Current Affairs of 20 July 2021

Questions And Answers of Current Affairs 20 July 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

भारत में अब तक कितने करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है?

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं……..

(01) 18 जुलाई, 2021 को किसने एक रिकॉर्ड 8वीं बार सिल्वरस्टोन में फार्मूला वन ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स जीती है ?

उत्तर: लुईस हैमिल्टन

  • सात बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाले हैमिल्टन के करियर की यह 99वीं जीत थी।

(02) भारत के मंत्रियों, विपक्षी नेताओं, पत्रकारों, सरकारी अधिकारियों और वैज्ञानिकों पर निगरानी रखने के लिए किस स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया गया है?

उत्तर: पेगासस (Pegasus)

  • इस सूची में किए गए फोरेंसिक परीक्षणों ने पुष्टि की है कि एक अज्ञात एजेंसी ने पेगासस सॉफ्टवेयर का उपयोग करके उनमें से कुछ की सफलतापूर्वक जासूसी की है।

(03) कैंसर पैदा करने वाले उत्परिवर्तन (mutations) का अध्ययन करने के लिए किस संस्थान द्वारा AI उपकरण विकसित किया गया है ?

उत्तर: IIT-Madras

  • NBDriver (neighbourhood driver) एक AI उपकरण है जिसका उपयोग कोशिकाओं में कैंसर पैदा करने वाले उत्परिवर्तन (mutations) के विश्लेषण में किया जा सकता है।

(04) मयिलादुमपराई महापाषाण स्थल किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: तमि‍लनाडु

  • इस स्थल से उत्खनन के दौरान एक लाल मृदभांड की खोज की गई है।

(05) माउंट अराफात कहां स्थित है?

उत्तर: सऊदी अरब

  • हाल ही में हजारों मुस्लिम तीर्थ यात्री हज की यात्रा के दौरान माउंट अरारत पर गए थे।

(06)  किस फिल्म की फ्रांसीसी निर्देशक जूलिया डुकोर्नौ (Julia Ducournau) पिछले 28 वर्षों में कान्स फिल्म फेस्टिवल में पाल्मे डी’ओर जीतने वाली पहली महिला निर्देशक बनीं है?

उत्तर:  टाइटन (Titane)

  • 18 जुलाई, 2021 को ग्रैंड थिएटर लुमियर में कार्यक्रम के समापन समारोह में 74वें कान फिल्म महोत्सव के पुरस्कार प्रदान किए गए।
  • न्यूजीलैंड की जेन कैंपियन वर्ष 1993 में “द पियानो” के लिए पाल्मे डी’ओर जीतने वाली पहली महिला थीं।

(07) खारघर हिल्स पर्यटन स्थल किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: महाराष्ट्र

(08) किन दो भारतीय समुदायों ने इस वर्ष का UNDP Equator Prize 2021 जीता है?

उत्तर:

  1.    स्नेहकुंजा ट्रस्ट (Snehakunja Trust)
  2.  अधिमलाई पझंगुडियिनर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (Aadhimalai Pazhangudiyinar Producer Company Limited)
  • ये दो समुदाय 10,000 अमरीकी डालर की पुरस्कार राशि जीतेंगे।

(09) किस राज्य की पुलिस ने ‘पिंक प्रोडक्शन’ प्रोजेक्ट की शुरुआत की है?

उत्तर: केरल

इस प्रोजेक्ट का मकसद निजी, सार्वजनिक एवं डिजिटल स्पेस में महिलाओं की सुरक्षा करना रहेगा।

(10) 18 जुलाई, 2021 को भारत के जयनगर और नेपाल के कुर्था के बीच ट्रेन की आवाजाही का सफल परीक्षण किया गया, इस रेल खंड की कुल लागत कितने  करोड़ रुपये है?

उत्तर:  619 करोड़ रुपये

  • यह दोनों देशों के बीच रेल लाइन लिंक का पहला खंड है जो नेपाल के महोतारी जिले में कुर्था को बिहार के मधुबनी जिले में जयनगर से जोड़ता है।

(11) किस देश में नोरोवायरस के संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है?

उत्तर:  यूनाइटेड किंग्डम

Questions And Answers of Current Affairs 20 July 2021

Rain and Condensation Process

Current Affairs of  19- 20 July 2021

H.P Current Affairs-

(01) भरमाणी माता का मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर:  चंबा

  • हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की शिवनगरी भरमौर में धर्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और मणिमहेश यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही रोपवे का निर्माण किया जाएगा।

(02) हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

उत्तर:  22 जुलाई, 1970

  • एचपीयू 22 जुलाई को 52वां स्थापना दिवस मनाएगा।

(03)  जीरो FIR क्या है?

उत्तर: अगर शिकायती के साथ किया गया अपराध उस थाने की जूरिस्डिक्शन में नहीं हुआ हो, जहां शिकायत लेकर शिकायती पहुंचता है, तो भी पुलिस को शिकायती की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करना होगा। ऐसी स्थिति में बाद में शिकायत को संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दिया जाता है। इस तरह की प्राथमिकी को ZERO FIR कहा जाता है।

(04) इटली से हर साल करीब कितने हजार सेब के पौधे आयात किए जाते हैं? 

उत्तर:  30,000

  • विदेशों से आयात किए जा रहे सेब के पौधों से प्रदेश के बगीचों में खतरनाक वायरस और बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *