Current Affairs of 3 November 2021

Important Questions And Answers  Current Affairs of 3 November 2021

(01) गंगा उत्सव (The River Festival 2021) के पहले दिन, भारत का कौन सा मिशन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ है? 

उत्तर: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG)

  • इसे गिनीज बुक में दर्ज किया गया क्योंकि एक घंटे में FACEBOOK पर हस्तलिखित नोटों की रिकॉर्ड संख्या में फोटो अपलोड किए गए थे।

(02) पंजाब सिंधु नदी डॉल्फ़िन का IUCN स्टेटस क्या है?

उत्तर: लुप्तप्राय (Endangered)

  • सिंधु डॉल्फ़िन की आबादी पंजाब के हरिके वन्यजीव अभयारण्य के साथ-साथ निचली ब्यास नदी में 2007 में खोजी गई थी।
  • सिंधु नदी डॉल्फिन को 2019 में, पंजाब का राज्य जलीय जानवर घोषित किया गया था।

(03) किस राज्य सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) पर मोटर वाहन करों और पंजीकरण शुल्क में पूर्ण छूट की घोषणा की है?

उत्तर: ओडिशा

 Current Affairs of 3 November 2021

(04) भारत में  कितने राज्य और कितने केंद्र शासित प्रदेश 01 नवंबर, 2021 को स्थापना दिवस मना रहे हैं।

उत्तर: 07 राज्य और 02 केंद्र शासित प्रदेश

राज्य: आंध्र प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, पंजाब और मध्य प्रदेश

केंद्र शासित प्रदेश: लक्षद्वीप और पुडुचेरी

(05) “महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना” के वित्तीय विवरण के अनुसार, कितने राज्यों में इस योजना के लिए पर्याप्त धन नही है?

उत्तर: 21 राज्य 

(06) प्रधानमंत्री ने ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में COP-26 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखा, इसके अंतर्गत ‘वास्तविक जलवायु कार्यवाही’ की घोषणा करते हुए कब तक Net Zero Emission का लक्ष्य निर्धारित किया गया है? 

उत्तर: 2070 तक

  • आपको बता दें कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत ने विकसित देशों से ‘जलवायु वित्त’ के तहत $1 ट्रिलियन की मांग की है

(07) हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 107 वर्षीय दो बहनों ‘उमेनो सुमियामा’ और ‘कोउमे कोदामा’ को दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित जुड़वा के रूप में प्रमाणित किया है यह दोनों बहने किस देश की निवासी है?

उत्तर: जापान

(08) संविधान का अनुच्छेद 142 हाल ही के दिनों में चर्चा में था, इस का संबंध किससे है?

उत्तर:  सर्वोच्च न्यायालय का विशेष अधिकार

(09) कामेंग नदी(Kameng River) जो हाल ही में सुर्खियों में थी, किस नदी की सहायक नदी है?

उत्तर:  ब्रह्मपुत्र नदी

Important Questions And Answers  Current Affairs of 3 November 2021

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *