Current Affairs of 11 June 2021

Questions And Answers of Current Affairs 11 June 2021

(01) हाल ही में Global Wind Energy Council (GWEC) ने India Wind Energy Market Outlook जारी किया गया। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2021-25 तक कितने GW पवन ऊर्जा क्षमता स्थापित करेगा?

उत्तर: 20 GW

  • GWEC की स्थापना 2005 में हुई थी।
  • यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संपूर्ण पवन ऊर्जा क्षेत्र के लिए विश्वसनीय और प्रतिनिधि मंच प्रदान करता है।
  • भारत की दुनिया भर में चौथी सबसे बड़ी स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता है।
  • फरवरी, 2021 तक भारत की कुल स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता 38 GW थी।

(02)  किस संस्थान ने प्रारंभिक चक्रवात का पता लगाने की तकनीक (early cyclone detection technique) विकसित की है जो उत्तर हिंद महासागर क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के विकास या मजबूती का शीघ्र पता लगाने में मदद करेगी?

उत्तर:  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर

(03) हाल ही में, इंडोनेशिया के योग्याकार्ता (Yogyakarta) शहर में, डेंगू फैलाने वाले मच्छरों में बदलाव करने वाले एक परीक्षण के माध्यम से डेंगू बुखार के मामलों में कितने % की कमी आई है?

उत्तर: 77 %

  • वैज्ञानिकों ने miraculous bacteria से संक्रमित मच्छरों का इस्तेमाल किया और इन्हें शहरों में छोड़ दिया।ये बैक्टीरिया मच्छरों की डेंगू फैलाने की क्षमता को कम कर देते हैं।

(04) ऑनलाइन बुकिंग कंपनियों ने किस उद्योग संघ की स्थापना की है? 

उत्तर: Confederation of Hospitality, Technology and Tourism Industry (CHATT)

  • यह घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देगा और घरेलू पर्यटन के डिजिटल परिवर्तन में मदद करेगा।
  • इस उद्योग संघ में Airbnb, EaseMyTrip, OYO और यात्रा (Yatra) कंपनियां शामिल हैं।

(05) भारत-थाईलैंड के बीच कौन सा अभ्यास शुरू हुआ है?

उत्तर: CORPAT

  • भारत और थाईलैंड देशों के बीच समुद्री संबंधों को मजबूत करने और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए हिंद महासागर को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से समन्वित गश्ती (Coordinated Patrols) या CORPAT का 31वां संस्करण शुरू किया।

(06) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 2021-22 के लिए कौन सी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है?

उत्तर: खरीफ की फसलें

(07) कौन सा देश औपचारिक रूप से बिटकॉइन (Bitcoin) को कानूनी रूप से वैध मुद्रा के रूप में अपनाने वाला पहला देश बन गया है?

उत्तर: अल सल्वाडोर (El Salvador)

  • अल सल्वाडोर, आधिकारिक तौर पर अल सल्वाडोर गणराज्य, मध्य अमेरिका का एक देश है।

(08) दक्षिण अफ्रीका में 3.22 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में महात्मा गांधी की परपोती को 07 साल की जेल की सजा हुई है उनका बताए?

उत्तर: आशीष लता रामगोबिन

  • आशीष लता रामगोबिन पर व्यवसायी एसआर महाराज को धोखा देने का आरोप लगाया गया था, जब उन्होंने भारत से एक गैर-मौजूद खेप के लिए आयात और सीमा शुल्क को कथित रूप से समाशोधन के लिए 6.2 मिलियन रुपये दिए थे।

(09) फ्रांस के राष्ट्रपति कौन हैं?

उत्तर: इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron)

 

Current Affairs of 11 June 2021

H.P Current Affairs-

 

(01) गोविंद सागर झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: बिलासपुर

  • हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में गोबिंदसागर झील में 36 किलो वजन की सिल्वर किस्म की मछली पकड़ी गई है।
  • मत्स्य विभाग के एडीएफ श्यामलाल ने बताया कि इससे पहले भी गोबिंदसागर झील में 60 से 65 किलोग्राम तक भार की मछली पकड़ी गई है।

(02) काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च- इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायो रिसोर्स टेक्नोलॉजी पालमपुर के विशेषज्ञों ने फेफड़ों को नुकसान पहुंचने से बचा रहे कौन से पौधे का , विशेषज्ञों ने किया खुलासा किया है?

उत्तर: एरेका पाम पौधा

  • एरेका पाम के सजावटी पौधे लोगों के फेफड़ों को खतरनाक गैसों से हानि पहुंचाने से रोक रहे हैं।
  • ये बंद कमरों में पनपने वाली कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी गैसों को सोखकर वायु को शुद्ध करते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *