Current Affairs of 13 August 2021

Questions And Answers of Current Affairs 13 August 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

वैश्विक युवा विकास सूचकांक, 2020 में भारत 181 देशों में कौन से स्थान पर है?

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं…….

(01) स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड रैंकिंग 2021 में भारत का कौन सा हवाईअड्डा 2021 में दुनिया के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में शामिल हुआ है? 

उत्तर:  इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली

  • स्काईट्रैक्स 2021 विश्व हवाईअड्डे की पुरस्कार सूची के अनुसार दिल्ली को 45वें स्थान पर रखा गया है।
  • पहले स्थान पर दोहा हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

(02)  भारत के किस शहर में डूरंड कप के 130वें संस्करण का आयोजन किया जायेगा?

उत्तर: कोलकाता

  • डूरंड कप 5 सितंबर से 21 अक्टूबर, 2021 तक कोलकाता में आयोजित किया जायेगा।
  • यह पहली बार 1888 में हिमाचल प्रदेश के डगशाई (Dagshai) में आयोजित किया गया था।

(03)  किस राज्य सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी (IT) में उत्कृष्टता के लिए राजीव गांधी पुरस्कार नामक एक नया पुरस्कार बनाने की घोषणा की है?

उत्तर: महाराष्ट्र

  • इस पुरस्कार की घोषणा 20 अगस्त, 2021 को की जाएगी।

(04) ISRO का कौन सा मिशन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल हो गया है?

उत्तर: जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-F10 EOS-03 मिशन अथवा GISAT-1

(05) मध्य प्रदेश के किस शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत देश का पहला ‘Water Plus’ शहर घोषित किया गया है?

उत्तर: इंदौर

  • इसमें शहरों को उसके प्रशासन के तहत नदियों और नालों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए ‘वाटर प्लस सीटी सर्टिफिकेट’ प्रदान किया जाता है।

(06) किस महिला रेसलर खिलाड़ी को भारतीय कुश्ती महासंघ में टोक्यो ओलंपिक खेलों के दौरान ‘कदाचार’ का दोषी पाए जाने पर अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है?

उत्तर: विनेश फोगाट

(07) भारत और किस देश ने मौसम पूर्वानुमान में सुधार के लिए मानसून डेटा विश्लेषण और सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है?

उत्तर: अमेरिका

(08) संविधान के किस अनुच्छेद के तहत, हस्तांतरण के बाद राजस्व घाटा (Post Devolution Revenue Deficit) भारत के राज्यों को प्रदान किया जाता है?

उत्तर:  अनुच्छेद 275

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *