथ 12 मई, 1921 को तत्कालीन वायसराय लॉर्ड रीडिंग से मिलने शिमला आए थे और जाखू में लाला मोहनलाल के बंगले पर भी रुके।
  •  इसके बाद वह 1931 में वायसराय लार्ड वेलिंग्टन से मिलने पहुंचे।
  •  महात्मा गांधी ने प्रसिद्ध पर्यटन रेल कालका-शिमला रेल से भी 1921 में यात्रा की थी।

(07) सुंदरता पर्यटन को को बढ़ाने हेतु पालमपुर स्थित सीएसआईआरहिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान ने अपने फ्लॉरिकल्चर मिशन के अंतर्गत आईसीआईसीआई फाउंडेशन के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश की किस झील क्षेत्र को फूलों की घाटी के तौर पर विकसित किया जायेगा

उत्तर: पराशर झील

(08) लोचन सिंह पठानिया भारतीय नौ सेना मेंरीयर एडमिलके पद पर नियुक्त हुए हैं,इनका सम्बन्ध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: कांगड़ा

(09) हिमाचल प्रदेश की पहली स्कोलियोसिस (कुबड़पन) की सफल सर्जरी किस अस्पताल मे की गयी है?

उत्तर:  डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा (कांगड़ा)

(10) हिमाचल प्रदेश के किस ज़िले मे  24 कनाल भूमि परबैंबू विलेजस्थापित किया जाएगा?

उत्तर: ऊना (ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते बौल में )

(11) हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी कौन सा है?

उत्तर: जाजुराना

  • राज्य पक्षी जाजुराना अधिकतर 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाया जाता है।
  •  वन विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार दुनियाभर में मात्र 2500 से तीन हजार संख्या है।

(12) प्रति व्यक्ति प्रति दिन उपलब्ध दूध की औसत मात्रा से अधिक उत्पादन वाले प्रदेशों की संख्या दस है और इनमें हिमाचल कौन से पायदान पर है?

उत्तर: छठे (6TH)

  • 2019-20 में प्रदेश में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति उपलब्ध दूध की मात्रा 573 ग्राम बताई गई है, जो कि बीते वर्ष के मुकाबले 21 ग्राम अधिक है।

(13) कुल्लू दशहरा किस स्तर का त्यौहार है?

उत्तर:  अंतरराष्ट्रीय स्तर

(14) हिमाचल प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा किस जिले में बनेगा?

उत्तर:  मंडी

  • लीडार सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक बल्ह में अब 3150 मीटर का रन-वे बन सकता है, जिससे यहां पर 320 सीटर के बड़े जहाज उतर सकेंगे।

(15) पुलिस विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश के पुलिस थानों में ड्रग ट्रैफिक आपरेटर्ज के लिए कौन सा नया रजिस्टर नंबर शुरू किया है?

उत्तर:  29

  • नया रजिस्टर नंबर 29 प्रदेश के पुलिस थानों में 01 नवंबर, 2021 से शुरू किया जाएगा।
  • प्रदेश के पुलिस थानों में शुरू किए जा रहे इस रजिस्टर में ड्रग्स और साइकोट्रोपिकस से बारे में अपराधिक मामलों में शामिल लोगों का विवरण होगा।

himachal-pradesh monthly current-affairs of october-2021

(16) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में प्रदेश का पहला ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा?

उत्तर:  हमीरपुर

  • विधानसभा क्षेत्र नादौन में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार से 29.50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
  • नादौन के कलूर में प्रदेश का पहला ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा।

(17) हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून सीजन में कितने फीसदी कम बारिश दर्ज की गयी है?

उत्तर:  10%

(18) ऊर्जा राज्य हिमाचल में वर्तमान में करीब कितने मेगावाट बिजली का दोहन किया जा रहा है?

उत्तर: 11000 मेगावाट

(19) ‘सीर खड्डकिस नदी की सहायक नदी (खड्ड) है?

उत्तर: सतलुज

(20) साल 2019-20 में हिमाचल प्रदेश में मीट उत्पादन का आंकड़ा कितने मीट्रिक टन तक पहुंच गया है?

उत्तर: 4.76 मीट्रिक टन

  • राष्ट्रीय स्तर पर मीट उत्पादन के क्षेत्र में 2019-20 में उछाल देखा गया और पहली बार साढ़े आठ हजार टन का आंकड़ा पार हुआ।

(21) उझी घाटी हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है

उतर: कुल्लू

(22) प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है

उतर: काँगड़ा

(23) कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाने वाला देश का पहला जिला कौन बना है?

उतर: किन्नौर

(24) औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा घृत कुमारी या क्वारगंदल का उद्योग हिमाचल प्रदेश के किस जिले स्थापित होगा?

उतर: हमीरपुर

(25) उत्तर भारत की प्रमुख शक्तिपीठ माता बालासुंदरी मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उतर: सिरमौर (त्रिलोकपुर)

(26) भगवान रंगनाथ के मंदिर समेत हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के 08 मंदिरों को शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है। यह मंदिर कौन सी सदी और किस शैली में बने है

उतर: 08वीं और 09वीं सदी और शिखर शैली

  • अपको बता दे की भाखड़ा बांध बनने से वर्ष 1960 में बिलासपुर के कई ऐतिहासिक मंदिर गोबिंदसागर झील में डूब गए थे।

(27) दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र में एक मानेजाने वाले हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मलाणा गांव के लोग खुद को किस शासक के सैनिकों का वंशज मानते हैं?

उत्तर: सिकंदर

(28) कौन सा राज्य दालचीनी की खेती करने वाला पहला राज्य बन गया है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

(29) देवीदेवताओं का महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा किसकी रथयात्रा के साथ ढालपुर मैदान में शुरू होता है?

उत्तर: भगवान रघुनाथ

(30) जलेब यात्रा का सम्बन्ध हिमाचल प्रदेश के किस त्यौहार/मेले से है? 

उत्तर: कुल्लू दशहरा

himachal-pradesh monthly current-affairs of october-2021

(31)  हिमालय में ग्लोबल वार्मिंग से ग्लेशियरों के पिघलने से बनने वाली झीलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, पिछले 40 साल में उच्च हिमालय और पीर पंजाल की रेंज में ऐसी झीलों की संख्या कितनी हो गई है?

उत्तर: दोगुनी

(32) हिमाचल प्रदेश के लाहौलस्पीति जिले में दुनिया के सबसे ऊंचे किस मतदान केंद्र में पहली बार मंडी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में वोट डाले जाएंगे?

उत्तर: टशीगंग

  • यह मतदान केंद्र चीन की सीमा से मात्र 10 किलोमीटर दूर 15255 फीट (4650 मीटर) की ऊंचाई पर है।

(33) कुंजुम दर्रा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: लाहौल स्पीति

(34) हिमाचल प्रदेश में इस समय करीब कितनी पंचायतें हैं?

उत्तर: 3615

  • हिमाचल प्रदेश की इन पंचायतों में भारत नेट टू के तहत इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी।
  • इसमें पांच साल के लिए इंटरनेट फ्री मिलेगा।

(35) डलहौजी टाउन की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

उत्तर: 1854

(36) चंबा पीपुल्स डिफेंस लीग का गठन किस वर्ष किया गया था?

उत्तर: 1932

(37) लम्खागा दर्रा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: किन्नौर

(38) कालकाशिमला रेलवे लाइन को विश्व धरोहर स्थल का दज्रा कब प्राप्त हुआ?

उत्तर: 8 जुलाई 2008

(39) स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी दुनिया की टॉप-2 फीसदी वैज्ञानिकों की लिस्ट में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से सम्बन्ध रखने बाले किस वैज्ञानिक का नाम शामिल किया गया है?

उत्तर: डा. लखवीर सिंह

  •  वे  नालागढ़ उपमंडल के खिल्लिया गांव से संबंध रखने वाले है।
  •  वर्तमान में डा. लखवीर एसआरएम यूनिवर्सिटी, अमरावती (आंध्र प्रदेश) में कार्यरत हैं।

(40) हिमाचल प्रदेश में किसानोंबागवानों के हितों की लड़ाई लड़ने वाले संयुक्त किसान मंच ने सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए उपचुनावों के बीच कौन सा अभियान शुरू कर दिया है?

उत्तर: ‘जवाब दो सरकार’

(41) अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 82वां सम्मेलन हिमाचल प्रदेश में कहाँ होगा?

उत्तर: धर्मशाला

(42) देश में पहली बार जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने कौन सी नई प्रजाति का पता लगाया है?

उत्तर: मेफ्लाई

  • हिमालय से मेफ्लाई की प्लेटिबेटिस के सेल्वई नामक नई प्रजाति की खोज की है।
  • मेफ्लाई की विशेषता यह है कि यह जिस पानी में रहती है, वह पानी शुद्ध और पीने योग्य होता है।
  • अध्ययन लेखकों के अनुसार, प्लेटिबेटिस सेल्वई नामक नई प्रजाति का नाम भारतीय एफेमेरोप्टेरा में पर्याप्त योगदान के लिए डा. सेल्वा कुमार के सम्मान में रखा गया है।
  • इसमें जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया इंडिया सोलन के डा. कुवेंद्रन थंगावेल (वैज्ञानिक-सी) भी थे।
  • प्रदेश के सोलन के आसपास की दो छोटी नदियों गिरि नदी और अश्विनी खड्ड में भी हैं और यह पानी शुद्ध है।

(43) भारत सरकार ने हिमाचल के  किस जिले में  मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना की मंजूरी दे दी है?

उत्तर: सोलन (नालागढ़)

  • इस पार्क में करीब 5000 करोड़ का निवेश होना है और 10,000 लोगों को रोजगार मिलने की क्षमता है।

(44) कौन शिमला हिमाचल अकादमी से पुरस्कृत साहित्यकार बंगलुरु में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में अपना वक्तव्य देंगे?

उत्तर: गुरमीत बेदी

  • 27 से 29 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वह हिंदी तथा स्वतंत्रता संग्राम विषय पर वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे।

(45) ‘जलोड़ी दर्राहिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: कुल्लू

  • समुद्र तल से ऊंचाई: 3135मीटर

(46) शिकारी माता का मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: मंडी

  • शिकारी माता का यह मंदिर मंडी में एकमात्र एक ऐसा मंदिर है, जिसकी छत नहीं है।
  • शिकारी माता को योगिनी माता भी कहा जाता है।
  • समुद्र तल से ऊंचाई: 2850 मीटर

(47) अंतरराष्ट्रीय रौरिक मैमोरियल ट्रस्ट नग्गर मेंस्वेतोस्लाव रौरिककी कौन सी जन्म शताब्दी मनाई गई?

उत्तर: 117वीं

(48) प्राचीन गांवमलाणाका सर्वमान्य शासक कौन है?

उत्तर: जमलू

  • कुल्लू जिले का मलाणा गांव संसार का प्राचीनतम लोकतंत्र के लिए प्रसिद्ध है।

(49) सड़क हादसों में घायलों की सहायता करने वालों को हिमाचल सरकार कितने रुपए तक का ईनाम देगी?

उत्तर: 5000

  • घायलों की मदद करने वालों को न तो अब पुलिस तंग करेगी, बल्कि उन्हें गुड स्मार्टियन का दर्जा दिया जाएगा।
  • सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु के मामलों में कमी लाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक नई पहल की है।
  • पांच हजार के पुरस्कार के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर 10 सबसे नेक मददगारों को एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

(50) ‘गाड़ापारली पंचायतहिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: कुल्लू

(51) हिमाचल प्रदेश 6 मार्च 2003 से 29 जुलाई 2007 को किस भूतपूर्व मंत्री ने परिवहन मंत्री के रूप में काम किया था?

उत्तर: जीएस बाली

  • 27 जुलाई 1954 को जन्में जीएस बाली नगरोटा बगवां से चार बार विधायक और दो बार मंत्री रहे।
  • पूर्व सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस नेता जीएस बाली के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
  • बाली ने ही पहली बार सभी बसों में अपना मोबाइल नंबर लिखवाया था।
  • वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे जीएस बाली ने देश में पहली बार हिमाचल की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बस दौड़ाई।
  • परिवहन निगम की बसों में बाली ने ही महिलाओं को किराये में छूट और रियायती बस पास जारी करने की योजना शुरू की थी।
  • बिलासपुर हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज लाने का श्रेय बाली को जाता है।

(52) धर्मशाला में हिमाचलपजांब गोरखा एसोसिएशन ने कौन सी वर्षगांठ मनाई?

उत्तर: 105वीं

(53) हिमाचल प्रदेश में एक संसदीय सीट और तीन विधानसभा सीटों के लिए 08 जिलों के 20 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में कितने फीसदी मतदान हुआ?

उत्तर: 66.91

  • मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज में सबसे ज्यादा 70.34 फीसदी लोगों ने वोट डाले।
  • मंडी संसदीय क्षेत्र में सबसे कम 57.73 फीसदी लोगों ने मतदान किया।

(54) प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की इंजीनियर इन चीफ प्रोजेक्ट पद पर आसीन होने वाली प्रदेश की पहली महिला अभियंता कौन बन गई हैं?

उत्तर: अर्चना ठाकुर

(55)  दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथटशीगंगमें कितने फीसदी मतदान हुआ है?

उत्तर: 100

(56) जनजातीय जिला किन्नौर से संबंध रखने वाले किस India First Voter 104 वर्षीय व्यक्ति ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र का संदेश दिया है?

उत्तर: श्याम सरन नेगी

  • 01 जुलाई, 1917 को Kalpa में जन्में श्याम सरन नेगी ने पहला वोट 25 अक्तूबर, 1951 को ब्रिटिश शासन की समाप्ति के बाद पहले चुनाव में डाला था।

himachal-pradesh monthly current-affairs of october-2021-himachal-pradesh monthly current-affairs of october-2021

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *