August 2021 Current affairs

August 2021 Current affairs

Here you’ll get Himachal Pradesh August 2021 Current affairs.

(01) ‘मेरा जोहड़ मेरा खेत योजनाहिमाचल में कहाँ शुरू की गयी थी

उत्तर: राजगढ़ (सिरमौर)

  • एक महीने से भी कम समय मे राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर इस योजना ने अपनी पहचान बना ली है।
  • खंड विकास अधिकारी अरविंद सिंह गुलेरिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य योजना को आरंभ करने का मुख्य उदेश्य मानसून सीजन में वर्षा का जल संग्रहण करना और भूमिगत जल स्तर को बढ़ाना है।

(02) फसल बीमा गैर ऋणी वर्ग में हमीरपुर, जबकि ऋणी वर्ग में कौन सा जिला हिमाचल प्रदेश में अव्वल रहा है?

उत्तर: कांगड़ा

  • खरीफ फसल के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा करवाने वाले किसानों की वर्ष 2021 की रिपोर्ट कृषि विभाग ने जारी कर दी है।
  • ऋणी वर्ग में वे किसान शामिल होते हैं, जिन्होंने फसलों के लिए बैंक या सोसायटी इत्यादि से ऋण लिया है।
  • गैर ऋणी किसान वे हैं, जिन्होंने कोई ऋण नहीं लिया।
  • हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर के सर्वाधिक गैर ऋणी 504 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा की पॉलिसी ली है।

(03) देश का पहला गायों का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हिमाचल प्रदेश के किस जिले में खोला जायेगा?

उत्तर: ऊना

(04) महेंद्र सिंह के अनुसारसीए स्टोरों पर कितने करोड़ रुपये खर्च होंगे?

उत्तर: 159.98 करोड़ रुपये

(05)  ऊना शहर सहित चार पंचायतों के गैस पाइप लाइन से कितने परिवार जुड़ेंगे?

उत्तर: 6000

  • यहाँ 80 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
  • पाइप के जरिए मिलने वाली गैस सप्लाई सिलेंडर के मुकाबले 30 प्रतिशत तक सस्ती होगी।
  • दिसंबर, 2021 तक जिला मुख्यालय समेत साथ लगती ग्राम पंचायतों में लोगों को पाइप लाइन के जरिए गैस सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएगी।

(06) आर्थोडॉक्स ब्लैक और ग्रीन चाय के क्षेत्र में अपना खास स्थान बनाने वाली कांगड़ा चाय अब किस रूप में भी चाह्वानों को उपलब्ध होने जा रही है?

उत्तर: सीटीसी यानी दानेदार

(07) हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में कितने लाख पढ़े लिखे युवा बेरोजगारी झेल रहे हैं?

उत्तर: 08 लाख 46 हजार 209

  • 31 जनवरी, 2020 तक प्रदेश में 8 लाख 46 हजार 209 बेरोजगार शिक्षित बेरोजगार है।

(08) चंबा के किस जलाशय में 9 से 12 अक्तूबर तक राष्ट्रीय ड्रैगन वोटिंग प्रतियोगिता होगी

उत्तर: तलेरू

(09) टोक्यो ओलंपिक से मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर क्या देकर सम्मानित कर रहे हैं?

उत्तर: चंबा थाल

  • हिमाचली टोपी और कुल्लवी शॉल देकर भी सम्मानित किया जा रहा है।
  • द चंबा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रमोशन सोसायटी के प्रयासों से चंबा थाल की कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मेडल जीतकर लौटने वाले खिलाड़ियों को ये थाल देकर सम्मानित कर रहे हैं।

(10) वरुण कुमार टोक्यो ओलंपिक में परचम लहराने वाली भारतीय हॉकी टीम के हिस्सा बने हैं इनका सम्बन्ध हिमाचल प्रदेश के किस जिला से है

उत्तर: चंबा

  • वे  डलहौजी उपमंडल की ओसल पंचायत के रहने वाले हैं।
  • वरुण कुमार को हिमाचल प्रदेश सरकार 75 लाख रुपये नकद इनाम देगी।

(11) हिमाचल प्रदेश में सूखे, भारी बारिश और बर्फबारी से करीब कितने करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है?

उत्तर: 1585 करोड़ रुपये

(12) हाल ही में हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव कौन बने है?

उत्तर: रामसुभग सिंह

(13) हाल ही में किसको हिमाचल प्रदेश की सरकार ने प्रदेश का नया राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त करा है?

उत्तर: अनिल खाची

(14) भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी डलहौजी (चंबा) के वरुण को हिमाचल सरकार कितने करोड़ रुपए की नकद इनामी राशि देगी।

उत्तर: एक करोड़ रुपए

  •  इसके साथ सरकार उनको योग्यता के अनुसार प्रदेश पुलिस में DSP का पद भी देगी।

(15) एशिया की सबसे लंबी पानी की टनल कितने किलोमीटर बनकर तैयार होने वाली है?

उत्तर:  32 किलोमीटर

  • भारत सरकार की नवरत्न कंपनी NHPC द्वारा बनाई जा रही 800 मेगावाट की पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण दो इन दिनों नए कीर्तिमान की ओर अग्रसर है।
  • NHPC के इंजीनियरों द्वारा मात्र सात महीने में ही एक किलोमीटर से अधिक खुदाई कर नया रिकार्ड बनाया है।
  • सैंज व गडसा (कुल्लू )की बर्फीली पहाडिय़ों में ऊर्जा विकास के लिए बनाई जा रही एशिया की सबसे लंबी टनल बनकर तैयार होने वाली है।
  • पार्वती प्रोजेक्ट का शिलान्यास वर्ष 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने किया था।
  • पार्वती से हर वर्ष 3108.66 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन होगा तथा सरकार को हर वर्ष 140 करोड़ रायलटी मिलेगी।
  • पार्वती प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक ललितेंदु कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अब मात्र 1350 मीटर काम शेष बचा है।

(16) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 06 जुलाई को प्रसिद्ध शिक्षाविद, कवयित्री एवं समाज सेविका रशिमा ठाकुर द्वारा कौन सी लिखित काव्य पुस्तक का विमोचन किया है

उत्तर:  ‘मेरी परवाज’

  • इस अवसर पर ‘मेरी परवाज’ पुस्तक की लेखिका रशिमा ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही वह हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी में भी अपना एक काव्य संग्रह प्रकाशित करवाने जा रही हैं।

(17) हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन किसे बनाया गया है?

उत्तर:  वीरेंद्र कश्यप

  • सरकार ने कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी से संबंध रखने वाले रामलोक धनोटिया को हिमाचल प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है।

(18)  रेणुका बांध परियोजना कितने करोड़ लगत से बनने जा रही है

उत्तर:   6946 करोड़

  • हिमाचल सहित उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली की इस परियोजना में हिस्सेदारी है।

(19) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में हिमाचल प्रदेश के किस जिले ने पहला स्थान हासिल किया है?

उत्तर: ऊना

  • स्वास्थ्य विभाग ने ऊना जिला में 99.1 प्रतिशत पात्र परिवारों का पंजीकरण किया है।
  • आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है, जिसे 01 अप्रैल, 2018 को पूरे भारत मे लागू किया गया था।

(20) छावनी परिषद सुबाथू(सोलन) में लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस घास से उत्पन होनी वाली बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए परिषद ने किस राज्य से कऱीब 25000 मैक्सिकन बीटल नामक कीड़े मंगवाए हैं?

उत्तर:  मध्य प्रदेश (जबलपुर)

August 2021 Current affairs August 2021 Current affairs

(21) राष्ट्रीय बैंबू मिशन के अंतरगत हिमाचल प्रदेश के किस ज़िले में बांस से बनने वाले टूथब्रश का उद्योग स्थापित होगा?

उत्तर: ऊना

  • बंगाणा उपमंडल के बौल में बांस से बनने वाले टूथब्रश का उद्योग लगाया जाएगा।
  • प्रदेश के इस पहले उद्योग को नेशनल बैंबू मिशन के तहत लगाया जाएगा।
  • जिला में बांस की एंड्रूला स्टिक प्रजाति से टूथब्रश बनाए जाएंगे।
  • बांस की इस प्रजाति को स्थानीय बोली में (मगर) कहा जाता है।

(22) किस वर्ष महात्मा गांधी पहली बार मोटर कार से मालरोड (शिमला) पहुंचे थे?

उत्तर: 1931

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अंग्रेजी हुकूमत में तीसरे ऐसे व्यक्ति थे, जो मोटर कार से मालरोड शिमला पहुंचे थे।
  • 14 मई, 1931 को भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने गांधी को मालरोड तक मोटर कार लाने की अनुमति दी थी।
  • प्रसिद्ध लेखक एवं स्तंभकार विनोद भारद्वाज की लिखित गांधी इन शिमला पुस्तक में इसका खुलासा हुआ है।

(23) ऑनलाइन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में शिमला की कितनी चार बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन किया है?

उत्तर: 04

  • इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनावग की छात्रा रुचिका शर्मा ने स्वर्ण, मोना शर्मा और नम्रता हरनोट ने रजत और दिशा शर्मा ने ब्रांज बेल्ट हासिल की है।
  • कोलकाता में ट्रेडिशनल कराटे ओकिनावा, कोविडो इंडो क्योकाई की और से करवाई गई चैंपियनशिप में 24 देशों के प्रतिभागियों ने ऑनलाइन भाग लिया।

(24) हिमाचल प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा की तर्ज पर कौन सी एंबुलेंस सेवा शुरू करेगा?

उत्तर: पशुपालन विभाग पशु एंबुलेंस

  • केंद्र सरकार से प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक एंबुलेंस के लिए शत-प्रतिशत वित्तीय मदद मिलेगी।
  • दूसरे चरण में वेतन और वाहनों की मरम्मत के लिए केंद्र 90 और राज्य सरकार 10 फीसदी की वित्तीय भागीदारी निभाएगी।

(25) “गालाकिस्म का सम्बन्ध किस फल से है

उत्तर: Apple (सेब)

  • हिमाचल प्रदेश के शिमला के गाला वैरायटी के सेब ने न्यूजीलैंड से आयातित गाला सेब को रेट में मामले में पछाड़ दिया है।

(26) बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के अनुसार पिछले तीन साल में विधायक प्राथमिकता में  कितनी सिंचाई योजनाएं की डीपीआर के प्राक्कलन तैयार किए हैं?

उत्तर: 297

  • बागवानी मंत्री  ने कहा कि विश्व बैंक से 1134 करोड़ का बागवानी विकास परियोजना वर्ष 2016 में स्वीकृत हुई थी।

(27) मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत तीन साल में 656 करोड़ की कितनी इकाइयां स्थापित की गई हैं?

उत्तर: 4,072

  • इस योजना से प्रदेश के विभिन्न जिलों में 10,980 लोगों को रोजगार भी मिला है।
  • इस साल सरकार ने दो हजार नई इकाइयां स्थापित कर पांच हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

(28) भारत के 08वें प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर: चंद्रशेखर सिंह

  • चंद्रशेखर सिंह (01 जुलाई 1927 – 08 जुलाई 2007) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने 10 नवंबर 1990 और 21 जून 1991 के बीच भारत के 08वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • कै. विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय मार्ग पर 1992 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने ‘वन लगाओ, रोजी कमाओ’ जैसी महत्त्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर द्वारा करवाया था।

(29) 52 सेकेंड में गाए जाने वाले देश के राष्ट्रगानजनगणमनÓ धुन (संगीतकार) के जनक कौन थे

उत्तर: कैप्टन राम सिंह ठाकुर

  • कैप्टन राम सिंह ठाकुर का जन्म कांगड़ा जिला के धर्मशाला के निकटवर्ती गांव खनियारा में 15 अगस्त 1914 को हुआ था।
  • रवींद्र नाथ टैगोर ने 1911 में जॉर्ज पंचम के आगमन पर स्वागत गीत के रूप में की थी।
  • हालांकि उस वक्त इसके बोल कुछ इस तरह से थे ‘शुभ सुख चैन की बरखा बरसे’ भारत भाग है जागाए।
  • लेकिन न तो आजादी से पहले, नहीं स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद किसी ने यह जानने का प्रयास किया कि राष्ट्रगान के संगीतकार कौन थे।
  • 1928 में लांस नायक के रूप में ब्रिटिश फौज में भर्ती हुए राम सिंह 1942 में सिंगापुर फॉल के बाद आईएनए में भर्ती हो गए थे।
  • ‘कदम-कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा’ की शब्दरचना व संगीत भी राम सिंह ने तैयार किया था।

लेखक राजेंद्र राजन ने राम सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न से विभूषित करने की मांग प्रधानमंत्री से पत्र में की है।

(30) भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक (CAG) रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल सरकार ने कितने करोड़ रुपये का टैक्स और अन्य शुल्क ही नहीं वसूले है?

उत्तर: 437.17  करोड़ रुपये

(31) ‘पट्टन घाटीहिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: लाहौल स्पीति

  • जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की पट्टन घाटी में चंद्रभागा नदी पर पहाड़ टूटा है।
  • क्षेत्र में पानी भरने से तडंग गांव में चार घर जलमग्न हो गए जबकि छह गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।
  • तडंग, जसरथ सहित नालडा और जुंडा गांवों की करीब 50 बीघा जमीन बह गई है।
  • राजस्व विभाग ने प्रारंभिक रिपोर्ट में 60 लाख रुपये का नुकसान आंका है, जो बढ़ सकता है।

(32) हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिलाप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनामें अव्वल आया है?

उत्तर: ऊना

यह योजना 2017 से लागू हुई है। योजना में गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करवाने वाली माताओं को तीन किस्तों में 5000 रुपये नकद लाभ दिया जाता है। इनमें से प्रथम किस्त 1000 रुपये पंजीकरण के बाद, दूसरी किस्त 2000 रुपये गर्भधारण के छह माह बाद, तीसरी किस्त 2000 रुपये बच्चे के टीकाकरण प्रथम चक्र पूर्ण करने के बाद दी जाती है।

(33) SJVN धौलासिद्ध कंपनी ब्यास नदी पर 66 मेगावाट का बिजली प्रोजेक्ट बना रही है, इस पर करीब कितने करोड़ रुपये खर्च होंगे?

उत्तर: 686 करोड़ रुपये

  • बिजली परियोजना के लिए ब्यास नदी के दोनों और हमीरपुर और कांगड़ा जिला की कुल 300 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।
  • ब्यास पद पर बनने वाले डैम से नदी का जलक्षतर 20 से 25 फीट ऊपर उठेगा। विशेषज्ञों का दावा है कि जब नदी पर बांध बनेगा, तो डैम के आसपास के इलाकों के पेयजल स्रोत रिचार्ज होंगे।

(34) गेयटी थियेटर शिमला में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अंतर्गत किस सम्मेलन का आयोजन किया गया?

उत्तर: ‘राज्य स्तरीय बहुभाषी कवि सम्मेलन’

  • इसमें प्रदेश के करीब 30 साहित्यकारों ने भाग लिया। कवि सम्मेलन में रमेश मस्ताना ने कांगड़ी बोली में ‘दिक्खी-चल’ शीर्षक पर अपनी कविता प्रस्तुत की।

(35) केंद्र सरकार ने हिमाचल के किन्नौर जिला को एप्पल क्लस्टर के लिए कितने करोड़ की परियोजना स्वीकृत की है?

उत्तर: 50 करोड़

  • एचपीएमसी इस परियोजना की नोडल एजेंसी होगी।
  • कृषि मंत्रालय ने देश के 09 राज्यों के लिए यह प्रोजेक्ट मंजूर किया है, जिसमें हिमाचल भी शामिल है।

(36) किस  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के इनोवेटर विद्यार्थियों और फैकल्टी ने मिल कर एक स्मार्ट रोड मॉनिटरिंग सिस्टम का विकास किया है।

उत्तर:  IIT मंडी

  • ये तेज/अंधेरे मोड़ पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करेगा।

(37) कारगिल युद्ध में परमवीर च्रक प्राप्त करने वाले बिलासपुर जिला के सूबेदार संजय कुमार को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

उत्तर: हिमाचल गौरव पुरस्कार

(38) हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड स्वरोजगार योजना के तहत किस नाम से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा?

उत्तर: ‘खादी मित्र’

इस प्रोजेक्ट में चंबा, कांगड़ा, मंडी और किन्नौर जिलों को शामिल किया गया है।

(39) राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने हिमाचल प्रदेश सरकार को ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि में कितने करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं?

उत्तर: 673.4 करोड़ रुपये

  • वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 141 परियोजनाएं मंजूर की हैं।

(40) हिमाचल प्रदेश के चर्चित कुश्ती कोच और कुश्ती महासंघ के महासचिव परशुराम अवार्डी ने स्वतंत्रता दिवस पर मिली 55 हजार रुपये सम्मान राशि और शॉलटोपी समारोह के बाद लौटा दी हैं, उनका नाम बताएं?

उत्तर:  जगदीश कुमार

  • जगदीश ने 2018 में ऑल इंडिया सिविल सर्विस कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश को स्वर्ण पदक भी दिलवाया है।

August 2021 Current affairs August 2021 Current affairs

(41) एक जांच के अनुसार 09 शिक्षण संस्थानों ने बिना मान्यता और फर्जी मान्यता प्रमाणपत्रों के आधार पर करीब कितने करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति हड़प ली है?

उत्तर:  29.80 करोड़ रुपये

(42) हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले फिर बढ़ने पर प्रदेश सरकार किन चार जिलों में  सीरोलॉजिकल (सीरो) सर्वे करवाएगी

उत्तर:  कांगड़ा, चंबा, ऊना और मंडी

(43)  किस वर्ष सुबाथू (सोलन) में तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने प्रथम गोरखा राइफल की स्थापना की थी?

उत्तर: 1815

(44) मशरूम के उत्पादन में हिमाचल प्रदेश  कौन से स्थान पर रहा है?

उत्तर: पांचवें

  • इस बार मशरूम से करीब ढाई हजार करोड़ का कारोबार हुआ है।

(45) हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ (सोलन ) के बाद अब किस जिले में दवाओं के सॉल्ट बनाने का उद्योग स्थापित होगा?

उत्तर:  ऊना

हिमाचल प्रदेश में कंपनी 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

राज्य उद्योग विभाग के अधिकारियों के अनुसार कंपनी ने पहले ही अहमदाबाद में दवाओं का सॉल्ट बनाने का उद्योग स्थापित किया है।

(46) ‘गड़सा घाटीहिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: कुल्लू

(47) राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के उपभोक्ताओं को कितने लाख लीटर खाद्य तेल प्रदान कर रही है?

उत्तर: 32 लाख लीटर

  • राज्य सरकार उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए खाद्य तेलों में BPLपरिवारों को 10 रुपये प्रति लीटर और APLपरिवारों को 05 रुपये प्रति लीटर रुपये की सब्सिडी प्रदान कर रही है।
  • राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 18.71 लाख कार्ड धारक लाभान्वित होंगे।

(48) पुंग खड्ड किस नदी की सहायक नदी (खड्ड) है?

उत्तर: ब्यास नदी

(49) शुरुआती चरण में हिमाचल सरकार ने कितने जिलों में शगुन योजना शुरू की है?

उत्तर: 6 ( कांगड़ा, बिलासपुर, चंबा, कुल्लू, सिरमौर और सोलन)

  • सरकार ने 2021-22 के लिए प्रदेश भर के जिलों को 20 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।
  • योजना में कन्याओं की शादी के लिए सरकार 31 हजार का शगुन देती है।

(50) चंबा के जनजातीय क्षेत्र में हिमाचल सरकार द्वारा कितने BPL परिवारों को ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट दिए जाएंगे?

उत्तर: 2162

  • इन सभी पावर प्लांटों की स्थापना का कार्य नवंबर, 2021 तक पूरा कर दिया जाएगा।

(51) आजादी से पहले किस शहर को बिजली से रोशन करने वाले शानन पन विद्युत प्रोजेक्ट के निर्माण में हिमाचल प्रदेश के शाननजोगिंद्रनगर नैरोगेज रेलवे ट्रैक ने अहम भूमिका निभाई थी?

उत्तर:  लाहौर  (अब पाकिस्तान में है)

  • एशिया के सबसे पहले रोप-वे पर दौड़ने वाली हेरिटेज ट्रॉली के रोमांच का सफर जल्द शुरू होगा।
  • करीब दो करोड़ रुपये खर्च कर वर्षों पुरानी हेरिटेज रोप-वे को नया स्वरूप दिलाने का 80 प्रतिशत से अधिक का कार्य पूरा भी हो चुका है।

(52) हिमाचल प्रदेश के किन पांच जिलों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का लक्ष्य पूरा कर लिया है?

उत्तर:  कुल्लू, हमीरपुर, सोलन, किन्नौर और लाहौल स्पीति

  • सरकार ने 26 अगस्त तक सभी लोगों को पहली डोज लगाने का लक्ष्य रखा है।

(53) भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का मुख्यालय कहाँ है?

उत्तर:  कोलकाता

  • जीएसआई के छह क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ, जयपुर, नागपुर, हैदराबाद, शिलांग और कोलकाता में हैं और देश के लगभग सभी राज्यों में कार्यालय हैं।

(54) हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) अपनी स्थापना के डेढ़ वर्षों के भीतर निष्पादन याचिकाओं का निपटान करने में देश के सभी रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरणों में  कौन से स्थान पर है?

उत्तर:  दूसरे (2nd)

(55) 95.1 फीसदी आबादी का पहला टीका लगाने वाला कौन सा राज्य देश में नंबर वन बना है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

(56) हिमाचल प्रदेश के किस संगीत शिक्षक ने सितार वादन में विश्व कीर्तिमान स्थापित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए लगातार 32 घंटे 34 मिनट तक सितार बजाया?

उत्तर: राजकुमार

  • इससे पूर्व केरल के राधाकृष्णनन मनोहरन ने अक्तूबर, 2017 में 29 घंटे आठ मिनट तक सितार वादन कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था।

 (57) जम्मूकश्मीर देश का करीब 70 फीसदी सेब उगाता है तो हिमाचल प्रदेश करीब कितने प्रतिशत ही उगा पाता है?

उत्तर:  27 %

  • हिमाचल प्रदेश में सेब से सालाना 5000 करोड़ का कारोबार होता है।

(58) धर्मशाला क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करने वाली रोहड़ू की पारसा गांव की मध्यम गति की किस गेंदबाज का चयन आस्ट्रेलिया दौरे के लिए महिला टी-20 क्रिकेट टीम में हुआ है?

उत्तर:  रेणुका

(59) कितने करोड़ की परियोजना से शिमला शहर को 24 घंटे पेयजल मिलेगा?

उत्तर:  1813 करोड़

  • इस परियोजना में शिमला जिले की सुन्नी तहसील के शकरोड़ी गांव के पास सतलुज नदी से पानी उठाने की योजना बनाई गई है।

(60) भारतपाक विभाजन की रूपरेखा किस ऐतिहासिक इमारत में तैयार की गई थी?

उत्तर: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी

  • वायसरीगल लॉज  के आलीशान भवन का निर्माण 1880 में शुरू हुआ।
  • इसे वास्तुकार हेनरी इरविन ने डिजाइन किया था।
  • वायसरॉय लार्ड डफरिन के शासनकाल में एलिजाबेथन शैली में इसका निर्माण किया गया।

August 2021 Current affairs August 2021 Current affairs

(61) एशिया का सबसे ऊँचा गांव कौन सा है

उत्तर: कौमिक  (लाहौल-स्पीति)

  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शुक्रवार को एशिया के सबसे ऊंचे गांव कौमिक पहुंचे है।
  • उन्होंने चीन सीमा से सटे लांगचा, हिक्किम, ताबो और कीह गोंपा का भी दौरा किया।

(62) हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत तीन वर्षों में राज्य सरकार ने कितने लाख महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए हैं?

उत्तर: 2.85 लाख

(63) रोहड़ू (शिमला ) के 02 शूटर विश्व चैंपियन मुकाबले मे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, इनका नाम बताएं?

उत्तर: जीना खिट्टा और सूर्य प्रताप सिंह बांशटू

  • जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 27 सितंबर से 10 अक्तूबर तक पेरु में होगी।

(64) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में प्रदेश का दूसरा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जायेगा

उत्तर: ऊना

  • हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब क्षेत्र में प्रदेश का दूसरा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए प्रशासन ने कदमताल शुरू कर दी है।
  • नैहरी क्षेत्र में 144 कनाल भूमि चिह्नित कर ली गई है।
  • मौजूदा समय में प्रदेश में केवल एक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पपरोला (काँगड़ा) में है।

August 2021 Current affairs August 2021 Current affairs August 2021 Current affairs

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *