monthly current affairs of August 2022

monthly current affairs of August 2022

(01) पीची वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में है?

उत्तर: केरल

(02) Google Maps ने भारत में कौन सी सेवा लांच की है?

उत्तर:  ‘Street View’

  • Google Maps ने हाल ही में दो स्थानीय कंपनियों Genesys International और Tech Mahindra के साथ मिलकर भारत के 10 शहरों में अपनीस्ट्रीट व्यू सर्विस लॉन्च की है।

(03) मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने के लिए जिम्बाब्वे ने सोने का सिक्का लांच किया है इसका क्या नाम है?

उत्तर: “मोसी-ओ-तुन्या” (Mosi-oa-Tunya)

(04) भारत में 1 अगस्त को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर:  मुस्लिम महिला अधिकार दिवस

(05) शहीद उधम सिंह वर्ष 1924 में ब्रिटिश शासन को उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से प्रवासी भारतीयों को संगठित करने के लिए किस पार्टी में शामिल हुए थे?

उत्तर:  गदर पार्टी

  • 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि थी

(06) राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन किस क्रांति के अंतर्गत लांच किया गया है?

उत्तर:  मिशन हरित क्रांति

(07) भारत में मंकीपॉक्स की स्थिति की निगरानी के लिए केंद्र द्वारा हाल ही में गठित टास्क फोर्स का प्रमुख कौन है?

उत्तर: बी. के. पॉल

(08) भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील लोकटक झील किस राज्य में स्थित है?

उत्तर:  मणिपुर

  • इस झील में दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है
  • इस राष्ट्रीय उद्यान का नाम केईबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान है

(09) The Crafts Village Scheme किस केंद्रीय मंत्रालय की एक पहल है?

उत्तर: केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय

  • इसका उद्देश्य समूह में कारीगरों के लिए एक स्थाई आजीविका विकल्प के रूप में हस्तशिल्प को विकसित करना है

(10) 170 कैरेट के हीरे को हाल ही में किस देश में खोजा गया है?

उत्तर: अंगोला

  • मध्य अफ्रीकी देश अंगोला की पूर्वोत्तर खदान में
  • इस हीरे कोलुलो रोज नाम दिया गया है
  • ऑस्ट्रेलिया की LUCAPA डायमंड कंपनी ने इस हीरे की खोज की है

 

(11) भारत से अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्र भूमियों की संख्या बढ़कर कितनी हो गई है?

उत्तर: 64

  • सूची में शामिल किए गए 10 नए स्थलों में से तमिलनाडु के 6 और गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश तथा ओडिशा का एक-एक स्थल शामिल है
  •  कोंथनकुलम पक्षी अभयारण्य, मन्नार की खाड़ी समुद्री जीवमंडल रिजर्व, वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, वेलोड पक्षी अभयारण्य, वेदान्थंगल पक्षी अभयारण्य और उदयमर्थनपुरम पक्षी अभयारण्य (तमिलनाडु)
  • ओडिशा का सतकोसिया गॉर्ज
  • गोवा की नंदा झील
  • कर्नाटक का रंगनाथिट्टू पक्षी अभयारण्य 
  • मध्य प्रदेश का सिरपुर आर्द्रभूमि स्थल शामिल है

(12) हाल ही में भारतीय एथलीटतेजस्विन शंकरने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला पदक दिलाकर इतिहास रच दिया उन्होंने कौन सा पदक जीता?

उत्तर: कांस्य पदक

  • यह राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में ट्रैक एंड फील्ड में भारत का पहला पदक है
  • राष्ट्रमंडल खेलों 2026 संस्करण की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न और विक्टोरिया को सौंपी गई है

(13) भारत की लॉन बॉल्स महिला टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में कौन सा पदक जीता है?

उत्तर: स्वर्ण पदक

  • लॉन बाउल की टीम में कप्तान रूपा रानी टिर्की, पिंकी, लवली चौबे और नयनमोनी सैकिया शामिल थे।

(14) हाल ही मेंकिस  मंत्रालय  नेसक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0’ योजना को लागू करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए?

उत्तर: महिला और बाल विकास मंत्रालय (MoWCD)

  • केंद्र सरकार ने 2021-22 से 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए इस योजना को मंजूरी दी है।

(15) राष्ट्रीय ध्वज को किसके द्वारा डिजाइन किया गया था?

उत्तर: पिंगली वेंकैया

  • संस्कृति मंत्रालय ने देश में पिंगली वेंकैया (Pingali Venkayya) के योगदान का जश्न मनाने के लिए 2 अगस्त, 2022 को “तिरंगा उत्सव” का आयोजन किया।

(16) आतंकी संगठन अलकायदा का नेता कौन था?

उत्तर: अयमान अल-जवाहरी

  • राष्ट्रपति जो बाईडेन ने हाल ही में पुष्टि की कि अमेरिका ने आतंकी संगठन अल-कायदा के नेता अयमान अल-जवाहरी को मार दिया है।
  • वह, ओसामा बिन लादेन के साथ, 9/11 के हमलों का मास्टरमाइंड था और इस तरह अमेरिका के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक था।

(17) दक्षिण कोरिया किस देश का पहला अंतरिक्ष यान चंद्रमा के लिए लांच किया गया है

उत्तर: दक्षिण कोरिया

  • दक्षिण कोरिया ने 4 अगस्त, 2022 को अन्य देशों के साथ दौड़ में शामिल होकर, चंद्रमा के लिए अपना पहला अंतरिक्ष यान लॉन्च किया।

(18)  भारत का कौन सा अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 7 अगस्त, 2022 कोआज़ादी सैटले जाने वाले अपने सबसे छोटे वाणिज्यिक रॉकेटस्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV)’ को लॉन्च करेगा?

उत्तर: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)

(19) किस राज्य सरकार ने हाल ही मेंचिराग योजनाशुरू की है?

उत्तर: हरियाणा

(20)  भारत के 49वें नए मुख्य न्यायाधीश कौन होंगे?

उत्तर: जस्टिस यूयू ललित

(21) हाल ही में किस ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली है?

उत्तर: सुरेश एन. पटेल

(22) भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा किस राज्य की पुलिस कोप्रेसिडेंटस कलर्सप्रदान किया गया है?

उत्तर: तमिलनाडु

  • आपको बता दें कि तमिलनाडु भारत की पहली महिला कमांडो यूनिट को स्थापित करने वाला राज्य भी है

(23) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की स्थापना क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अधिनियम, 1976 के प्रावधानों के तहत किस वर्ष की गई थी

उत्तर: 1975

(24) ‘वित्तीय समावेश सूचकांककिस संस्था द्वारा जारी किया जाता है?

उत्तर: RBI

अन्य पढ़े:-

कैबिनेट मिशन 16 मई 1946

(25)  भारत के अगले उपराष्ट्रपति कौन चुने गये हैं?

उत्तर: श्री जगदीप धनखड़

(26) 7 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया गया?

उत्तर: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

  • देश में हथकरघा बुनकरों को सम्मानित करने और भारत के हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है।

(27) नीदरलैंड की राजधानी कौन है?

उत्तर: एम्स्टर्डम

  • नीदरलैंड में राष्ट्रीय जल स्तर अब तक के सबसे निचले स्तर तक गिर गया है।
  • पानी की कमी से पता चलता है कि, राइन नदी (Rhine River) का पानी सामान्य से 50% कम पानी की आपूर्ति कर रहा है

(28) वर्ष 2022 की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में कितनी भारतीय सार्वजनिक और निजी कंपनियों को जोड़ा गया है?

उत्तर: 9

  • मई 2022 में भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध होने के बाद LIC को पहली बार इस सूची में जोड़ा गया है।
  • LIC ranking: 98
  • अमेरिका की वॉलमार्ट लगातार 9वें वर्ष पहले स्थान पर है।

(29)  हाल ही में 106 साल पुरानी बिहार की कौन सी खगोलीय वेधशाला को यूनेस्को की विश्व धरोहर वेधशालाओं की सूची में जोड़ा गया है?

उत्तर: बिहार के मुजफ्फरपुर के लंगत सिंह कॉलेज की खगोलीय वेधशाला

  • मुजफ्फरपुर में यह खगोलीय वेधशाला 1916 में स्थापित की गई थी

(30) भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों ने हाल ही में उत्तरी अरब सागर में अपनी पहली महिला स्वतंत्र के किस मिशन को पूरा करने के बाद इतिहास रच दिया है?

उत्तर:  “समुद्री टोही और निगरानी मिशन” (maritime reconnaissance and surveillance mission)

monthly current affairs of August 2022 monthly current affairs of August 2022

(31) इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हेरिटेज की स्थापना किस राज्य में हो रही है?

उत्तर:  उत्तर प्रदेश

(32) इंडियन नेशनल एसोसिएशन का गठन किसने किया था?

उत्तर:  सुरेंद्र नाथ बनर्जी

(33) भारत ने किस देश के साथ उच्च अधिकार प्राप्त संयुक्त व्यापार समिति का पहला सत्र आयोजित किया है?

उत्तर: मोरिशियस

(34) राष्ट्रीय महिला आयोग का वर्तमान अध्यक्ष कौन है?

उत्तर: सुश्री रेखा शर्मा

(35) किस देश ने दुनिया की पहली वर्टिकल सिटी बनाने की घोषणा हाल ही में की है?

उत्तर:  सऊदी अरब

अन्य पढ़े:-

भारतीय इतिहास की प्रमुख लड़ाइयां

(36) भारत सरकार ने किस वर्ष तक देश से काला अजार को खत्म करने का लक्ष्य रखा है?

उत्तर:  2023

  • काला अजार को लीशमैनियासिस (Leishmaniasis) भी कहा जाता है। यह एक उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (Neglected Tropical Disease) है
  • यह रोग लीशमैनिया (Leishmania) नामक परजीवी के कारण होता है।

(37) बच्चों को नियमित रूप से स्तनपान कराने पर जोर देने के लिए हर साल 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता हैविश्व स्तनपान सप्ताह के लिए इस वर्ष की थीम क्या है?

उत्तर: ‘Step Up for Breastfeeding: Educate and Support

(38) किस मंत्रालय ने भारत के युवाओं से जुड़ने और उनमें देशभक्ति की गहरी भावना जगाने के उद्देश्य सेबढ़े चलो अभियानकी शुरुआत की है?

उत्तर: संस्कृति मंत्रालय

(39) भारत में हर साल 8 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस (August Kranti Diwas) कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: अगस्त क्रांति दिवस (August Kranti Diwas)

  • हर साल 8 अगस्त को भारतीय इतिहास में आजादी की आखिरी लड़ाई की शुरुआत के रूप में याद किया जाता है।
  • इसी दिन 1942 में महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement) की नींव रखी गई थी।

(40) ‘भारत छोड़ो आंदोलनके दौरानभारत छोड़ोका नारा किसने दिया था?

उत्तर: युसुफ मेहर अली

(41) हाल ही में किसे वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है

उत्तर: नल्लथंबी कलईसेल्वी

अन्य पढ़े:-

कांग्रेस का कलकत्ता अधिवेशन

(42) वज्रप्रहार, 2022 संयुक्त अभ्यास किन 02 देशों के बीच शुरू हुआ है?

उत्तर: भारत-अमेरिका

  • भारत अमेरिका संयुक्त विशेष सैन्य बलों के 13वें संस्करण का अभ्यास वज्र प्रहार, 2022″ 8 अगस्त से स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग स्कूल बकलोह (चंबा, हिमाचल प्रदेश) में शुरू हो गया है

(43) विश्व जैव ईंधन दिवस किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर: 10 अगस्त

(44) इंडोइजरायल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल का शिलान्यास हाल ही में किस राज्य में हुआ है?

उत्तर:  उत्तर प्रदेश

(45) पूर्वोत्तर भारत में सामान के परिवहन के लिए किस देश के मोंगला बंदरगाह का इस्तेमाल किए जाने का निर्णय हुआ है?

उत्तर: बांग्लादेश

(46) जापान द्वारा हर साल 9 अगस्त को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: नागासाकी दिवस

  •  यह दिवस 9 अगस्त 1947 को नागासाकी पर हुए परमाणु बम हमले की वर्षगांठ का प्रतीक है

(47) जम्मू और कश्मीर सरकार ने हाल ही में कौन सी स्कीम शुरू की है?

उत्तर: “परवाज़ मार्केट लिंकेज स्कीम” (PARVAZ Market Linkage Scheme)

(48) किस संगठन/विभाग द्वारा हिम ड्रोनथॉन कार्यक्रम शुरू किया गया है ?

उत्तर: भारतीय सेना

(49) Indian Lion का IUCN स्टेटस क्या है?

उत्तर:  लुप्तप्राय

  • इन्हें वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की अनुसूची 1 में सूचीबद्ध किया गया है
  • 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस मनाया जाता है

(50) विश्व आदिवासी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 09 अगस्त

  • Theme: पारंपारिक ज्ञान के संरक्षण और प्रसारण में स्वदेशी महिलाओं की भूमिका

(51) विश्व का सबसे बड़ा तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र कहां बनाया जाना प्रस्तावित है?

उत्तर:  मध्य प्रदेश

  • विश्व का सबसे बड़ा तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र मध्य प्रदेश के खंडवा में नर्मदा नदी के बांध पर 3000 करोड़ से अधिक की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा

(52) प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) कब शुरू की गई थी?

उत्तर: 2015-2022

  • 10 अगस्त को, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया।

(53) हाल ही में चीन में एक और जूनोटिक वायरस खोजा गया, इसका क्या नाम है

उत्तर:  लैंग्या हेनिपावायरस (Langya Henipavirus)

(54) हर साल 12 अगस्त कौन सा दिन को मनाया जाता है?

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day)

  •  इस अवसर पर, दुनिया भर की सरकारें और नागरिक युवाओं के सामने आने वाली समस्याओं को पहचानने और उनकी ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए एक साथ आते हैं।
  • THEME: “Intergenerational solidarity: Creating a world for all ages”

(55) सेरेना विलियम्स का संबंध किस खेल से है

उत्तर: टेनिस

  • टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने 9 अगस्त, 2022 को अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की है।

(56) किसको लद्दाख के सर्वोच्च पुरस्कार dPal rNgam Duston Award से सम्मानित किया गया है

उत्तर: दलाई लामा

  • उन्हें मानवता के प्रति उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

(57) विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of the World’s Indigenous Peoples) दुनिया भर में हर साल किस दिन को मनाया जाता है?

उत्तर: 9 अगस्त

(58) भारतीय स्वाधीनता संग्राम से संबंधित अलीपुर बम कांड में किस क्रांतिकारी के ऊपर मुकदमा चलाया गया था?

उत्तर: अरविंदो घोष

  • 15 अगस्त 2022 को आध्यात्मिक नेता श्री अरबिंदो घोष की 150वीं जयंती मनाई जाएगी

(59) विश्व हाथी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 12 अगस्त

  • आपको बता दें कि हाथियों की संख्या में 62 फ़ीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है

(60) हाल ही में किस भारतीय नेता भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता के लंदन स्थित मकान को ‘Blue Plaque’ सम्मान मिला है?

उत्तर: दादा भाई नरोजी

monthly current affairs of August 2022 monthly current affairs of August 2022

(61) किस राज्य ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण के पूर्ण डिजिटलीकरण का निर्णय किया है?

उत्तर: असम

(62) ‘दी इकोनामिक हिस्ट्री ऑफ इंडियाकिसके द्वारा लिखी गई एक पुस्तक है?

उत्तर: आर सी दत्त

(63) भारत के स्वाधीनता संघर्ष के दिनों मेंपेरिस इंडिया सोसाइटीका गठन किसके द्वारा किया गया था?

उत्तर: मैडम भीकाजी कामा

(64) पूर्वोत्तर भारत का पहला ड्रोन स्कूल कहां खोला गया है?

उत्तर:  असम

(65) विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर:  14 अगस्त

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त, 2021 को घोषणा की कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) के रूप में मनाया जाएगा।

(66) विश्व अंगदान दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 13 अगस्त

  •  यह अंग दान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

(67) फ्रांस सरकार का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारशेवेलियर डे ला लीजियन डीहोनूरसे किस भारतीय नेता को सम्मानित किया गया है

उत्तर: शशि थरूर (कांग्रेस नेता)

(68) ‘नेथन्ना बीमा योजनाहाल ही में किस राज्य द्वारा शुरू की गयी है

उत्तर: तेलंगाना

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर शुरू की गई।

 

(69) कौन सा देश ओमिक्रॉन वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहला देश बना है?

उत्तर: यूनाइटेड किंगडम

  • यूनाइटेड किंगडम ने ओमिक्रॉन वैरिएंट के लिए पहली बार कोविड-19 वैक्सीन को अधिकृत किया है।

(70) पारसी नव वर्ष किस महीने में मनाया जाता है?

उत्तर: जुलाई या अगस्त

  • इसे आमतौर पर नवरोज (Navroz) के नाम से जाना जाता है।
  • वर्ष 2022 में 16 अगस्त को नवरोज मनाया जा रहा है।

(71) हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट को क्या नाम दिया है?

उत्तर: “क्लेड्स I, IIa और IIb”

(72) स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर, कितने पुलिस कर्मियों कोपुलिस पदकप्राप्त हुआ है?

उत्तर: 1082

(73) Nature Index 2022 हाल ही में जारी किया गया, इस सूचकांक में, भारतीय विश्वविद्यालयों में पहला स्थान किस विश्वविद्यालय ने हासिल किया है?

उत्तर: हैदराबाद विश्वविद्यालय

(74) एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट कौन सा है?

उत्तर: डूरंड कप

  • 16 अगस्त, 2022 को डूरंड कप का प्रारंभ हो चुका है
  • भारतीय फुटबॉल में महत्वपूर्ण इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1888 में शिमला में हुई थी

(75) किस प्रधानमंत्री ने कश्मीर मुद्दे परइंसानियत, जम्हूरियत, कश्मीरियतका नारा दिया था?

उत्तर: अटल बिहारी वाजपेई

  • 16 अगस्त को देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि थी
  • 1998 से 1999 तक वह 13 महीने तक प्रधानमंत्री रहे
  • जबकि 1999 से 2004 तक उन्होंने सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूरा किया
  • बहुत पहले गैरकांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया था
  • 2015 में उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था
  • उनके जन्मदिन 25 दिसंबर को देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है

(76) 15 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 88 मिनट के भाषण के दौरान, पीएम मोदी ने अगले 25 वर्षों में भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के लिएपंच प्राण लक्ष्य” (पांच संकल्प) निर्धारित किए। ये क्या क्या है

उत्तर:

  1.  विकसित भारत के बड़े संकल्प के साथ आगे बढ़ें
  2. दासता के सभी निशान मिटा दें
  3. भारत की विरासत पर गर्व करें
  4. एकता की ताकत
  5. पीएम और सीएम सहित नागरिकों के कर्तव्य।

(77) ब्रिटिश शासन का मुकाबला करने के लिए किसने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी?

उत्तर:  नेताजी सुभाष चंद्र बोस

  • 18 अगस्त को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि थी

(78) हाल ही में फुटबॉल के विश्व शासी निकाय फीफा(FIFA) नेअखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ‘(AIIF) को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से निलंबित कर दिया है,इसका प्रमुख कारण क्या रहा?

उत्तर: इसका प्रमुख कारण तीसरे पक्ष द्वारा अनुचित हस्तक्षेप बताया गया है

  • अब भारत में जल्द ही होने वाले FIFA अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी पर चिंता गहरा गई है
  • निलंबन जारी रहने तक देश की कोई भी फुटबॉल खिलाड़ी किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे

(79) Redcliffe Line किन देशों के बीच खींची गई है?

उत्तर: भारत-पाकिस्तान

  • 1947 में भारत ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हुआ लेकिन इसके साथ ही देश का विभाजन भी हो गया
  • विभाजक रेखा को इस साल 2022 में 17 अगस्त को 75 साल पूरे हो गए हैं
  • McMahon Line भारत और चीन के बीच बनाई गई है
  • डूरंड रेखा भारत अफगानिस्तान (इसका अधिकांश हिस्सा पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा निर्धारित करता है)

(80) हाल ही में किस राज्य ने ‘Medicine From the Sky’ नामक कार्यक्रम शुरू किया है?

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश

  • इस प्रोग्राम के तहत ड्रोन के जरिए दवाओं की आपूर्ति की जाएगी

(81) किस संस्था द्वारा हाल ही में पीरियड चार्ट नामक अभियान शुरू किया गया है?

उत्तर: सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन

  • मेरठ की महिलाओं ने महावारी से फैलने वाली बीमारियों से जागरूक करने के लिए घरों में महावारी चार्ट लगाने शुरू किए हैं

(82) किस राज्य द्वारा मुख्यमंत्रीअनुप्रति कोचिंग योजनाशुरू की गई है?

उत्तर: राजस्थान

(83) सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत के कितने शहरों ने खुद कोसफाई मित्र सुरक्षित शहरघोषित किया है?

उत्तर: 500

(84) कौन सा जिला भारत का पहलाकार्यात्मक रूप से साक्षर” (functionally literate) जिला बन गया है?

उत्तर: मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल मंडला (Mandla)

(85) ONGC का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर: नई दिल्ली

  • ONGC  का गठन 14 अगस्त, 1956 को किया गया था
  • ONGC को एक सांविधिक निकाय का दर्जा दिया गया है

(86) हर साल विश्व फोटोग्राफी दिवस 19 अगस्त को दुनिया भर में मनाया जाता है, इस बार विश्व फोटोग्राफी दिवस 2022 किस थीम के तहत मनाया गया?

उत्तर: “Pandemic Lockdown through the lens”

  • Note: विश्व मानवतावादी दिवस (World Humanitarian Day) हर साल 19 अगस्त को दुनिया भर में मानवीय सेवा में अपनी जान जोखिम में डालने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।

(87) आईआईटी खड़गपुर की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

उत्तर: 1951

  • सबसे पुराना आईआईटी संस्थान IIT खड़गपुर है
  • देश में 23 आईआईटी संस्थान है

(88) हाल ही में सरकार द्वारानमस्ते योजनाअनुमोदन कितने करोड रुपए की लागत के साथ 2022-23 से 2025-26 तक किया गया है?

उत्तर: 360 करोड रुपए

  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की संयुक्त पहल के रूप में इसे लांच किया गया था
  • NAMASTE: National Action for Mechanised Sanitation Ecosystem

उद्देश्य:

  • भारत में स्वच्छता कार्य में शून्य मृत्यु
  • किसी भी सफाई कर्मचारी का मानव मल पदार्थ के सीधे संपर्क में नहीं आना
  • सभी स्वच्छता कार्य कुशल श्रमिकों द्वारा किया जाना
  • स्वच्छता कर्मचारियों को स्वयं सहायता समूहो में एकत्रित करना और उन्हें स्वच्छता उद्यम चलाने का अधिकार प्रदान करना
  • सभी सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों की पहुंच वैकल्पिक आजीविका तक होना
  • स्वच्छता सेवा चाहने वालों में जागरूकता बढ़ाना
  • सभी स्तरों पर सुदृढ़ पर्यवेक्षी और निगरानी प्रणाली आदि

(89) दुनिया का सबसे ऊंचा सिंगलआर्च रेलवे ब्रिज कहां बनाया गया है?

उत्तर: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में बक्कल और कौड़ी के बीच

  • ब्रिज का निर्माण कोंकण रेलवे उधमपुरश्रीनगर बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत किया गया है
  • इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 28000 करोड रुपए है
  • यह ब्रिज चिनाब नदी पर बनाया गया है
  • ऊंचाई: 359M

(90) भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि स्थल को क्या कहा जाता है?

उत्तर: वीर भूमि

  • 20 अगस्त को देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती थी
  • वह 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे

monthly current affairs of August 2022 monthly current affairs of August 2022

(91) कौन सा राज्यहर घर जलप्रमाणित देश का पहला राज्य बन गया है?

उत्तर: गोवा

  • दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीवहर घर जल प्रमाणित देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है
  • वर्तमान में देश में 52% से अधिक ग्रामीण परिवार के पानी से जुड़े हुए हैं

(92) भारत के 9वें राष्ट्रपति कौन थे?

उत्तर: डॉ शंकर दयाल शर्मा

  • हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में पूर्व राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा को 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी
  • उनका जन्म 19 अगस्त 1918 को भोपाल में हुआ था

(93) नागरिक उड्डयन मंत्रालय, उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना किस वर्ष शुरू की गयी थी

उत्तर: 2016 

  • इस योजना ने सफलतापूर्वक 5 साल पूरे कर लिए हैं।
  • यह योजना 2016 में शुरू की गई थी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अप्रैल, 2017 को उड़ान के तहत पहली उड़ान लांच की थी।

(94) “Air Quality and Health in Cities”: State of Global Air Report 2022: में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से भारत के कितने शहर शामिल है?

उत्तर: 18

(95) सशस्त्र बल न्यायाधिकरण की शुरुआत किस वर्ष की गई थी?

उत्तर: 2009

  • भारत में सशस्त्र बल न्यायाधिकरण अधिनियम, 2007 के तहत स्थापित एक सैन्य न्यायाधिकरण है

(96) हाल ही मेंएक़्वा बाजार‘ (“Aqua Bazar”) सुर्खियों में रहा, यह क्या है?

उत्तर: ‘मत्स्यसेतु’ मोबाइल ऐप में ऑनलाइन मार्केट प्लेस फीचर

(97) संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेनरूस युद्ध में यूक्रेन को हर संभव मदद प्रदान करने के अपने वादे के अनुरूप कितने के सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है?

उत्तर: 775 मिलियन अमरीकी डालर

 

(98) केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने हाल ही में मुंबई में अशोक लीलैंड द्वारा विकसित किस नाम की भारत की पहली एसी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस का शुभारंभ किया है?

उत्तर: ‘Switch EiV 22’

  • बस केवल 45 मिनट के चार्ज के साथ 100 km की दूरी हासिल कर सकती है

(99) अभ्यास पिच ब्लैक (Exercise Pitch Black) का आयोजन 19 अगस्त से 08 सितंबर 2022 के बीच किया जा रहा है, यह किस सेना द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय अभ्यास है?

उत्तर:  रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना (RAAF)

  • 17 से अधिक देशों के लगभग 2,500 कर्मी और 100 विमान आक्रामक काउंटर एयर (OCA) और रक्षात्मक काउंटर एयर (DCA) युद्ध अभ्यास दोनों में शामिल होंगे।

(100) दही हांडी को किस राज्य में एक खेल का दर्जा दिया गया है?

उत्तर:  महाराष्ट्र

  • इसे एक तरह का एडवेंचर स्पोर्ट्स माना जाएगा।
  • दही हांडी में शामिल होने वाले गोविंदाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ, सरकारी नौकरियों में 5% आरक्षण दिया जाएगा।
  • दही-हांडी एक भारतीय त्यौहार है।
  • यह साल के अगस्त महीने में मनाया जाता है।

(101) ‘अल शबाब आतंकी संगठनजो सुर्खियों में है, किस देश से संबंधित है?

उत्तर: सोमालिया

  • हाल ही में सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में ‘अल शबाब’ नामक आतंकी संगठन के आतंकियों ने एक होटल पर हमला किया था

 

(102) किस देश के एक संग्रहालय भारत को 14वीं शताब्दी कीइंडो फारसी तलवारसहित सात कलाकृतियों को वापस लौट आएगा?

उत्तर: ब्रिटेन

(103) हाल ही में भारत के किस राज्य के मखाने को जीआई टैग(Geographical Indication) दिया गया है?

उत्तर: बिहार

(104) हाल ही में किस मंत्रालय द्वाराराष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टलकी शुरूआत की गई है?

उत्तर:  केंद्रीय गृह मंत्रालय

(105) हाल ही मेंअंतिम पंघलचर्चा में थी, यह कौन है?

उत्तर: अंडर 20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता महिला

  • हरियाणा की 17 वर्षीय अंतिम पंघल बुल्गारिया के सोफिया में अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई है

(106) ‘उल्ची फ्रीडम शील्डयुद्ध अभ्यास का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर:  इसका उद्देश्य उत्तर कोरिया से होने वाले संभावित खतरे को संतुलित करना है

  • दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने अपना सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है

(107) किस शहर में सिल्क मार्क एक्सपो नामक प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है?

उत्तर: नई दिल्ली

  • 22 अगस्त को केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने नई दिल्ली मेंसिल्क मार्क एक्सपो नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

(108) ‘पॉलीफ्लोरो अल्काइल सब्स्टेंसेसक्या है?

उत्तर: इसका इस्तेमाल नॉन-स्टिक बर्तनों में किया जाता है यह जल्दी नष्ट नहीं होते हैं इस कारण इन्हें फॉरएवर केमिकल्स यानी चिरस्थाई रसायन भी कहते हैं

  • इसे 1940 के दशक में विकसित किया गया था

(109) अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड में भारत किस देश के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा?

उत्तर: सिंगापुर

(110) एशियाई विकास बैंक ने हाल ही में किस राज्य में स्वच्छ पेयजल की सुविधा प्रदान करने और जलापूर्ति एवं स्वच्छता से जुड़ी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

(111) 11 वीं राष्ट्रीय बीज कांग्रेस का शुभारंभ हाल ही में कहां किया गया?

उत्तर: ग्वालियर

(112) शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई है?

उत्तर:  उज्बेकिस्तान

(113) हाल ही में किसने पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize) 2022 जीता है?  

उत्तर: फहमीदा अजीम (Fahmida Azim)

  • बांग्लादेश में जन्मी चित्रकार और कहानीकार फहमीदा अजीम को 2022 के पुलित्जर पुरस्कार के लिए चुना गया है।

(114) हाल ही में किसने ने 2022 यूनेस्को शांति पुरस्कार (UNESCO Peace Prize) जीता है

उत्तर: एंजेला मर्केल

(115) विश्व जल सप्ताह (World Water Week) स्टॉकहोम में आयोजित किया जा रहा एक जल सम्मेलन है। इसे SIWI द्वारा होस्ट किया गया है? SIWI का अर्थ क्या है

उत्तर: Stockholm International Water Institute

विश्व जल सप्ताह 2022 की थीम
Seeing the Unseen: The Value of Water

(116) एशिया की सबसे लंबी कौन सी है?

उत्तर: नदी यांग्त्ज़ी

  • एशिया की सबसे लंबी नदी यांग्त्ज़ी, जो चीन की सबसे बड़ी नदी है, सूख गई है।
  • यह एशिया की सबसे लंबी और दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी है।

(117) किस टेलीस्कोप ने पहली बार बृहस्पति ग्रह की तस्वीर खींची है?

उत्तर: जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST)

  • जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप एक बड़ा इन्फ्रारेड टेलीस्कोप है।
  • यह ब्रह्मांड के इतिहास के हर चरण का अध्ययन करेगा।

(118) भारत की पहली व्यावसायिक अंतरिक्ष वेधशाला (commercial space observatory)  कहाँ स्थापित की जाएगी?

उत्तर: उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में

(119)  किसने दक्षिण अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान पराग्वे में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया?

उत्तर: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

(120) वन नेशन वन फर्टिलाइजर (One Nation One Fertiliser) योजना क्या है?

उत्तर: यह योजना 2 अक्टूबर, 2022 से देश में लागू होने जा रही है। इस योजना के तहत भारत में एक ही ब्रांड नाम ‘भारत’ के तहत सभी प्रकार के उर्वरक बेचे जाएंगे।

monthly current affairs of August 2022 monthly current affairs of August 2022

(121) कुशियारा नदी जो अभी चर्चा में है किन देशों के बीच बहती है?

उत्तर: भारत-बांग्लादेश के बीच

(122) हाल ही में अनंग ताल झील सुर्खियों में रही है कहां स्थित है?

उत्तर:  नई दिल्ली

  • केंद्र सरकार ने नई दिल्ली के महरौली में स्थित अनंग ताल झील को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया है

(123) हाल ही में किसे भारत के 49वां मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर:  जस्टिस उदय उमेश ललित

(124) 26 अगस्त, 2022 को लुसाने डायमंड लीग में पहला स्थान हासिल करने वाले पहले पहले भारतीय कौन बने हैं?

उत्तर: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा भाला फेंक स्पर्धा में

(125) राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) भारत में हर साल कब मनाया जाता है

उत्तर: 29 अगस्त

  • 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है
  • इन्हें हॉकी के विजार्ड या मैजिशियन के रूप में जाना जाता था।

Note: परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day against Nuclear Tests) का आयोजन प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को आयोजित किया जाता है।

(126) हाल ही में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद शहर में किस नदी पर प्रतिष्ठितअटल ब्रिजका उद्घाटन किया?

उत्तर: साबरमती नदी

(127) अनुसंधानकर्ताओं ने ओजोन लेयर को ट्रैक करने वाले एक नए किस मेथड को विकसित किया है?

उत्तर: इंटीग्रेटेड ओजोन डिप्लीशन मैट्रिक (IODMetric)

(128) हाल ही में भारत द्वारा किस राज्य के प्रसिद्ध पारंपरिक नृत्य को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने के लिए नामित किया गया है?

उत्तर: गुजरात के प्रसिद्ध पारंपरिक नृत्य गरबा

(129) Noida के सुपरटेक ट्विन टावर का विध्वंस नियंत्रित विस्फोट (Control Implosion) के माध्यम से किया गया, इसलिए यह टर्म चर्चा में है, इस घटना में लगभग कितना सेकेंड का समय लगा?

उत्तर: 13 Seconds

  • इस तकनीक का इस्तेमाल पहली बार 1773 में आयरलैंड के वाटरफोर्ड में होली ट्रिनिटी कैथेड्रल को नष्ट करने के लिए किया गया था

(130) अगस्त्यमलाई की पहाड़ियों में किसकी नई प्रजाति खोजी गई है?

उत्तर: Bent Toed Geckos

  • इससे पहले तमिलनाडु में Bent Toed Geckos की 3 प्रजातियां को दी गई थी
  • अगस्त्यमलाई पहाड़ियों में खोजी गई इस नई छिपकली प्रजाति का नाम Indian malacologist Dr. N.A Aravind के नाम पर रखा गया है

(131) किसको हाल ही में DRDO के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है

उत्तर: समीर वी. कामत

(132) किस देश ने हाल ही में लोअर सैक्सोनी राज्य में गैरविद्युतीकृत पटरियों पर चलने वाली 15 डीजल ट्रेनों को रीप्लेस करने के लिए हाइड्रोजन से चलने वाली यात्री ट्रेनों का दुनिया का पहला बेड़ा लॉन्च किया है

उत्तर: जर्मनी

(133) हर साल 30 अगस्त को कौन सा दिवस मनाया जाता है

उत्तर: राष्ट्रीय लघु उद्योग

  • भारत में मौजूद छोटे व्यवसायों के मूल्य को चिन्हित करने के लिए हर साल 30 अगस्त को दिवस मनाया जाता है।

(134) ‘ओणमकिस राज्य का एक शुभ और सबसे बड़ा त्यौहार है?

उत्तर: दक्षिण भारतीय राज्य केरल का

(135) भारत में किनकिन राज्यों मेंसेव दि व्हलेकैंपेन लॉन्च किया है?

उत्तर: केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप

  • गौरतलब है कि 30 अगस्त को इंटरनेशनल व्हेल शार्क डे मनाया जाता है

 

monthly current affairs of August 2022 monthly current affairs of August 2022 monthly current affairs of August 2022

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *