Current Affairs of 20 November 2021

Important Questions And Answers Current Affairs of 20 November 2021

(01) इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2021 से किस संस्था को सम्मानित किया गया है?

उत्तर:  नागरिक समाज संगठन  “प्रथम”

(02) हर साल 19 नवंबर को देश भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: राष्ट्रीय अखंडता दिवस

  • यह दिन भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती को चिन्हित करता है।

(03) हर साल 19 नवंबर को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर:  विश्व शौचालय दिवस

Theme: ‘Valuing Toilets’

(04) उड़ीसा के मुख्यमंत्री द्वारा कौन सी परियोजना की आधारशिला रखने की उम्मीद है?

उत्तर:  पुरी हेरिटेज कॉरिडोर

  • इस कॉरिडोर को 800 करोड़ की लागत के साथ विकसित किया जाना है।

Important Questions And Answers Current Affairs of 20 November 2021

(05) भारत के पहले ‘घास संरक्षण क्षेत्र’ का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है?

उत्तर: उत्तराखंड

(06) केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने 16 नवंबर, 2021 को नई दिल्ली में दिल्ली हाट में किस महोत्सव का उद्घाटन किया है? 

उत्तर: ट्राइफेड आदि महोत्सव

(07) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा की है, ये तीन कानून कौन-कौन से है?

उत्तर: (01)  किसान उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, 2020

  • (02) मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौता अधिनियम, 2020
  • (03) आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020

(08) सिख धर्म के संस्थापक कौन थे?

उत्तर: गुरु नानक देव

  • 19 नवंबर देश भर के सिख समुदाय में गुरु नानक देव की जयंती मनाई गई।

Current Affairs of 19-20 November 2021

Himachal Pradesh Current Affairs

(01) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारी कल्याण कोष पीएसीएस सेवा नियमावली के अंतर्गत कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति सहायता राशि को दस वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद कितने लाख रुपए करने की घोषणा की है? 

उत्तर: एक लाख रुपए

(02) वर्ष 1892 में हिमाचल प्रदेश के किस गांव में भारत की पहली सहकारी समिति का गठन हुआ था?

उत्तर: पंजावर ( ऊना)

(03) मंडी की किस बेटी ने इंटरनेशनल टाइटल ‘मिस हिमालय ग्लोबल’ का खिताब जीता है?

उत्तर: ऋचा शर्मा

(04) हाल ही में किसे ‘फेस ऑफ ईस्ट ‘मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन’ का विजेता घोषित किया गया है?

उत्तर: निशिता ठाकुर गोपीनाथ

  •  मूल रूप से निशिता लाहुल की तोंद घाटी से ताल्लुक रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *