himachal pradesh february month current affairs 2022

himachal pradesh february month current affairs 2022

himachal pradesh february month current affairs 2022
himachal pradesh february month current affairs 2022

(01) हाल ही में किसे हिमाचल भाषा कला संस्कृति अकादमी की ओर से निष्पादन कला सम्मान -2018 से नवाजा गया है?

उत्तर: संगीतकार एसडी कश्यप

  • इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से है।

(02) हाल ही में सीजन की सबसे ज्यादा बर्फबारी कहाँ दर्ज की गई है?

उत्तर: डलहौजी (चंबा)

(03) केंद्रीय बजट में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मूकश्मीर को कितने रोपवे की सौगात मिली है?

उत्तर: 08

(04) नेता जी सुभाष चंद्र बोस के साथ आजाद हिंद फौज के सिपाही रहे स्वतंत्रता सैनानीहीरा सिंह ठाकुरका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से था?  

उत्तर: सिरमौर

  • 96 वर्षीय हीरा सिंह ठाकुर का शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव शोटी ग्राम पंचायत शाडिय़ा में देहांत हो गया।
  • 02 अक्तूबर, 1926 को जन्मे ठाकुर हीरा सिंह ने 1942 में आजाद हिंद फौज में सिंगापुर, वर्मा, नागालैंड, असम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ कार्य भी किया था।

(05) 500 से अधिक प्रमाण पत्र ऑनलाइन ऑफलाइन हासिल कर ओएमजी बुक्स ऑफ रिकाड्र्स में नाम दर्ज करवा चुकेअखिलका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: हमीरपुर

  • अखिल, बाल स्कूल हमीरपुर में 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय का छात्र है और एक लेखक भी है।

(06) हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामलों का ग्राफ पहली बार सालाना कितने तक जा पहुंचा है?

उत्तर: 1700

  • बीते एक दशक में ही महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामलों का ग्राफ 45 फीसद बढ़ा है।

(07) भानुपल्लीबिलासपुर रेललाइन में सबसे लंबी टनल स्वारघाट क्षेत्र के मैहल्लां में होगी, रेललाइन के तहत बन रही इस टनल की लंबाई कितने किलोमीटर होगी?

उत्तर: 3.81 किलोमीटर

(08) तीन साल में नेशनल हाईवे पर नियम तोडऩे वालों में भारत का कौन सा राज्य सबसे आगे रहा है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

  • नेशनल हाई-वे पर नियम तोडऩे वालों का रिकार्ड केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने सार्वजनिक किया है।
  • शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में भी हिमाचल के लोगों ने रिकार्ड बनाया है।
  • इनमें पांच अरब 50 करोड़ 73 लाख 2 हजार 804 रुपए की वसूली वर्ष 2019 में हुई थी।
  • वर्ष 2020 में देश भर में नेशनल हाई-वे पर चालान से 15 अरब 64 करोड़ 57 लाख 21 हजार 915 रुपए की वसूली हुई है।

(09) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना को शुरुआत की थी?

उत्तर: 2015

  • प्रधानमंत्री मोदी ने देश में गरीबों के लिए 80 लाख घर बनाने का लक्ष्य तय किया है।

(10) 2022 में हिमाचल प्रदेश में रेप के कुल कितने मामले दर्ज हुए है?

उत्तर: 359

  • प्रदेश में हर साल चिंताजनक तौर पर औसतन 300 से अधिक महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं।
  • पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में रेप के 2800 अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

(11) कुल्लू जिला का पहला राजकीय रेशम केंद्र किस विधानसभा क्षेत्र को मिला है?

उत्तर: बंजार

  • बंजार की मंगलौर पंचायत के एक निजी भवन में जिले का पहला राजकीय रेशम केंद्र खुला है।

(12) राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप में आंचल ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के लिए कौन सा मेडल जीता है?

उत्तर: गोल्ड मेडल

(13) अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में राज बावा ने भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: सिरमौर (नाहन)

  • उनके दादा त्रिलोचन बावा 1948 के ओलंपिक में इंग्लैंड के खिलाफ स्वर्ण पदक हासिल करने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे।

(14) ग्रीन टैक्स बैरियर फास्टैग सुविधा वाला देश का पहला ग्रीन टैक्स बैरियर कहाँ बनाया गया है?

उत्तर: कुल्लू (कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग तीन स्थित रांगड़ी में)

(15) अत्याधुनिक तकनीक से तैयार भारत की सबसे महत्वपूर्ण सामरिक महत्व की किस टनल का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से प्रमाणित किया गया है?

उत्तर: अटल टनल रोहतांग

  • समुद्र तल से ऊंचाई: 10044 फीट
  • इस टनल की लंबाई 9.02 किलोमीटर है।
  • यह हिमालय की पीरपंजाल श्रेणी में आता है।
  • टनल के निर्माण पर 3600 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
  • अटल टनल बनने के बाद मनाली से चीन सीमा से सटे लेह की दूरी करीब 45 किमी घट गई।
  • 03 अक्तूबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन किया था।

himachal pradesh february month current affairs 2022-himachal pradesh february month current affairs 2022

(16) न्यायमूर्ति इंद्र सिंह मेहता को राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है, इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: किन्नौर

  • किन्नौर जिले की मूरंग तहसील के लिप्पा गांव के निवासी हैं।
  • वह 2014 से अप्रैल 2020 तक दिल्ली हाइकोर्ट के न्यायाधीश रहे हैं।

(17) IPL के 15वें संस्करण के लिए बंगलूरू में दो दिन की नीलामी में हिमाचल के 08 क्रिकेटरों में से कितने खिलाडिय़ों को उनका खरीददार मिल गए है?

उत्तर: 02

  • हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वैभव अरोड़ा को पंजाब किंग्स ने उन्हें IPL के दौरान 2 करोड़ में खरीदा है।
  • ऋषि धवन को भी पंजाब किंग्स ने 55 लाख की रकम देकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है।

(18) प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के सुंदरनगर मंडी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) को किसके द्वारा राज्य में फार्म सेक्टर प्रोत्साहन कोष के तहत वित्त पोषित परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सर्वश्रेष्ठ परियोजना का पुरस्कार दिया गया है?

उत्तर: नाबार्ड

(19) जिला प्रशासन ने भारत सरकार को चंबा की किनकिन सामग्री को जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग देने के लिए प्रस्ताव भेजा है?

उत्तर: चंबा थाल और मक्का

  • आपको बता दें कि चंबा रुमाल और चप्पल को 02 जीआई टैग प्राप्त हैं।

(20) राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन के तहत कुष्ठ रोग को कब तक समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है?

उत्तर: 2030

  • हिमाचल प्रदेश में कुष्ठ रोगियों के लिए राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
  • इसका उद्देश्य 2030 तक देश के हर जिले से कुष्ठ रोग को खत्म करना है।

(21) कौन सा राज्य ईको टूरिज्म नीति तैयार करने वाला पहला राज्य है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

(22) हिमाचल प्रदेश का पहला ग्लास ब्रिज किस जिले में बनेगा?

उत्तर: बिलासपुर

  • नयना देवी में बनेगा प्रदेश का पहला स्काई ग्लास वॉक ब्रिज
  • इस पुल की लंबाई 70 फीट और चौड़ाई 15 फीट होगी।

(23) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में पहला बायोडायवर्सिटी पार्क खोला गया है?

उत्तर: मंडी

इनका मकसद संकटापन्न पादपों की सुरक्षा करना है

यह पार्क मंडी जिले के जंजैहली घाटी के Bhulah नामक स्थान पर खोला गया है

इसका मकसद endengenerd himalayan herbs को संरक्षण प्रदान करना और इस दिशा में अनुसंधान कार्यों को बढ़ावा देना है

(24) किसको इंजीनियर्स इंडिया की नेशनल काउंसिल ने स्किल डिवेलपमेंट फोरम (एनएसडीएफ) के बोर्ड ऑफ गवर्नेस का अध्यक्ष चुना गया है?

उत्तर: पंकज डढवाल (शिमला बिजली बोर्ड के प्रबंध)

(25) दो वर्ष पहले देश में चयनित दस हैंडलूम गांवों में कुल्लू के किस गांव को विश्व पहचान मिली है?

उत्तर: शरण गांव

  • कुल्लू के ढालपुर में देश का मेगा क्राफ्ट इवेंट होगा।
  • वस्त्र मंत्रालय ने मंजूरी दी है।

(26) चार तवार पर्व हिमाचल प्रदेश के किस जिले में मनाया जाता है

उत्तर: कुल्लू

  • चार तवार पर्व विशेष रूप से देवता श्रृगां ऋषि को समर्पित है।
  • उपमंडल बंजार के चैहणी में 15 फरबरी को देवता श्रृगां ऋषि के सम्मान में चार तवार पर्व की धूम रही।

(27) भारतीय वन अनुसंधान संस्थान देहरादून के सहयोग से वन विभाग हिमाचल प्रदेश चीड़ की पत्तियों को किसके स्रोत के रूप में विकसित करेगा?

उत्तर: प्राकृतिक फाइबर

  • चीड़ की पत्तियों से अलग फाइबर को हथकरघा कपड़े में काता जा सकता है और इसके अलावा मैट, कालीन, रस्सियों आदि का भी निर्माण किया जा सकता है।

(28) Ibex का IUCN  स्टेटस क्या है?

उत्तर: कम से कम चिंतित (least concerned)

  • बर्फानी तेंदुए और आईबैक्स की सुरक्षा पर लांच सिक्योर हिमालय प्रोजेक्ट का परिणाम कारगर रहा है।
  • सिक्योर हिमालय प्रोजेक्ट प्रदेश के तीन जिलों में चल रहा है।

(29) मत्स्य विभाग ने कुल्लू के पतलीकूहल फार्म से ट्राउट की आईडोबा स्टेज (मछली के अंडे) 90 हजार बीज किस राज्य को भेज रहा है?

उत्तर: राजस्थान

  • साथ ही 5 हजार फिंगर लिंग फिश और दो क्विंटल मछली भी उपलब्ध करवाई गई है।

(30) हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना कब शुरू की गयी थी?

उत्तर: 9 फरवरी 2021

  • उद्देश्य: स्वरोजगार को बढ़ावा देना
  • इस योजना के अंतर्गत वह सभी नागरिक जो उद्योग, सर्विस सेक्टर व्यापार स्थापित करना चाहते हैं उन्हें ऋण पर सब्सिडी हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • यह सब्सिडी राशि 25% से लेकर 35% होगी।

himachal pradesh february month current affairs 2022-himachal pradesh february month current affairs 2022

(31) किस योजना के जरिये अब हिमाचल के पशुपालक गाय से सिर्फ बछड़ी प्राप्त सकते हैं?

उत्तर: सेक्स सॉर्टिड सीमन योजना

  • इस योजना का ट्रायल उत्तराखंड में सफल रहा है।
  • हिमाचल प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने दावा किया है कि सेक्स सॉर्टिड सीमन के जरिये अब पशुपालक गाय से सिर्फ बछड़ी प्राप्त सकते हैं।
  • वर्तमान में 16 हजार पशु अभी भी सड़कों पर लावारिस घूम रहे हैं।

(32) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की गिरफ्त में आए हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अफसर पी अरविंद दिग्विजय नेगी का संबध किस जिले से है? 

उत्तर: किन्नौर

(33) हिमाचल प्रदेश की पहली बायो इंजीनियरिंग सड़क कहाँ बनने जा रही है

उत्तर: बद्दी (सोलन) (बद्दी से रामशहर)

  • 32 किमी लंबे इस मार्ग पर 200 करोड़ रुपये व्यय होंगे।
  • हिमाचल का अपनी तरह का यह पहला मार्ग होगा।
  • सड़क का निर्माण हिमाचल प्रदेश रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचपीआरआईडीसी) कर रहा है।

(34) हिमाचल प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता योजना के तहत  कौन सा अभियान शुरू हो गया है।

उत्तर: स्वच्छ पंचायत सर्वेक्षण अभियान

  • इस योजना के तहत खंड स्तर पर स्वच्छ पंचायत को एक लाख रुपए, जिला स्तर पर तीन लाख रुपए, डिवीजन स्तर पर पांच लाख रुपए और राज्य स्तर पर जो पंचायत स्वच्छ चुनी जाएगी, उसे 10 लाख रुपए इनाम के तौर पर दिए जाएंगे।

(35) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के शोधकर्ताओं ने किस फल के छिलके से जैव इंधन तैयार करने में सफलता हासिल की है?

उत्तर: संतरा (Orange)

  • संतरे के छिलके से खाना पकने के साथ-साथ उष्ण उर्जा (हीट एनर्जी) भी मिलेगी।
  • वहीं, भविष्य में इसका उपयोग कारखाने चलाने वाली उर्जा से लेकर वाहनों दौड़ाने के लिए इस्तेमाल होने इंधन के रूप में किया जा सकेगा।

(36) फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है

उत्तर: कांगड़ा

  • विधानसभा क्षेत्र नूरपुर में बनने वाली 204 करोड़ रुपये से प्रस्तावित फिन्ना सिंह परियोजना पर अब 737 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • इस सिंचाई परियोजना से नूरपुर की सुल्याली बेल्ट की दर्जन से अधिक पंचायतों को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी।
  • इस बांध से 1.88 मेगावाट बिजली बनेगी।

(37)  हिमाचल प्रदेश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता कहाँ होगी?

उत्तर: लाहौल

  • इसके लिए 30 लाख रुपये की राशि मंजूर हो गई है।

(38) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में जल्द ही कड़कनाथ मुर्गे का पालन केंद्र स्थापित किया जाएगा

उत्तर: ऊना

(39) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में 3 नए बायोगैस प्लांट लगाए जाएंगे?

उत्तर: शिमला

(40) हिमाचल प्रदेश के किस विभाग को हाल ही में डिजिटल टेक्नोलॉजी सभा एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2022 से नवाजा गया है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग

(41) हिमाचल प्रदेश में कैंसर से पीड़ित रोगियों की संख्या कितने हजार तक पहुंच गई है?

उत्तर: 15 हजार

(42) भारतश्रीलंका T-20 सीरीज के मैचों के लिए वीरेंद्र शर्मा फील्ड अंपायर और फोर्थ अंपायर के रूप में नजर आए, इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: हमीरपुर

  • उन्होंने वर्ष 2007 में BCCI अंपायरिंग टेस्ट पास किया था।

(43) हिमाचल प्रदेश के कितने जिलों में जाइका परियोजना चलेगी?

उत्तर: 07

  • 800 करोड़ रुपए के जाइका प्रोजेक्ट से हिमाचल प्रदेश के वन क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।

(44) जलेब यात्रा का संबंध किस त्यौहार से है?

उत्तर: मंडी के शिवरात्रि मेले से

himachal pradesh february month current affairs 2022-himachal pradesh february month current affairs 2022

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *