Important dates of Portuguese rule over India

know all about the era of portuguese and Important dates of Portuguese rule over India

पुर्तगालियों के भारत पर शासन की महतवपूर्ण तिथियां

1487 ई.- “बार्थोलोम्यो” नाम का एक पुर्तगाली अफ्रीका के दक्षिण सिरे तक पहुंच गया और इस जगह को “केप ऑफ गुड होप कहा गया”

1498 ई.- वास्को-डा-गामा “केप ऑफ गुड होप” होकर कालीकट पहुंचा

1501 ई.- पुर्तगाल के शासक “मैनुअल प्रथम” ने अरब, फारस और भारत के साथ व्यापार का स्वयं को मालिक घोषित कर दिया

1503 ई.- पुर्तगालियों ने भारत में अपना पहला दुर्ग कोचीन में स्थापित किया

1505 ई.-

  • पुर्तगालियों ने भारत में अपना दूसरा दुर्ग कन्नूर में स्थापित किया
  • फ्रांसिस्को अल्मीडा को भारतीय क्षेत्र का गवर्नर बनाया गया

1509 ई.-

  • पुर्तगालियों ने मिस्र के शासक ममलुक द्वारा भेजे गए जहाजी बेड़ों को पराजित  किया
  • अल्फांस-डी-अल्बूकर्क को वायसराय बनाया गया

1510 ई.- अल्बूकर्क ने बीजापुर के सुल्तान युसूफ आदिलशाह को पराजित कर गोवा पर अधिकार कर लिया

1511 ई.- पुर्तगालियों ने मलाया द्वीप में स्थित “मलक्का” पर अधिकार कर लिया

1515 ई.- फारस की खाड़ी के मुहाने पर हरमुज पर अधिकार कर लिया

1529 ई.- नीनो दा कुन्हा ने वाइसराय का कार्यभार संभाला

1530 ई.- पुर्तगालियों ने गोवा को राजधानी बनाया

Important dates of Portuguese rule over India

1535 ई.- दीव पर अधिकार कर लिया उन पर अधिकार कर लिया

1542 ई.- जेसुइट (ईसा मसीह ले रोमन कैथोलिक समाज का सदस्य) का भारत में आगमन

1559 ई.- दमन पर अधिकार कर लिया

1566 ई.- पुर्तगालियों एवं तुर्कों के बीच समझौता

1579 ई.- शासकीय फरमान के आधार पर पुर्तगालियों को नदी के तट पर सीमित कर दिया गया जो बंगाल में सतगांव से थोड़ी दूरी पर था और वहां से वे व्यापारिक गतिविधियां संचालित करते थे

1580 ई.- पुर्तगाल स्पेन के राजा के साथ जुड़ गया और स्पेन के पतन के साथ इसका भी पतन हो गया

1588 ई.- नौसेना युद्ध में अंग्रेजो ने स्पेन को करारी शिकस्त दी उसके बाद स्पेन की नौसैनिक शक्ति क्षीण हो गई

1596 ई.- डचों ने पुर्तगालियों को दक्षिण-पूर्व एशिया से बाहर किया

1612 ई.-

  • सूरत में पुर्तगालियों को पराजित कर अंग्रेजों ने अपना कारखाना स्थापित किया
  • अंग्रेजी जहाज “ड्रैगन” ने एक छोटे जहाज “ओसिएन्डर” सहित “कैप्टन बेस्ट” के नेतृत्व में पुर्तगाली जहाजी बेड़े के साथ सफलतापूर्वक युद्ध किया

1622 ई.- पुर्तगालियों ने अंग्रेजों को मुंबई प्रदान किया 

1632 ई.- शाहजहां ने अंग्रेजों को हुगली से बाहर कर दिया

1641 ई.- डचों ने मल्लका दुर्ग पुर्तगालियों से छीन लिया

1659 ई.- श्रीलंका पुर्तगालियों के हाथ से बाहर चला गया

1663 ई.- मालाबार के सभी दुर्गों को जीत कर पुर्तग़ालीयों को भारत से निर्णायक रूप से बाहर खदेड़ दिया 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *