monthly current affairs of april 2022

monthly current affairs of april 2022

(01) रूस के विदेश मंत्री भारत के दौरे पर आए हैं, और रूस के विदेश मंत्री कौन है?

उत्तर- सर्गेई लावरोव

(02) राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग(NMC) ने घोषणा की है कि मेडिकल के छात्र अबहिप्पोक्रेटिक शपथकी बजाय कौन सी शपथ लेंगे?

उत्तर: महर्षि चरक शपथ

  • हिप्पोक्रेटिक शपथ नए मेडिकल स्नातकों के लिए एक नैतिक संहिता है, जिसके बारे में माना जाता है कि इसे प्राचीन यूनानी चिकित्सक इपोक्रेट्स में लिखा था।

(03) सरकार ने पूर्वोत्तर के किन तीन राज्यों के कुछ हिस्सों से सेना को स्पेशल पावर देने वाले कानून AFSPA को हटाने का फैसला किया है?

उत्तर: असम नागालैंड और मणिपुर

(04) 1 अप्रैल को किस भारतीय बैंक का स्थापना दिवस है?

उत्तर: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)

  • भारतीय रिजर्व बैंक अपना 87वां स्थापना दिवस मना रहा है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत की गई थी।
  • सर ओसबोर्न स्मिथ रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर थे।

(05) हाल ही में खबरों में रहा ‘Le Corbusier’s Edict’ किस भारतीय शहर से संबंधित है?

उत्तर: चंडीगढ़

(06) लंबाई के हिसाब से चीन कीग्रेट वॉल ऑफ चाइनाके बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर कौन सी दीवार आती है?

उत्तर: ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया

  • यह एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।
  • यह दीवार राजस्थान के कुंभलगढ़ में एक 36 किलोमीटर लंबी दीवार है।

 

(07) हाल ही में भारत ने किस देश के साथ अंतरिम व्यापार समझोता किया है?

उत्तरऑस्ट्रेलिया

(08) हाल ही में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तुर्कमेनिस्तान के दौरे पर गए हैं, तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति कौन है?

उत्तरसदार्र बर्दी मोहम्मदोफ

दोनों देशों ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए

  • आपदा प्रबंधन
  • वित्तीय खुफिया
  • संस्कृति 
  • युवा मामलों में सहयोग

(09) हाल ही में अमेरिका ने किन देशों की “120 व्यापारिक संस्थाओं को काली सूची में डाला है?

उत्तररूस और बेलारूस

(10) भारत के किस व्यक्ति को तुर्कमेनिस्तान नेगार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है?

उत्तरराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

(11) फीफा विश्व कप 2022″ का शुभंकर (mascot) क्या रखा गया है?

उत्तर- लाइव

लाइव का अर्थविशेष क्षमता वाला खिलाड़ी

लाइव एक अरबी शब्द है

(12) किस मंत्रालय के द्वारासेवा पोर्टल की शुरुआत की जाएगी?

उत्तरसूचना एवं प्रसारण मत्रांलय 

  • इस पोर्टल को अन्य सभी मंत्रालयों के साथ जोड़ा जायेगा
  • पोर्टल के माध्यम से प्रसारक किसी भी मंत्रालय में ऑनलाइन आवेदन और अनुमति प्राप्त कर सकेंगे

(13)  किसने आईसीसी वूमेन वनडे वर्ल्ड कप 2022″ का खिताब जीता है?

उत्तरऑस्ट्रेलिया

प्लेयर ऑफ मैचएलिसा हीली

(14) किस वर्षराज्यों की परिषद का नाम बदलकर का नाम बदलकर राज्यसभा रखा गया’था?

उत्तर– 23 अगस्त 1954

(15) फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 की आधिकारिक गेंद का नाम क्या रखा गया है?

उत्तरअल रिहला

  • यह अरबी शब्द है, जिसका मतलब की यात्रा है

(16) किस गाने ने सॉन्ग ऑफ ईयर का ग्रैमी पुरस्कार जीता है?

उत्तरलीव डोर ओपन

  • इस गाने को ब्रूनो मार्स और एंडरसन पाक द्वारा कंपोज किया गया है

(17) किस महिला खिलाड़ी ने डब्ल्यूटीए (WTA) टेनिस रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है?

उत्तरइंगा स्वांतेक

 

(18)  लेक ऑफ़ नो रिटर्न झील कहां पर स्थित है?

उत्तरअरुणाचल प्रदेश

  • नवांग यांग झील को लेक ऑफ़ नो रिटर्न झीलके नाम से जाना जाता है

(19) किस राज्य में बलुआ पत्थर से बने प्राचीन 65 विशालकाय एवं रहस्यमई घड़े मिले हैं?

उत्तरअसम

(20) हाल ही में किसे विदेश का नया सचिव नियुक्त किया जायेगा?

उत्तरविनय मोहन कवात्रा

(21) नवरेह उत्सव कहाँ मनाया जाता है?

उत्तरकश्मीर

(22) एलन मस्क ने किस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट में 9.2% की हिस्सेदारी खरीद ली है?

उत्तरट्विटर इंक

(23) भारत के किस राज्य में “13 नए जिलों” का गठन किया गया है?

उत्तरआंध्र प्रदेश

(24)  क्रांजी युद्ध स्मारक किस देश में स्थित है?

उत्तरसिंगापुर

(25) 5 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

उत्तरराष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day)

monthly current affairs of april 2022

(26) हाल ही में किन दो कंपनियों ने एक साथ विलय होने की घोषणा की है?

उत्तरएचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड

  • इसमें एचडीएफसी लिमिटेड की 41 फ़ीसदी हिस्सेदारी होगी

(27) किस संघ को सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय संस्था फिडे ने चेस ओलिंपियाड के आधिकारिक अधिकार को सौंप दिया है?

उत्तरभारतीय शतरंज महासंघ

  • शतरंज महाकुंभ 2022 चेन्नई में आयोजित किया जाएगा
  • भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष: डॉक्टर संजय कपूर

(28) भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है?

उत्तरअनुच्छेद 51

(29) यूक्रेन में भारत का नया राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तरहर्ष कुमार जैन

(30) हाल ही में “भोगता समुदाय”  को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने के विधेयक को मंजूरी दे दी गई है, इस समुदाय का संबंध किस राज्य से है?

उत्तरझारखंड

(31) हाउ टू मर्डर योर हसबैंड की लेखिका कौन है?

उत्तरनैंसी क्रॉन्पटन ब्रोफि

(32)  क्यूएस रैंकिंग के आधार पर भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों के कितने पाठ्यक्रमों को सिर्फ 100 पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया है?

उत्तर– 6 

भारत की ओर से सर्वोच्च रैंक पाने वाला विश्वविद्यालय-

  • सविता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेंज फॉर डेंटिस्ट्री ने 18 स्थान प्राप्त किया है

(33) हाल ही में किन देशों ने हाइपरसोनिक मिसाइल तैयार करने के लिए ऑक्स(AUKUS)” फॉर्म समझौता किया है?

उत्तरऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमेरिका

(34) बोवेन स्ट्रीट को गणेश टेंपल स्ट्रीट के नाम से भी जाना जाएगा, बोवेन स्ट्रीट कहां पर स्थित है?

उत्तरन्यूयोर्क

(35) किस स्थान पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे?

उत्तरटेंट सिटी (गुजरात)

  • गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

(36) विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर– 7 अप्रैल

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 थीम:

  • हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य (Our planet, our health)

विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना–  7 अप्रैल 1948

(37) हाल ही में किस देश भारत के साथ ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल की तीन बैटरी आपूर्ति के लिए 37.5 करोड डॉलर का समझौता किया है?

उत्तरफिलीपींस

(38) एशियाई विकास बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत की अर्थव्यवस्था कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

उत्तर– 7.5 प्रतिशत

(39) सागरमाला किस वर्ष में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया पोत परिवहन मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है?

उत्तर: 2015

(40) विश्व होम्योपैथी दिवस किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर: 10 अप्रैल

(41) सोलू कॉरिडोर ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन भारत ने किस देश के साथ किया है?

उत्तर: नेपाल

  • 200 करोड़ रुपए की लागत से भारतीय ऋण सहायता से निर्मित 90 किलोमीटर लंबी 132 केवी सोलू कॉरिडोर ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन भारत ने नेपाल के साथ किया है।

(42) सितंबर 2022 में किस देश की अध्यक्षता में एससीओ शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा?

उत्तर: उज्बेकिस्तान

(43) किस संस्था द्वारा हाल ही में एकटेंपल 360′ नामक पोर्टल शुरू किया गया है?

उत्तर: संस्कृति मंत्रालय

(44) हर साल 9 अप्रैल को पूरे भारत में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: CRPF शौर्य दिवस

(45) किस देश ने 7 अप्रैल 2022 को एक नया पृथ्वी अवलोकन उपग्रह लॉन्च किया है?

उत्तर: चीन

  • यह उपग्रह देश के भूमि-समुद्र राडार उपग्रह समूह का हिस्सा बनेगा।

(46) किस नाम की एक आकाशगंगा सबसे दूर की वस्तु हो सकती है जिसे खगोलविदों ने कभी देखा है?

उत्तर: HD1

  • इस आकाशगंगा की चमक इसके केंद्र में एक विशाल ब्लैक होल या बड़े आदिम सितारों के निर्माण के कारण हो सकती है।

(47) किसे भारत का पहलाअन्य प्रभावित क्षेत्रआधारित संरक्षण उपायसाइट घोषित किया गया है?

उत्तर: अरावली जैव विविधता पार्क

(48) भारत सरकार द्वारा भविष्य में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए कितने नए स्थलों के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है?

उत्तर: पांच (05)

  • 2031 तक, देश की परमाणु क्षमता 22,480 मेगा वाट तक पहुंचने की उम्मीद है।

(49) ग्लोबल विंड रिपोर्ट 2022 के अनुसार, पवन ऊर्जा की संचयी क्षमता बढ़कर कितने गीगावॉट हो गई है?

उत्तर: 837 गीगावॉट

(50) हाल ही में पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर: शहबाज शरीफ

  • वे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं

monthly current affairs of april 2022

(51) गर्मी को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कौन सा अलर्ट जारी किया है?

उत्तर: ऑरेंज अलर्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 72 साल में यह पहली बार है जब दिल्ली में अप्रैल में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है
  • ऑरेंज अलर्ट: इसमें भीषण गर्मी की चेतावनी दी जाती है

(52) किस विभाग ने 11 अप्रैल 2022 कोस्टेट एनर्जी एंड क्लाइमेट इंडेक्सराउंड– 1 लॉन्च किया है?

उत्तर:  नीति आयोग

(53) हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री ने सीमा पर्यटन परियोजना यासीमा दर्शन परियोजनाका उद्घाटन किया है, यह परियोजना किस सरकार के पर्यटन विभाग और सीमा सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई है?

उत्तर: गुजरात

(54) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का मुख्यालय कहां है?

उत्तर:  जिनेवा, स्विट्जरलैंड

  • आपको बता दें कि मानवाधिकार परिषद में कुल संताली 47 सदस्य देश हैं जो संयुक्त राष्ट्र महासभा के सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं

(55) ‘भक्तमालका रचनाकार कौन था?

उत्तर: गोस्वामी नाभा दास

(56) ‘फूलों की घाटीकहां स्थित है?

उत्तर:  उत्तराखंड

  • यह घाटी उत्तराखंड के ‘चमोली जिले में पड़ती है

 

(57) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे?

उत्तर: लता दीनानाथ मंगेशकर

  • यह पुरस्कारों का पहला संस्करण होगा

(58) भारत का पहला Made-In-India कमर्शियल एयरक्राफ्ट अपनी पहली व्यवसायिक उड़ान के लिए तैयार है इसे क्या नाम दिया गया है?

उत्तर: डॉर्नियर 228

(59) Jerdon’s Courser पक्षी का IUCN रेड लिस्ट में स्टेटस क्या है?

उत्तर: अति संकटापन्न (Critically Endangered)

(60) 100 करोड रुपए की लागत से किस स्थान पर African Wildlife Safari के संगठन का निर्णय लिया गया है?

उत्तर:  नागपुर

(61) भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने कितने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों को मंजूरी दी है?

उत्तर:  10 संग्रहालय

(62) ज्योतिराव फुले ने किस वर्ष पुणे के भिडे वाडा में अपना पहला बालिका विद्यालय शुरू किया था?

उत्तर:  1848

  • ज्योतिराव फुले का जन्म 11 अप्रैल, 1827 को हुआ था।
  • वह महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते थे और उन्होंने छुआछूत को मिटाने के लिए कड़ी मेहनत की।

(63) 13 अप्रैल को किसकी जयंती मनाई गई?

उत्तर: जूलियस कंबारेज न्येरेरे

  • वर्ष 2022 को इनकी 100वीं जयंती मनाई गई

(64) भारत के किन शहरों को 2021 ‘ट्री सिटी ऑफ वर्ल्डके रूप में मान्यता दी गई है?

उत्तर: मुंबई और हैदराबाद

(65) ऑस्ट्रेलिया का कौन सा राज्य 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा?

उत्तर: विक्टोरिया

(66) भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने वर्ष 2018 के लिए संगीत नाटक पुरस्कार और संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप से कितने प्रख्यात कलाकारों को सम्मानित किया है?

उत्तर: 43

  • 4 फेलो और 40 पुरस्कार विजेता

(67) भारत और किस देश ने 11 अप्रैल, 2022 को वाशिंगटन में 2+2 रक्षा और विदेश मंत्रालय वार्ता का आयोजन किया?

उत्तर: अमेरिका

(68) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) द्वारा देश के छात्रों को एक साथ कितनी डिग्री करने की अनुमति दी गई है?

उत्तर: 02

  • 2022-23 के शैक्षणिक सत्र से, छात्र इन दोहरी डिग्री कार्यक्रमों के लिए आवेदन करना शुरू कर सकते है

(69) असम के दीमा हसाओ जिले में किस चीज़ की खोज की गई है?

उत्तर:  पत्थर के घड़े (megalithic stone jars)

(70) भारत में हर साल 14 अप्रैल को किसकी जयंती मनाई जाती है?

उत्तर:  अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti)

  • डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था।
  • उन्हें संविधान रचयिता के रूप में भी जाना जाता है
  • 1990 में, अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सामाजिक एवं धार्मिक योगदान

(71) भारत के किस राज्य में दुर्लभ प्रजाति की तितलीपामकिंगदेखी गई है?

उत्तर:  तमिलनाडु

  • यह राज्य में दुर्लभ प्रजातियों का पहला रिकॉर्ड किया गया उदहरण है

(72) हर साल 14 अप्रैल को दुनियाभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर:  विश्व चगास रोग दिवस

Theme: ‘Finding and reporting every case to chagas disease’

(73) हाल ही में नई दिल्ली में एक समारोह में कुष्ठ रोग के लिए कौन से पुरस्कार दिए गए हैं?

उत्तर:  अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार 2021

  • उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने चंडीगढ़ के डॉक्टर भूषण कुमार सहित गुजरात के सहयोग कुष्ठा यज्ञ ट्रस्ट को इस पुरस्कार से सम्मानित किया है
  • 2020-21 मैं वैश्विक स्तर पर पाए गए मामलों में भारत में 51% मामले दर्ज किए गए हैं

(74) देहिंग पटकई हाथी रिजर्व भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर:  असम

(75) इस वर्ष केंद्र सरकार द्वारा 23 अप्रैल 2022 को किस वीर स्वतंत्रता सेनानी का जयंती समारोह मनाया जाएगा?

उत्तर: वीर कुंवर सिंह

  • इस बार यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में मनाया जाएगा

monthly current affairs of april 2022

(76) भारत के मणिपुर में Cherry Blossom/Sakura पुष्प की नई प्रजाति की खोज के साथ ही भारत Sakora Map में शामिल होने वाला कौन सा देश बन गया है?

उत्तर: 28वां

  • Cherry Blossom/Sakura पुष्प  जापान का राष्ट्रीय पुष्प है

(77) गुड फ्राइडे का पर्व किस धर्म के लोगों के लिए काफी खास माना जाता है?

उत्तर: ईसाई धर्म

(78) जल जीवन मिशन ने किस वर्ष तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल का पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है?

उत्तर: 2024

(79) किस देश ने दुनिया का पहला एंटी मिसाइल लेजर सिस्टम का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर: इजराइल

(80) बंगाल मॉनिटर छिपकली का IUCN स्टेटस क्या है

उत्तर:  Least Concern (कम से कम चिंता)

  • महाराष्ट्र के सह्याद्रि टाइगर रिजर्व में बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ कथित रूप से कुकृत्य करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है
  • बंगाल मॉनिटर छिपकली वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक आरक्षित प्रजाति है।

(81) उत्तर पूर्व भारत के पहले FTO(उड़न प्रशिक्षण संगठन) का उद्घाटन कहां हुआ है?

उत्तर: लीलाबारी

(82) ग्लोबल जिओ पार्क्स जो सुर्खियों में है का संबंध किस वैश्विक संस्था से है?

उत्तर: UNESCO

(83) ऑक्सफैम की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में कितने लोग गरीबी में चले जाएंगे?

उत्तर: सवा अरब से ज्यादा

(84) यूक्रेन और रूस से गेहूं के दुनिया के सबसे बड़े आयातक मिस्र ने किस देश को गेहूं आपूर्तिकर्ताओं में से एक के रूप में मंजूरी दे दी है?

उत्तर: भारत

  • भारत करीब 10 लाख टन गेहूं की आपूर्ति करेगा, जिसमें से अप्रैल में 2,40,000 टन गेहूं की आपूर्ति की जाएगी।

(85) किस राज्य के मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गडग में तोतादार्य मठ की जयंती के श्री सिद्धलिंग स्वामी को राज्य भर मेंएकीकरण दिवसके रूप में मनाया जाएगा?

उत्तर: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

(86) किस भारतीय राज्य ने 14 अप्रैल को डॉक्टर अंबेडकर की जयंती को समानता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है?

उत्तर:  तमिलनाडु

(87) प्रधानमंत्री संग्रहालय: संग्रहालय किस शहर में स्थित है?

उत्तर:  नई दिल्ली

(88) हाल ही में यूनेस्को के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने 8 Global Geoparks की घोषणा की है इसके साथ ही अब कुल 46 देशों में कितने Global Geoparks हो गए हैं?

उत्तर: 177

  • इस बार 2 नए देशों लक्जमबर्ग और स्वीडन के इसमें जुड़ने से देशों की संख्या 46 हो गई है

(89) Poision Pill क्या है?

उत्तर: Poision Pill जासूसी की दुनिया से लिया गया एक शब्द है

  • इसमें कंपनी अपने शेयर के दाम खुद ही कुछ कम कर देती
  • Poision Pill किसी कंपनी को जबरन अधिग्रहण से बचने का एक तरीका
  • ट्विटर का अधिग्रहण करना चाहते हैं Elon Mask

(90) भारत के किस राज्य में सबसे धनी लोग रहते हैं?

उत्तर: महाराष्ट्र

(91) ग्लोबल विंड रिपोर्ट 2022 किस संगठन द्वारा जारी की गई है?

उत्तर: वैश्विक पवन ऊर्जा परिषद

(92) किस आयोग ने भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन की वकालत की?

उत्तर: फजल अली आयोग

(93) ICAR-NBFGR के वैज्ञानिकों ने झींगा की एक नई प्रजाति की खोज की है यह खोज कहां पर की गई है?

उत्तर:  लक्षद्वीप समूह के अगत्ती द्वीप

  • झींगा की इस नई प्रजाति का नाम Actinimenes Koyas है

(94)  काला सागर के चारों ओर स्थित देशों के संबंध में घड़ी की सुईयों के दिशा के अनुरूप देशों की सही अवस्थिति क्या होगी?

उत्तर: बुल्गारिया, रोमानिया, यूक्रेन, रूस, जॉर्जिया एवं तुर्की

(95) कलर ब्लाइंडनेस रोग क्या है?

उत्तर: इस रोग से ग्रसित लोग सब कुछ साफ-साफ देख पाते हैं बस वह कुछ रंगों में विभेद नहीं कर पाते हैं

(96) भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर: 1960

  • सन 1960 में पुणे के प्रभात स्टूडियो परिसर में इसकी स्थापना हुई थी

(97) कौन सा पशु भारत का राष्ट्रीय धरोहर पशु है?

उत्तर: हाथी

(98)  किस मंत्रालय द्वारा विभिन्न बीमा कंपनियों के परामर्श से e-DAR (e-Detailed Accident Report) पोर्टल विकसित किया गया है?

उत्तर: सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH)

  • यह पोर्टल सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित तत्काल जानकारी प्रदान करने में मदद करेगा और दुर्घटना मुआवजे के दावों में तेजी लाने में मदद करेगा।

(99)  गुरु तेग बहादुर जी सिक्खों के कौन से गुरु थे?

उत्तर: 9वें

  • देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सिख धर्म के गुरु तेग बहादुर जी  के 400वें पर्व को संबोधित करेंगे।

(100) ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: कुल्लू

  • ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से लगे 710 वर्ग किलोमीटर खीरगंगा नेशनल पार्क को इसमें शामिल किया जाएगा
  • इसके अलावा 675 वर्ग किलोमीटर के पिन वैली नेशनल पार्क के अलावा रूपी भाबा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी तथा कनावर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को भी मर्ज किया जाएगा
  • जिससे यह तीसरा सबसे बड़ा नेशनल पार्क बनने जा रहा है

monthly current affairs of april 2022

(101) साइबरएक्सर टेक्नोलॉजी कहां की कंपनी है जो भारत को साइबर सुरक्षा में मदद दे रही है?

उत्तर: एस्टोनिया

(102) विश्व लीवर दिवस (WLD) कब मनाया जाता है

उत्तर: 19 अप्रैल

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में लीवर की बीमारियां मृत्यु का 10वां सबसे आम कारण है।

(103) विश्व बैंक ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2011 की तुलना में 2019 में भारत में गरीबी  कितने % कम है?

उत्तर: 12.3%

  • गरीबी की संख्या 2011 में 22.5% से घटकर 2019 में 10.2% हो गई है।

(104) राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक ने किस देश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह, जल सम्मेलन 2022 में वर्चुअल रूप से भाग लिया है?

उत्तर:  सिंगापुर

(105) हाल ही में किसको नया थल सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है?

उत्तर: थल सेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे

 

 

(106) 17 अप्रैल को प्रफुल्ल कार का निधन हो गया किस क्षेत्र से संबंधित थे?

उत्तर: संगीत एवं लेखन

(107) सुर्खियों में रही गिनी गुणांक किससे संबंधित है?

उत्तर: आर्थिक असमानता को मापने से

(108) विश्व बैंक के अप्रैल अपडेट के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का जीडीपी पूर्वानुमान क्या है?

उत्तर: 8%

(109) एलरूट सर्वर प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना है?

उत्तर: राजस्थान

  • यह नई सुविधा राज्य के इंटरनेट बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी और सभी इंटरनेट-आधारित संचालन की लचीलापन और सुरक्षा में सुधार करने में भी मदद करेगी।

(110) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन से रूस के लिए किस टैग की मांग की है?

उत्तर: “आतंकवाद के प्रायोजक राज्य”

(111) हाल ही में रूस ने अपनी सबसे शक्तिशाली कहे जाने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, इस मिसाइल को क्या नाम दिया गया है?

उत्तर:  सरमत (Sarmat)

  • यह एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है

(112) 21 अप्रैल को भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर:  सिविल सेवा दिवस

  • सत्येंद्रनाथ टैगोर, सिविल सेवा में चयनित(1864) होने वाले पहले भारतीय थे

(113) 21 अप्रैल को विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस

(114) हाल ही में किस बैंक नेफिनक्लुवेशनलॉन्च किया है?

उत्तर: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक

(115) हाल ही में किसने भारत के पहले शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र की शुरुआत की है?

उत्तर: ऑयल इंडिया लिमिटेड

  • यह संयंत्र असम में स्थित है

(116) दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग (World’s Highest Tunnel) का निर्माण सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation – BRO) द्वारा कहाँ किया जाएगा?

उत्तर: शिंकू ला दर्रे (Shinku La Pass) पर 16,580 फीट पर

  • यह सुरंग लद्दाख की ज़ांस्कर घाटी को हिमाचल प्रदेश से जोड़ेगी।
  • वर्ष 2025 तक इस सुरंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
  • इस टनल का साउथ पोर्टल शिंकू ला में होगा, जबकि उत्तरी द्वार लाखांग  में होगा।

(117) 14 से 15 मई, 2022 तक किस सम्मेलन का पहला आयोजन किया जाएगा?

उत्तर: अतुल्य भारत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

(118) किस देश में BHIM UPI को स्वीकृति मिल गई है?

उत्तर: UAE (संयुक्त अरब अमीरात)

(119) हर साल 22 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व पृथ्वी दिवस

Theme: Invest In Our Planet

(120) 19 अप्रैल, 2022 को किस राज्य सरकार ने अपना पहला स्पेसटेक फ्रेमवर्क लॉन्च किया है?

उत्तर: तेलंगाना

  • यह ढांचा राज्य को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दृष्टि से शुरू किया गया है।

(121) हाल ही में आकाशवाणी द्वाराअभ्यासनाम का एक कार्यक्रम शुरू किया गया है यह किससे संबंधित है?

उत्तर:  प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से

(122) हॉर्नबिल नेस्ट एडॉप्शन और एयर गन सरेंडर अभियान किस राज्य में चलाया गया है?

उत्तर:  अरुणाचल प्रदेश

(123) हाल ही में सुर्खियों में रहाननमंगलम फॉरेस्टकिस राज्य में स्थित है?

उत्तर:  तमिलनाडु

(124) राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 24 अप्रैल

  • संविधान के 73वें संशोधन अधिनियम, 1992 के लागू होने की याद में यह दिन मनाया जाता है

(125) किसको केंद्र सरकार का प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) नियुक्त किया गया है?

उत्तर: अजय कुमार सूद (प्रख्यात भौतिक विज्ञानी)

  • वह प्रधानमंत्री के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद के सदस्य हैं

monthly current affairs of april 2022

(126) भारत की पहली डिजिटल बस सेवा का उद्घाटन कहाँ किया गया?

उत्तर: मुंबई

(127) हर साल 23 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: अंग्रेजी भाषा दिवस

Note: हर साल, विश्व पुस्तक दिवस या अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक या विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस का आयोजन संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा किया जाता है।

(128)  हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपना पहला स्पेसटेक फ्रेमवर्क लॉन्च किया है?

उत्तर: तेलंगाना

(129) नीति आयोग का उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: सुमन के. बैरी

(130) डेविड मालपास किस अंतरराष्ट्रीय संगठन के अध्यक्ष है?

उत्तर: वर्ल्ड बैंक

(131) सुर्खियों में रहा ‘Film 2000 Porn’ course क्या है?

उत्तर: अमेरिका में एक कॉलेज कथित तौर पर पोर्नोग्राफी पर एक कोर्स की पेशकश के लिए वायरल हो रहा है, जहां छात्र “एक साथ पोर्नोग्राफी फिल्में देखेंगे।”

(132) National Investigation Agency किस कानून के तहत निर्देशित किया जाता है?

उत्तर: दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946

(133) हाल ही में चर्चा में रहीसामिया सुलुहु हसन किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति है?

उत्तर: तंजानिया

(134) ‘Gandhi and Anarchy’ पुस्तक का लेखक कौन है?

उत्तर: सी. शंकरन नायर

(135) रामचरितमानस के लेखक कौन हैं?

उत्तर: गोस्वामी तुलसीदास जी

(136) भारत के पर्यावरण मंत्रालय ने जागरूकता शुभंकरप्रकृतिको लॉन्च किया है, जो किससे संबंधित है?

उत्तर:  प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के लिए

(137) भारत की पहली निर्दल महिला सांसद कौन थी?

उत्तर: एनी मस्कारेन 

  •  वे त्रावणकोर राज्य सरकार की पहली महिला मंत्री थी
  • वे केरल से चुनकर संसद पहुंचने वाली पहली महिला सांसद थी

(138) भारत की कौन सी पंचायत कार्बन न्यूट्रल पंचायत बन गई है?

उत्तर:  जम्मू के सांबा जिले की पल्ली गांव की पंचायत

  • 500 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र के उद्घाटन के साथ यह कार्बन न्यूट्रल बनने वाली पहली पंचायत है

(139) किसे एक बार फिर से फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है

उत्तर: इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron)

(140) दुनिया में हर साल 25 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर:  विश्व मलेरिया दिवस

Theme:  Harness innovation to reduce the Malaria disease burden and save lives

(141) अरबपति एलन मस्क ने ट्विटर इंक (Twitter Inc.) को कितने बिलियन में खरीदने की डील की है?

उत्तर: $ 44 बिलियन

  • यह टेक वर्ल्ड में दुनिया के सबसे बड़े सौदों में से एक है
  • Twitter को 2006 में लांच किया गया था
  • Twitter की स्थापना इवान विलियम्स, बिज़ स्टोन, जैक डोर्सी और नूह ग्लास ने की थी

(142) अंतरराष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य मेला, AAHAR 2022 जो एक एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य मेले का 36वा संस्करण है कहां आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में (26 से 30 अप्रैल तक)

(143) ‘अंतर्राष्ट्रीय चेर्नोबिल आपदा समरण दिवसहर साल किस दिन को मनाया जाता है?

उत्तर:  26 अप्रैल

  • 26 अप्रैल 1986 को इतिहास की सबसे भीषण परमाणु दुर्घटना हुई थी
  • यह घटना यूक्रेन के चेर्नोबिल में घटी थी

(144) ‘विश्व बौद्धिक संपदा दिवसप्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

उत्तर:  26 अप्रैल

Theme: IP and Youth Innovation for a Better Future

(145) 25 अप्रैल, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायसीना डायलॉग का उद्घाटन किया, इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कौन थीं?

उत्तर: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन

  • रायसीना संवाद 25 अप्रैल को शुरू हुआ, और यह 27 अप्रैल को समाप्त होगा।

(146) भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र कहां स्थापित किया गया है?

उत्तर: गांधीनगर, गुजरात

(147) खबरों में रहा असुरगढ़ किला भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: ओडिशा

(148) किस मंत्रालय द्वारा 21 मार्च 2022 से 4 अप्रैल 2022 तकपोषण पखवाड़ा 2022′ का आयोजित किया गया

उत्तर: महिला एवं विकास मंत्रालय

(149) राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 27 अप्रैल

  • इसकी स्थापना 27 अप्रैल, 1960 को हुई थी

(150) हाल ही मेंथुयामल्ली चावलको GI TAG देने का प्रस्ताव किस राज्य ने किया है?

उत्तर:  तमिलनाडु

monthly current affairs of april 2022

(151) दुनिया की सबसे बड़ी जीवित भेड़ प्रजाति कौन सी है?

उत्तर:  तिब्बती अरगली भेड़

IUCN STATUS: Near Threatened

(152) इंटरनेशनल डेलिगेट्स डे कब मनाया जाता है?

उत्तर: 25 अप्रैल

(153) कपिलाश वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: उड़ीसा

(154) हर साल अप्रैल माह के चौथे गुरुवार को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर:  इंटरनेशनल गर्ल्स इन आईसीटी डे

  • ICT का मतलब संचार और सूचना प्रौद्योगिकी है
  • Theme: पहुंच और सुरक्षा

(155) हाल ही में अफ्रीका के किस देश में बिटकॉइन को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में अपना लिया है?

उत्तर: मध्य अफ्रीकी गणराज्य

  • ऐसा करने वाला दूसरा देश बन गया है
  • इससे पहले एल साल्वाडोर सितंबर 2021 में बिटकॉइन को अधिकारी मुद्रा के तौर पर अपनाने वाला पहला देश बना था

(156) हाल ही में THE (टाइम्स हायर एजुकेशन) इंपैक्ट रैंकिंग 2022 के परिणाम घोषित किए गए हैं, इस रैंकिंग में पहला स्थान किस यूनिवर्सिटी को मिला है?

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी

  • दूसरा:  अमेरिका की एरीजोना स्टेट यूनिवर्सिटी
  • तीसरा: कनाडा की वेस्टर्न यूनिवर्सिटी
  • भारत का अमृत विश्व विद्यापीठम को वैश्विक स्तर पर 41वां स्थान प्राप्त हुआ है
  • लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी 74 वें स्थान पर शीर्ष 100 में शामिल हुई है

 

(157) क्वार जल विद्युत परियोजना का संबंध किस केंद्र शासित प्रदेश है?

उत्तर:  जम्मू और कश्मीर

  • यह परियोजना 540 मेगावाट की है

(158) रीयलटाइम लेनदेन पर ACI वर्ल्डवाइड रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 में कौन सा देश पहले स्थान पर है

उत्तर: भारत

  • भारत का रीयल-टाइम लेनदेन बढ़कर 48.6 बिलियन हो गया है।
  • यह चीन का लगभग तीन गुना है जो भारत के बाद 18 अरब लेनदेन के साथ दूसरे स्थान पर है।

(159) ‘रायसीना डायलॉगजिसका हाल ही में उद्घाटन किया गया किस क्षेत्र में सम्मेलन है?

उत्तर:  विदेश नीति

(160) हाल ही में किस देश ने UNWTO की सदस्यता छोड़ने की घोषणा की है?

उत्तर: रूस

(161) किस देश ने कहा है कि कामचटका प्रायद्वीप के पास चार द्वीपों पर रूस ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है?

उत्तर: जापान

  • जापानी इन द्वीपों को उत्तरी क्षेत्र कहते हैं
  • जबकि रूस उन्हेंकुरिल कहता है।

(162) हाल ही में भारत की किस टनल को इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस(IBC) ‘बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टका पुरस्कार मिला है?

उत्तर: अटल टनल

(163) 1 दिसंबर 1915 को किसने काबुल के ऐतिहासिक बागबाबर में भारत के बाहर भारत की पहली अंतरिम सरकार की घोषणा की थी?

उत्तर: राजा महेंद्र प्रताप सिंह

  • 29 अप्रैल को इनकी पुण्यतिथि है

(164) जेंडर इक्वलिटी सील प्रोग्राम के तहत किस देश को गोल्ड सर्टिफिकेशन दिया गया है?

उत्तर: आइसलैंड

(165) क्यूकेनहौफ टयूलिप पार्क जो हाल ही के समय में सुर्खियों में था किस देश में है?

उत्तर: नीदरलैंड

(166) मेसुट ओज़िल (Mesut Ozil) फुटबॉल खिलाड़ी का संबंध किस देश से है?

उत्तर:  जर्मनी

  • इन्होंने ट्वीट कर भारतीय मुसलमानों के लिए दुआ करने की बात कही है

monthly current affairs of april 2022

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *