Current Affairs of 27 May 2021

Questions And Answers Of  Current Affairs 27 May 2021

(01) दिल्ली पुलिस द्वारा हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद उत्तर रेलवे ने किस पहलवान को निलंबित करने का आदेश दिया है?

उत्तर:  सुशील कुमार

  • सुशील कुमार एक भारतीय पहलवान हैं जिन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वज फहराया था।
  • उन्होंने 2008 का ओलंपिक पदक जीता, जो कुश्ती में भारत के लिए दूसरा पदक है।
  • उन्होंने 2009 में खिलाड़ी राजीव गांधी खेल भी प्राप्त किया था।

(02) भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (Indian Institute of Science Education and Research – IISER), भोपाल द्वारा किस नाम के पौधे की एक नई प्रजाति की खोज की गई है?

उत्तर: अफ्रीकी वायलेट

  • इस संस्थान (IISER) को  2008 में मानव संसाधन और विकास मंत्रालय (अब, शिक्षा मंत्रालय) द्वारा स्थापित किया गया था।
  • टाइम्स हायर एजुकेशन 2021 रैंकिंग में इस संस्थान को 26वें स्थान पर रखा गया है।

(03) इक्वाडोर के राष्ट्रपति कौन बने है?

उत्तर: गिलर्मो लासो (Guillermo Lasso)

  • इक्वाडोर (Ecuador) उत्तर पश्चिमी दक्षिण अमेरिका में एक देश है।
  • यह उत्तर में कोलंबिया, पूर्व और दक्षिण में पेरू और पश्चिम में प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है।

(04) मेकेदातु परियोजना (Mekedatu Project) क्या है?

उत्तर: इस परियोजना को 2017 में कर्नाटक द्वारा मंज़ूरी दी गयी थी। 9,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना का उद्देश्य बेंगलुरु शहर के लिए पीने के पानी का भंडारण और आपूर्ति करना था। इससे 400 मेगावाट बिजली भी पैदा होगी। यह परियोजना कावेरी नदी और उसकी सहायक अर्कावती (Arkavathi) नदी के संगम पर स्थित गहरी घाटी में क्रियान्वित की जा रही है।

(05) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने 24 मई, 2021 को वर्चुअल मोड में कौन सी विश्व स्वास्थ्य सभा (World Health Assembly) की अध्यक्षता की?

उत्तर:  74वीं

Current Affairs of 27 May 2021

(06) CBI के नए डायरेक्टर कौन बने हैं?

उत्तर: सुबोध कुमार जयसवाल

  • यह महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक भी रह चुके हैं।

(07) हाल ही में Rudolf V. Schindler  अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है? 

उत्तर: डॉ नागेश्वर रेड्डी

(08) BioHub फैसिलिटी किसकी पहल है ?

उत्तर:  विश्व स्वास्थ्य संगठन

(09) वर्चुअल वेसाक वैश्विक समारोह का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया गया है?

उत्तर: संस्कृति मंत्रालय

  • 26 मई को पूरे देश में बुद्धपूर्णिमा मनाया गया।
  • प्रधानमंत्री ने इस मौके पर वर्चुअल वेसाक वैश्विक समारोह को संबोधित किया।
  • दुनिया भर में 50 से अधिक प्रमुख बौद्ध धर्म गुरु ने इस समारोह को संबोधित किया।
  • इसमें दुनिया भर के बौद्ध संघों के सभी सर्वोच्च प्रमुखों ने भाग लिया यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिषद के सहयोग से आयोजित किया गया।

 

Battle of Plassey  (प्लासी का युद्ध)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *