Current Affairs of 6 September 2021

Questions And Answers of Current Affairs 6 September 2021

(01) किस राज्य सरकार ने लोक सेवाओं एवं पदों पर सीधी भर्ती में अन्य पिछड़ा वर्ग(OBC) के लिए 27% आरक्षण लागू करने का आदेश जारी किया है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

(02) कौन सा देश 3 सितंबर, 2021 को प्लास्टिक समझौता (Plastics Pact) लांच करने वाला पहला एशियाई देश बन गया है?

उत्तर:   भारत

  • इस नए प्लेटफॉर्म को  World-Wide Fund for Nature-India (WWF India) ने भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry – CII) के सहयोग से  विकसित किया है।
  • भारत सालाना लगभग 9.46 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न करता है।
  • इसमें से 40% को एकत्रित नहीं किया जाता।

(03) किसने किसान स्टोर लॉन्च करने की घोषणा की है?

उत्तर: Amazon India

  • स्टोर को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 2 सितंबर, 2021 को लॉन्च किया था।

(04) देश के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 5 सितंबर को हर साल कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

  • वह भारत के पहले उपराष्ट्रपति (1952-1962 तक कार्यालय में), भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे(1962 से 1967 तक कार्यालय में)।

(05) हाल ही में द टाइम्स हायर एजुकेशन ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 के परिणाम जारी किए हैं जिसके अनुसार कौन सी यूनिवर्सिटी ने लगातार छठवें साल अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है? 

उत्तर: ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

  • भारतीय विज्ञान संस्थान(IISC) बेंगलुरू भारत का सर्वश्रेष्ठ रैंक वाला संस्थान है।

(06) हाल ही में खबरों में रही ‘तपोवन विष्णुगढ़ परियोजना’ किस राज्य से संबंधित है?

उत्तर: उत्तराखंड

  • यह परियोजना उत्तराखंड के जोशीमठ 512 मेगावाट की पनबिजली परियोजना है।

(07) ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ का संबंध किस से है?

उत्तर: यह NDRF द्वारा जारी उत्तराखंड में भूस्खलन से बचाव का राहत अभियान है।

(08) हरि सिंह नलवा कौन थे?

उत्तर: वह महाराजा राजा रणजीत सिंह की सेना में सेनापति थे।

  • सरकार ने वर्ष 2013 में उनकी बहादुरी और पराक्रम के लिए एक डाक टिकट जारी किया था।

Questions And Answers of Current Affairs 6 September 2021

Know Your Universe

Current Affairs of 5 and 6 September 2021

H.P Current Affairs-

(01) हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कितने शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: 18

  • राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ शिमला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शिक्षकों को सम्मानित किया।

(02) किस छात्रा ने शिमला में हुई राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में सब जूनियर 36 भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है? 

उत्तर:  अर्शिता भारती

  • वर्ष 2019 में भी अर्शिता ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था और एक बार फिर अर्शिता भारती ने विद्यालय एवं जिला ऊना का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *