current affairs of 8 January 2022

current affairs of 8 January 2021-यमनिका तीर्थ-Multi Agency Centre – MAC- Oligodon- Churahensis-हिमाचल प्रदेश पुलिस को ई-गर्वेंनस-लैवेंडर के फूल-स्टीफन हॉकिंग

(01) GOOGLE ने 8 जनवरी 2022 को किस महान वैज्ञानिक की 80वीं जयंती पर डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है?

उत्तर:  स्टीफन हॉकिंग

  • हॉकिंग ने मुख्य रूप से Physics के क्षेत्र में सामान्य सापेक्षता के सिद्धांत और विशेष रूप से black holes पर काम किया।

(02) किस मंदिर को ‘यमनिका तीर्थ’ भी कहा जाता है?

उत्तर: जगन्नाथ पुरी मंदिर 

  • यह मंदिर उड़ीसा के पुरी में स्थित है।
  • इस मंदिर का निर्माण 12 वीं शताब्दी में पूर्वी गंग राजवंश के राजा अनंतवर्मन चोडगंग देव द्वारा किया गया था।
  • हाल ही में उड़ीसा राज्य मंत्रिमंडल ने श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम 1954 में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

(03) 5 जनवरी, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने गुजरात राज्य में कौन सी पॉलिसी लॉन्च की है?

उत्तर: “स्टूडेंट स्टार्ट-अप एंड इनोवेशन पॉलिसी (SSIP) 2.0”

(04) कौन सा देश 2026 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एथेनॉल बाजार बन जाएगा?

उत्तर: भारत

(05) मल्टी एजेंसी सेंटर (Multi Agency Centre – MAC) क्या है?

उत्तर: खुफिया जानकारी साझा करने के लिए मल्टी एजेंसी सेंटर (Multi Agency Centre – MAC) का गठन किया गया था।

  • इसका गठन कारगिल युद्ध के बाद हुआ था।

(06) हाल ही में कौन सा भारतीय राज्य खानाबदोश जनजातियों पर ध्यान केंद्रित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

(07) किस देश ने बच्चों के साथ बलात्कार करने वाले दोषियों को आर्कटिक के ठंडी और वीरान जगह पर बनी जेल में भेजने संबंधी कानून बनाने की घोषणा की है?

उत्तर: रूस

current affairs of 8 January 2021

Current Affairs of 6-7-8 January 2022
Himachal Pradesh Current Affairs

(01) हाल ही में हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में सांप की कौन सी नई प्रजाति पाई गई है? 

उत्तर: Oligodon Churahensis

(02) हैदराबाद में आयोजित 24वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेस सम्मेलन के दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस को ई-गर्वेंनस के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कौन से पुरस्कार से नवाजा गया है?

उत्तर: रजत पुरस्कार

  • बद्दी में CCTV निगरानी मैट्रिक्स (प्रोजेक्ट थर्ड आई) को साक्ष्य आधारित पुलिसिंग के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है।

(03) हिमाचल प्रदेश में कितने रेशमकीट पालन केंद्र हैं?

उत्तर: 79

(04) ऊना में सुपर-50 कार्यक्रम के संचालन के लिए जिला ऊना को कौन सा अवार्ड  प्राप्त हुआ है?

उत्तर: स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट का सिल्वर अवार्ड

(05) हाल ही में हिमाचल समेत किन 6 राज्यों में हरित ऊर्जा कॉरिडोर को मंजूरी मिली है? 

उत्तर: गुजरात, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश

  • इस योजना से 2030 तक 450 गीगावॉट स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

(06) चंबा जिला के अनेक क्षेत्रों में किस किस्म के फूलों की खेती की जाएगी? 

उत्तर: लैवेंडर

  • लैवेंडर के पौधे अधिकतम 25- 30 डिग्री के आसपास तापमान को सहन कर सकते हैं।
  • दुनिया मे लैवेंडर के फूल अपने स्वाद व सुगंध के लिए जाने जाते हैं।

(07) मनाली में शरद सुंदरी का खिताब किसने जीता है? 

उत्तर: आशिमा चौहान 

One thought on “current affairs of 8 January 2022”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *