Current Affairs of 24 June 2021

Questions And Answers of Current Affairs 24 June 2021

(01) हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार पिछली सदी के विश्व के सबसे बड़े दानी व्यक्ति कौन थे?

उत्तर:  जमशेदजी टाटा

  • जमशेदजी टाटा जमशेदपुर में टाटा आयरन एंड स्टील वर्क्स कंपनी (टिस्को) के संस्थापक थे, जिसे अब टाटा स्टील के नाम से जाना जाता है।

(02) United Nations public Service day कब मनाया जाता है?

उत्तर: 23 जून

(03) भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा एकीकृत किस कंपनी ने दो दिवसीय ब्रिक्स ग्रीन हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन (BRICS Green Hydrogen Summit) की मेजबानी की है?

उत्तर: एनटीपीसी लिमिटेड

  • ग्रीन हाइड्रोजन सबसे लोकप्रिय और मांग वाले क्षेत्रों में से एक है और इसे ऊर्जा का अगला वाहक (next carrier of energy) माना जाता है।

(04) मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody’s Investors Service) ने 2021 के लिए भारत के विकास अनुमान को घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है, जो पहले के 13.9% था?

उत्तर: 9.6%

  • इसके अनुसार, 2022 में विकास दर 7% तक सीमित रहेगी।

(05) भारत में किस देश के साथ कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर: फिज़ी

(06) गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कौन सी योजना लॉन्च की है?

उत्तर: कृषि विविधीकरण योजना-2021

  • इस योजना से राज्य के 14 आदिवासी जिलों के लगभग 26 लाख किसानों को लाभ होगा।

(07) The Startup Wife किसका उपन्यास है?

उत्तर: तहमीमा अनम

  • यह उपन्यास एक तेज कंप्यूटर कोडर आशा राय की कहानी है।

(08) WHO ने 2019 में दुनिया भर में आत्महत्या की रिपोर्ट प्रकाशित की है इस रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में किस देश में आत्महत्या की दर सबसे अधिक है?

उत्तर: भारत

  • अफ्रीका, यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया में आत्महत्या की दर विश्व के औसत से अधिक है।

(09) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने किसके साथ मिल कर LOWCARBON-Earth पहल शुरू करने की घोषणा की है?

उत्तर: मैसिव अर्थ फाउंडेशन

(10) किस राज्य सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना शुरू की है?

उत्तर: दिल्ली (केंद्र शासित प्रदेश)

(11) किस राज्य के खेल मंत्री ने अधिक बच्चे पैदा करने के लिए 1 लाख रुपये के नकद प्रोत्साहन की घोषणा की है?

उत्तर: मिजोरम के खेल मंत्री  रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे (Robert Romawia Royte)

  • मंत्री ने यह घोषणा इसलिए की क्योंकि बांझपन दर में वृद्धि हुई है और मिजो आबादी के बीच विकास दर में कमी आई है जो एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
  • मिजोरम में प्रति वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में लगभग 52 व्यक्ति रहते हैं।
  • अरुणाचल प्रदेश के बाद भारत में इसका दूसरा सबसे कम जनसंख्या घनत्व है।
  • राष्ट्रीय औसत 382 प्रति वर्ग किमी है।

(12) WTC Final जो कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया जिसका फाइनल का खिताब किस टीम ने जीता?

उत्तर: न्यूजीलैंड

  • न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया है।

 

Current Affairs of 24 June 2021

H.P Current Affairs-

 

(01) टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए क्वालीफाई करने वाले आशीष चौधरी का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: मंडी

(02) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार (24 जून) को मनाली से प्रदेश की कितने करोड़ की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे?

उत्तर: 6155 करोड़

 

Arrival of Dutch in India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *