monthly current affairs of June 2022

monthly current affairs of June 2022

monthly current affairs of June 2022
monthly current affairs of June 2022

(01) हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस साल इसकी थीम क्या थी

उत्तर: ‘Tobacco is killing us and our planet‘ (‘तंबाकू हमें और हमारे ग्रह को मार रहा है’)

(02) हाल ही में किस आधुनिक सुपर कंप्यूटर को राष्ट्र को समर्पित किया गया है?

उत्तर: सुपर कंप्यूटर परम अनंत

  • इसे IIT गांधीनगर में कमीशन किया गया है

(03) ब्रिटिश इतिहासकारजॉन की‘(John Keay) ने किसेदी फिलॉसॅाफर क्वीनकी उपाधि दी थी?

उत्तर: अहिल्याबाई होल्कर

  • 31 मई को इस बहादुर रानी की 297वीं जयंती मनाई गई

(04) 2021-22 में कौन सा देश भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार देश बन गया है?

उत्तर: अमेरिका

(05) किस देश ने प्राचीन कब्रिस्तान में 2,500 साल पुराने ताबूतों, कांसे की मूर्तियों का अनावरण किया है?

उत्तर: मिस्र (Egypt)

(06) हाल ही में किसे यूनिसेफ द्वारा प्रतिरक्षण चैंपियन पुरस्कार मिला है?

उत्तर:  आरजे उमर निसार

(07) संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization – FAO) द्वारा हर साल 1 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day)

(08) भारतीय सिविल सेवा में शामिल होने वाले पहले भारतीय कौन थे?

उत्तर: सत्येंद्र नाथ टैगोर

  • 1 जून को सत्येंद्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई गई
  • यह रविंद्रनाथ टैगोर के बड़े भाई थे

(09) हाल ही में जारी FIH वर्ल्ड रैंकिंग में कौन शीर्ष पर रहा है?

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया

(10) हाल ही में किसे बैंक ऑफ इंग्लैंड की मौद्रिक समिति में नियुक्त किया गया है?

उत्तर:  स्वाति ढींगरा

(11) हाल ही में भारतीय महिला निशानेबाजी टीम ने ISSF वर्ल्ड कप 2022 में कौन सा पदक जीता है?

उत्तर: स्वर्ण पदक

(12) हाल ही में भारत में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा बना है?

उत्तर:  महाराष्ट्र

(13) 2 जून को किस राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: तेलंगाना

  • तेलंगाना अपनी आठवीं वर्षगांठ मना रहा है

(14) हिमाचल प्रदेश के शिमला मेंगरीब कल्याण सम्मेलनको किसने संबोधित किया?

उत्तर: पीएम नरेंद्र मोदी

  • यह देश भर में जिला मुख्यालयों, राज्यों की राजधानियों और कृषि विज्ञान केंद्रों में आयोजित किया गया।

 (15)  मेवाड़ (वर्तमान राजस्थान) के 13वें राजा कौन थे?

उत्तर: महाराणा प्रताप सिंह

  • 9 मई उनकी जयंती मनाई जा रही है।
  • हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा को उनकी बहादुरी के लिए जाना जाता है।
  • यह लड़ाई 18 जून, 1576 को महाराणा और अकबर की सेनाओं के बीच लड़ी गई थी।

(16) हाल ही में केंद्र ने सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया है?

उत्तर: एस एल थाओसेन

(17) हाल ही में किसे टाइम्स बिजनेस अवॉर्ड्स 2022 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: रशिम साहू

(18) हाल ही में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक कौन बने हैं?

उत्तर: राजेश गेरा

(19) हाल ही में किस राज्य सरकार ने फिजिकल स्टैंप पेपर खत्म किए हैं?

उत्तर:  पंजाब

(20) हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और फिलन्डर्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने दुनिया के सबसे बड़े पौधे की खोज की है इस पौधे को क्या नाम दिया गया है?

उत्तर:  पोसिडोनिया ऑस्ट्रलिस

  • यह पौधा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की शार्क खाड़ी स्थित विश्व विरासत क्षेत्र के उथले पानी में खोजा गया
  • यह एक समुद्री फूल वाला पौधा

(21) किस राज्य में देश का पहला और एशिया का सबसे बड़ालिक्विड मिरर टेलिस्कोपशुरू किया गया है?

उत्तर:  उत्तराखंड

  • इस दूरबीन का निर्माण कनाडा, बेल्जियम और भारत के वैज्ञानिकों के सहयोग से किया गया

(22) 1 जून 2022 को टाइम्स हायर एजुकेशन 2022 की रैंकिंग में भारत कौन सा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश है?

उत्तर: तीसरा

  • इसमें भारतीय 71 संस्थान शामिल हैं।

(23) किस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा “ACB 14400” नाम का एक एप्प लॉन्च किया गया है?

उत्तर: आंध्र प्रदेश  के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी

(24) 3 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day)

(25) किसे ‘Saint of the Santoor’ और ‘King of Strings’ के बुक नाम से भी जाना जाता था?

उत्तर: पंडित भजन सोपोरी

  • हाल ही में इनका निधन हो गया वे कैंसर से पीड़ित थे

monthly current affairs of June 2022 monthly current affairs of June 2022

(26) किस देश ने 26 मई 2022 को देश का पहला राष्ट्रीय जलवायु कानून पास कर दिया है?

उत्तर:  ग्रीस

(27) मृदा बचाओ आंदोलन क्या है?

उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून 2022 को मृदा बचाओ आंदोलन पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे

  • यह मिट्टी के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे सुधारने के लिए जागरूक प्रतिक्रिया लाने के लिए वैश्विक आंदोलन है

(28) गूगल ने किस भारतीय भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ को बोसआइंस्टीन कंडेनसेट (Bose-Einstein Condensate) में उनके योगदान के लिए एक रचनात्मक डूडल के साथ श्रद्धांजलि दी है

उत्तर: सत्येंद्र नाथ बोस

  • 1954 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

(29) कौन सी राज्य सरकार जल्द ही राज्य में जाति आधारित जनगणना कराने वाली है?

उत्तर: बिहार

(30) हाल ही में किस झील में मछली पकड़ने वाली बिल्लियों(Fishing Cats) के लिए दुनिया का पहला गणना अनुमान लगाया गया है?

उत्तर: चिल्का झील

  • यह गणना चिल्का विकास प्राधिकरण द्वारा द फिशिंग कैट प्रोजेक्ट के सहयोग में आयोजित की गई है
  • इस गणना के मुताबिक चिल्का झील जो एशिया का सबसे बड़ा खारे पानी का लैगून है, में 176 मछली पकड़ने वाली बिल्लियां है

(31) किसेकॉफी प्रेमियों के गॉडफादरके रूप में भी जाना जाता है?

उत्तर: एंजेलो मोरियोनडो

  • 6 जून को GOOGLE ने इनको 17वीं बर्थ एनिवर्सरी पर एक विशेष डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

(32) हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस नाम की एक वैश्विक पहल की शुरुआत की है?

उत्तर: Lifestyle for the Environment- LIFE Movement

  • इसका मकसद एक ऐसी जीवनशैली अपनाने से है, जो हमारे ग्रह के अनुरूप हो और उसे नुकसान ना पहुंचाएं
  • गौरतलब है कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

(33)  किसने 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है

उत्तर: राफेल नडाल

  • 5 जून को पेरिस में खेले गए फाइनल मुकाबले में नडाल ने 8वीं वरीयता प्राप्त नॉर्वे के कैस्पर रूड को 6-3, 6-3, 6-0 से मात दी

(34) Asia University Ranking 2022 में कितने भारतीय विश्वविद्यालयों ने स्थान पाया है?

उत्तर: 71

  • भारतीय विज्ञान संस्थान अर्थात इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस रैंकिंग-42 एकमात्र ऐसा संस्थान रहा जिसे TOP 50 में जगह मिली
  • चीन का सिन्हुआ विश्वविद्यालय प्रथम स्थान पर है

 

(35) विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

उत्तर:  7 जून

  • Theme: सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य (Safer food, better health)

(36) हाल ही में वैश्विक स्तर पर किस नाम के एक बुखार के मामलों में दहशत पैदा कर दी है?

उत्तर: Crimean- Congo haemorrhagic fever virus (CCHFV)

  • आसान भाषा में बात करें तो नाक से खून बहने वाला बुखार

(37) बहुराष्ट्रीय शांतिवाहिनी अभ्यास Ex Khaan Quest 2022 मंगोलिया में शुरू हुआ है इस अभ्यास में भारत सहित कितने अन्य देशों की सैन्य टुकड़ी हिस्सा ले रही है?

उत्तर: 16

  • इसका मकसद, भागीदार देशों के बीच अंत: पारस्परिकता को बढ़ाना तथा शांति सहायता प्रचालन का विकास करना है

(38) किस मंत्रालय द्वारा सिंगल नोडल एजेंसी(SNA) डैशबोर्ड लॉन्च किया गया है?

उत्तर: वित्त मंत्रालय

  • 6 से 12 जून 2022 तक चलने वाले आजादी का अमृत महोत्सव के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह के हिस्से के रूप में इसे लॉन्च किया जा रहा है
  • यह डैशबोर्ड पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा विकसित किया गया है

(39) केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया है इसका उद्देश्य क्या है?

उत्तर:  इसका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा पर राज्यों के प्रदर्शन को मापना है

(40) भारत के किस राज्य में नोरोवायरस(Norovirus) का पहला मामला दर्ज किया गया है?

उत्तर: केरल

(41) किस देश में पैराशूटिंग विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है?

उत्तर: फ्रांस (चेटौरौक्स शहर में )

  • इन खेलों में भारतीय शूटर अवनी लेखारा (10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1) और श्रीहर्ष देवारड्डी ने स्वर्ण पदक हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है
  • इसके साथ ही उन्होंने 2024 पैरिस पैरा ओलंपिक खेलों की ओर कदम बढ़ा दिया है

(42) किस मंत्रालय ने राष्ट्रीय हवाई खेल नीति की घोषणा की है?

उत्तर: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय

  • यह भारत की पहली राष्ट्रीय वायु खेल नीति है

(43) जल्द ही मध्य भारत के संरक्षित जंगलों में किस लुप्तप्राय वन्य जीव के घूमने की संभावना है?

उत्तर:  चीता

  • आपको बता दें कि 5 -6 चीतों का पहला जत्था दक्षिण अफ्रीका से आने वाला है यह पहली बार है जब किसी बड़े मांसाहारी का अंतर महाद्वीपीय स्थानांतरण होगा
  • भारत आने पर इन चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में स्थानांतरित किया जाएगा
  • चीता का IUCN Status: Endangered

(44) पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022 के अनुसार 180वां स्थान देशों में किसका नाम है?

उत्तर:  भारत

  • यह पहली बार है जब भारत रैंकिंग में सबसे नीचे है
  • इस रैंकिंग में डेनमार्क सबसे टिकाऊ देश के रूप में शीर्ष स्थान पर है
  • पाकिस्तान(176th) बांग्लादेश(177th) म्यांमार(179th)

(45) विश्व महासागर दिवस 8 जून को मनाया जाता है इस वर्ष इसकी थीम क्या रही?

उत्तर:  Theme: Revitalization: collective action for the ocean

  • महासागर पृथ्वी के 71% से भाग को कवर करते हैं
  • महासागर दुनिया भर में 1 अरब से भी अधिक लोगों के लिए प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत है
  • महासागरों को ग्रह का फेफड़ा भी कहा जाता है

 

(46) खरीफ की प्रमुख फसल कौन होती है?

उत्तर:  धान

  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति(CCEA) ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है

(47) हाल ही में किस आयोग ने CiSS (Children in Street Situations)ऐप शुरुआत की है?

उत्तर: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग

  • इसका मकसद सड़क पर रहने वाले बच्चों के पुनर्वास की प्रक्रिया में सहायता करना है

(48) QS (Quacquarelli Symonds) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग का 2023 संस्करण जारी किया गया इसके अनुसार 200 विश्वविद्यालयों में सबसे तेजी से उभरता हुआ दक्षिणी एशियाई विद्यालय कौन सा रहा है?

उत्तर: बेंगलुरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान

(49) एम.एफ हुसैन को पद्म श्री किस वर्ष दिया गया था?

उत्तर: 1955

  • उन्हें 1973 में पद्म भूषण और 1991 में पद्म विभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था
  • 9 जून को प्रसिद्ध आधुनिक भारतीय कलाकार एम. एफ हुसैन की पुण्यतिथि है

(50) संत कबीरदास के गुरु कौन थे?

उत्तर: रामानंद

  • कबीर 15 वीं सदी के एक रहस्यवादी कवि और संत थे

monthly current affairs of June 2022 monthly current affairs of June 2022

(51) किस देश में 110वां अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के पूर्ण सत्र का आयोजन किया जा रहा है?

उत्तर:  स्विट्ज़रलैंड  (जिनेवा)

(52) हाल ही में खगोलविदों ने अंतरिक्ष से आने वाले एक नए फास्ट रेडियो बर्स्ट(FRB) रेडियो सिग्नल का पता लगाया है, इसका क्या नाम दिया गया है?

उत्तर:  FRB-20190520B

(53) केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पशु वैक्सीन और अन्य नैदानिक किट का शुभारंभ किया है यह वैक्सीन और किट किसके द्वारा विकसित की गई है?

उत्तर: ICAR (राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार)

(54) किसे डिजिटल वैक्सीन के लिए अमेरिकी पेटेंट ऑफिस से दुनिया का पहला पेटेंट दिया गया है?

उत्तर: भारत के बायो मेडिकल टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योर भार्गव श्री प्रकाश

(55) “DAVINCI मिशननामक मिशन कौन सी स्पेस एजेंसी लांच करने जा रहा है?

उत्तर: नासा  (NASA)

  • यह मिशन 2029 में शुक्र गृह के निकट उड़ान भरेगा और इसके कठोर वातावरण का पता लगाएगा।

(56) हाल ही में वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट 2022 जारी की गई है यह रिपोर्ट किसके द्वारा जारी की गई है?

उत्तर: व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (United Nations Conference on Trade and Development)

  • भारत में FDI  प्रवाह 2021 में घटकर 45 अरब डॉलर रह गया
  • 2021 में FDI के प्राप्तकर्ताओं में अमेरिका देश शीर्ष पर रहा

(57) मानस नेशनल पार्क कहां स्थित है?

उत्तर: असम

  • इस पार्क में वर्तमान गैंडों की आबादी 40 होने का अनुमान लगाया गया है
  • एक-सींग वाला गैंडा, जिसे इंडियन राइनो भी कहा जाता है गेंडे की प्रजातियों में सबसे बड़ा होता है
  • IUCN Status: Vulnerable

(58) हाल ही में डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए दुनिया का पहलाराइट टू रिपेयरकानून कहां पारित किया गया है?

उत्तर: न्यूयॉर्क

(59) हाल ही में तंबाकू नियंत्रण के प्रयास के लिए किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर:  पीजीआई चंडीगढ़

(60) प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षु मेला क्या है?

उत्तर:  कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा अब हर महीने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षु मेले का आयोजन किया जाएगा

  • इसका मकसद कॉर्पोरेट जगत में मैदानी प्रशिक्षण देने और रोजगार हासिल करने के युवाओं को अधिक अवसर प्रदान करना है

(61) हर साल  12 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस

  • Theme: Universal Social Protection to End Child Labour
  • राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 12 जून से 20 जून 2022 तक बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है

(62) पहली बार, खगोलविदों  ने हमारी आकाशगंगा में घूमते हुए एक पृथक ब्लैक होल(Isolated stellar black hole ) के द्रव्यमान को मापा है इसे नासा के किस टेलीस्कोप से मापा गया है?

उत्तर:  हबल स्पेस टेलीस्कोप

(63) Summit of the Americas का नौवां संस्करण 6 जून से 10 जून, 2022 तक आयोजित किया गया, शिखर सम्मेलन की थीम क्या है?

उत्तर: “Building a Sustainable, Resilient, and Equitable Future”

(64) कहाँ के संसद के सदस्यों ने हाल ही में 2035 तक नई पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान किया?

उत्तर: यूरोपीय संसद के सदस्य

(65) किस राज्य सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को विनियमित करने के लिए पैनल गठित किया है?

उत्तर: तमिलनाडु

(66) हाल ही में कौन UN की सहायक महासचिव नियुक्त हुई है?

उत्तर:  रबाब फातिमा

(67) हाल ही में पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 का खिताब किसने जीता है?

उत्तर: दक्षिण कोरिया

(68) हाल ही में रेल मंत्री ने नई दिल्ली में कौन सी नीति का शुभारंभ किया है?

उत्तर:  रेलवे के लिए स्टार्टअप नीति

  • यह स्टार्ट-अप और अन्य संस्थाओं की भागीदारी के माध्यम से नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है

(69) अग्निपथ भर्ती योजना (टूर ऑफ ड्यूटी) योजना क्या है

उत्तर:  सरकार ने सशस्त्र बलों के लिए अग्निपथ भर्ती योजना की शुरुआत की है

  • यह योजना सैन्य मामलों के विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही है

(70) हाल ही में महाराष्ट्र के उत्तरी पश्चिमी घाट से घोंघे(Snail) की एक नई प्रजाति की उपस्थिति दर्ज की गई है इसे क्या नाम दिया गया है?

उत्तर: Haploptychius sahyadriensis

(71) ब्लू होमलैंड डॉक्ट्रिन जो सुर्खियों में है किस देश से संबंधित है?

उत्तर: टर्की (Turkiye)

  • टर्की  को अब तुर्किये के नाम से जाना जाता है

(72) इंटरनेशनल एल्बीनिज़्म अवेयरनेस डे किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर:  13 जून

  • इस बीमारी से ग्रसित बच्चे में त्वचा, आंखों के रंग, बालों के रंग पिगमेंट मिलेनिन के उत्पादन न के बराबर होने या ना होने के चलते असामान्य हो जाता है
  • एक ऐसी स्थिति है जो केवल मनुष्य में ही नहीं बल्कि जानवरों और पौधों में भी देखी जा सकती है

(73) हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में बहुभाषावाद पर प्रस्ताव को किस देश ने प्रस्तुत किया है?

उत्तर: अंडोरा

(74) गायभेड़ों के डकारने(Burp) पर किसानों को टैक्स देने संबंधी कानून किस देश ने बनाया है?

उत्तर:  न्यूजीलैंड

(75) हाल ही में किस संगठन ने जानवरों के लिए भारत की पहली कोविड-19 वैक्सीनएनोकोवैक्स”  जारी की है?

उत्तर:  केंद्रीय कृषि मंत्रालय

monthly current affairs of June 2022 monthly current affairs of June 2022

(76) हाल ही में सुरक्षा मित्र परियोजना सुर्खियों में रहा यह क्या है?

उत्तर:  वाहन निगरानी प्रणाली

(77) किस देश की एक इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी लाइट ईयर ने एक ऐसी कार तैयार की है जो फुल चार्ज करने पर 7 महीने तक चल सकती है?

उत्तर: नीदरलैंड

(78) भारत की पहली डिस्प्ले फैब्रिकेशन यूनिट (Display Fabrication Unit) कहाँ स्थापित की जाएगी?

उत्तर: हैदराबाद

  • यह डिस्प्ले फैब्रिकेशन यूनिट 24,000 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की जाएगी।

(79) श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर कहा है?

उत्तर: महाराष्ट्र (पुणे)

  • उनका जन्म या तो 1598 में या 1608 में पुणे के निकट देहू गांव में हुआ था।

(80) आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नेराष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय” (National Museum of Customs and GST) का उद्घाटन कहाँ किया?

उत्तर: गोवा

(81) हाल ही में अमेरिका ने भारत को 5 साल की अवधि के लिए कितने मिलियन के वित्तीय मदद की घोषणा की है?

उत्तर:  $122 मिलियन

  • इस फंड की घोषणा भारत में संक्रामक रोगों से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए की गई है

(82) भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन कौन सी है?

उत्तर: भारत गौरव ट्रेन

  • भारत गौरव योजना के तहत भारत गौरव ट्रेन नाम से देश की पहली प्राइवेट ट्रेन का सबसे पहला सफर कोयंबटूर से साईं नगर शिरडी के बीच रहा
  • यह ट्रेन पूरी तरह से धुआं मुक्त है

(83) विश्व मरुस्थलीकरण  और सूखा रोकथाम दिवस 17 जून को हर साल मनाया जाता है इस बार इसकी थीम क्या रही?

उत्तर: Theme: Rising up From Drought Together

(84) पृथ्वी-2 मिसाइल को भारत की किस सेना में शामिल किया जाएगा?

उत्तर: भारतीय थल सेना

  • यह एक बैलिस्टिक मिसाइल है

(85) फीफा U-17 महिला विश्व कप का आयोजन किस देश में किया जाएगा?

उत्तर: भारत

(86)  किस केंद्रीय मंत्री ने 16 जून, 2022 कोऔद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन समिट 2022” का उद्घाटन किया है?

उत्तर: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

  • इस उद्घाटन के दौरान, केन्द्रीय मंत्री ने पर्यावरण, पारिस्थितिकी और विकास के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया

(87) विश्व सिकल सेल दिवस हर साल कब मनाया जाता है?

उत्तर: 19 जून

  • यह एक अनुवांशिक रोग है, इसमें लाल रक्त कोशिकाएं गोलाकार के बजाय दरांती (sickle) के आकार की होती हैं।

(88) ऑटिस्टिक गौरव दिवस (Autistic Pride Day) कब  मनाया जाता है?

उत्तर: 18 जून

  • इसका उद्देश्य लोगों के बीच ऑटिज्म के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

(89) हाल ही में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव: उन्मेष का शुभारंभ कहां किया गया?

उत्तर:  शिमला के गेयटी थिएटर में

  • इस महोत्सव का आयोजन केंद्रीय संस्कृति, मंत्रालय साहित्य अकादमी और हिमाचल प्रदेश कला और संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है
  • यह अब तक का देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव है

(90) कौन से अभयारण्य का एक हिस्सा भारत का पहला डार्क स्काई रिजर्व बनने के लिए तैयार है?

उत्तर: लद्दाख के हानले में चांगतांग वन्यजीव अभयारण्य

  • इसे हानले डार्क स्काई रिजर्व(HDSR) घोषित किया जाएगा
  • हानले खगोल के क्षेत्र में अध्ययन के लिए विश्व का सबसे ऊंचा स्थान है

(91) भारत का पहला कृषि भूमि मूल्य सूचकांक किसके द्वारा लांच किया गया है?

उत्तर:  आईआईएम अहमदाबाद

(92) डिप्लोमेटिक और ऑफिशियल पासपोर्ट पर वीजा छुटो से जुड़े समझौते को भारत ने किस देश के साथ रिन्यू किया है?

उत्तर: इंडोनेशिया

(93) भारतीय प्रेस परिषद संगठन का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई

(94) भारत की पहली बालिका पंचायत, जिसेबालिका पंचायतकहा जाता है, कहाँ शुरू की गई थी?

उत्तर: गुजरात के कच्छ जिले के कई गांवों में

  • इसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुरू किया गया है।

(95) विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 20 जून

(96) हाल ही में के बकाया पोर्टफोलियो के मामले में कौन शीर्ष पर पहुंचा है?

उत्तर: तमिलनाडु

(97) हाल ही में कुल अक्षय ऊर्जा क्षमता वृद्धि के मामले में कौन तीसरे स्थान पर है?

उत्तर:  भारत

  1. 1st: चीन
  2. 2nd: अमेरिका

(98) हाल ही में भारत और किस देश ने नई दिल्ली में पहली संयुक्त सलाहकार आयोग की बैठक आयोजित की है?

उत्तर:  बांग्लादेश

(99) किसने सैयद मोदी बैडमिंटन 2022 का खिताब अपने नाम किया है?

उत्तर:  पी.वी सिंधु

(100) हाल ही में किसने निर्माण श्रमिकों के कौशल प्रशिक्षण के लिए निपुण(NIPUN) नाम से एक अभियान परियोजना का शुभारंभ किया है?

उत्तर:  केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी

  • NIPUN: National Initiative for Promotion of Upskilling of Nirman workers
  • यह परियोजना आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की दीनदयाल अंत्योदय योजनाराष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत एक पहल है

monthly current affairs of June 2022 monthly current affairs of June 2022

(101) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है इस वर्ष 2022 की योग दिवस थीम क्या थी?

उत्तर:  मानवता के लिए योग (Yoga for Humanity)

  • WHO ने भारत के सहयोग से लोगों को सक्रिय और स्वस्थ रहने में मदद करने हेतु WHO myYoga नामक एप लॉन्च की है
  • 21 जून, 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था

(102) हाल ही में शोधकर्ताओं नेक्वांटम डायमंड माइक्रोसॉफ्टका निर्माण किया है यह किसके द्वारा बनाया गया है?

उत्तर:  मुंबई और खड़गपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(IIT)

  • इस माइक्रोस्कोप को चुंबकीय क्षेत्रों की इमेज लेने के लिए बनाया गया है
  • यह पहली बार है जब चुंबकीय क्षेत्रों की छवि के लिए ऐसा उपकरण बनाया गया है

(103) किस मंत्रालय के अधीन प्रवर्तन निदेशालय(ED) कार्य करती है?

उत्तर: वित्त मंत्रालय

  • प्रवर्तन निदेशालय भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन कार्य करने वाली एक विशेष वित्तीय जांच एजेंसी है
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है
  • इसकी स्थापना 1 मई 1956 को हुई थी

(104) ‘सरोगेट विज्ञापनसुर्खियों में है यह क्या है?

उत्तर: ऐसे विज्ञापन होते हैं जिसमें प्रोडक्ट के बारे में सीधे बात ना करते हुए उसे किसी दूसरे ऐसे ही प्रोडक्ट या पूरी तरह अलग प्रोडक्ट के तौर पर दिखाया जाता है यदि कोई भी विज्ञापन सरोगेट पाया जाता है तो संबंधित संस्था को 10 से 50 लाख तक का जुर्माना देना पड़ सकता है

(105) ब्लैक डेथ नामक महामारी का वाहक कौन था?

उत्तर: जीवाणु

  • ब्लैक डेथ को एक प्लेग के रूप में जाना जाता है जिसने 1346 से 1353 तक लाखों यूरोपीय लोगों को मार डाला था

(106) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कौन है?

उत्तर:  सुश्री शोभा करंदलाजे

  •  हाल ही में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 12वीं बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई
  • इस बैठक में चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, रूस और भारत के मंत्रियों ने भाग लिया

(107) मैंगो हिलसा डिप्लोमेसी का संबंध किस देश से है?

उत्तर: बांग्लादेश

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक मीट्रिक टन आम्रपाली आम भेजे हैं

(108) आपदा मित्र और आपदा सखी स्कीम किस राज्य में चलाई जा रही है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश

(109) हाल ही में जीव विज्ञानियों को कंबोडिया की किस नदी में एक क्षेत्र में से एक विशालस्टिंगरे मछलीमिली है?

उत्तर: मेकांग नदी

  • मेकांग विश्व की प्रमुख नदियों में से है जो तिब्बत से शुरु होकर चीन के युनान प्रान्त, म्यानमार, थाईलैंड, लाओस तथा कम्बोडिया से होकर बहती है।
  • इस stingray को दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेशवाटर फिश मारा जा रहा है
  • IUCN Status: Vulnerable

(110) किरण हेल्पलाइन किस मंत्रालय के तहत एक पहल है?

उत्तर: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

(111) हाल ही में केंद्रीय मंत्री ने जम्मू संभाग के उधमपुर में सीस्मोलॉजी ऑब्जर्वेटरी का उद्घाटन किया है यह वेधशाला किसके द्वारा स्थापित की गई है?

उत्तर: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

  • उधमपुर, जम्मू कश्मीर में तीसरा स्थान है जहां अब इस तरह के भूकंपीय अवलोकन दर्ज किए जाएंगे

(112) हाल ही में कौन सा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक राष्ट्र एक राशन कार्ड को लागू करने वाला देश का 36वा राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश बन गया है?

उत्तर: असम

  • आपको बता दें कि अब ONORC योजना सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सफलतापूर्वक लागू हो गई है
  • इस योजना को 2019 में शुरू किया गया था

(113) ज्योतिर्गमय उत्सव क्या है?

उत्तर: हाल ही में केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने इस उत्सव का उद्घाटन किया है यह संगीत नाटक अकादमी का एक अनूठा प्रयास है जो भारत की लुप्त होती कलाओं को उबारने के लिए किया गया है

(114) भारत और नेपाल को जोड़ने वाली पहली पर्यटक ट्रेन कौन सी है?

उत्तर: भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

  • हाल ही में, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन नई दिल्ली से 18-दिवसीय श्री रामायण यात्रा शुरू की है
  • यह ट्रेन देखो अपना देश पहल के जरिए घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास है

(115) 22 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व वर्षावन दिवस (World Rainforest Day)

  • Theme: The Time is Now

(116) दुनिया भर में ओलंपिक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर:  23 जून

  • Theme: Together, For a Peaceful World
  • पहला ओलंपिक दिवस 23 जून, 1948 को बनाया गया था

(117) 21 अक्टूबर, 1951 को किसने भारतीय जनसंघ की स्थापना की और इसके संस्थापक अध्यक्ष बने?

उत्तर: श्यामा प्रसाद मुखर्जी

  • 23 जून को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि थी
  • मुखर्जी संविधान सभा के सदस्य भी थे और स्वतंत्र भारत की पहली कैबिनेट में मंत्री बने थे

(118) किसने वर्तमान मंकीपॉक्स प्रकोप को महामारी घोषित किया है?

उत्तर: विश्व स्वास्थ्य नेटवर्क

(119) 23 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसका उद्घाटन किया है?

उत्तर: वाणिज्य भवन और NIRYAT नामक एक नया पोर्टल

  • वाणिज्य भवन इंडिया गेट के पास निर्मित किया गया है
  • NIRYAT– राष्ट्रीय आयात-निर्यात वार्षिक व्यापार विश्लेषण रिकॉर्ड

(120) हाल ही में जारीग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022′ में कौन शीर्ष पर रहा है?

उत्तर: वियना

(121) हाल ही में 26वी सिंधु दर्शन यात्रा कहां शुरू हुई है?

उत्तर: लेह

(122) रूमेली धर महिला खिलाड़ी का संबंध किस खेल से है?

उत्तर: क्रिकेट

  • हाल ही में रूमेली धर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है

(123) हाल ही में भारत सरकार ने नई दिल्ली में अपने पहले राष्ट्रीय दशरथ उत्कृष्टता पुरस्कार की घोषणा की है इस कार्यक्रम का आयोजन किसके द्वारा दिया गया है?

उत्तर:  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

  • इन पुरस्कारों का उद्देश्य रसद सेवा प्रदाताओ और प्रयोगकर्ताओं उद्योगों की उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है

(124) हाल ही में वैज्ञानिकों ने कैरीबियन मैग्रोव दलदल में दुनिया के सबसे बड़े जीवाणु की खोज की है यह जीवाणु कैरेबियन द्वीप समूह के ग्वाडेलोपे मैग्रोव के ग्रुप में पाया गया है इसे क्या नाम दिया गया है?

उत्तर:  थियोमार्गरीटा मैग्नीफिका

(125) हाल ही में किसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है?

उत्तर: दिनकर गुप्ता

monthly current affairs of June 2022 monthly current affairs of June 2022

(126) हाल ही में वैज्ञानिकों ने भारतीय जल क्षेत्र से Azooxanthelate कोरल की कितनी प्रजातियां रिकॉर्ड की है?

उत्तर:  चार (04)

  • यह नए मूंगे(corals) अंडमान और निकोबार दीप समूह के पानी से मिले हैं यह पहली बार है जब अंडमान और निकोबार दीप समूह के पानी से azooxanthellate  कोरल की 4 प्रजातियां दर्ज की गई है

(127) हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजनाशहरी के कितने साल पूरे हो गए हैं?

उत्तर:  7 साल

  • इस अवसर पर आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया
  • 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस योजना को लांच किया गया था

(128) पद्मा ब्रिज कहां है?

उत्तर:  बांग्लादेश

  • हाल ही में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश के नए ऐतिहासिक बहुउद्देशीय परियोजना पद्मा ब्रिज का उद्घाटन किया है
  • इस पुल को दुनिया में 122 वें सबसे लंबे पुल का स्थान दिया गया है

(129) अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 25 जून

(130) किसे संयुक्त राष्ट्र में भारत की अगली स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर: रुचिरा कंबोज

(131) देश के 75वें स्वतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा कौन सा अभियान शुरू किया जा रहा है?

उत्तर: हर घर तिरंगा

  • इसका मकसद सभी भारतियों को अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज भरने के लिए प्रोत्साहन करना है

(132) राजस्थान सरकार के वन विभाग ने किस गांव को अद्र्भूमि(wetland) के रूप में अधिसूचित करने की प्रक्रिया शुरू की है?

उत्तर: मेनार

  • मेनार गांव को ‘वर्ल्ड विलेज भी कहा जाता है

(133) भारत के किनकिन राज्यों मेंवन हेल्थ फ्रेमवर्क अंडरटेकिंग परियोजनाको शुरू किया जाएगा?

उत्तर: कर्नाटक और उत्तराखंड

  • यह परियोजना मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा लागू की जा रही है

(134) 23 जून से 1 जुलाई, 2022 तकसंयुक्त राष्ट्रीय महासागर सम्मेलन 2022′ का आयोजन किया जा रहा है यह कॉन्फ्रेंस कहां हो रही है?

उत्तर: पुर्तगाल के लिस्बन में

(135) पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किस दिन राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की थी?

उत्तर: 26 जून 1975

(136) तोताहिंद के उपनाम से किसे जाना जाता है?

उत्तर: अमीर खुसरो

(137) इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (Economist Intelligence Unit – EIU) ने हाल ही में दुनिया के सबसे रहने योग्य शहरों की अपनी वार्षिक रैंकिंग और 2022 के लिए ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स लॉन्च किया है, इस रैंकिंग में पहले स्थान पर कौन सा शहर है

उत्तर: वियना, (ऑस्ट्रिया)

  • इस सूची में भारत के शहरों को खराब स्थान दिया गया है। नई दिल्ली 112वें स्थान पर है, जबकि मुंबई 117वें स्थान पर है।

(138) केंद्र सरकार 1 जुलाई, 2022 से सिंगलयूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्र के फैसले के अनुरूप, किस राज्य  नेसिंगलयूज प्लास्टिक बाय बैक योजनाशुरू की है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

  • सिंगल यूज प्लास्टिक को डिस्पोजेबल प्लास्टिक के रूप में भी जाना जाता है।
  • उनका उपयोग केवल एक बार किया जाता है।

(139)  किसे केंद्र सरकार द्वारा नीति आयोग के नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया था?

उत्तर: परमेश्वरन अय्यर (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी)

(140) “जुलजानाक्या है

उत्तर:  ईरान ने हाल ही में अंतरिक्ष में “जुलजाना” नामक एक ठोस ईंधन वाला रॉकेट लॉन्च किया।

(141) राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics Day) कब मनाया जाता है?

उत्तर: 29 जून

(142) किस राज्य ने अग्निपथ स्कीम के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किया है?

उत्तर:  पंजाब

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में इस प्रस्ताव को पेश किया

(143) किसे CBDT का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया?

उत्तर: नितिन गुप्ता

(144) किसने 28 जून, 2022 को  बेंगलुरु मेंवन हेल्थपायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया है?

उत्तर: डेयरी और पशुपालन मंत्रालय

(145) हर साल 30 जून को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (International Asteroid Day)

  • इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी मनाया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस 30 जून, 1908 को हुई साइबेरियन तुंगुस्का घटना (Siberian Tunguska Event) की वर्षगांठ पर आयोजित किया जाता है।

(146) महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री कौन बने हैं?

उत्तर: एकनाथ शिंदे

monthly current affairs of June 2022 monthly current affairs of June 2022 monthly current affairs of June 2022

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *