monthly current affairs of September 2022

monthly current affairs of September 2022

(01) किस  मंत्रालय द्वारा 1 से 30 सितंबर, 2022 तक 5वां राष्ट्रीय पोषण माह 2022 मना रहा है।

उत्तर: महिला और बाल विकास मंत्रालय

  • इस वर्ष महिला और स्वास्थ्य औरबच्चा और शिक्षा पर मुख्य फोकस के साथ मनाया जा रहा है।

(02)  “मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी उन्नयन योजनाकिस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी है?

उत्तर:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

(03) नीति आयोग ने उत्तराखंड के किस शहर को पांच मानकों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिला (Best Aspirational District) घोषित किया है?

उत्तर: हरिद्वार

(04) पाकिस्तान में बाढ़ के कारण कितने बिलियन अमरीकी डालर से अधिक का नुकसान हुआ है?

उत्तर: 10 बिलियन अमरीकी डालर

(05) ‘नुआखाई पर्वकिस राज्य में मनाया जाता है?

उत्तर: ओडिशा

(06) किस संस्था द्वारा हाल ही में मृत्यु दर, रुग्णता और सामाजिक आर्थिक बोझ पर एक अध्ययन किया गया है?

उत्तर:  भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद

(07) हर साल 2 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व नारियल दिवस

Theme : बेहतर भविष्य और जीवन के लिए नारियल उगाना

(08) 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल तट पर किस के रूप में पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत चालू किया है?

उत्तर: INS विक्रांत

(09) सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की पहली HIV वैक्सीन कौन सी है?

उत्तर: क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन

  • केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इस वैक्सीन को लॉन्च किया है
  • इस टीके के आने से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में काफी मदद मिलेगी

 

(10) G-20 शिक्षा मंत्रियों की बैठक का आयोजन कहां किया गया है?

उत्तर: इंडोनेशिया

(11) नेशनल होम्योपैथी रिसर्च इंस्टीट्यूट इन मेंटल हेल्थ जो सुर्खियों में था, कहां स्थित है?

उत्तर: महाराष्ट्र

(12) 36 वें राष्ट्रीय खेल 7 साल के अंतराल के बाद आयोजित किए जा रहे हैं जिसकी थीम क्या है?

उत्तर: खेल से एकता का उत्सव

  • गुजरात के कम से कम 6 शहर- अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर मेजबान की भूमिका में होंगे
  • मल्लखंब और योगासन जैसे स्वदेशी खेल भी पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल होंगे

(13) 5 सितंबर को हर साल भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

  • देश के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस हर साल मनाया जाता है।

(14) IMF (सितंबर 2022) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कौन सा देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है?

उत्तर: भारत

(15) हर साल 5 सितंबर को दुनियाभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय दान दिवस

 

(16) हाल ही में किसने रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन के उस प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया जिसमें उन्होंने मैग्सेसे पुरस्कार देने की पेशकश की गई थी?

उत्तर: के के शैलजा

  • केके शैलजा केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी केंद्रीय समिति की सदस्य हैं

(17) ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री कौन बनी है

उत्तर:  लिज ट्रस

(18) नौसेना के नए ध्वज में किस आकृति के अंदर राष्ट्रीय प्रतीक है?

उत्तर:  नीला अष्टकोण

(19) हाल ही में किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर: सुरेश रैना

(20) किस संगठन द्वारा इगनाइटेड माइंड्स नामक कार्यक्रम चलाया जा रहा है?

उत्तर: भारतीय सेना

(21) खाड़ी सहयोग परिषद का मुख्यालय कहां पर स्थित है?

उत्तर: रियाद

(22) भारत ने किस देश के साथ कंप्रिहेंसिव इकोनामिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट को संपन्न करने के लिए वार्ता शुरू की है?

उत्तर: बांग्लादेश

  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत यात्रा पर आई हुई है

(23) भारत में गिद्धों की कितनी प्रजातियां पाई जाती हैं?

उत्तर: 09

  • इंटरनेशनल वल्चर अवेयरनेस डे सितम्बर माह के पहले शनिवार को मनाया जाता है

(24) संजय वर्मा को किस देश का भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?

उत्तर: कनाडा

(25) बैंक ऑफ इंडिया ने 7 सितंबर को अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया?

उत्तर: 117वां

Tagline: Relationship beyond Banking

(26) भारतीय सेना प्रमुख जनरल पांडे को उनकी नेपाल की यात्रा के दौरान किसकी उपाधि से सम्मानित किया गया है

उत्तर: नेपाली सेना के मानद जनरल की उपाधि

(27) भारत के किन तीन शहरो को UNESCO Global Network of Learning Cities में शामिल किया गया है

उत्तर:  केरल के 02 शहर त्रिशूर और नीलांबुर और तेलंगाना में वारंगल

(28) हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और क्षेत्र को संरक्षित करने के उद्देश्य से हर साल कितने सितंबर को हिमालय दिवस (Himalaya Day) मनाया जाता है?

उत्तर: 9 सितंबर

  • Himalaya Day2015 में, 9 सितंबर को आधिकारिक तौर पर उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा हिमालय दिवस के रूप में घोषित किया गया था।

(29) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में घोषणा की कि देश भर में कितने स्कूलों को पीएम श्री योजना (PM SHRI Yojana) के तहत विकसित और अपग्रेड किया जाएगा?

उत्तर:  14,500

(30) व्यक्तियों, समुदायों और समाजों के लिए साक्षरता के महत्व को याद दिलाने के लिए हर साल 8 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (International Literacy Day)

monthly current affairs of September 2022 monthly current affairs of September 2022

(31) महारानी एलिजाबेथ ऐलैग्ज़ैण्ड्रा मैरी विंडसर का जन्म कहां हुआ था?

उत्तर: लंदन के मेफेयर में (21 अप्रैल,1926)

  • 8 सितंबर को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया
  • ब्रिटेन के इतिहास में किसी शासक के सबसे लंबे समय तक किए गए शासन का अंत हो गया है

(32) डायमंड लीग फाइनल का खिताब अपने नाम करने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं?

उत्तर: नीरज चोपड़ा

  •  भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने हाल ही में प्रतिष्ठित डायमंड लीग फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया है
  • नीरज चोपड़ा ने 88.44 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया
  • यह उनके करियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा

(33) कर्तव्य पथ क्या है?

उत्तर: हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट के बीच सड़ककर्तव्य पथ का उद्घाटन किया।

  • राजपथ वह मार्ग है जहां 26 जनवरी की परेड होती है।

(34) हर साल 09 सितंबर विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व इलेक्ट्रिक व्हीकल्स दिवस

  • वर्तमान में भारत में 13 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल इस्तेमाल में है

(35) किस देश की सरकार द्वारा भारत के एडमिरल सुनील लांबा को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है?

उत्तर: सिंगापुर

(36) कोयला मंत्रालय ने खनिज रियायत नियम के 68 प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से निकाल दिया है, यह नियम किस वर्ष बनाए गए थे?

उत्तर: 1960

(37) ऑपरेशन ऑक्टोपस जो सुर्खियों में है, किससे संबंधित है?

उत्तर: सीआरपीएफ (CRPF)

(38) I To Had a Dream किसकी आत्मकथा है?

उत्तर: वर्गीज कुरियन

(39) हाल ही में USA एयर फ़ोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने कौन सी मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है

उत्तर: Minuteman III (Minuteman III ICBM)

(40) किसने यूएस ओपन 2022 का पुरुष एकल खिताब जीता है?

उत्तर: कार्लोस अल्कारेज

  • वह एटीपी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
  • साल के फाइनल ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस में दुनिया की नंबर एक पोलैंड की इगा स्विएटेक ने महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया है।

(41) देश का सबसे बड़ा बांध किस नदी पर बनाया गया है

उत्तर: फाल्गु नदी

  • हाल ही में, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विष्णुपद मंदिर के पास फाल्गु नदी पर देश के सबसे बड़े रबर बांध और एक स्टील पुल का उद्घाटन किया।

(42) हाल ही में किसको मानवाधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है

उत्तर: वोल्कर तुर्क

(43) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United Nations Development Program – UNDP) द्वारा हाल ही में जारी मानव विकास रिपोर्ट 2021-22 में भारत को 191 देशों में से कौन सा स्थान दिया गया है?

उत्तर: 132वा

(44) संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 12 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for South-South Cooperation)

(45) दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति कौन बने है?

उत्तर: गौतम अदानी

  • गौतम अदानी और चौथे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस की संपत्ति के अंतर की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति में 12.1 अरब अमेरिकी डॉलर का अंतर है।

 

(46) 2022 का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 15 से 16 सितंबर, 2022 तक किस देश में आयोजित किया जाएगा?

उत्तर: उज्बेकिस्तान

  • 2022 का SCO शिखर सम्मेलन समरकंद में आयोजित किया जाएगा।

(47) चीतों का पहला बैच वर्तमान में नामीबिया से लाया जा रहा है जिसे मध्य प्रदेश के किस नेशनल पार्क में लाया जाएगा?

उत्तर: कुनो नेशनल पार्क

  • प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को 8 चीतों को राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ेंगे।

(48) 14 सितंबर को हर साल किस दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उत्तर: हिंदी दिवस

  • हिंदी भारत की 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है और लगभग 40% भारतीय आबादी द्वारा बोली जाती है।

(49) हाल ही मेंनगा मिर्च महोत्सव 2022′ का आयोजन किस राज्य में किया गया है?

उत्तर: नागालैंड

(50) हाल ही में सुर्खियों में रहामिनटमैन मिसाइलकिस देश से संबंधित है?

उत्तर: अमेरिका

(51) ‘पर्वत प्रहारयुद्ध अभ्यास भारत के किस केंद्र शासित प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर: लद्दाख

(52)  भारत के अगले अटॉर्नी जनरल कौन होंगे?

उत्तर: मुकुल रोहतगी (Mukul Rohatgi)

  • भारत के अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और इस पद का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 76 में किया जाता है

(53) साल 1959 में 15 सितंबर को दूरदर्शन है या डीडी की शुरुआत हुई थी, इसके पहले प्रसारण का उद्घाटन किसने किया था?

उत्तर: राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद

  • दूरदर्शन ने इस साल सार्वजनिक सेवा के 63 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं
  • 1982 में इस पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई

(54) हाल ही में Hughes Communications India(HCi)  ने भारत की पहली उच्च थ्रोपुट उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवा का शुभारंभ किया है, पिछले 1 साल से इस सेवा का परीक्षण कहां किया जा रहा है?

उत्तर: जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश

  • यह सेवा पूरे भारत में दूरस्थ स्थानों पर उपग्रह इंटरनेट की पेशकश करती है

(55) भारत में इंजीनियर्स दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 15 सितंबर

  • यह हर साल सर एम विश्वेश्वरैया के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्हें पहले भारतीय सिविल इंजीनियर, राजनेता के रूप में श्रेय दिया जाता है
  • वे मैसूर के 19वें दीवान भी थे।

(56) इंस्पायर अवार्ड मानक किस क्षेत्र में दिया जाता है?

उत्तर:  विज्ञान प्रौद्योगिकी

(57) नारीकुर्वर और कुरुविकरण समुदाय को केंद्र सरकार ने अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया है, यह किस राज्य से संबंधित है?

उत्तर: तमिलनाडु

  • कर्नाटक के बेट्टा कुरुवा को भी जनजातीय दर्जा प्राप्त हुआ है
  • छत्तीसगढ़ के धनुवार और कोड़ाकू समुदाय को भी जनजातीय दर्जा प्राप्त हुआ है

(58) हिमाचल प्रदेश सिरमौर जिले के गिरीपार के किस समुदाय को जनजातीय दर्जा हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा प्राप्त हुआ है?

उत्तर: हाटी समुदाय

(59) रोजर फेडरर खिलाडी का संबंध किस खेल से है?

उत्तर:  टेनिस

  • 15 सितंबर, 2022 को रोजर फेडरर ने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस से संन्यास की घोषणा की।
  •  23 सितंबर से शुरू होने वाला लेवर कप रोजर फेडरर का अंतिम टूर्नामेंट होगा।
  • वह 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति थे।

(60) Kantar BrandZ India 2022 जारी  रिपोर्ट के अनुसार भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड कौन सा है?

उत्तर: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)

monthly current affairs of September 2022 monthly current affairs of September 2022

(61) हड़प्पा संस्कृति पर दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय कहाँ बनाया जाएगा?

उत्तर: राखीगढ़ी (Rakhigarhi)

  • राखीगढ़ी में हड़प्पा संस्कृति पर संग्रहालय सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित लगभग 5,000 साल पुरानी कलाकृतियों को प्रदर्शित करेगा।

(62) झारखंड सरकार ने हाल ही में राज्य सरकार की नौकरियों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग, ओबीसी और अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए कितने % आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है?

उत्तर: 77%

(63) हाल ही में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी है?

उत्तर:  विनेश फोगाट

(64) हाल ही में किस राज्य ने अपना 17वां बर्ड सेंचुरी गठित किया है?

उत्तर: तमिलनाडु

  • तमिलनाडु को तिरुपर जिले में अपना 17वां  पक्षी अभयारण्य मिला  है

(65) TTPGRAFA जो एक अंतरराष्ट्रीय संधि है किससे संबंधित है?

उत्तर: खाद्य और कृषि सुरक्षा

  • यह संधि खाद्य और पोषण सुरक्षा के साथ-साथ जलवायु अनुकूल कृषि प्राप्त करने के लिए समाधान प्रदान करती है

(66) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(RBI) ने हाल ही में किस के लिए वाइट लिस्ट तैयार करने का निर्णय लिया है?

उत्तर: अवैध लोन एप

  • अवैध लोन एप के खिलाफ कार्यवाही करना संगठित आर्थिक अपराधों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण है

(67) मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्तासाजिद मीरको वैश्विक आतंकवादी का दर्जा दिलाने का UN में प्रस्ताव हाल ही में किस देश ने किया है?

उत्तर: अमेरिका

(68) भारत ने किस देश के साथ हाई स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए संयुक्त कार्य दल की छठी बैठक आयोजित की है?

उत्तर: जापान

(69) प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कौन सी नीति लांच की है?

उत्तर: राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति (National Logistics Policy)

  • राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति का उद्देश्य पूरे भारत में माल की सुचारू आवाजाही को बढ़ावा देना और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भारतीय सामानों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देना है।

(70) गैरलाभकारी संस्था ऑक्सफैम इंडिया ने हाल ही में India Discrimination Report 2022 जारी की, जिसके अनुसार भारत में महिलाओं की श्रम शक्ति भागीदारी दर (LFPR) 2021 में कितने % है?

उत्तर: 25%

  • भारत में पुरुषों और महिलाओं के बीच 98 प्रतिशत रोजगार अंतर के पीछे लिंग भेदभाव मुख्य कारण है।

(71) हाल ही में भारत के किस शहर को पहली SCO पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी घोषित किया गया है?

उत्तर: वाराणसी

(72) हाल ही में भारत का पहला स्वच्छ सुजल प्रदेश कौन सा बना है?

उत्तर: अंडमान निकोबार दीप समूह

  • अब अंडमान और निकोबार दीप समूह के सभी गांव को हर घर जल सुविधा और खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है

(73) किस देश के पुरातत्वविदों की एक टीम ने रामसेस द्वितीय युग की जमीन में दफन हो चुकी एक अत्यंत दुर्लभ गुफा की खोज की है?

उत्तर: इजरायल

  • पहली बार खोजी गई यह अछुती गुफा 3,300 साल पुरानी है और तेल अबीब के दक्षिण में पालमाचिम नेशनल पार्क में स्थित है

(74) हाल ही में किस तूफान ने अमेरिका के प्यूटरो रीको में तबाही मचा दी है?

उत्तर: हरिकेन फिओना  (Fiona)

(75) टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने वर्ल्ड रैसलिंग चैंपियनशिप 2022 में कौन सा पदक अपने नाम कर लिया है?

उत्तर: कांस्य पदक

(76) दुनिया भर में हर साल सितंबर माह के तीसरे शनिवार को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर:  अंतरराष्ट्रीय रेड पांडा दिवस

  • इस साल यानि 2022 में यह दिवस 17 सितंबर को मनाया गया
  • IUCN Status: Endangered

(77) संयुक्त राष्ट्र महासभा का वार्षिक सत्र हर साल सितंबर माह में कहां आयोजित किया जाता है?

उत्तर: न्यूयॉर्क

(78) नवंबर 2022 में UNFCCC के COP 27 की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है?

उत्तर: इजिप्ट (मिस्र)

(79) ‘ग्लोबल क्वीन एनर्जी एक्शन फोरमकी बैठक कहां आयोजित की जा रही है?

उत्तर: अमेरिका

(80) भारतीय राज्यों के पर्यटन मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन कहां आयोजित किया गया है?

उत्तर:  हिमाचल प्रदेश

(81) किस देश ने पहली बार आर्कटिक भेड़ियों की क्लोनिंग करके नया भेड़िया पैदा किया है?

उत्तर:  चीन

  • इसका नाम माया (MAYA) रखा गया है
  • चीन की एक जेनेटिक कंपनी साईनोजीन बायोटेक्नोलॉजी एंड हार्बिन पोलरलैंड ने इस भेड़िए की क्लोनिंग की है

(82) अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक अकेले रहने का रिकॉर्ड रखने वाले कौन थे?

उत्तर: वालेरी पॉलाकोव

  • वालेरी पॉलाकोव का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

(83) परसेवेरांस रोवर ने मंगल ग्रह की सतह से किस चीज़ के नमूने एकत्र किए हैं?

उत्तर: कार्बनिक पदार्थों की उच्च सांद्रता वाले नमूने

  • परसेवेरांस रोवर ने मंगल ग्रह पर एक प्राचीन नदी डेल्टा से कई कार्बनिक रॉक नमूने एकत्र किए हैं।

(84) हर साल 21 सितंबर को दुनिया भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस

NOTE: विश्व अल्जाइमर दिवस 21 सितंबर को दुनिया भर में बीमारी, सामान्य लक्षणों और जोखिम कारकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

(85) लस्सा बुखार क्या है ?

उत्तर: लस्सा बुखार एक तीव्र वायरल रक्तस्रावी बुखार है जो लस्सा वायरस के कारण होता है, जो एरेनाविरिडे परिवार से संबंधित है।

यह पहली बार 1969 में नाइजीरिया में खोजा गया था।

  • वर्तमान में नाइजीरिया में वर्तमान में लस्सा बुखार के कुल 917 पुष्ट मामले हैं

(86) Windfall Tax क्या होता है?

उत्तर: ऐसी कंपनियों या इंडस्ट्री पर लगाया जाता है जिन्हें किसी खास तरह की परिस्थितियों में तत्काल काफी लाभ होता है

  • भारत की सबसे बड़ी तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी(ONGC) ने सरकार से घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर लगाए गए विंडफॉल टैक्स को खत्म करने का अनुरोध किया है

(87) हाल ही में IPC की धारा 354C  सुर्खियों में है, यह किस से संबंधित है?

उत्तर: किसी महिला की लज्जा भंग करने से

  • पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं के निजी वीडियो वायरल किए जाने की घटना सामने आई है

(88) हाल ही में केंद्र सरकार ने किन दो स्थानों के बिचदेश की सबसे लंबी नदी क्रूज़ सेवाशुरू करने की बात कही है?

उत्तर: वाराणसी और असम के बोगीबील के बिच

(89)ब्रू क्या है?

उत्तर: ब्रू उत्तर पूर्व भारत में एक स्वदेशी समुदाय है।

  • त्रिपुरा में, उन्हें विशेष रूप से कमजोर जनजाति के रूप में मान्यता प्राप्त है।

(90) हर साल, 23 ​​सितंबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा किस दिवस के रूप के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस (International Day of Sign Languages)

monthly current affairs of September 2022 monthly current affairs of September 2022

(91) ‘सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्सका मुख्यालय कहां है?

उत्तर: ग्वालियर

  • हिमाचल प्रदेश की कुल्लू घाटी में पहली बार केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने भांग की खेती को नष्ट किया है
  • 11000 फीट ऊंचाई पर मलाणा की चोटियों सहित जिला में करीब 23 जगहों पर अवैध भांग के पौधो को नष्ट किया गया है

(92) ‘शी इज चेंजमेकरपरियोजना किस मंत्रालय से संबंधित है?

उत्तर: महिला और बाल विकास मंत्रालय

  • इस परियोजना के तहत 6 राज्यों के निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के लिए लैंगिक जिम्मेदारी शासन (जेंडर रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस) पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है

 

(93) प्रो. अजीत सूद वर्तमान में किस पद पर कार्यरत हैं?

उत्तर:  भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार

(94) असम के भारतीय लंबी दूरी के तैराक एल्विस अली हजारिका और पश्चिम बंगाल के रिमो साहा ने यूरोप में किस चैनल को पार करने वाली देश के साथसाथ एशिया की पहली रिले टीम बनकर इतिहास रच दिया है?

उत्तर: नॉर्थ चैनल

(95) हाल ही में किसे हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष बनाया गया है?

उत्तर: दिलीप तिर्की

  • यह पहली बार है जब कोई पूर्व खिलाड़ी और ओलंपियन इस राष्ट्रीय निकाय का नेतृत्व करेगा

(96) दुनिया में शीर्ष तीन सबसे पसंदीदा वित्तीय केंद्र कौनकौन से है?

उत्तर: न्यूयॉर्क, लंदन और सिंगापुर

  • Global Financial Centres Index – GFCI 32 के 32वें संस्करण में दुनिया के सबसे पसंदीदा वित्तीय केंद्र के रूप में शीर्ष पर है।

(97) हर साल, 24 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व समुद्री दिवस

(98) Fridays for Future अभियान क्या है?

उत्तर: फ्राइडेज़ फॉर फ्यूचर कार्यकर्ताओं ने जर्मनी और अन्य देशों में जलवायु परिवर्तन के विरोध प्रदर्शन शुरू किए हैं।

(99) नीलाकुरिंजी फूल अधिकांश कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में ही खिलते हैं और कितने साल बाद इनके खिलने की घटना देखी जाती है

उत्तर:  12 साल

(100) हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा ने एक नया बिल ” Uttar Pradesh Recovery of Damage to Public and Private Property Act, 2022″ पास किया है, इसके बारे में बताएं?

उत्तर: इस बिल के द्वारा दंगों या प्रदर्शनों के दौरान जानमाल के नुकसान की भरपाई के लिए आरोपियों से वसूली की जाएगी

(101) ‘बथुकम्मा उत्सवकिस राज्य में मनाया जाता है

उत्तर: तेलंगाना

  • यह तेलंगाना में मनाया जाने वाला फूलों का एक त्यौहार है
  • इसे महिलाओं द्वारा दशहरा से पहले मनाया जाता है

(102) Rosh Hashanah Festival 2022 क्या है?

उत्तर: यह यहूदियों का एक विशेष त्योहार है जो यहूदी नववर्ष का प्रतीक है

(103) हाल ही में पश्चिमी कैरीबियन सागर में किस नाम के चक्रवर्ती तूफान ने दस्तक दी है?

उत्तर: इयान (Ian)

(104) वेताल पंचविंशति, शकुंतला, सितार वनवास, यह किसकी रचनाएं हैं?

उत्तर: ईश्वर चंद्र विद्यासागर

  • 26 सितंबर को महान विद्वान समाज सुधारक और परोपकारी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती मनाई जाती है

 

(105) किसने हाल ही में जलदूत एप्प और जलदूत एप्प ब्रोशर लॉन्च किया है?

उत्तर: भारत सरकार

  • जलदूत एप्लिकेशन को पंचायत और ग्रामीण विकास के केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।

(106) हाल ही में कौन इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने वाली हैं?

उत्तर: जियोर्जिया मेलोनी

  • जियोर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने वाली हैं।

(107) स्वच्छ टॉयकाथॉन प्रतियोगिता हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लांच की गई, स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत किस मंत्रालय द्वारा स्वच्छ टॉयकाथॉन का शुभारंभ किया गया है

उत्तर: आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय

(108) ऑपरेशन गरुड़ क्या है?

उत्तर: हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बहु -चरणीय ऑपरेशन गरुड़ शुरू किया है

उद्देश्य:

  • अंतरराष्ट्रीय संबंधों ड्रग तस्करी नेटवर्क को खत्म करना
  • भारत में ड्रग ट्रैफिकिंग र लगाम लगाना

(109) बांधवगढ़ अभयारण्य भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

  • इस अभयारण्य में हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(ASI) में प्राचीन पुरातात्विक अवशेषों की खोज की है
  • खोज के दौरान पाए गए अवशेष आदि राजा श्री भीमसेन, महाराजा पोथासिरि और भट्टदेव के शासनकाल से संबंधित है

 

monthly current affairs of September 2022 monthly current affairs of September 2022

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *