current affairs of 3 December 2021

Important Questions And Answers current affairs of 3 December 2021

(01) हर साल 02 दिसंबर को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस

  • संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में करीब 40.3 मिलियन लोग आधुनिक दासता के शिकार हैं।

(02) भोपाल गैस कांड कब हुआ था?

उत्तर: 2-3 दिसंबर 1984

  • इस घटना में मिथाइल आइसोसाइनेट (methyl isocyanate) गैस का रिसाव हुआ था।
  • इस दर्दनाक त्रासदी को 37 साल हो गए हैं।
  • भारत में हर साल 2 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस (National Pollution Control Day) मनाया जाता है।

(03) यूरोपीय संघ ने कौन सी एक नई कनेक्टिविटी परियोजना लॉन्च की है?

उत्तर:  ग्लोबल गेटवे

  • इसका उद्देश्य दुनिया भर में सार्वजनिक और निजी बुनियादी ढांचे के निवेश में इच्छुक देशों को वित्तीय सहायता के लिए विकल्प प्रदान करना है।

daily current affairs
current affairs in hind

(04) वर्ल्ड एथलेटिक्स का “वुमन ऑफ ईयर अवार्ड” किसने अपने नाम किया है?

उत्तर: अंजू बॉबी जॉर्ज  (भारत की पूर्व लॉन्ग जंपर स्टार)

  • अंजू विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली भारत की पहली और एकमात्र एथलीट है।

(05) भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उड़ीसा राज्य के सभी जिलों में किस तूफान के आने पर रेड अलर्ट जारी किया है?

उत्तर: जवाद  (Jawad)

कुछ कलर कोडेड अलर्ट का मतलब:-

  1. Green: कम गंभीर,  कार्रवाई की जरूरत नहीं।
  2. Yellow: स्थिति पर नजर रखें और अपडेट रहें।
  3. Orange: गंभीर परिस्थितियों के लिए तैयार हो जाएं।
  4. Red: सबसे गंभीर, कार्रवाई की जरूरत।

(06) हाल ही में ‘वर्ल्ड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 2021’ जारी किया गया है इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया का सबसे महंगा शहर कौन सा है?

उत्तर:  तेल अवीव (इजरायल)

  • पेरिस और सिंगापुर दूसरे स्थान पर रहे।

(07) भारत के किस राज्य में पहला समुद्री अभयारण्य खोला जाएगा?

उत्तर: कर्नाटक

Important Questions And Answers current affairs of 3 December 2021

(08) भारत का पहला फूड म्यूजियम किस स्थान पर फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा खोला गया है?

उत्तर: तंजावुर (तमिलनाडु)

(09) किस फुटबॉल खिलाड़ी ने साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब ‘बैलोन डी’ओर’ 07वीं बार जीत लिया है?

उत्तर: लियोनेल मेसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *