monthly current affairs of december 2021

monthly current affairs of december 2021-monthly current affairs of december 2021

(01) 01 दिसंबर को दुनिया भर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर:  विश्व एड्स दिवस

Theme: “End Inequalities End Aids”

  • पहला विश्व एड्स दिवस 1988 में मनाया गया था।
monthly current affairs of december 2021
monthly current affairs of december 2021

(02) IMF की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी है?

उत्तर: हर्षवंती बिष्ट

  • हर्षवंती बिष्ट को पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

(03) अमेरिकी प्रकाशन कंपनी Merriam-Webster ने किस शब्द को अपने 2021 वर्ल्ड ऑफ ईयर के रूप में चुना है?

उत्तर: वैक्सीन (Vaccine)

(04) हर साल 01 दिसंबर को किस सेना का स्थापना दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: सीमा सुरक्षा बल (BSF: Border Security Force)

  • इस वर्ष 2021 यह अपनी 57 वीं वर्षगांठ मना रहा है।
  • BSF देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के साथ ही दुनिया में सबसे बड़े सीमा रक्षक बलों में से एक है।
  • BSF का आदर्श वाक्य- “जीवन पर्यंत कर्तव्य
  • वर्तमान में BSF के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह है।

(05) किस राज्य में हर साल 01 से 10 दिसंबर तकहॉर्नबिल फेस्टिवल‘  मनाया जाता है?

उत्तर: नागालैंड

  • नागालैंड का राज्य के रूप में गठन 13वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1963 के जरिए हुआ।

(06) किस केंद्र शासित प्रदेश में 12 साल के अंतराल के बादपुष्कर महोत्सवमनाया जा रहा है?

उत्तर:  जम्मू और कश्मीर

Note: पुष्कर महोत्सव कश्मीर में जबकि पुष्कर मेला राजस्थान में आयोजित किया जाता है।

(07) हाल ही में अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की एक टीम ने एक नए समुद्री सरीसृप (reptile) की खोज की है, इसे क्या नाम दिया गया है?

उत्तर:  Kyhytysuka sachicarum

(08) हर साल 02 दिसंबर को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस

  • संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में करीब 40.3 मिलियन लोग आधुनिक दासता के शिकार हैं।

(09) भोपाल गैस कांड कब हुआ था?

उत्तर: 2-3 दिसंबर 1984

  • इस घटना में मिथाइल आइसोसाइनेट (methyl isocyanate) गैस का रिसाव हुआ था।
  • इस दर्दनाक त्रासदी को 37 साल हो गए हैं।
  • भारत में हर साल 2 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस (National Pollution Control Day) मनाया जाता है।

(10) यूरोपीय संघ ने कौन सी एक नई कनेक्टिविटी परियोजना लॉन्च की है?

उत्तर:  ग्लोबल गेटवे

  • इसका उद्देश्य दुनिया भर में सार्वजनिक और निजी बुनियादी ढांचे के निवेश में इच्छुक देशों को वित्तीय सहायता के लिए विकल्प प्रदान करना है।

(11) वर्ल्ड एथलेटिक्स कावुमन ऑफ ईयर अवार्डकिसने अपने नाम किया है?

उत्तर: अंजू बॉबी जॉर्ज  (भारत की पूर्व लॉन्ग जंपर स्टार)

  • अंजू विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली भारत की पहली और एकमात्र एथलीट है।

(12) भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उड़ीसा राज्य के सभी जिलों में किस तूफान के आने पर रेड अलर्ट जारी किया है?

उत्तर: जवाद  (Jawad)

कुछ कलर कोडेड अलर्ट का मतलब:-

  1. Green: कम गंभीर,  कार्रवाई की जरूरत नहीं।
  2. Yellow: स्थिति पर नजर रखें और अपडेट रहें।
  3. Orange: गंभीर परिस्थितियों के लिए तैयार हो जाएं।
  4. Red: सबसे गंभीर, कार्रवाई की जरूरत।

(13) हाल ही मेंवर्ल्ड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 2021′ जारी किया गया है इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया का सबसे महंगा शहर कौन सा है?

उत्तर:  तेल अवीव (इजरायल)

  • पेरिस और सिंगापुर दूसरे स्थान पर रहे।

(14) भारत के किस राज्य में पहला समुद्री अभयारण्य खोला जाएगा?

उत्तर: कर्नाटक

(15) भारत का पहला फूड म्यूजियम किस स्थान पर फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा खोला गया है?

उत्तर: तंजावुर (तमिलनाडु)

(16) किस फुटबॉल खिलाड़ी ने साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताबबैलोन डीओर‘ 07वीं बार जीत लिया है?

उत्तर: लियोनेल मेसी

(17) हर साल, संयुक्त राष्ट्र और दुनिया भर में फैले कई अन्य संगठनों द्वारा 3 दिसंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

Theme: “Leadership and participation of persons with disabilities toward an inclusive, accessible and sustainable post-COVID-19 world”

(18) ‘विद्या दीवेना योजनाकिस राज्य की योजना है

उत्तर: आंध्र प्रदेश

  • हाल ही में Vidya Deevena Scheme के लिए 686 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

(19) 03 दिसंबर को देश के किस पूर्व राष्ट्रपति की जयंती मनाई गई?

उत्तर: डॉ राजेंद्र प्रसाद

  • डॉ राजेंद्र प्रसाद आजाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे।
  • इनका जन्म 3 दिसंबर, 1884 को जीरादेई, सिवान, बिहार में हुआ था।
  • इन्हें 1962 में भारत रत्न से नवाजा गया था।
  • 1946 में इनकी आत्मकथा नामक जीवनी प्रकाशित हुई।
  • इनका देहांत 28 फरवरी, 1963 को हुआ था।

(20) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष(IMF) की First Deputy Managing Director(FDMD) के रूप में किसे चयनित किया गया है?

उत्तर: गीता गोपीनाथ

  • भारतीय-अमेरिकी गीता गोपीनाथ IMF के इतिहास में पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री है।

(21) GST कौन सा निकाय है?

उत्तर: संवैधानिक निकाय

  • 101वें संविधान संशोधन द्वारा संविधान के अनुच्छेद 279A(1) में GST परिषद का प्रावधान किया गया है।

(22) पुथांडु किस राज्य का त्योहार है?

उत्तर:  तमिलनाडु

(23) भारत ने अब तक कितने देशों के साथ ‘2 plus 2 dialouge’ किया है?

उत्तर:  03

  1. अमेरिका
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. जापान
  • भारत चौथे देश रूस के साथ टू प्लस टू वार्ता करने जा रहा है।

(24)  किस राज्य ने भारत में सबसे बड़ा विनिर्माण केंद्र बनने के लिए महाराष्ट्र राज्य को पीछे छोड़ दिया है

उत्तर: गुजरात

(25) न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज कौन बने है?

उत्तर: एजाज पटेल (Ajaz Patel)

  • मुंबई के वानखेड़े मैदान में एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम कर लिए।
  • उनसे पहले 1956 में जिम लेकर और 1999 में अनिल कुंबले ने एक पारी में 10 विकेट लिए थे।

(26) 3 दिसंबर को किस महान क्रांतिकारी की जयंती मनाई जाती है?

उत्तर:  खुदीराम बोस

  • भारतीय स्वाधीनता के लिये मात्र 19 साल की उम्र में भारतवर्ष की स्वतन्त्रता के लिए फाँसी पर चढ़ गये।
  • खुदीराम बोस का जन्म 3 दिसंबर, 1889 को बंगाल में मिदनापुर जिले के हबीबपुर गांव में हुआ था।

(27) हाल ही में किस देश ने फ्रांस के साथ 80 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए 14 अरब यूरो के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

  • राफेल जेट के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय ऑर्डर है।

(28) 4 दिसंबर को भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: भारतीय नौसेना दिवस

Theme: Combat Ready, Credible and Cohesive

(29) UNESCO ने हाल ही में किस परियोजना के लिए दो विरासत पुरस्कार प्रदान किए हैं?

उत्तर: निजामुद्दीन बस्ती परियोजना (Nizamuddin Basti Project)

  • इस परियोजना को इसके संरक्षण प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया था।
  • इसे सतत पुरस्कार और उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए विशेष मान्यता से सम्मानित किया गया।

(30) ‘मिशन इंद्रधनुषकी शुरुआत किस साल की गई थी?

उत्तर: 2014 (दिसंबर)

  • हाल ही में ‘गहन मिशन इंद्रधनुष‘ 3.0 के 15 दिवसीय 2 दौर आयोजित किए गए।
  • मिशन इंद्रधनुष इसका लक्ष्य 2 साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए सभी उपलब्धि टीकों के साथ पूर्ण टीकाकरण है।

monthly current affairs of december 2021-monthly current affairs of december 2021

(31) ‘POWER’ (promoting opportunities for women in exploratory research) योजना किसके द्वारा शुरू की गई है?

उत्तर: विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड

(32) भारत का नियाग्रा प्रपात किस प्रपात को कहा जाता है?

उत्तर:  चित्रकोट जलप्रपात

चित्रकोट जलप्रपात इंद्रावती नदी पर एक प्राकृतिक जलप्रपात है, जो भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में जगदलपुर के पश्चिम में लगभग 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

(33) पूर्वोत्तर भारत का पहला पायलट ट्रेनिंग स्कूल लीलाबारी एयरपोर्ट पर खोलने का निर्णय हुआ है, यह एयरपोर्ट किस राज्य में है?

उत्तर: असम

(34) कौन सा राज्य देश का पहला पूरी तरह से करोना वक्सीनेटेड राज्य बन गया है?

उत्तर:  हिमाचल प्रदेश

(35) हर साल 5 दिसंबर को विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर:  विश्व मृदा दिवस

Theme: ‘Halt soil salinization, boost soil productivity’

(36) किस दशक में अंग्रेजों के खिलाफ पाइका विद्रोह विद्रोह हुआ था?

उत्तर: 1820

  • ओडिशा में खुदरा के पाइका लोगों द्वारा लड़ा गया था।
  • इसका नेतृत्व बख्शी जगबंधु विद्याधर (Buxi Jagabandhu Bidyadhara) ने किया था।
  • भारत सरकार ने पाइका विद्रोह को स्वतंत्रता के पहले युद्ध के रूप में स्वीकार करने से इनकार किया है।

(37) ग्रेटर टिपरालैंड (Greater Tipraland)  किस राज्य का एक क्षेत्र है?

उत्तर: त्रिपुरा

  • कई आदिवासी इस क्षेत्र को अलग राज्य बनाने की मांग कर रहे हैं।

(38) भारत की पूर्ण आजादी का विचार देने वाला पहला चिंतक विचारक क्रांतिकारी आध्यात्मिक गुरु कौन था ?

उत्तर: महर्षि अरविंद घोष

(39) भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के 14वें संस्करण में किस राज्य ने स्वर्ण पदक पुरस्कार जीता है

उत्तर: बिहार

  • यह भारत व्यापार संवर्धन संगठन द्वाराआत्मनिर्भर भारत विषय के साथ आयोजित किया गया था और ‘Vocal for Local’ के विचार को और बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था।
  • बिहार 40वें IITF का भागीदार राज्य है और फोकस राज्य उत्तर प्रदेश और झारखंड हैं।

(40) किस बैंक ने महिलाओं के लिए विशेष सुविधा संपन्न योजना शुरू की है?

उत्तर: फेडरल बैंक

  • इस बचत योजना को महिला मित्र प्लस कहा जाता है और महिलाओं के लिए वित्तीय योजना और निवेश को आसान बनाने के लिए डिज़ाइन की गई सुविधाओं का एक क्यूरेटेड सेट प्रदान करता है।

(41) Aung san suu kyi (महिला का नाम) का सम्बन्ध किस देश से है

उत्तर:  म्यांमार

  • म्यांमार की अदालत ने नागरिक नेता Aung san suu kyi को सेना के खिलाफ असंतोष भड़काने और कोविड-19 का उल्लंघन करने के लिए 4 साल जेल की सजा सुनाई है।
  • 1991 में, आंग सान सू की को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 2015 में, उन्होंने 25 वर्षों में म्यांमार के पहले खुले तौर पर लड़े गए चुनाव में जीत के लिए अपनी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) का नेतृत्व किया।

(42) भारत में 6 दिसंबर को हर साल कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: महापरिनिर्वाण दिवस

(43) BWF वर्ल्ड टूर 2021 का फाइनल किस बैडमिंटन महिला खिलाडी ने जीता है?

उत्तर: पीवी सिंधु

  • एन सेयॉन्ग(दक्षिण कोरिया) ने कप जीता और सिंधु ने रजत पदक जीता
  • BWF वर्ल्ड टूर 2021 के पुरुष एकल में, विक्टर एक्सेलसन ने कप जीता।

(44) भारतरूस 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता दिसंबर 2021 में कहाँ  में आयोजित की गई?

उत्तर: नई दिल्ली

  • यह भारत और रूस के बीच आयोजित पहली 2+2 वार्ता है।

(45) Project RE–HAB का अर्थ है Reducing Elephant Human – Attacks using Bees इसे हाल ही में  किस राज्य में लॉन्च किया गया?

उत्तर: असम

(46)  भारत और मालदीव के बीच कौन सा संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया

उत्तर: एकुवेरिन

(47)  किस कप को टेनिस का विश्व कप भी कहा जाता है?

उत्तर: डेविस कप

  • डेविस कप 2021 रूसी टेनिस महासंघ ने जीता है।

(48) राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक अखिल भारतीय क्षमतानिर्माण कार्यक्रम की शुरुआत की है इस कार्यक्रम का नाम क्या रखा गया है?

उत्तर: She is a Game Changer

उद्देश्य: जमीनी स्तर की महिला राजनीतिक नेताओं के बीच नेतृत्व कौशल में सुधार करना है।

(49) ‘नई मंजिल योजना’ (Nai Manzil Scheme) अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा किस बर्ष शुरू की गई थी?

उत्तर: 2015

(50) 7 दिसंबर को कौन सा अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस

(51) जर्मनी के नए चांसलर कौन बने हैं?

उत्तर: ओलाफ शॉल्त्स(Olaf Scholz)

(52) अमेरिका के किस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने corona virus संक्रमण को घटाने में मदद करने वाली च्युइंग गम का निर्माण किया है?

उत्तर: पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय

(53) 7 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में तीन मेगा विकास कौनकौन सी परियोजनाएं राष्ट्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समर्पित की गई है?

उत्तर:  (1) AIIMS अस्पताल

(2) गोरखपुर उर्वरक संयंत्र और

(3) क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का नया भवन

(54) सशस्त्र सेना झंडा दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 7 दिसंबर को

(55) Better.com अमेरिका आधारित एक डिजिटल फर्स्ट होम ओनरशिप कंपनी है, इसके CEO कौन है?

उत्तर: विशाल गर्ग (Vishal Garg)

  • Vishal Garg ने कथित तौर पर पिछले हफ्ते एक Zoom call में अमेरिका और भारत में अपने 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।

(56)  किस देश ने 15 वर्षों के बाद अरब राष्ट्रों के लिए नंबर 1 खाद्य आपूर्तिकर्ता के रूप में ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है।

उत्तर: भारत

(57) हाल ही में देश मेंश्वेत क्रांतिके जनक कहे जाने वालेवर्गीज कुरियनकी कौन सी जयंती मनाई गई?

उत्तर: 100वीं

  • श्वेत क्रांति के अलावा वर्गीज कुरियन ने ऑपरेशन फ्लड‘ की भी शुरुआत की थी।

(58) 5000 साल पुरानी सोहराईकोहबर चित्रकला को जिसे GI Tag दिया गया है किस राज्य से जुड़ी है?

उत्तर: झारखंड

(59) राजीव लोचन मंदिर भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: छत्तीसगढ़ (राजधानी रायपुर के समीप)

(60) दुनिया की सबसे चर्चित  ‘Forbes’ magzine की रिपोर्ट में भारत की सबसे ताकतवर महिला कौन है?

उत्तर:  निर्मला सीतारमण (Rank 37th in the whole world)

  • जबकि पूरे विश्व में मैकेंजी स्कॉट (McKenzie Scott) पहले स्थान पर रही।
  • दूसरे स्थान पर अमेरिका की उपराष्ट्रपति Kamla Harris है।

monthly current affairs of december 2021-monthly current affairs of december 2021

(61) देश के पहले CDS कौन थे?

उत्तर: जनरल बिपिन रावत 

  • तमिलनाडु के नीलगिरि जिला में 8 दिसंबर को सेना का एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित 13 लोगों की मौत हो गई।

(62) हाल ही में विश्व समानता रिपोर्ट 2022 जारी हुई है, इस रिपोर्ट के अनुसार 2021 में भारत में 1 फ़ीसदी सबसे अमीर लोगों के पास कुल राष्ट्रीय आय का कितना प्रतिशत हिस्सा रहा है?

उत्तर: 22%

(63) 6 दिसंबर, 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रमुख उत्तर भारतीय राज्यों के चुनावों से पहले किस नदी को जोड़ने की परियोजना को मंजूरी दी है?

उत्तर: केन-बेतवा नदी (Ken-Betwa River Interlinking Project)

(64) AFSPA (Armed Forces Special Powers Act)?

उत्तर:  AFSPA को 1958 में लागू किया गया था, इसका उपयोग अशांत घोषित किये गये क्षेत्रों में किया जाता है।

  • वर्तमान में AFSPA इन राज्यों में लागू है : असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश  मणिपुर ,मेघालय  तथा जम्मू-कश्मीर।

(65) हर साल 9 दिसंबर को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर:  इंटरनेशनल एंटी करप्शन डे

Theme: Your right, your role: Say no to corruption

(66) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में किसएक्सप्रेसवेकी आधारशिला रखेंगे?

उत्तर:  गंगा एक्सप्रेसवे

  • यह मार्ग उत्तर प्रदेश के मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा।

(67) हेलीकॉप्टर/हवाई जहाज में लगाया जाने वाला ब्लैक बॉक्स क्या है?

उत्तर:  किसी भी फ्लाइट में उड़ान के दौरान होने वाली सभी गतिविधियों को बारीकी से रिकॉर्ड करने वाली मशीन

  • 8 दिसंबर क्रैश हुए वायुसेना के M17 हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स 9 दिसंबर को मिला है।

(68) The International Institute for Democracy and Electoral Assistance क्या है?

उत्तर:  एक अंतर-सरकारी संगठन

(69) Lowy Institute Asia Power Index 2021 के अनुसार, भारत को एशियाप्रशांत क्षेत्र में व्यापक शक्ति के मामले में 26 देशों में 100 में से 37.7 के समग्र स्कोर के साथ कौन सा सबसे शक्तिशाली देश माना गया है?

उत्तर: चौथा

एशियाप्रशांत क्षेत्र में समग्र शक्ति के लिए शीर्ष 5 देश हैं:

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका
  2. चीन
  3. जापान
  4. भारत
  5. रूस

(70) मध्य प्रदेश ने भोपाल और इंदौर में कौन सी प्रणाली लागू की है?

उत्तर: पुलिस आयुक्तालय प्रणाली  (Police Commissionerate System)

  • मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा की गई घोषणा के साथ, दोनों शहरों को अब ADG रैंक के पुलिस आयुक्त मिलेंगे।

(71) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में 9,802 करोड़ रुपये की किस परियोजना का उद्घाटन करेंगे?

उत्तर: सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना (Saryu Canal National Project)

(72) 56वें और 57वें ज्ञानपीठ पुरस्कारों की घोषणा हाल ही में क्रमशः वर्ष 2020 और 2021 के लिए की गई, यह पुरस्कार किन विजेताओं को दिया गया है?

उत्तर:  (1)  नीलमणि फूकान जूनियर (Nilmani Phookan Jr.) (असमिया कवि)

(2)  दामोदर मौजो (Damodar Mauzo) (कोंकणी उपन्यासकार)

  • Jnanpith Award भारत का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है, जो साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए लेखकों को दिया जाता है।

(73) प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर:  मानवाधिकार दिवस

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसम्बर, 1948 को मानवाधिकार पर सार्वभौमिक घोषणा को स्वीकार किया था।

(74) भारत के किस वेटलैंड को अंतरराष्ट्रीय महत्व का वेटलैंड घोषित किया गया है?

उत्तर: हैदरपुर वेटलैंड

  • इस बटलैंड के रामसर सूची में शामिल होने के बाद देश में रामसर साइटों की कुल संख्या 47 हो गई है।
  • हैदरपुर वेटलैंड उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित है।

(75) हाल ही में प्रतिष्ठितरॉयल गोल्ड मेडल 2022′ से किस भारतीय आर्किटेक्ट को सम्मानित किया गया?

उत्तर:  बालकृष्ण दोशी

(76) ‘पुनीत सागरअभियान भारत में किसके द्वारा चलाया जा रहा है?

उत्तर: एनसीसी कैडेटों द्वारा

  • यह अभियान समुद्र के किनारे प्लास्टिक और अन्य कचरे से मुक्त करने तथा इन्हें साफ रखने के महत्व के बारे में चलाया जा रहा है।

(77) ‘ग्लोबल हेल्थ इंडेक्स 2021′ रिपोर्ट के अनुसार भारत कौन से स्थान पर है?

उत्तर: 66वें

  • पहले स्थान पर संयुक्त राज्य अमेरिका दूसरे पर ऑस्ट्रेलिया और तीसरे पर फिनलैंड देश बने हुए हैं।

(78) 10 दिसंबर 2021 को श्री राजा गोपालाचारी की कौन सी जयंती मनाई जा रही है?

उत्तर: 143 वीं

  • वे स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल थे।
  • महात्मा गांधी के सहयोगी और स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक थे।
  • 1955 में इन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

(79) हर साल 11 दिसंबर को कौन सा अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस

Theme: Sustainable Mountain Tourism

(80)  हाल ही में किसको संयुक्त राष्ट्र बच्चों की एजेंसी यूनिसेफ के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है?

उत्तर: कैथरीन रसेल (Catherine Russell)

  • कैथरीन रसेल अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडेन की सहायक हैं।

(81) विश्व प्रतिभा रैंकिंग 2021 (World Talent Ranking) रिपोर्ट में कौन सा देश पहले स्थान पर रहा?

उत्तर: स्विट्जरलैंड

  • विश्व प्रतिभा रैंकिंग में भारत 51वें स्थान पर रहा।

(82) नीति आयोग ने किस केंद्र शासित प्रदेश में 1000 अटल टिंकरिंग लैब (ATL) स्थापित करने की योजना बनाई है?

उत्तर: जम्मू-कश्मीर

(83) भारत के किस राज्य में सबसे पहले सवर्ण आयोग का गठन किया गया था?

उत्तर:  बिहार (2011 में) (इसे अब बिहार में बंद कर दिया गया है।)

  • दूसरा राज्य मध्य प्रदेश जिसने  2021 में स्वर्ण आयोग का गठन किया अब तीसरा राज्य हिमाचल प्रदेश बनने जा रहा है।

(84)  किस राज्य में भारत का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है?

उत्तर:  बिहार (बिहार के जमुई जिले का सोनो क्षेत्र।)

  • खान, कोयला और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस जानकारी की पुष्टि की है।

(85) किसने इंडियन जियोइड मॉडल और कंप्यूटेशन सॉफ्टवेयर विकसित करने में उनके अद्वितीय योगदान के लिएयंग जियोस्पेशियल साइंटिस्टपुरस्कार जीता है?

उत्तर:  IIT-कानपुर के रोपेश गोयल

(86) नीति आयोग ने ट्रांसफॉर्मेटिव अर्बन मोबिलिटी इनिशिएटिव (TUMI) के सहयोग से कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विस (CESL) और वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (WRI India) के साथ साझेदारी में किसकी शुरुआत की है?

उत्तर:  e-Sawaari India Electric Bus Coalition

(87) किस भारतीय मैथमेटिशियन को युवा गणितज्ञों का रामानुजन पुरस्कार से सम्मनित किया गया है

उत्तर: नीना गुप्ता

  • कोलकाता स्थित इंडियन स्टैटिस्टकल इंस्टीट्यूट (ISI) की प्रो. Neena Gupta को गणित के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक रामानुजम प्राइज फॉर यंग मैथमेटिशियन से सम्मानित किया गया है।
  • नीना गुप्ता इस अवॉर्ड को जीतने वाली चौथी भारतीय हैं।

(88) व्हेल की उलटी को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: एम्बरग्रीस

  • यह एक सुगंधित पदार्थ होता है जो केवल स्पर्म व्हेल के पाचन तंत्र में पाया जाता है।

(89) किस देश ने अपने आप को साल 2027 तक धूम्रपान मुक्त देश बनाने की घोषणा की है?

उत्तर: न्यूजीलैंड

(90) श्नाइडर इलेक्ट्रिक कीकॉर्पोरेट नाइट्सद्वारा 2021 में दुनिया का सबसे टिकाऊ कंपनी का दर्जा दिया गया है यह कंपनी किस देश में स्थित है?

उत्तर: फ्रांस (रुइल-माल्मिसन)

monthly current affairs of december 2021-monthly current affairs of december 2021

(91) प्रतिवर्ष 12 दिसम्बर को कौन सा अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज  दिवस (International Universal Health Coverage Day)

(92) किस राज्य को नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवॉर्ड 2021 से नवाजा जाएगा?

उत्तर: पंजाब

(93) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कौन सी योजना शुरू की है?

उत्तर: दूध मूल्य प्रोत्साहन योजना

(94) भारत कौशल रिपोर्ट 2022 में कौन सा राज्य पहले स्थान पे है?

उत्तर:  महाराष्ट्र

  • जबकि दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश और तीसरे स्थान पर केरल रहा।

(95) 70वां मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब किसने अपने नाम कर लिया है?

उत्तर: हरनाज संधू

  • 21 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत की बेटी ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता  है।
  • इससे पहले 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर हमें खुश होने का मौका दिया था।
  • 1994 में  का सुष्मिता सेन भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनी थीं।
monthly current affairs of december 2021
monthly current affairs of december 2021

(96) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्यों पर होने वाले अत्याचारों के निवारण के लिए किस नाम की हेल्पलाइन की शुरूआत की गई है?

उत्तर: नेशनल हेल्पलाइन अगेंस्ट एट्रोसिटीज (NHAA)

  • इस हेल्पलाइन का टोल फ्री नंबर 14566 होगा।

(97)  किस देश की सरकार शतप्रतिशत पेपरलेस होने वाली दुनिया की पहली सरकार बन गई है?

उत्तर: UAE

(98) हाल ही में प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित बैंक जमा बीमा कार्यक्रम में जमाकर्ताओं को संबोधित किया इस कार्यक्रम का विषय क्या रहा?

उत्तर: “जमाकर्ता पहले: गारंटी के साथ व तय समय-सीमा में बैंक जमा पर रु5 लाख तक का बीमा भुगतान”

(99) बक्सा टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?

उत्तर:  पश्चिम बंगाल

(100) किस नेशनल पार्क में तेंदुआ और हायना को कॉलर आईडी लगाए जाने का निर्णय लिया गया है?

उत्तर: कूनो पालपुर नेशनल पार्क

  • यह नेशनल पार्क मध्य प्रदेश में है।

(101) आधुनिक तमिल शैली के जनक किसे माना जाता है?

उत्तर: सुब्रमण्यम भारती

  • हाल ही में इनकी वर्षगांठ मनाई गई इनका जन्म 11 दिसंबर 1882 को मद्रास प्रेसिडेंसी में हुआ था।
  • इन्हें महाकवि भारथियार के नाम से भी जाना जाता था।

(102) हर साल 14 दिसंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

(103) हाल ही में चर्चा में रहा न्यू कैलेडोनिया द्वीप समूह किस देश का हिस्सा है?

उत्तर: फ्रांस

  • इस द्वीप समूह की स्वतंत्रता को लेकर तीसरा जनमत संग्रह हुआ इसमें कुल 42% मतदान रहे जिसमें 96% लोगों ने फ्रांस के साथ रहने का विकल्प चुना

(104) टाइम मैगजीन द्वारा किसकोपर्सन ऑफ ईयर 2021′ घोषित किया गया है?

उत्तर: एलोन मस्क

  • Elon Mask कंपनी SpaceX के संस्थापक और CEO हैं

(105) हाल ही में सुपर सोनिक मिसाइल असिस्टेड टॉरपीडो सिस्टम को उड़ीसा के किस द्वीप से स्वस्थ पूर्वक लांच किया गया है?

उत्तर: अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप )

(106) भारत के लोकपाल जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष ने शिकायतों के प्रबंधन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘LokpalOnline’ का उद्घाटन किया है इसका उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इसका उद्देश्य शिकायत प्रबंधन तंत्र में अधिक पारदर्शिता और दक्षता लाना है

(107) 16 दिसंबर 2021 को उत्तर प्रदेश के किस जिले में दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया जाएगा?

उत्तर: भदोही

(108) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 13 दिसंबर, 2021 को किस कार्यक्रम की शुरुआत की है?

उत्तर: ‘दिल्ली की योगशाला’ (Dilli ki Yogshala)

(109) किस ने अबू धाबी ग्रां प्री में लुईस हैमिल्टन को पीछे छोड़ते हुए अपना पहलाफॉर्मूला वन (F1) विश्व खिताबजीता है?

उत्तर: मैक्स वेरस्टैपेन

  • 2021 अबू धाबी ग्रां प्री में, वह फॉर्मूला वन चैंपियनशिप जीतने वाले पहले डच ड्राइवर बने।

(110)  कौन सा यूरोपीय संघ का पहला देश बन गया है जिसने घर पर और व्यक्तिगत उपयोग के लिए भांग (cannabis) को वैध बना दिया है?

उत्तर: माल्टा (Malta)

  • नए कानून के तहत, Malta ने 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को 7 ग्राम तक भांग रखने की अनुमति दी है।

monthly current affairs of december 2021-monthly current affairs of december 2021

(111) ‘सोलर हमाम’ (Solar Hamam) क्या है?

उत्तर: यह स्थानीय रूप से डिज़ाइन किया गया हीटिंग सिस्टम लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के गांवों में काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

  • सोलर हमाम ने 2016-17 के लिए हिमाचल प्रदेश स्टेट इनोवेशन अवार्ड जीता था।

(112) देश के पहले उपप्रधानमंत्री गृह मंत्री कौन थे?

उत्तर: सरदार वल्लभ भाई पटेल

  • 15 दिसंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई।
  • स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण थी।
  • उनके जन्म दिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

(113) म्यांमार की National Unity Government ने किस नाम की दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग की अनुमति दी है?

उत्तर: टेदर (Tether)

  • Bitcoin 2009 में ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर के रूप में जारी की गयी पहली क्रिप्टोकरेंसी है।

(114) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश की सरकार के बीच अपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता से संबंधित संधि को मंजूरी दी है?

उत्तर: पोलैंड

(115) हाल ही में किस को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है?

उत्तर:  कांगो के रूंबा (Congolese rumba)

(116) हाल ही में NTPC ने भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन आधारित ऊर्जा भंडारण परियोजना का आरंभ कहां किया है?

उत्तर: सिम्हाद्री (विशाखापट्टनम के पास)

(117) अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बिडेन ने किस भारतीयअमेरिकी राजनीतिक सलाहकार को राष्ट्रपति पद के कर्मियों के व्हाइट हाउस के प्रमुख के रूप में पदोन्नत किया है?

उत्तर: गौतम राघवन

(118)  देश का पहला ड्रोन मेला किस राज्य में आयोजित किया गया है

उत्तर: मध्य प्रदेश (ग्वालियर)

(119) UNESCO ने किसको अमूर्त विरासत सूची (Intangible Heritage List) में शामिल किया है?

उत्तर: दुर्गा पूजा (Durga Puja)

(120) 14 दिसंबर, 2021 को किस केंद्रशासित को अपना पहला FM रेडियो स्टेशन प्राप्त हुआ है?

उत्तर: लद्दाख (लेह)

  • लेह में पहली बार टॉप FM रेडियो लद्दाख के सलाहकार उमंग नरूला द्वारा लॉन्च किया गया।

(121) 16 दिसम्बर को प्रतिवर्ष भारत में किस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: विजय दिवस

(122) किस केंद्र शासित प्रदेश ने त्रिभाषी भूमि पासबुक जारी करने का फैसला किया है?

उत्तर: जम्मू कश्मीर

  • यह पासबुक हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगी।

(123) जापानी वैज्ञानिकों ने किस पक्षी की एंटीबॉडी से लेपित एक फिल्टर मास्क बनाया है जो कोरोनावायरस को लक्षित करता है?

उत्तर: शुतुरमुर्ग

  • जापानी शोधकर्ताओं ने एक ऐसे मास्क का निर्माण किया है जो पैराबैंगनी प्रकाश में कोरोनावायरस का पता लगा सकता है।

(124) 15 दिसंबर 2021 को कौन से हिन्द महासागर संवाद का आयोजित किया गया है?

उत्तर: 8वें

THEME: Leveraging Digital Technologies for Health, Education, Development and trade in IORA a Member states

(125) किस अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों नेपार्कर सोलर प्रोबद्वारा सूर्य कोस्पर्शकिए जाने की अधिकारिक पुष्टि की है?

उत्तर: NASA

  • पार्कर सोलर प्रोब सूर्य के ऊपरी वायुमंडल जिसे ‘करोना कहा जाता है से होकर गुजरा है।

(126) भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान हुए आदिवासी विद्रोह मेंअल्लूरी सीताराम राजूऔरकोमाराम भीमका नाम किस विद्रोह से जुड़ा हुआ है?

उत्तर: रम्पा  विद्रोह

  • इसे मान्यम विद्रोह भी कहा जाता है और इसकी शुरुआत अगस्त 1922 से हुई।

(127) 15 दिसंबर, 2021 को सात बार के फॉर्मूला वन (F1) चैंपियन लुईस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) ने मोटरस्पोर्ट की सेवाओं के लिए किसकी उपाधि प्राप्त की है?

उत्तर: “नाइटहुड”

(128) ‘मनोहरी गोल्ड टीनामक असम चाय की एक दुर्लभ किस्म ने एक रिकॉर्ड बनाया, इसे कितने रुपये प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम किया गया है

उत्तर: 99,999

(129) भूटान ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस पुरस्कार से सम्मानित किया है?

उत्तर: नगदग पेल जी खोरलो या द ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो पुरस्कार

  • यह भूटान साम्राज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
  • यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले नरेंद्र मोदी पहले विदेशी व्यक्ति बने हैं

(130) हाल ही में किस को Global Enterpreneur of the Year Award से सम्मानित किया गया है?

उत्तर:  कुमार मंगलम बिड़ला (आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष)

  • वे इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय उद्योगपति बने हैं।

(131) ब्राजील के बाद कौन सा देश चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है?

उत्तर: भारत

(131) चाबहार बंदरगाह के विकास के लिए किस वर्ष भारतईरान के बीच MOU पर हस्ताक्षर हुए थे?

उत्तर: 2015

  • चाबहार बंदरगाह ओमान की खाड़ी पर स्थित है तथा ईरान का एकमात्र समुद्री बंदरगाह है।

(132) भारतीय मूल की अंजली शर्मा कौन है?

उत्तर: आस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की 17 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट

  • उन्होंने इस साल मई में जलवायु परिवर्तन से बच्चों के भविष्य को होने वाले नुकसान को लेकर आस्ट्रेलियाई सरकार के खिलाफ केस दायर किया था।

(133) हर साल 19 दिसंबर को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: गोवा मुक्ति दिवस

  • भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 1961 में ऑपरेशन विजय के जरिए गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराया गया था

(134) हाल ही में किस को इंडियन न्यूज़पेपर सोसायटी(INS) का अध्यक्ष चुना गया है?

उत्तर:  मोहित जैन

(135) हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र को 18 साल से कितने साल करने की मंजूरी दे दी है?

उत्तर:  21

(136) रानी अब्बाका चौटा उल्लाल कौन थी?

उत्तर:  वे पहली तुलुवा रानी थीं, उन्होंने 16वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में पुर्तगालियों से लड़ाई लड़ी थी।

  • उल्लाल वीरा रानी अब्बक्का उत्सव समिति ने हाल ही में दिसंबर 2021 में वीरा रानी अब्बक्का महोत्सव के दौरान वीरा रानी अब्बक्का पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है

(137) हाल ही में, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India – CCI) ने अमेरिकी कॉमर्स कंपनी Amazon पर कितने करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?

उत्तर: 200 करोड़

(138) 17 दिसंबर, 2021 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बच्चों के लिए कौन सी वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दी है?

उत्तर: कोवोवैक्स (Covovax) वैक्सीन

(139) आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता सूचकांक (Foundational Literacy and Numeracy Index) पर कौन सा राज्य बड़े राज्यों की श्रेणी में चार्ट में सबसे ऊपर है?

उत्तर: पश्चिम बंगाल

(140) दुनिया का सबसे ज्यादा पैरों वाला लंबा जानवर किस देश में मिला है?

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया

  • इसका नाम मिलिपेड है।
  • 1.306 legs(पैर)

monthly current affairs of december 2021-monthly current affairs of december 2021

(141) सेमीकंडक्टर चिप किसके बने होते हैं?

उत्तर: सिलिकॉन

  • सेमीकंडक्टर के निर्माण को बढ़ावा देने के मकसद से केंद्र सरकार ने 76 हजार करोड रुपए की महत्वकांक्षी योजना को मंजूरी दे दी है।

(142) भारत में पहली बार किस एक्ट के जरिए शादी के लिए न्यूनतम उम्र की सीमा लागू की गई थी?

उत्तर:  1931 का शारदा एक्ट

  • उस समय उसमें पुरुषों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल और महिलाओं की 14 साल उम्र रखी गई थी।

(143) हाल ही में किस जगह रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव किया गया है?

उत्तर:  अयोध्या

(144) 18 दिसंबर, 2021 को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम बैलिस्टिक किस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?

उत्तर:  ‘अग्नि पी’ (Agni P)

(145) 16 दिसंबर, 2021 को, किस चक्रवात ने फिलीपींस के दक्षिणपूर्वी हिस्से में दस्तक दी, जिससे भारी बारिश और बाढ़ आई, जिससे एक बड़े क्षेत्र में हजारों लोग विस्थापित हुए है?

उत्तर:  टाइफून राय

(146) तमिलनाडु सरकार ने दिसंबर 17, 2021 को किस गीत को राज्य गीत (state song) के रूप में घोषित किया है?

उत्तर: “तमिल थाई वाज़थु”

  • तमिल थाई वाज़थु एक प्रार्थना गीत है जो तमिल माँ की स्तुति में गाया जाता है, यह 55 सेकंड का गीत है।

(147) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के महानिदेशक कौन है?

उत्तर: कमल किशोर

(148) भारत में जर्मनी के राजदूत कौन है?

उत्तर: वाल्टर जे. लीनेयर

(149) विपक्ष की आपत्तियों के बीच आधार को वोटिंग कार्ड से जोड़ने वाला कौन सा संशोधन लोकसभा में पास किया गया है?

उत्तर: चुनाव सुधार संशोधन विधेयक 2021

(150) पन्ना टाइगर रिजर्व भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर:  मध्य प्रदेश

  • पन्ना टाइगर रिजर्व में पहली बार भारतीय रेगिस्तानी बिल्ली देखी गई है।
  • IUCN:  Red List

(151) चिली के अगले राष्ट्रपति कौन होंगे?

उत्तर: गेब्रियल बोरिश (Gabriel Boric)

(152) WBF World Championship 2021 कि पुरुष एकल स्पर्धा में किसने रजत पदक जीता है?

उत्तर:  किदांबी श्रीकांत

  • सिंगापुर के लोह कीन यू (Loh Kean Yew) ने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता है।

(153) संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 20 दिसंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस

(154) भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पद्म पुरस्कार विजेता डॉ यारलागड्डा लक्ष्मी प्रसाद, अध्यक्ष, राजभाषा आयोग, आंध्र प्रदेश की किस पुस्तक का विमोचन किया है?

उत्तर: तेलुगु पुस्तक ‘गांधी टोपी गवर्नर (Gandhi Topi Governor)’

(155) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कौन से गीत का शुभारंभ किया है?

उत्तर:  राष्ट्रीय एकता गीत

  • इसे राष्ट्रीय कैडेट कोर कैडेटों ने तैयार किया है।
  • राष्ट्रीय एकता गीत की रचना 22 भाषाओं में की गई है।
  • यह राष्ट्रीय एकता के विषय पर आधारित है।

(156) हाल ही में किसने U.N Women’s Award for Leadership commitment 2021  जीता है?

उत्तर: दिव्या हेगड़े

  • उन्हें यह सम्मान जलवायु कार्यवाही के प्रयास द्वारा सतत रूप से लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है
  • उनका संबंध केरल के उडुपी जिले से है

(157) अमेरिका ने भारतीय मूल की किस महिला को तिब्बती मुद्दों के लिए विशेष समन्वयक नियुक्त किया है?

उत्तर: उजरा जेया

(158) हाल ही में चीन में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: प्रदीप रावत

(159) हाल ही में किस देश की सरकार ने ऑक्टोपस, क्रैब और लॉबस्टर को संवेदनशील जीव घोषित किया है?

उत्तर: UK

(160) नवंबर 2021 में, अमरावती शहर(महाराष्ट्र) में लगभग 2,000 पालतू और आवारा कुत्ते किस वायरस से प्रभावित हुए थे?

उत्तर: कैनाइन पार्वो वायरस  (Canine Parvovirus)

  • यह एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो कुत्तों के लिए जानलेवा हो सकती है।

(161) 21 दिसंबर को किस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की जयंती मनाई जाती है?

उत्तर: ठाकुर प्यारेलाल सी सिंह

  • ठाकुर प्यारे लाल सिंह का जन्म 21 दिसंबर, 1891 को छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले के दैहान नामक ग्राम में हुआ था।

(162) वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार, 2021 और ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड से किसे नवाजा गया है?

उत्तर: भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

(163) हाल ही में शीतकालीन सक्रांति के साथ कश्मीर में किस कलां का दौर शुरू हो गया है?

उत्तर: चिल्लई कलां

  • चिल्लई कलां एक फारसी शब्द है जिसका अर्थ है- बड़ी सर्दी

(164) हाल ही मेंटाइम्स ईयर एजुकेशन एशिया अवॉर्ड्स 2021′ घोषित किए गए इन पुरस्कारों के तहत किस यूनिवर्सिटी कोडिजिटल इन्नोवेशन ऑफ ईयर अवार्डसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर: ओ. पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी

(165) हर साल 22 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर:  राष्ट्रीय गणित दिवस

  • यह दिन प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है।
  • इस दिवस की घोषणा 26 फरवरी, 2012 को डॉ. मनमोहन सिंह ने की थी।
  • इन्हें 1918 में प्रतिष्ठित रॉयल सोसाइटी की फेलोशिप मिली थी।

(166) 19 दिसंबर, 2021 को, किस देश ने सिनेमैटिक रिलीज़ में सेंसरशिप को समाप्त करने की घोषणा की है

उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

  • विदेशियों को आकर्षित करने के लिए UAE  प्रशासन ने सेंसरशिप को समाप्त करने का फैसला किया है।

(167) 20 दिसंबर, 2021 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किस नदी पर ओडिशा के सबसे लंबा पुल टीसेतु का उद्घाटन किया है?

उत्तर: महानदी

(168) भारत के किस राज्य में इंडियन रेलवे ने पहला सोलर प्लांट लगाया है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

(169) रोंगबुक हिमनद किस पर्वत चोटी श्रेणी का हिस्सा है?

उत्तर: कंचनजंगा

(170) हाल ही में किस देश में मृत्युदंड के खिलाफ मानवाधिकार संगठनों ने आवाज उठाई है?

उत्तर: जापान

  • आपको बताते हैं कि 10 अक्टूबर को वर्ल्ड डे अगेंस्ट डेथ पेनेल्टी मनाया जाता है।
  • डेथ पेनेल्टी रिपोर्ट 2020 के अनुसार वर्तमान में कुल 108 देशों ने पूर्ण रूप से मृत्यु दंड को समाप्त कर दिया है।

monthly current affairs of december 2021-monthly current affairs of december 2021

(171) किस देश ने चीन की मुद्रा युआन को ऑफिशियल सेटलमेंट करेंसी के रूप में स्वीकार कर लिया है?

उत्तर: म्यांमार

(172) भारत में 23 दिसंबर को किसके दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: राष्ट्रीय किसान दिवस

  • यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर मनाया जाता है

(173) देशभर में नवोन्मेषको और उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए नीति आयोग ने कौन सा प्रोग्राम लॉन्च किया है?

उत्तर:  वर्नाक्यूलर इनोवेशन प्रोग्राम

(174) एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2021 में भारत ने कौन सा पदक जीता है?

उत्तर: कांस्य पदक

  • भारत ने अपने अंतिम मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर यह पदक अपने नाम किया है

(175) 20 दिसंबर, 2021 को, Food and Drug Administration (FDA) ने HIV प्राप्त करने के जोखिम को कम करने के लिए दुनिया की कौन सी पहली इंजेक्शन योग्य दवा को मंजूरी दी है?

उत्तर: एप्रेट्यूड (Apretude)

(176) दक्षिणी चीन के गांझोउ में कितने मिलियन साल पुराने डायनासोर के भ्रूण की खोज की गई है?

उत्तर: 66 मिलियन साल

(177) किस राज्य सरकार ने ट्रांसजेंडरों को पुलिस में 1% आरक्षण देने की घोषणा की है?

उत्तर: कर्नाटक

(178)  एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली कौन से देश की मुद्रा बनी है

उत्तर: भारतीय रुपया

(179) भारत में हर साल 24 दिसंबर को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस

(180) अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन ने 2021 के लिए पुरुषों और महिलाओं की रैंकिंग जारी की है, इसमें ऑस्ट्रेलिया (पुरुषों) को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर: पहला

  • बेल्जियम 02 स्थान पर और भारत o3 स्थान पर है।
  • जबकि महिलाओं की टीम में नीदरलैंड पहले स्थान पर बनी है।
  • भारतीय महिला हॉकी टीम 09 वें स्थान पर है।

(181) पंजाब कैबिनेट में अनारक्षित वर्ग के लिए किस आयोग को हरी झंडी दे दी है?

उत्तर:  पंजाब राज्य सामान्य जाति आयोग

(182) भारतीय सेना ने आपसी संवाद के लिए किस एक नए मैसेजिंग एप को लॉन्च किया है?

उत्तर: ASIGMA

ASIGMA: Army Square Indigenous Messaging App

(183) 32 सालों की सेवा के बाद भारतीय नौसैनिक किस जहाज को विशाखापट्टनम से सेवा मुक्त कर दिया गया है?

उत्तर: INS KHUKRI

  • यह स्वदेशी रूप से विकसित पहला मिसाइल कॉर्बेट था।
  • इसे माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई द्वारा बनाया गया था।

(184) सिल्वरलाइन परियोजना का संबंध किस राज्य से है?

उत्तर: केरल

सिल्वरलाइन परियोजना एक सेमी हाई स्पीड रेलवे परियोजना है, जिसका विरोध किया जा रहा है।

(185) भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारत के किस राज्य में 5 ड्रोन स्कूल खोलने की बात की है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

(186) विश्व भारती विश्वविद्यालय का गठन 24 दिसंबर 1921 को किसके द्वारा किया गया था?

उत्तर: रविंद्र नाथ टैगोर

(187) किस राज्य ने हाल ही में धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार का संरक्षण विधेयक 2021 पारित करते हुए धर्मांतरण विरोधी प्रावधान किए हैं?

उत्तर: कर्नाटक

(188) ब्रूसेलोसिस बीमारी क्या है?

उत्तर:  यह हड्डियों त्वचा और लीवर के अलावा केंद्रीय स्नायु तंत्र और गैस गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट को प्रभावित करता है।

(189) सुर्खियों में रहापिलर ऑफ शेमकहाँ है

उत्तर: हांगकांग

  • चीन की सरकार के आदेश पर हांगकांग यूनिवर्सिटी ने पिलर ऑफ शेम स्मारक को रातोंरात हटा दिया।

(190) 25 दिसम्बर, 1861 को किस महान स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ था?

उत्तर: पंडित मदन मोहन मालवीय

  • वे तीन बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।
  • उन्हें महामना के नाम से भी जाना जाता है।
  • उन्होंने 1916 में वाराणसी में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) की स्थापना की थी।

(191) भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर को हुआ था, उनके जन्म दिवस को किस दिवस के रूप मनाया जाता है?

उत्तर: सुशासन दिवस

(192) 22 दिसंबर, 2021 को कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली किस मिसाइल की पहली सफल परीक्षण उड़ान का आयोजन किया गया है?

उत्तर: प्रलय मिसाइल (Pralay Missile)

(193) हाल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी ने  जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (James Webb Space Telescope) लॉन्च किया है?

उत्तर: NASA

(194) विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत का स्थान 180 देशों की सूची में कौन सा है?

उत्तर: 142वां

(195) किस राज्य ने समाज सुधार अभियान शुरू किया है?

उत्तर: बिहार

(196) गोवा की राज्य तितली किसे घोषित किया गया है?

उत्तर:  Malabar Tree Nymph (सफेद तितली की प्रजाति)

(197) किस राज्य सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल नर्सरी योजना 2022-23 शुरू की है?

उत्तर: हरियाणा

(198)  किसको आधुनिक भारत का प्रथम राष्ट्रवादी कवि माना जाता है?

उत्तर: हेनरी विवियन डेरेजिओ

  • इन्हें यंग बंगाल आंदोलन का संस्थापक कहा जाता है।
  • इन्होंने बंगाल स्पेक्टेटर नामक् पत्रिका का संपादन किया।

(199)  ऑस्ट्रेलिया के कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (CSIRO) ने हाल ही में कितने साल बाद तस्मानियाई तट के पास एक दुर्लभ गुलाबी हैंडफिश देखी है?

उत्तर: 22  साल बाद

  • इसे Walking Fish के नाम से भी जाना जाता है।

(200) विजय हजारे ट्रॉफी का संबंध किस खेल से है?

उत्तर: क्रिकेट

  • हिमाचल प्रदेश ने पहली बार घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी जीत ली है।
  • Final  में पूर्व चैम्पियन तमिलनाडु को शिकस्त दी।

monthly current affairs of december 2021-monthly current affairs of december 2021

(201) प्लास्टिक की खोज किसने की थी

उत्तर: लियो एच. बेकलैंड

  • एक आंकड़े के मुताबिक हर साल दुनिया में करीब 300 मिलियन टन प्लास्टिक का उत्पादन होता है।

(202) हाल ही में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने किस नाम के जर्नल में विश्व के सबसे पुराना फैमिली ट्री प्रस्तुत किया है?

उत्तर: Nature

  • इस Family Tree के लिए किये गये शोध में लगभग 5,700 साल पहले रहने वाले 35 व्यक्तियों के अवशेषों का विश्लेषण किया गया है

(203) डेसमंड टूटू का 26 दिसंबर 2021 को निधन हो गया है वह कौन थे?

उत्तर: दक्षिण अफ्रीका के मुख्य धर्म अध्यक्ष और रंगभेद विरोधी आंदोलन करता

  • गांधी शांति पुरस्कार(2005)
  • स्वतंत्रता का अमेरिकी राष्ट्रपति पदक(2009)
  • टेंपलटन पुरस्कार(2013)

(204) कौन सा देश जल्द हीत्रिंकोमाली तेल टैंक फार्म’ (Trincomalee oil tank farm) परियोजना को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए भारत के साथ लंबे समय से चले रहे समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहा है?

उत्तर: श्रीलंका

(205) 23 दिसंबर को किस प्रसिद्ध कवि की 224 वीं जयंती मनाई गई?

उत्तर: मिर्जा गालिब

  • इनका जन्म 1797 में आगरा में हुआ था।
  • वे अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर II के दरबार के महत्वपूर्ण कवियों में से एक थे।

(206) राष्ट्रगान को सबसे पहली बार किस दिन गाया गया था?

उत्तर: 27 दिसंबर,1911

  • राष्ट्रगान को कोलकाता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन गाया गया था।
  • ‘जन गण मन’ के हिंदी संस्करण को 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा द्वारा औपचारिक तौर पर अपनाया गया था।
  • अनुच्छेद 51A (a) के मुताबिक यह हर नागरिक का मूल कर्तव्य है कि वो राष्ट्रगान और राष्ट्र ध्वज  का आदर करें।
  • रविंद्र नाथ टैगोर दुनिया के पहले ऐसे कवि हैं जिन्होंने 2 देशों के राष्ट्रगान लिखे हैं पहला भारत और दूसरा बांग्लादेश का।

(207) 27 दिसम्बर को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने कौन सा पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया?

उत्तर: महामारी तैयारी दिवस (International Day of Epidemic Preparedness)

  • इस दिवस को मनाने के लिए हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव को मंज़ूरी दी थी।

(208) जनवरी 2022 मेंकौन सा देश 10 लंबे वर्षों के बाद, UNSC आतंकवाद विरोधी समिति (UNSC Counter Terrorism Committee) की अध्यक्षता करेगा?

उत्तर: भारत

(209) इन्डोगी झील किस देश में है?

उत्तर: म्यांमार

  • इस झील में पाई गई दोनों प्रजातियां पाइपफिश की प्रजाति है, यह दोनों प्रजातियां इस झील की ही Endemic  प्रजातियां है।
  • इस झील को एशियन हेरिटेज पार्क का दर्जा दिया जा चुका है।

(210) काशी फिल्म महोत्सव का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?

उत्तर: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव और उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री के द्वारा

(211) किस मंत्री ने 29 दिसंबर को अटल रैंकिंग ऑफ़ इंस्टिट्यूशन ऑन इनोवेशन अचीवमेंट्स 2021 लॉन्च किया है?

उत्तर: शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष सरकार

(212) 28 दिसंबर को किस हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि की पुण्यतिथि होती है

उत्तर: सुमित्रानंदन पंत

  • उन्हें हिंदी साहित्य का ‘विलियम वर्ड्सवर्थ कहा जाता है।

(213) ‘ऐंट  मैनऔरमॉडर्न डार्विनके नाम से किस महान वैज्ञानिक को जाना जाता है

उत्तर: एडवर्ड ओ. विल्सन

  • हाल ही में इनका 92 वर्ष की आयु में बर्लिंगटन (अमेरिका) में निधन हो गया।
  • 1975 में उन्होंने अपनी पुस्तक सोशियोबायोलॉजी: न्यू सिंथेसिस का प्रकाशन भी किया था।

(214) नीति आयोग ने वर्ष 2019-20 के लिए स्टेट हेल्थ इंडेक्स जारी किया गया है, बड़े राज्यों के ओवरआल रैंकिंग में कौनकौन से राज्य फ्रंट रनर श्रेणी में शामिल है?

उत्तर: केरल तमिलनाडु आंध्र प्रदेश तेलंगाना और महाराष्ट्र

  • छोटे राज्यों में मिजोरम और त्रिपुरा फ्रंट रनर श्रेणी में शामिल है।
  • केंद्र शासित प्रदेशों में दादर नगर हवेली एवं दमन और दीव तथा चंडीगढ़ फ्रंट रनर श्रेणी में शामिल है।

(215) 27 दिसंबर, 2021 को चीन द्वारा किस नाम का एक नया चीनी पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया है

उत्तर: ज़ियुआन-1 02E

  • इस उपग्रह को प्राकृतिक संसाधनों की खोज के लिए लॉन्च किया गया।
monthly current affairs of december 2021
monthly current affairs of december 2021

(216) Global Environment and Climate Action Citizen Award किसने जीता?

उत्तर:  विरल देसाई (सूरत के प्रसिद्ध उद्योगपति)

(217) NASA का कौन सा मिशन अगस्त 2022 में लॉन्च किया जायेगा?

उत्तर: साइके मिशन (Psyche Mission)

(218) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किसने की थी

उत्तर: . . ह्यूम

  • 28 दिसंबर 1885 को मुंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन हुआ था।
  • 1885 में 72 प्रतिनिधियों की मौजूदगी में व्योमेश चंद्र बनर्जी को कांग्रेस का पहला अध्यक्ष चुना गया था।

राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित महत्वपूर्ण संस्थाएं

(219) किसके द्वारासुशासन सूचकांक‘ 2021 जारी किया गया है?

उत्तर:  प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग

  • इस बार सुशासन सूचकांक 2021 के ढांचे में 10 क्षेत्र और 58 संकेतक शामिल किए गए हैं।
  • 10 क्षेत्रों को कवर करते हुए गुजरात, महाराष्ट्र, और गोवा ‘समग्र रैंकिंग’ में शीर्ष स्थान पर है।
  • केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली प्रथम स्थान पर है।
  • उत्तर प्रदेश में सभी क्षेत्रों के बीच वाणिज्य एवं उद्योग‘ में प्रथम स्थान हासिल किया है।

(220) मुंबई प्रेस क्लब द्वारा शेष दो रेडइंक पुरस्कारों की घोषणा की गई इन पुरस्कारों मेंजर्नलिस्ट ऑफ ईयरपुरस्कार किसे दिया गया?

उत्तर:  दानिश सिद्दीकी

  • जबकि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर झा को लाइफटाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया गया।

(221) हाल ही में बॉलीवुड की किस अभिनेत्री को PETA ‘पर्सन ऑफ ईयर अवार्ड‘ 2021 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: आलिया भट्ट

(222) 30 दिसंबर को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के किस जनक की पुण्यतिथि है?

उत्तर: विक्रम अंबालाल साराभाई

  • उन्होंने 1962 में अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय समिति की स्थापना की जिसका नाम भारत में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) कर दिया गया

(223) हाल ही में उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है?

उत्तर: वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन

(224) भारतीय सेना ने हाल ही में मध्य प्रदेश के महू में कौन सी प्रयोगशाला की स्थापना की है?

उत्तर: क्वांटम प्रयोगशाला

  • इस क्वांटम प्रयोगशाला की स्थापना राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) की सहायता से की गई है।

(225) “Atal Ranking of Institutions on Innovation Achievements (ARIIA) 2021” पुरस्कार सूची जारी की, इस सूची में शीर्ष स्थान किस संस्थान ने हासिल किया है

उत्तर: IIT मद्रास

(226) हूती विद्रोह किस देश से संबंधित है?

उत्तर: यमन 

(227) किस दक्षिणी एशियाई देश ने पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को मंजूरी दी है?

उत्तर:  पाकिस्तान

monthly current affairs of december 2021-monthly current affairs of december 2021-monthly current affairs of december 2021

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *