Current Affairs of 30 June 2021

Questions And Answers of Current Affairs 30 June 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

हाल ही में विश्व की किस अंतरिक्ष एजेंसी ने दुनिया के पहले दिव्यांग अंतरिक्ष यात्री को एजेंसी में नियुक्त करने की घोषणा की है?

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं……..

(01) मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2021 का दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल इवेंट है, इसकी शुरुआत 28 जून को कहाँ हुई है?

उत्तर: बार्सिलोना

  • बार्सिलोना उत्तरपूर्वी स्पेन के तट पर स्थित एक शहर है।

(02)  “फुकुओका पुरस्कार 2021″(Fukuoka Prize) से किसे सम्मानित किया गया है? (v.imp)

उत्तर: पी. साईनाथ (P. Sainath)

  • यह एशियाई संस्कृति के संरक्षण और निर्माण में व्यक्तियों या संगठनों के काम का सम्मान करने के लिए दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार में तीन पुरस्कार श्रेणियां हैं- ग्रैंड प्राइज, शैक्षणिक पुरस्कार और कला व संस्कृति पुरस्कार।

(03) किन देशों ने “काले सागर” में सैन्य अभ्यास शुरू किया है?

उत्तर: यूक्रेन और अमेरिका

  • नाटो और रूस के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में यह अभ्यास किया जा रहा है।

(04) किस देश ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर प्रतिबंध लगाया है ? (imp)

उत्तर: यूके (United Kingdom)

  • (FCA) ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज, Binance पर प्रतिबंध लगा दिया है।

(05) हर साल 29 जून को रोजमर्रा की जिंदगी में सांख्यिकी के प्रयोग को लोकप्रिय करने के लिए, किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics Day)

(06) हाल ही में असम के किस किस्म के अंगूरों को दुबई को निर्यात किया गया है?

उत्तर: Burmese Grapes (बर्मा अंगूर)

  • इन अंगूरों को असम में लेतेकु(Leteku ) नाम से भी जाना जाता है।

(07) “त्सो मोरोरी” झील कहां स्थित है? (imp)

उत्तर:  लद्दाख

  • यह झील दुनिया भर में सबसे ऊंची रामसर साइट भी है।

(08) “दामिनी ऐप” के बारे में संदर्भ में बताएं?

उत्तर:  भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने असम और मेघालय राज्यों में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने संबधी चेतावनी जानने के लिए इस ऐप का उपयोग करने की लोगों को सलाह दी है।

(09) अमेज़न वन किस देश में पाए जाते हैं?

उत्तर:   ब्राज़ील

  • अमेज़न वनों को कटाई से रोकने के लिए ब्राजील देश की सरकार ने सैनिकों को फिर से तैनात करने की घोषणा की है।

(10) बाजीराव पेशवा का समाधि स्थल मध्य प्रदेश में कहां स्थित है?

उत्तर:  खरगोन जिले के रावरखेड़ी में

  • मध्य प्रदेश की सरकार ने बाजीराव पेशवा की समाधि स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा हाल ही में की है।

Current Affairs of 30 June 2021

H.P Current Affairs-

(01)  हिमाचल प्रदेश में, प्रदेश की पहली गोला-बारूद बनाने वाली फैक्टरी कहाँ स्थापित होगी ?

उत्तर:  नालागढ़ (सोलन )

  • इसके लिए मंगलवार (29 जून ) को प्रदेश सरकार ने एक निजी कंपनी कंपनी मैसर्ज एसएमपीपी प्राइवेट इंडिया लिमिटेड के साथ 5000 करोड़ रुपये का एमओयू साइन किया है।

(02) हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल “साधुपुल” किस जिले में स्थित है?

उत्तर:  सोलन (कंडाघाट)

  • साधुपुल अश्विनी खड्ड के ऊपर बना हुआ है।

(03) “लुहणू” मैदान मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: बिलासपुर

(04) लाहौल स्पीति में स्थित चंद्रताल झील की ऊंचाई समुद्र तल से कितनी फिट ऊंची है? 

उत्तर: 14100 feet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *