himachal pradesh October month current affairs 2022

himachal pradesh October month current affairs 2022

October 2022 Current Affairs:October 2022 Current Affairs

(01) भारतीय स्वच्छता लीग 2022 के एक संस्करण में नगर निगम धर्मशाला देश भर के निगमों शहरों में कौन से स्थान पर रहा?

उत्तर: 18वें (18TH)

  • जबकि नगर निगम धर्मशाला हिमाचल में पहले स्थान पर है।

(02) जल जीवन मिशन में देशभर मेंं हिमाचल ने कौन सा स्थान हासिल किया है?

उत्तर: पहला

(03) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के कमरऊ निवासी अंकुश तोमर ने नेशनल गेम्स में कौन सा पदक जीता है?

उत्तर: स्वर्ण पदक

  • इससे पहले 03 अक्टूबर को नेशनल गेम्स में हिमाचल की सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
  • सीमा का संबंध हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा से है

(04) हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने 36वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में कौन सा पदक जीता है?

उत्तर:  स्वर्ण पदक

 

(05) दुनिया का सबसे ऊँचा डाकघर हिमाचल के किस जिले में स्तिथ है

उत्तर: लाहौल स्पीति

  • वर्ष 1983 से हिक्किम गांव(14,567 फीट यानी 4,440 मीटर में यह डाकघर एक घर में चल रहा था।
  • अब इसे नए स्वरूप में तैयार किया गया है।
  • 9 अक्तूबर को पूरी दुनिया में विश्व डाक दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
  • 01 जुलाई 1876 को यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन का सदस्य बनने वाला भारत पहला एशियाई देश था।

(06) “हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दिव्यांगमें बतौर उप कप्तान आल राउंडर के रूप में किसका चयन हुआ है?

उत्तर: रिंटू जयस्वाल (Rintu Jaiswal)

(07) वन्य प्राणी अभ्यारण्य कालाटोप खज्जियार में विश्व की एकमात्र कौन सी लंगूर प्रजाति की गणना की जाएगी?

उत्तर: सेक्रेट लंगूर यानी गोला

  • सेट लंगूर गोला प्रजाति पूरे विश्व भर में सिर्फ हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में ही पाई जाती है।

(08) हिमाचल प्रदेश का पहला विज्ञान संग्रहालय कहाँ खोला गया है?

उत्तर: चंबा

himachal pradesh October month current affairs 2022

(09) माउंट मनासलू के शिखर तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला और बिना ऑक्सीजन के माउंट मनासलु पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की महिला कौन बन गई हैं?

उत्तर: बलजीत कौर

  • माउंट मनासलु नेपाल में है
  • वह दुनिया में 78000 चोटियों पर चढऩे वाली और सबसे तेजी से 8000 मीटर की छह चोटियों की चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।
  • इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से है

 (10) दुनिया का सबसे ऊँचा पोलिंग बूथ कौन सा है

उत्तर: टशीगंग (समुद्रतल से 15256 फीट)

  • टशीगंग में इस विधानसभा चुनाव में 52 लोग मतदान का करेंगे।
  • दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग में इस विधानसभा के लिए पहली बार वोट डालेंगे।

(11) हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊना जिला के हरोली में एक बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास किया , जिसकी लागत  कितने करोड़ रुपए है?

उत्तर: 1900 करोड़

(12) 48 मेगावाट चंजू -III हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट और 30 मेगावाट देवथल चंजू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट 02 जल विद्युत परियोजनाओं की आधारशिला किस राज्य में रखी गई है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में दो जल विद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी है

(13) विधानसभा के दुर्गम पोलिंग बूथ शाक्टी का संबंध हिमाचल के किस जिले से है?

उत्तर:  कुल्लू

  • पोलिंग पार्टी के कर्मचारियों को पोलिंग बूथ तक जाने के लिए 20 KM का सफर तय करना पड़ता है।

(14) प्रसिद्ध आराध्य देव शिरगुल महाराज का संबंध कहां से है?

उत्तर: चूड़धार

  • समुद्र तल से ऊंचाई: 12 हजार फुट

(15) साइबर क्राइम के मामलों को लेकर भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से शिकायत दर्ज करवाने के लिए कौन सा ट्रोल फ्री साइबर हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है?

उत्तर: 1930

(16) हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चेयरमैन कौन बने है?

उत्तर: अरुण धूमल

  • अरुण धूमल अनुराग ठाकुर के बड़े भाई और पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं

(17) हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में मतदान शांतिपूर्ण ,स्वतंत्र और निष्पक्ष सुनिश्चित कराने के लिए कुल कितने मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं?

उत्तर: 7881

  • इनमें से 7235 ग्रामीण क्षेत्रों में और 646 शहरी क्षेत्रों में हैं।
  • सबसे अधिक 1625 मतदान केंद्र कांगड़ा जिला में और सबसे कम 92 लाहौल-स्पीति जिला में हैं।
  • किन्नौर जिला के का मतदान केंद्र में सिर्फ 16 मतदाता हैं।

(18) माउंट चो ओयू चोटी किस देश में स्थित है

उत्तर: नेपाल

  • ईशानी सिंह जम्वाल पहली भारतीय महिला बन गई हैं, जिन्होंने माउंट चो ओयू चोटी को फतह किया है।
  • इशानी जम्वाल जिला कुल्लू के पाहनाला की रहने वाली हैं।
  • चो ओयू समुद्र तल से 8,188 मीटर ऊपर दुनिया का छठा सबसे ऊंचा पर्वत है।

 

himachal pradesh October month current affairs 2022

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *