monthly current affairs of february 2022

monthly current affairs of february 2022

(01) वैज्ञानिकों ने हाल ही में किस द्वीप के तट के साथ एक प्रवाल भित्ति (coral reef) की खोज की है?

उत्तर: ताहिती (Tahiti)

  • ताहिती फ्रेंच पोलिनेशिया, दक्षिण प्रशांत द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है।
monthly current affairs of february 2022
monthly current affairs of february 2022

(02) भारत में क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) पर कितना प्रतिशत टैक्स लगेगा

उत्तर: 30%

  •  यह नया नियम 01 अप्रैल से लागू होगा।
  •  1 फरवरी, 2022 को केन्द्रीय बजट पेश किया।

(03) किस घटना को ब्लडी संडे (Bloody Sunday) कहा जाता है?

उत्तर: 30 जनवरी 1972 को ब्रिटिश सैनिकों ने निहत्थे नागरिकों के एक समूह को मार डाला। ये नागरिक डेरी के बोगसाइड इलाके में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

  • 2022 में, उत्तरी आयरलैंड के लोगों ने ब्लडी संडे (Bloody Sunday) के 50वें साल को चिह्नित किया।

(04) 27 जनवरी, 2022 को पहली मालगाड़ी मणिपुर के किस स्टेशन पर पहुंची?

उत्तर:रानी गैदिनल्यू (Rani Gaidinliu)

  • 75 साल बाद मणिपुर में प्रवेश करने वाली यह पहली मालगाड़ी है।

(05) भारत की पहली महिला अंतरिक्षयात्री कौन थी

उत्तर: कल्पना चावला

  • 01 फरवरी, 2022 को भारत की पहली महिला अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला की पुण्यतिथि है।

(06) किस राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए नीति का मसौदा (draft policy for senior citizens) तैयार किया है?

उत्तर: तमिलनाडु

(07) भारतीय तटरक्षक बल 1 फरवरी 2022 को अपना कौन सा स्थापना दिवस मना रहा है?

उत्तर: 46वा

(08) विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस 30 जनवरी 2022 को मनाया गया इस साल के लिए इस दिवस की थीम क्या रही?

उत्तर: ‘Achieving health equity to end the neglect of poverty-related diseases’

(09) किसने वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ ईयर पुरस्कार 2021 जीता है

उत्तर: पीआर श्रीजेश

(10) हाल ही में पहला योग उत्सव किस अरब देश में आयोजित हुआ है

उत्तर: सऊदी अरब

(11) इंडिया प्रेस फ्रीडम रिपोर्ट 2021 के अनुसार देश भर में कम से कम कितने पत्रकार मारे गए हैं?

उत्तर: 06

  • राज्य और केंद्र शासित प्रदेश:  जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश  सूची में सबसे ऊपर है।

(12) हाल ही में भारतीय तट से मछली की एक कौन सी नई प्रजाति की पहचान की गई है?

उत्तर: कैरांगिड (वट्टा)

  •  यह मछली क्वीन फिश समूह से संबंधित है।
  • इस मछली को स्थानीय रूप से पोला बट्टा के नाम से जाना जाता है।

(13) हाल ही में NIELIT के महानिदेशक कौन बने हैं?

उत्तर: डॉक्टर मदन मोहन त्रिपाठी

(14) स्वतंत्र भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री कौन थी?

उत्तर:  राजकुमारी अमृत कौर

  • 02 फरवरी को राजकुमारी अमृत कौर की जयंती है।

(15) 2 फरवरी को विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व आर्द्रभूमि दिवस

  • Theme: “Wetlands Action For People and Nature”
  • सभी पौधों और जानवरों की प्रजातियों में से लगभग 40% आर्द्र भूमि में रहते हैं या प्रजनन करते हैं।

(16) GAIL ने हाल ही में किस राज्य में प्राकृतिक गैस प्रणाली में हाइड्रोजन के मिश्रण की भारत की अपनी तरह की पहली परियोजना शुरू की है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

(17) भारत वन क्षेत्र बढ़ाने के मामले में दुनिया में कौन से स्थान पर है?

उत्तर: तीसरे (3rd)

  • भारत ने 2010 और 2020 के बीच हर साल 2,66,000 हेक्टेयर वन क्षेत्र जोड़ा है।

(18) 01 फरवरी, 2022 को, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022 के बजट भाषण के दौरान किस नीति की घोषणा की है?

उत्तर: “EVs के लिए बैटरी स्वैपिंग नीति”

(19) 06 फरवरी, 2022 को इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ के शासन के कितने साल पूरे हुए हैं?

उत्तर: 70

  • महारानी एलिज़ाबेथ 8 फरवरी 1952 को रानी आधिकारिक रूप से गद्दी पर बैठी थी।

(20) किसे फिर से पुर्तगाल के प्रधानमंत्री के रुप में चुना गया है?

उत्तर: भारतीय मूल के एंटोनियो कोस्टा (Antonio Costa)

(21) किस यूरोप पर्वत माला पर प्लास्टिक की बर्फबारी हुई है?

उत्तर: आल्प्स (Alps)

  • ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड और स्विटजरलैंड के शोधकर्ताओं ने पाया है कि स्विट्जरलैंड में अरबों प्लास्टिक के कण बर्फ के साथ गिरे हैं।

(22) हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 02 किन नए रामसर स्थलों की घोषणा की गई है?

उत्तर: (1) खिजड़िया वन्यजीव अभयारण्य (गुजरात)

(2) बखीरा वन्यजीव अभयारण्य (उत्तर प्रदेश)

  • भारत में वर्तमान में कुल 49 रामसर स्थल हो गए हैं।

(23) पाल दधव हत्याकांड का सम्बन्ध किस राज्य से है

उत्तर: गुजरात

  • नई दिल्ली में राजपथ पर 73वे गणतंत्र दिवस परेड पर, गुजरात की झांकी ने 1922 में आदिवासियों के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रदर्शित किया था।

(24) योगिनी मूर्ति को किस देश से वापस भारत लाया जा रहा है?

उत्तर: यूनाइटेड किंगडम(लंदन)

  • यह 10 वीं शताब्दी की पत्थर की बकरी के सिर वाली योगिनी की मूर्ति है।
  • यह मूर्ति उत्तर प्रदेश के बांदा से चोरी हुई थी।

(25) 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में किस राज्य की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश की झांकी एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम विषय पर बनी थी।

(26) प्रतिवर्ष 04 फरवरी को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व कैंसर दिवस

(27) मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कोनराड संगमा ने हाल ही में किस पार्क का उद्घाटन किया है

उत्तर: शिलांग प्रौद्योगिकी पार्क

  • इसका मुख्य उद्देश्य उन मेघालयवासियों को वापस लाना है, जिन्होंने नौकरी के अवसरों की तलाश में राज्य छोड़ दिया है।

(28) हाल ही में किस राज्य के तीसरे बॉर्डर हार्ट की आधारशिला रखी गई है?

उत्तर: त्रिपुरा

  • यह हॉट भारत के कमालपुर और बांग्लादेश के कुरमाघाट को जोड़ने वाली सीमा पर शुरू होगा।

(29) हाल ही में केंद्र सरकार ने व्यय विभाग के लेखा महानियंत्रक के रूप में किसे चुना है?

उत्तर: सोनाली सिंह

(30) हर साल अंतरराष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 04 फरवरी

Theme: “Human Fraternity in Action”

monthly current affairs of february 2022-monthly current affairs of february 2022

(31)  किसने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक में भारतीय दल का नेतृत्व किया है?

उत्तर: आरिफ खान

(32) हाल ही मेंवगीरसुर्खियों में है यह क्या है?

उत्तर:  पांचवी स्कॉर्पीन पनडुब्बी

(33) किस बीमा कंपनी को विश्व स्तर पर बीमा ब्रांडों की सूची में 10वें स्थान पर रखा गया है?

उत्तर: जीवन बीमा निगम (LIC)

(34) हाल ही में किसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(UGC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर: एम जगदीश कुमार

(35) कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना चालू हो गई है?

उत्तर: 35

  • वन नेशन वन राशन कार्ड योजना हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य में लागू की गई।

(36) विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह फरवरी महीने में कब मनाया जाता है?

उत्तर:  फरवरी के पहले सप्ताह के दौरान मनाया जाता है।

(37)  किस राज्य का शिल्प मानचित्र 2018-19 में एक विशेषज्ञ टीम द्वारा क्षेत्र सर्वेक्षण के आधार पर तैयार किया गया था?

उत्तर: मणिपुर

  • यह अपनी तरह का पहला है, जिसे सभी कला रूपों पर समान, केंद्रित ध्यान देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

(38) तेंदुआ का IUCN स्टेटस क्या है?

उत्तर: IUCN रेड लिस्ट में, इसे कमजोर श्रेणी (vulnerable) में सूचीबद्ध किया गया है।

  • तेंदुओं की सबसे बड़ी संख्या मध्य प्रदेश (3,421) में अनुमानित की गई है।
  • इसके बाद कर्नाटक (1,783) और महाराष्ट्र (1,690) का स्थान है।

(39) नीदरलैंड के शोधकर्ताओं ने HIV का एक नया रूप खोजा है, इसे क्या  का नाम दिया गया है?

उत्तर: वीबी वेरिएंट (VB variant)

(40) लता मंगेशकर को भारत रत्न कब दिया गया था?

उत्तर: 2001

पद्मा भूषण: 1969

पद्मा विभूषण: 1999

  • ‘भारत रत्‍न’ से सम्‍मानित गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली।
  • वह 92 वर्ष की थीं।
  • लता मंगेशकर के गाए सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक है मेरे वतन के लोगो…..’।
  • इस गीत की पहली प्रस्तुति दिल्ली में 1963 में गणतंत्र दिवस समारोह पर हुई।

(41)  किस ग्रह के उल्कापिंड से अफ्रीका में पहली बारजिक्रोन क्रिस्टलमिले है

उत्तर: मंगल ग्रह

(42) हाल ही में कौन से देश की क्रिकेट टीम 1000वां एक दिवसीय मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है?

उत्तर: भारत

(43) हाल ही में किस देश में आसमानी बिजली चमकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है?

उत्तर: अमेरिका

  • लंदन से हैम्बर्ग की दूरी तक बिजली चमकने का अद्भुत नजारा देखा गया बिजली चमकने की यह दूरी करीब 770 किलोमीटर तक थी।

(44) “स्टैचू ऑफ इक्वलिटीका संबंध किससे है?

उत्तर: संत श्री रामानुजाचार्य

  • 216 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी 11वीं सदी के भक्ति संत श्री रामानुजाचार्य की याद में बनाई गई है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के सीमावर्ती इलाका मुचिन्ताल में स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी को देश को समर्पित किया है।

(45) जनवरी 2022 में भारत की बेरोजगारी दर कितने प्रतिशत थी?

उत्तर: 6.57 %

(46) विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर, यानी 2 फरवरी को, किस पार्क को पहले अन्य प्रभावी क्षेत्रआधारित संरक्षण उपाय साइट, OECM साइट के रूप में घोषित किया गया था?

उत्तर: अरावली जैव विविधता पार्क

(47) चौरीचौरा की घटना कब हुई थी?

उत्तर:  फरवरी 04, 1922

  • पीएम मोदी ने चौरीचौरा शताब्दी समारोह का शुभारंभ किया।

(48) 2028 का ओलंपिक कहाँ होगा?

उत्तर: लॉस एंजिल्स

  • यह पेरिस में होने वाले 2024 के ओलंपिक के बाद है।

(49) अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 का खिताब किस देश ने जीता है?

उत्तर: भारत

  • भारत ने यह ख़िताब इंग्लैंड को हराकर 05वीं बार हासिल किया है।
  • भारत ने इससे पहले वर्ष 2000,2008,2012 और 2018 में यह खिताब जीता था।
  • राज बावा को प्लेयर ऑफ मैच का पुरस्कार मिला।
  • दक्षिण अफ़्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को प्लेयर ऑफ़ सीरीज़ का ख़िताब दिया गया।

(50) शोधकर्ताओं के एक दल ने हाल ही में केरल के पश्चिमी घाट में एक नई छिपकली की प्रजाति की खोज की है, इस प्रजाति का नाम क्या रखा गया है?

उत्तर:  हेमिडैक्टाइलस इसाई

  • यह प्रजाति हल्के भूरे रंग की थी।

(51) दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम कहाँ बनने जा रहा है?

उत्तर:  जयपुर (राजस्थान) 

  • इसमें 75,000 दर्शक बैठ सकेंगे।

(52) पर्यावास प्रबंधन जून 2020 के आसपास किस टाइगर रिजर्व में शुरू किया गया था?

उत्तर: सरिस्का टाइगर रिजर्व (राजस्थान)

  • इससे क्षेत्र में बाघों की संख्या में इजाफा हुआ है।
  • रिजर्व में बाघों की आबादी बढ़कर 25 हो गई है।

(53) 6 फरवरी, 2022 को, चक्रवात बरसिराई मेडागास्कर के तट पर पहुंचा, जिसमें कम से कम 06 लोग मारे गए, यह कौन सा चक्रवात था?

उत्तर: तीव्र उष्णकटिबंधीय चक्रवात

(54) हाल ही में मकड़ी की यह नई प्रजाति पश्चिमी घाट में वन्यजीव अभयारण्य के थोलपेट्टी रेंज के नम पर्णपाती जंगल से खोजी गई थी, इसे क्या नाम दिया गया है?

उत्तर: Carrhotus tholpettyensis (कैरहोटस थोलपेट्टीएन्सिस)

Note: शोधकर्ताओं ने कालीकट विश्वविद्यालय के परिसर से मिलीपेड की एक नई प्रजाति की भी खोज की।

इस नई प्रजाति को डेलार्थ्रम विसंगतियों का नाम दिया गया है।

(55) महिला जननांग विकृति के लिए शून्य सहनशीलता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस किस दिन को मनाया गया?

उत्तर: 06 फरवरी

(56) 35वां अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन इथियोपिया के किस शहर में आयोजित किया गया?

उत्तर: अदीस अबाबा

(57) ऑपरेशन आहट (Operation AAHT) क्या है?

उत्तर: रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force – RPF) ने मानव तस्करी को रोकने के लिए ऑपरेशन आहट शुरू किया है।

(58) किस संस्थान ने भारत मेंपरम प्रवेग” (Param Pravega) नामक सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों में से एक को कमीशन किया है?

उत्तर: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC), बेंगलुरु

(59) कौन सा केंद्र शासित प्रदेश राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली के साथ एकीकृत होने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश (UT) बन गया है?

उत्तर: जम्मू और कश्मीर

  • सिस्टम पर 130 से अधिक औद्योगिक सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है।
  • 160 और जोड़े जाने हैं।

(60) हाल ही में, भद्रवाह के लोगों ने प्राचीन कांचोठ उत्सव मनाया, जो प्राचीन नाग संस्कृति का प्रतीक है, यह किस केंद्र शासित प्रदेश में मनाया जाता है?

उत्तर: जम्मू और कश्मीर

monthly current affairs of february 2022- monthly current affairs of february 2022

(61) JNU की पहली महिला कुलपति कौन बनी है?

उत्तर: शांतिश्री धुली पंडित

  • उन्हें JNU का 13वां कुलपति नियुक्त किया गया है।

(62) 08 फरवरी को देश भर में भारत के प्रमुख शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ  डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती मनाई जा रही है, डॉक्टर हुसैन भारत के कौन से राष्ट्रपति थे?

उत्तर: तीसरे (3rd)

  • वे भारत के राष्ट्रपति बनने वाले पहले मुस्लिम थे।
  • इन्होंने नेशनल मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना की जिसे आज जामिया मिलिया इस्लामिया के नाम से जाना जाता है।

(63) पंडित भीमसेन जोशी को किस वर्ष भारत रत्न से सम्मानित किया गया था?

उत्तर: 2008

  • दूरदर्शन पर इनका गाया एक गीतमिले सुर मेरा तुम्हारा बहुत प्रसिद्ध हुआ था।

(64) हाल ही मेंपुनौरा धामसमाचार पत्रों की सुर्खियों में था, यह कहां स्थित है?

उत्तर: बिहार

(65) हाल ही में सुर्खियों में रहेब्रूशरणार्थी किस राज्य से संबंधित है?

उत्तर: त्रिपुरा

(66) हाल ही में 10,000 फीट की ऊंचाई पर 104 फीट ऊंचा भारतीय झंडा किस स्थान पर फहराया गया है?

उत्तर:  तवांग घाटी (अरुणाचल प्रदेश)

(67) किस देश में नया श्रम कानून लागू किया गया है जिसका लाभ प्रवासी भारतीयों को मिलेगा?

उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात

(68) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) नए वर्ष का पहला उपग्रह लॉन्च करने जा रहा है, यह अर्थ ऑब्जर्वेशन सेटेलाइट होगा जिसे किस नाम से जाना जाएगा

उत्तर: EOS-04

  • इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया जाएगा।

(69) हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे खोला गया है?

उत्तर: जम्मू-कश्मीर 

  • यह कैफे कश्मीर के गुलमर्ग में बनाया गया है।
  • इसका व्यास 44.5 फीट और ऊंचाई 37.5 फीट है।
  • इस कैफे का नाम स्नोग्लू (Snowglu) है।
  • इसे वसीम शाह ने बनवाया है।

(70) 06 फरवरी, 2022 से, मुंबई में प्रदूषण का उच्च स्तर दर्ज किया गया है, इसके वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की रीडिंग कितनी पहुंच गई है?

उत्तर: 300

(71) हाल ही में वैज्ञानिकों ने पाया कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर कौन सा सबसे ऊंचा ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा है?

उत्तर: साउथ कोल ग्लेशियर (South Col Glacier)

  • पिछले 25 वर्षों में यह ग्लेशियर 54 मीटर मोटाई खो चुका है।

(72) जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों ने देश में एक नई किस स्तनपायी प्रजाति की खोज की है

उत्तर: वाइट चिक्ड मकॉक

  •  अरुणाचल प्रदेश के सुदूर अंजॉ जिले में इसकी उपस्थिति की खोज की है।
  • इस खोज से पहले भारत में इसके अस्तित्व का पता नहीं था।
  • यह दक्षिण पूर्व एशिया में खोजा गया अंतिम स्तनपायी है।

(73) 09 फरवरी को मुरलीधर देवीदास आम्टे की पुण्यतिथि है उन्हें और किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर: बाबा आम्टे

  • वे समाज सुधारक, पर्यावरणविद और कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति थे।
  • गांधी जी ने इन्हें अभय साधक की उपाधि दी थी।
  • 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में इन्होंने ने भाग लिया था।

(74) हाल ही में किस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और एमडी मुकेश अंबानी को भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पछाड़ दिया है?

उत्तर: गौतम अडानी (अडानी समूह के अध्यक्ष )

  • जिनकी कुल संपत्ति 88.5 बिलीयन डॉलर है।

(75) कौन सा देश COVID-19 के खिलाफ DNA वैक्सीन लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है?

उत्तर: भारत

  • ZyCoV-D जो दुनिया का पहला प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन है, अहमदाबाद स्थित वैक्सीन निर्माता Zydus Cadila द्वारा निर्मित किया गया है।
  • इसे पहली बार पटना में प्रशासित किया गया था।

(76) राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ( NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, पहले महामारी वर्ष, 2020 में बेरोजगारों के बीच आत्महत्या की सबसे अधिक संख्या देखी गई, आत्महत्या करने वालों का आंकड़ा पहली बार कितने का आंकड़ा पार कर गया है?

उत्तर: 3,000

  • राज्य मंत्री (गृह) नित्यानंद राय के लिखित उत्तर के अनुसार, 3548 लोगों की आत्महत्या से मृत्यु हुई।

(77) कर्नाटक में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कौन से नाम का एक ऐप विकसित किया है?

उत्तर: “नन्ना शैले नन्ना कोडुगे” ( “Nanna Shale Nanna Koduge”)

  • मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई 14 फरवरी, 2022 को ऐप लॉन्च करेंगे।

(78) UK स्थित जेईटी(JET) प्रयोगशाला ने हाल ही में एक संलयन प्रतिक्रिया से कितने मेगा जूल ऊर्जा का उत्पादन किया है?

उत्तर: 59 मेगा जूल

  •  प्रतिक्रिया 05 सेकंड के लिए आयोजित की गई थी।

(79) भारत का पहला व्यावसायिक स्तर का बायोमास आधारित हाइड्रोजन संयंत्र कहाँ बनाया जाएगा?

उत्तर: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में

  • इसे 24 करोड़ रुपये के निवेश से लगाया जाएगा।
  • 30 टन बायोमास फीडस्टॉक से, बायोमास आधारित हाइड्रोजन प्लांट प्रति दिन एक टन हाइड्रोजन का उत्पादन करेगा।

(80) हाल ही में, शोधकर्ताओं द्वारा नीलगिरी के ऊपरी इलाकों में तितली की कौन सी दुर्लभ प्रजाति देखी गई है?

उत्तर:  सदर्न डफर

  • इस तितली का वैज्ञानिक नाम Discophora lepida है।
  • यह पहली बार वर्ष 1988 में नीलगिरी में देखी गई थी।

(81) हर साल 10 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र द्वारा कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर:  विश्व दलहन दिवस (World Pulses Day)

Theme: Pulses to empower youth in achieving sustainable

(82) हाल ही में सरकार ने किसके आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है?

उत्तर: ड्रोन

  • यह प्रतिबंध अनुसंधान और विकास, रक्षा और सुरक्षा उद्देश्यों को छोड़कर, विदेशी निर्मित ड्रोन के आयात पर लगाया गया है।
  • यह निर्णय मेक इन इंडिया योजना के तहत स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।

(83) EUI डेमोक्रेसी इंडेक्स 2021 में कौन सा देश प्रथम स्थान पर है

उत्तर: नॉर्वे

  • भारत का दोषपूर्ण लोकतंत्र के अंतर्गत  स्थान 46वां है।

(84) कौन सी स्पेस एजेंसी ने सूर्य की गतिशीलता के बारे में समझ को बेहतर बनाने में मदद के लिए o2 साइंस मिशनों का चयन किया है?

उत्तर: NASA

(85) अटल इनोवशन मिशन, निति आयोग और UNDP ने मिलकर कौन सी फ़ेलोशिप शुरू की है?

उत्तर:  कम्युनिटी इनोवेशन फ़ेलोशिप

  • यह विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस को ध्यान में रखकर शुरू की गयी है।

(86) 11 फ़रबरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है

उत्तर: विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस

(87) HIV Virus की खोज किसने की थी?

उत्तर: डॉ ल्यूक मॉन्टैग्नियर

  • हाल ही में इनका 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

(88) हाल ही में Cyclone Batsirai ने किस देश में तबाही मचाई है?

उत्तर: मेडागास्कर

(89) हाल ही में चर्चा में रहाफ़ॉकलैंड द्वीपसमूहकहाँ है?

उत्तर: अटलांटिक महासागर

  • अर्जेंटीना इसे अपना क्षेत्र बताता है, जबकि ब्रिटेन इसे अपना बताता है।

 

(90) ISRO, PSLV-C 52 के द्वारा सूरज के ऑर्बिट में किस सॅटॅलाइट को भेजेने वाला है?

उत्तर– EOS-04

monthly current affairs of february 2022-monthly current affairs of february 2022

(91) समान नागरिक संहिताभारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है?

उत्तर- अनुच्छेद 44

(92) किस स्थान पर पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन बनाया जाएगा?

उत्तरसूरत

(93) हाल ही में किस देश ने हाई टेक ब्लैक हॉक हेलीकाप्टर का बिना पायलट के उड़ान भरने का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर– अमेरिका 

(94) कोरोना से बचाव के लिए, कनाडा की किस यूनिवर्सिटी ने इनहेलेड वैक्सीन तैयार की है?

उत्तर– Mc Master University

(95) प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किस कार्यक्रम को शुरू किया गया?

उत्तरजीवा कार्यक्रम

(96) भारतीय नौसेना ने किस कंपनी के साथ दो रैपिड गन माउंट को बनाने का समझोता किया है?

उत्तर- BHEL (भारतीय हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड)

(97) हाल ही में किस राज्य ने मैनग्रोव की सभी प्रजातियां के एक जीन बैंक को खोलने का निर्णय किया है?

उत्तर: उड़ीसा

(98) किस देश ने संवैधानिक कानून बनाकर अपने संविधान में पर्यावरण संरक्षण के नए महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं?

उत्तर: इटली

(99) 13 फरवरी को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व रेडियो दिवस

  • कनाडा के वैज्ञानिक रेगिनाल्ड फेंसडेन ने 24 दिसबंर, 1906 में रेडियो प्रसारण (radio broadcast) शुरू किया था।
  • साल 1918 में ली फोरेस्ट ने न्यूयॉर्क के हाईब्रिज में दुनिया के पहले रेडियो स्टेशन की शुरुआत की थी।

(100) रूस और बेलारूस ने 10 फरवरी, 2022 को किस देश के साथ बेलारूसी सीमा के पास संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया था

उत्तर: यूक्रेन

(101) हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने किस जानवर को पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में आधिकारिक रूप से लुप्तप्राय घोषित किया है?

उत्तर: कोआला

(102) 12 फरवरी को देश भर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर:  राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस

(103) किस कार्यक्रम के तहत भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक पूरे देश को टीवी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है?

उत्तरराष्ट्रीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम

(104) हाल ही में जिओ प्लेटफार्म ने किस कंपनी के साथ सैटेलाइट ब्राडब्रैंड सर्विस के लिए समझौता किया है?

उत्तर– SES 

  • SES S.A. एक लग्जमबर्ग उपग्रह और स्थलीय दूरसंचार नेटवर्क प्रदाता है जो प्रसारकों, सामग्री और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं, मोबाइल और फिक्स्ड नेटवर्क ऑपरेटरों, सरकारों और संस्थानों को दुनिया भर में वीडियो और डेटा कनेक्टिविटी की आपूर्ति करता है।
  • इस समझौते के तहत जिओ प्लेटफार्म के पास 51 फ़ीसदी और SES पास 49 फ़ीसदी की हिस्सेदारी होगी
  • इस संयुक्त उद्यम को चलाने के लिए SES ने “Jio Platform Joint Venture With SES” का गठन करने की घोषणा की है

(105) स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी जो की समानता का प्रतीक है, स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी की प्रतिमा किस संत और समाज सुधारक की है?

उत्तररामानुजाचार्य

  • स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी हैदराबाद में स्थित है

(106) श्री कृष्ण सेतु किस राज्य में स्थित है?

उत्तरबिहार

  • यहां सेतु दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार को जोड़ता है

(107)   भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स इकाई डोडा जिला प्रशासन औरजवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के द्वारा किस स्थान पर तीन दिवसीय स्नो स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा?

उत्तरभद्रवाह (J & K)

(108) सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ाने के लिए भारत और किस देश के बीच पुणे में 9 वीं वार्ता आयोजित हुई है?

उत्तरश्रीलंका

चर्चा के मुख्य बिंदु

  • दोनों देशों के बीच पर प्रशिक्षण से संबंधित प्रमुख मुद्दे
  • द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यास
  • कला, खेल, और संस्कृति के क्षेत्र में आदान-प्रदान

(109) किस कंपनी को क्रिविडा नोवेस किट बनाने के लाइसेंस की मंजूरी दे दी गई है?

उत्तर- क्रिया मेडिकल टेक्नोलॉजीज” 

क्रिविडा नोवेस किट

  • इस आरटी-पीसीआर किट द्वारा ओमीक्रॉन और उनसे जुड़े अन्य सभी वैरिएंट्स का 45 मिनट में पता लगाया जा सकेगा

(110) हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर फिलीपींस के दौरे पर गए हुए हैं, फिलीपींस के विदेश मंत्री कौन है?

उत्तरटियोडोरो एल लोक्सिन 

  • फिलीपीन राजधानीमनीला
  • फिलीपींस की मुद्राफिलीपीन पेसो 
  • फिलीपींस के राष्ट्रपतिरोड्रिगो दुतेर्ते

(111) किस देश ने “सेल्सफोर्स ग्लोबल डिजिटल स्किल्स इंडेक्स 2022” में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?

उत्तरभारत

(112) हाल ही में नोबेल विजेता एचआईवी वायरस की खोज करने वाले किस वायरोलॉजिस्ट का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर–  ल्यूक मोंटेनियर

(113) भारत का पहला “ई-फिश मार्केट एप” किस राज्य ने लॉन्च किया है?

उत्तरअसम

  • इस ऐप का नाम फिश वाले हैं
  • एक्वा ब्लू ग्लोबल एक्वाकल्चर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने राज्य के मत्स्य विभाग के सहयोग से इस ऐप को विकसित किया गया है
  • इस ऐप के जरिए मछली, जल कृषि उपकरण और दवा, मछली फीड और मछली बीज, ऑनलाइन बेचने में मदद मिलेगी

(114) भारत में कौन सा स्थान हस्तनिर्मित मशहूर पर्शियन कारपेट बनाने के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तरभदोही (उत्तर प्रदेश)

(115) केंद्र सरकार “मानसिक समस्याओं” के लिए कौन-सा प्रोग्राम शुरू करने जा रही है?

उत्तर- नेशनल टेलीमेंटल हेल्थ प्रोग्राम (National Tele Mental Health Progamme)

  • देश में 23 मेंटल सेंटर स्थापित किए जाएंगे

(116) 15 फरवरी को कौन-सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तरइंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर डे (International Childhood Cancer Day)

(117) हाल ही में ICC ने किस खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ मंथ अवॉर्ड दिया है?

उत्तरकीगन पीटरसन (साउथ अफ्रीका)

  • महिला वर्ग में प्लेयर ऑफ मंथहीटर नाइट (इंग्लैंड)

(118)  वित्त मंत्रालय ने कृषि अवसंरचना विकास उपकर (Agriculture Infrastructure Development Cess) को 7.5 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत करने की घोषणा की है?

उत्तर– 5 प्रतिशत

(119) किस राज्य के द्वारा कैंसर से बचाव के लिए होप एक्सप्रेस शुरू की जाएगी?

उत्तरमहाराष्ट्र

(120) किसे एयर इंडिया का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है?

उत्तरइल्कर आयशी 

  • मुख्यालय- नई दिल्ली  (2013 में मुंबई से दिल्ली स्थानांतरित किया गया)
  • एयर इंडिया को 1932 में जहांगीर रतनजी दादाभाई ने लांच किया था
  • 1953 में इसका राष्ट्रीयकरण किया गया था

monthly current affairs of february 2022-monthly current affairs of february 2022

(121) ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक तौर पर किस को ‘लुप्तप्राय’ प्रजाति के रूप में घोषित किया है?

उत्तरकोआला

(122) भारत ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के साथ 50,000 मीट्रिक टन गेहूँ के वितरण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं, इसे मानवीय सहायता के रूप में किस देश को भेजा जाएगा?

उत्तरअफगानिस्तान

(123) किस अभिनेता को कृषि तंत्र का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है?

उत्तरपंकज त्रिपाठी

  • खादी और इसके साथ ही बिहार के अन्य हस्तशिल्प का ब्रांड एंबेसडर “मनोज तिवारी” को बनाया गया है

(124) हाल ही में सऊदी अरब के मिलिट्री कमांडर तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं, सऊदी अरब के लैंड फोर्सेज कमांडर (Commander of the Land Forces)” कौन है?

उत्तरलेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुल्ला मोहम्मद अलमुतिएर

  • दौरे का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के रक्षा संबंधों को मजबूत करना है 

(125) जम्मू- कश्मीर के 20 जिलों पर पहली बार डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस इंडेक्स लॉन्च किया गया है, इसमें शीर्ष स्थान पर कौन-सा जिला है?

उत्तर- जम्मू

  • दूसरे स्थान- डोडा
  • तीसरा- सांबा
  • चौथा- पुलवामा
  • पांचवा-श्रीनगर
  • इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी किया गया है

(126) 21वें विश्व विकास शिखर सम्मेलन 2022(WSDS-22)” का आयोजन किसके द्वारा किया जा रहा है?

उत्तर एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट (TERI)

यह तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन है

उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए भाषण का विषय-

  • “Toward a resilient planet assuring sustainable and equitable future” 

(127) हाल ही में स्थापित “इंदौर बायो सीएनजी प्लांट” में कितने किलोग्राम बायो सीएनजी बनाने की क्षमता है?

उत्तर– 19000 किलोग्राम

(128) हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म प्लेटफार्म ट्विटर ने एक नए फीचर ट्विटर यूजर टिपिंग की शुरुआत की है, इसमें यूजर किस ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म के द्वारा टिप दे सकते है?

उत्तरपेटीएम

(129) बप्पी लहरी का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, यह किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?

उत्तर- सिंगर, कम्पोज़र

(130) किसे डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तरलेफ्टिनेंट जनरल चन्नीरा बंसी पोनप्पा

(131) किस मंत्रालय द्वारा न्यू फ्रंटियर्स कार्यक्रम शुरू किया गया है?

उत्तरनवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

(132) किस देश का नाम बदलकर तुर्किये रखा गया है?

उत्तरतुर्की 

(133) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)” के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तरविनीत जोशी

(134) हाल ही में रेल मंत्रालय ने किस स्थान पर सबसे बड़ीकुस्ती अकादमी खोलने की घोसणा की है?

उत्तरभारतीय रेलवे किशन गंज दिल्ली

(135) हाल ही में किस देश ने रूस के संभावित आक्रमण के खिलाफ स्वतंत्र और लोकतांत्रिक यूक्रेन के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया है?

उत्तरअमेरिका 

(136) किस देश ने यूक्रेन और रूस के बीच चलते तनाव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा चिंताओं के कारण गोल्डन वीजा व्यवस्था को समाप्त कर दिया है?

उत्तरब्रिटेन 

(137) कौन-सा देश भारत कीयूपीआई (UPI) प्रणाली को अपनाने वाला पहला देश बना है?

उत्तरनेपाल 

(138) यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे शुरू होने वाले अपैरल पार्क को किस के द्वारा बनाया जायेगा?

उत्तरयमुना अथॉरिटी 

(139) राजनारायण बिसारिया का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, यह किस क्षेत्र से संबंधित है?

उत्तरहिंदी के वरिष्ठ कवि, गीतकार, नाट्यकर्मी और प्रसारक

  • वे प्रसार भारती बोर्ड के मानक सदस्य रहे थे
  • इनकी “परंपरा” नाम से साहित्यिक संस्था भी है

(140) RBI के केंद्रीय बोर्ड का नया निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तरसंजय मल्होत्रा

(141) हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूलों में  “12430 नये स्मार्ट क्लासरूम शुरू किए जाएंगे?

उत्तरदिल्ली

  • यह दिल्ली सरकार की एक पहल है, और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आज इसका उद्घाटन किया जायेगा
  • एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए स्मार्टक्लास्सेस को शुरू किया गया है

(142) हाल ही में ई कॉमर्स कंपनी ने क्विक डिलीवरी (Quick Delivery) सर्विस शुरू की है?

उत्तरफ्लिपकार्ट 

  • ग्रॉसरी आइटम्सकी 45 मिनट में डिलीवरी करने के लिए “Flipkart Quick Delivery Services” को लॉन्च किया गया है
  • अभी यह सर्विस केवल बेंगलुरु में ही शुरू की गई है

(143) “Obstructive Sleep Apnea” क्या है?

उत्तरयह एक ब्रीथिंग डिऑर्डर (Breathing Disorder) है, जो नींद से संबंधित है और इस बीमारी के चलते नींद में सांस बारबार रुकती और चलती है और इस बीमारी में सोते समय सांस रुकने का जो समय है, कुछ सेकंड से लेकर 1 मिनट तक होता है

(144) हाल ही में भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस विशाखापट्टनम से किस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है?

उत्तरब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल

(145) हाल ही में किस कंपनी ने “मनिका बत्रा” को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है?

उत्तरएडिडास (Addidas)

इसके साथ अन्य खिलाड़ी जो एडिडास के ब्रांड एंबेसडर के रोस्टर में है, उनके नाम-

  • वेटलिफ्टर मीराबाई चानू
  • बॉक्सर लवलीन बोरगोहेन
  • धावक हिमा दास 
  • बॉक्सर निखत जरीन 

(146) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा हिल बाय इंडिया दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया गया इसका मुख्य उद्देश्य क्या था?

उत्तरभारत को स्वास्थ्य क्षेत्र में वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनाना

  • इस आयोजित शिविर में ट्रेनिंग, कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार के अवसर ,और नई तकनीक पर चर्चा की गई
  • जो अगला शिविर आयोजित किया जाएगा, उसकी थीम हिल इन इंडिया होगी और इसका मकसद मेडिकल टूरिज्म को प्रोत्साहित करना होगा

(147) हाल ही में रवि तिवारी का निधन हो गया है, वे किस क्षेत्र से संबंधित है?

उत्तरपत्रकारिता

  • वे इंडियन एक्सप्रेस के राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख थे

(148) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वाराराष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में जैविक खाद संयंत्र और नैनो यूरिया सेंटर का शिलान्यास किया जाएगा, यह किस स्थान पर स्थापित किया जाएगा?

उत्तर- चेंबूर (मुंबई)

  •  प्लांट की उत्पादन क्षमता–  1 दिन में 150000 बोतल नैनो यूरिया होगी

(149) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कितने शहरों में बायो सीएनजी प्लांट लगाने की घोषणा की है?

उत्तर– 75 शहरों में

  • एशिया का सबसे बड़ाबायो सीएनजी प्लांट” “इंदौरमें स्थित है

(150) केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर की जर्मनी के विदेश मंत्री के साथ बातचीत हुई जर्मनी के विदेश मंत्री कौन है?

उत्तरएनालेना बेरबाक

बातचीत में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा

  1. जलवायु परिवर्तन
  2. द्विपक्षीय और वैश्विक स्तर पर ध्यान केंद्रित करना
  3. इंडो पेसिफिक और यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे विवाद पर चर्चा
  4. अफगानिस्तान के हालात पर भी चर्चा

monthly current affairs of february 2022-monthly current affairs of february 2022

(151) 20 फरवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तरविश्व सामाजिक न्याय दिवस (World Day of Social Justice) 

(152) 20 फरवरी को कौन-कौन से राज्य अपना स्थापना दिवस मनाते है?

उत्तरअरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम

(153) हाल ही में कौन गुरुग्राम की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बनी है?

उत्तर–  कला रामचंद्रन

(154) किस राज्य बुजर्गों के मनोरंजन के लिए 198 पंचवटी हर्बल पार्क और उद्यान बनाये जायेंगे?

उत्तरहिमाचल प्रदेश 

(155) भारत ने किस देश के साथ व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता किया है?

उत्तरयूएई (UAE)

भारत के केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रीपीयूष गोयल है

(156) भारतीय नौसेना का पहला संग्रहालय कहां पर स्थापित किया जाएगा?

उत्तरकल्याण शहर (महाराष्ट्र)

(157) भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल पांच दिवसीय दौरे पर यूएई जाएगी, इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन करेंगे?

उत्तरलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

  • इस प्रतिनिधिमंडल का यूएई दौरे पर जाने का उद्देश्य द्विपक्षीय आदानप्रदान को बढ़ावा देना है

(158) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 17 वीं शताब्दी के एक महान और वीर योद्धा लचित बोरफुकन की 400 वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे, यह उत्सव हर साल किस राज्य में मनाया जाता है?

उत्तरअसम

  • लचित बोरफुकन की जयंती का कार्यक्रम नई दिल्ली में भी आयोजित किया जाएगा

(159) नंदी पहाड़ी किस राज्य में स्थित है?

उत्तरकर्नाटक

(160) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी ने गौड़ीय मिशन के संस्थापक की 150 वी जयंती समारोह का उद्घाटन किया है, गौड़ीय मिशन के संस्थापक कौन थे?

उत्तरश्रीमद् भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी प्रभु दास

(161) भारत किस देश की मदद के लिए 50,000 मीट्रिक टन गेहूं भेजने जा रहा है?

उतरअफगानिस्तान

(162) प्राइम पॉइंट फाउंडेशन ने कितने सांसदों को संसद रतन अवार्ड 2022″ के लिए चुना है?

उत्तर– 11 

तमिलनाडु सेसांसद एचवी हांडे(BJP), एम वीरप्पा मोइली (Congress)” को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना गया है

संसद विशिष्ट रतन पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले सदस्य

(a) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद सुप्रिया सुले

(b) रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के सांसद एन के प्रेमचंद्रन

(c) शिवसेना सांसद श्रीरंग अप्पा बर्ने

(163) किस वर्ष तक स्वर्ण महोत्सव की रूपरेखा तय होगी?

उत्तर-2047 

(164) ब्राउज़र इन्फ्राट्रक्चर एंड मैनेजमेंट (बिम) योजना में 2025-26 के लिए 13020 करोड रुपए के फंड को मंजूरी दे दी गई है, यह योजना क्या है?

उत्तरयह योजना सीमा प्रबंधन के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूती देने पुलिसिंग और निगरानी बढ़ाने में मदद करेगी

  • इस योजना के तहत भारतीय सीमा पर बाढ़ बांधने, फ्लड लाइट लगाने, तकनीकी समाधानों, सीमा सड़क और चौकियों के निर्माण करवाए जाएंगे

(165) दुनिया में भारत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में कौन से स्थान पर है?

उत्तरतीसरे

  • 44 भारतीय स्टार्टअप्स को 2021 में यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल हुआ है

(166)बिफोर आई डाई डॉक्यूमेंट्री के निर्माता कौन है?

उत्तर- नकुल देव

  • यह डॉक्यूमेंट्री देश व विदेश में होने वाले फिल्म फेस्टिवल में अब तक 55 अवार्ड जीत चुकी है
  • प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण पर यह डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है
  • इसमें पक्षियों कीटों, पौधों की विलुप्त प्रजातियां या जो प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर है, उनका हमारे जीवन पर क्या प्रभाव है, और क्या महत्व है, के बारे में बताया गया है

डॉक्यूमेंट्री को विदेशों में मिलने वाले प्रमुख पुरस्कार

  • रिटन इंटरनेशनल आर्ट फेस्टिवलबेस्ट डॉक्युमेंट्री
  • इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (स्वीडन)- बेस्ट शॉर्ट डॉक्युमेंट्री
  • ब्राजील इंटरनेशनल मंथली इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल का ख़िताब भी इस डॉक्यूमेंट्री ने जीता है

गोल्डन जुबली फिल्म फेस्टिवल(मुंबई)- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री ऑन राइजिंग इश्यू

(167) किस राज्य ने आबकारी कानून का संशोधन कर शराब पीने की उम्र 21 साल कर दी है?

उत्तरहरियाणा 

(168) भारततिब्बत सीमा पुलिस” (ITBP) का एक दलमाउंट करजोक कांगड़ी पर फतह करने वाला पहला दल बन चुका है, माउंट करजोक कांगड़ी कहां पर स्थित है?

उत्तर- लद्दाख

  • माउंट करजोक कांगड़ी की ऊंचाई– 20177 फीट 
  • इस दल का नेतृत्व पर्वतारोही कमांडेंट रतन सिंह सोनल ने किया

(169) किसे प्रधानमंत्री केआर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्णकालिक सदस्यके रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तरसंजीव सानयाल

(170) भारत की किस देश के साथ फेनी नदी पर जल शोधन संयंत्र बनाने पर सहमति हो गई है?

उत्तरबांग्लादेश

(171) दुबई चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता है?

उत्तरनोवाक जोकोविच

(172) किस देश में  “अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की बैठक 2023″ का आयोजन किया जाएगा?

उत्तरभारत

  • अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की यह 140वीं बैठक है, और इसका आयोजनमुंबईमें किया जाएगा
  • इससे पहले 1983 में दिल्ली में इस बैठक का आयोजन किया गया था
  • 139वीं बैठक का आयोजन बीजिंग में हुआ था

(173) हाल ही में किस के द्वारा क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन लिंक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है?

उत्तर– DRDO और IIT-DELHI

  • भारत में पहली बार इस तरह का परीक्षण किया गया है
  •  इसका परीक्षण प्रयागराज और विंध्यांचल के बीच 100 किलोमीटर से अधिक दूरी के बीच किया गया है

(174) किस देश में बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास एक्स कोबरा वॉरियर 2022″ का आयोजन होगा?

उत्तरब्रिटेन (वेडिंग्टन)

(175) कौन सा राज्य औषधि वनस्पति की बुआई(sowing) में शीर्ष स्थान पर रहा है?

उत्तरउत्तर प्रदेश

(176) किस राज्य में एशिया का सबसे बड़ाजैतखामहै?

उत्तरछत्तीसगढ़

  • यह जिला बलौदा बाजार के गिरौदपुरी में बनाया गया है
  • जैतखामसतनाम पंथ का प्रतीक चिन्ह है
  • सतनाम पंथ की स्थापना घासीदास ने की थी
  • इस पंथ के लोग एक लंबे खंभे की पूजा करते हैं, जो निर्गुण निराकार है, उसे हीजैतखामकहते हैं
  • इसकी ऊंचाई 243 फीट है, जो  कुतुबमीनार से 6 फ़ीट ऊँची है

(177) हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने किस कंपनी के साथ टी-90 टैंकों का अपग्रेडेशन करने का समझौता किया है?

उत्तर- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड

(178) कौन T-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तररोहित शर्मा

  • दूसरा स्थानमार्टिन गुप्टिल
  • तीसरा स्थानविराट कोहली

(179) नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO)” के महासचिव कौन है?

उत्तरजेन्स स्टोलटेनबर्ग 

  • भूमध्यसागरीय क्षेत्र पर नाटो ने 100 से अधिक जेट और 120 जंगी जहाज को तैनात किया है

(180) किस मंत्रालय द्वारा महाकालेश्वर मंदिर के लिए एयर बस चलाई जाएंगी?

उत्तर- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

  • केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग द्वारा उज्जैन में 534 किलोमीटर लंबी 11 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, इसे बनाने में 5722 करोड की लागत आएगी

monthly current affairs of february 2022-monthly current affairs of february 2022

(181) किस राज्य में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्टार्टअप्स के लिए 100 करोड़ फंड देने की घोषणा की है?

उत्तरमणिपुर

(182) किन दो देशों के बीच धर्म संरक्षक 2022 संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया जाएगा?

उत्तरभारत और जापान

  • यह अभ्यास कर्नाटक केबेलगांवमें आयोजित किया जाएगा

(183) किसके द्वारा बायोमेडिकल इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप के आधार पर आईसीएमआरडीएचआर पॉलिसी की शुरुआत की है?

उत्तरकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडपिया

  • इसका उद्देश्य मेडिकल क्षेत्र में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है

(184) दिल्ली हाईकोर्ट का नया न्यायधीश किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तरअनूप कुमार मेंदीरता

(185) कश्मीर की इंशा बशीर किस खेल से संबंधित है?

उत्तरबास्केटबॉल

  • वे कश्मीर की पहली महिला व्हीलचेयर बास्केटबॉल खिलाडी है 

(186) किस खिलाड़ी ने सिंगापुर में चल रहेभारतोलन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है?

उत्तरमीराबाई चानू

  • इसके साथ ही उन्होंने 55 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है

(187) हाल ही में बिहार सरकार ने किस स्थान पर “जू सफारी” का उद्घाटन किया है?

उत्तरअंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर 

(188) किसे फोर्ब्स इंडिया ने अंडर-30 आयु वर्ग में सुपर थर्टी की सूची में शामिल किया है?

उत्तरकीर्ति और नीतू

  • इन्होंने मवेशियों के व्यापार के लिए एनिमल नाम से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्यार किया है

(189) विश्व बैंक का उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तरजुनेद कमाल अहमद

(190) प्रो कबड्डी 2022″ का खिताब किसने जीता है?

उत्तरदबंग दिल्ली 

  • उन्होंनेपटना पाइरेट्सको हराकर इस खिताब को जीता है

(191) यूईएफए (UEFA) फुटबॉल चैंपियन लीग के फाइनल की मेजबानी कर रहे सेंट पीटरस्बर्ग से कहां पर स्थानांतरित कर दी है?

उत्तरपेरिस (फ्रांस)

  • रूस का यूक्रेन पर हमला इस खिताब के पेरिस स्थान्तरित होने का कारण बना है

(192) हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल नेआयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को मंजूरी दे दी है, इसका उद्देश्य क्या है?

उत्तरटेक्नोलॉजी के उपयोग के जरिये गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक समान एवं सुगम पहुँच को मजबूत बनाना

(193) किस देश ने ब्रिटेन में होने वाले बहुदेशीय युद्धाभ्यास कोबरा कोरियर 2022″ में भाग नहीं लेने का फैसला किया है?

उत्तरभारत

(194) होप आईलैंड जो सुर्खियों में है, कहां स्थित है?

उत्तर: आंध्र प्रदेश

(195) किस वर्ष भारत सरकार ने भारतीय चीता को विलुप्त घोषित किया था?

उत्तर: 1952

  • हाल ही में भारत के कूनो पालपुर नेशनल पार्क के कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए नामीबिया भेजने पर सहमति बनी हुई है।

(196) 27 फरवरी को पूरे देश में कौन सा अभियान शुरू किया गया है?

उत्तर: राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान 2022

  • आपको बता दें कि देश में पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत 2 अक्टूबर 1994 में की गई थी।

(197) भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर:  28 फरवरी

  • Theme: सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण
  • वर्ष 1928 में आज ही के दिन भारतीय भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन(Sir C.V Raman ) ‘रमन प्रभाव की खोज की थी।

(198) यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के चौथे दिन, रूस ने किस नाम के दुनिया के सबसे बड़े विमान को नष्ट कर दिया है?

उत्तर:  “यूक्रेन के एंटोनोव-225 कार्गो विमान”

monthly current affairs of february 2022-monthly current affairs of february 2022-monthly current affairs of february 2022

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *