Current Affairs of 28 June 2021

Questions And Answers of Current Affairs 28 June 2021

(01) हाल ही में आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक कौन बने हैं?

उत्तर: साजन प्रकाश

  • साजन प्रकाश केरल से हैं।
  • उन्होंने 2015 में केरल में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 6 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीत कर रिकॉर्ड बनाया था।

(02) संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 27 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है ?

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम)

  • यह दिन इसलिए मनाया जाता है क्योंकि एमएसएमई सतत विकास लक्ष्यों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

(03) किस राज्य सरकार ने हाल ही में निर्णय लिया है कि राज्य में सरकारी नौकरियों के लिए इंटरव्यू नहीं लिए जाएंगे?

उत्तर: आंध्र प्रदेश

(04)  भारत के तीरंदाज “अभिषेक वर्मा” ने ‘तीरंदाजी विश्वकप स्टेज 3’ में पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है?

उत्तर: स्वर्ण पदक

  • इस प्रतियोगिता का आयोजन पेरिस (फ्रांस ) पास में किया गया है।

(05) भारत में पहली बार सैन्य ठिकानों पर किस चीज़ से हमला हुआ है?

उत्तर: ड्रोन

  •  भारत के जम्मू में एयरपोर्ट के नजदीक यह हमला हुआ है।

(06) किस देश के शोधकर्ताओं ने एक प्राचीन मानव खोपड़ी खोजने का दावा किया है जो पूरी तरह से मनुष्यों की एक नई प्रजाति से संबंधित हो सकती है?

उत्तर: चीन

  • खोपड़ी उत्तर-पूर्व चीन के ‘हार्बिन’ शहर में ‘सोंगहुआ’ नदी में पाई गई थी जिसे “Dragon Man” या होमो लोंगी नाम दिया गया है।

(07) सुर्खियों में रहा “पिग्मी हॉग” क्या है?

उत्तर: विश्व के सबसे छोटे और दुर्लभ जंगली सूअर

  • हाल ही के दिनों में असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान में कुछ ‘पिग्मी हॉग’ छोड़े गए हैं।

Current Affairs of 28 June 2021

H.P Current Affairs-

 

(01) हिमाचल प्रदेश की कितनी जनजातियां पंचायतों का कार्यकाल 24 जून 2021 को समाप्त हो गया है?

उत्तर: 51

(02) गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग योल किस जिला में स्थित है?

उत्तर:  कांगड़ा

(03) जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की लाहौल घाटी में जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण का विरोध एक बार फिर मुखर हुआ है हिमाचल प्रदेश की किन नदियों पर 16 बड़ी वह 25 छोटी जल विद्युत परियोजनाएं प्रस्तावित हैं?

उत्तर: चिनाब व चंद्रभागा

  • तांदी बांध संघर्ष समिति द्वारा केंद्रीय मंत्री को 10 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा गया है।
  • चंद्रा और भागा ‘तांदी’ नामक स्थान पर आकर मिलती है और वहां वह दोनों नदियां मिलकर ‘चिनाब’ नदी का निर्माण करती हैं।
  • जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लिए देश व्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।

(04) हिमाचल प्रदेश में सबसे पहला “पॉलीहाउस” लगाने वाले व्यक्ति कौन हैं?

उत्तर: डा. मुश्ताक मोहम्मद

डा. मुश्ताक मोहम्मद का संबंध हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से है।

 

Fully solved HAS exam paper 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *