Current Affairs of 14 July 2021

Questions And Answers of Current Affairs 14 July 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

किस देश ने यूरो फुटबॉल 2020 (EURO 2020) का ख़िताब जीता है? 

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं……..

(01) भारत के पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का 13 जुलाई को सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, उन्होंने अपना पहला ODI मैच  1978 में किस टीम के खिलाफ खेला था?

उत्तर:  पाकिस्तान

  • वे 67 वर्ष के थे।
  • वे 1983 में क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज थे।
  • उन्होंने भारत के लिए 37 वनडे और 42 टेस्ट मैच खेले थे।

(02) भारत की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण और भूटान के वित्त मंत्री श्री ल्यिन्पो नामगे शेरिंग ने संयुक्त रूप से भूटान में कौन सी पेमेंट एप लॉन्च की है?

उत्तर:  BHIM UPI

  • इस मौके पर श्रीमती सीतारमण ने कहा, कि भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ के अंतर्गत भूटान में इस सेवा की शुरुआत की गई है।

(03) नेपाल ने ‘जल विद्युत परियोजना’ विकसित करने के लिए भारत के ‘सतलज जल विद्युत निगम’ (SJVN) के साथ कितने करोड अमेरिकी डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर:  130 करोड अमेरिकी डॉलर

  • इस परियोजना की कुल क्षमता 679 मेगावाट होगी।
  • यह भारत द्वारा नेपाल में विकसित की जाने वाली दूसरी बड़ी परियोजना है।
  • पिछली परियोजना के अंतर्गत कुल 900 मेगावाट क्षमता वाले संयंत्र को विकसित किया गया था।
  • दोनों ही परियोजनाओं का संबंध पूर्वी नेपाल के संखुबासभा ज़िले में प्रभावित अरुण नदी से है।

(04) किस देश ने 50 वर्षों में पहली बार भारत को सेब का निर्यात किया है?

उत्तर: यूनाइटेड किंगडम

(05) दुनिया के सबसे ज्यादा तेल के भंडार वाले किस देश के लिए अमेरिका ने कंपनियों को LPG के निर्यात की अनुमति दी है?

उत्तर: वेनेजुएला

  • दुनिया के सबसे ज्यादा तेल के भंडार वेनेजुएला में स्थित है।
  • वेनेजुएला OPEC का सदस्य भी है।

(06) 100% पहली कोविड-19 खुराक कवरेज हासिल करने वाला पहला केंद्र शासित/राज्य कौन बना है?

उत्तर: लद्दाख

  • लद्दाख सभी निवासियों और अतिथि आबादी का टीकाकरण करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।

(07)  किस देश ने दुनिया का पहला संयुग्मित (conjugate) कोविड-19 वैक्सीन सोबराना 2 (Soberana 2) विकसित किया है?

उत्तर: क्यूबा (CUBA)

(08) गुजरात राज्य के किस शहर में नार्कोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों के अनुसंधान और विश्लेषण के लिए एक उत्कृष्ट केंद्र का उद्घाटन किया गया है ?

उत्तर: गांधीनगर

  • गुजरात की राजधानी गांधीनगर है।

(09) किस राज्य ने गर्भवती महिलाओं के लिए कोविड-19 के टीकाकरण के लिए ‘माथरू कवचम’ अभियान शुरू किया है?

उत्तर:  केरल

(10) हाल ही में नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?

उत्तर:  शेर बहादुर देउबा

 

What is WIND?

 

Current Affairs of  14 July 2021

H.P Current Affairs-

 

(01) गिरी नदी किस नदी की सहायक नदी है?

उत्तर:  जमुना

(02) “बोह घाटी” हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: कांगड़ा

  • हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शाहपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर बोह घाटी में सोमवार को भारी बारिश से आई बाढ़ से मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एनडीआरएफ के जवानों की ओर से बचाव अभियान शुरू किया गया।

(03) हाल ही में किसे संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी का सदस्य बनाया गया है?

उत्तर: अनुराग सिंह ठाकुर

  • इस केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *