Current Affairs of 1 July 2021

Questions And Answers of Current Affairs 1 July 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

“फुकुओका पुरस्कार 2021″(Fukuoka Prize) से किसे सम्मानित किया गया है?

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं……..

(01) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कितने राज्यों में सार्वजनिक निजी भागीदारी के माध्यम से भारतनेट की संशोधित कार्यान्वयन रणनीति को मंजूरी दी है?

उत्तर:  16 राज्य

  • भारतनेट अब इन राज्यों में ग्राम पंचायतों से परे सभी बसे हुए गांवों तक विकसित रहेगा।

(02) केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने इंदौर में हाई स्पीड ट्रेक का उद्घाटन किया है इसका नाम बताएं?

उत्तर: ” NATRAX-the High Speed Trax (HST)”

  • यह ऑटोमोबाइल के लिए एशिया का सबसे लंबा और दुनिया का पांचवा सबसे लंबा हाई स्पीड ट्रेक है।
  • ट्रैक की कुल लंबाई 11 . 3 किलोमीटर है।

(03) दादाभाई नरोजी की पुण्यतिथि कब मनाई जाती है?

उत्तर: 30 जून

  • वे देश के स्वाधीनता संग्राम के सेनानी थे।
  • ब्रिटिश संसद के लिए चुने जाने वाले वे पहले भारतीय सांसद थे
  • वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक सदस्य थे।

(04) नीति आयोग के CEO कौन है?

उत्तर: अमिताभ कांत

  • हाल ही में नीति आयोग के CEO के रूप में अब अमिताभ कांत को जून 2022 तक के लिए 1 साल का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है

(05) हाल ही में किसे “कुवेम्पु पुरस्कार 2020” के लिए चुना गया है?

उत्तर:  डॉक्टर राजेंद्र किशोर पांडा

  • वे उड़ीसा के रहने वाले हैं, और एक कवि हैं
  • इस पुरस्कार में 5 लाख का नगद पुरस्कार, एक रजत पदक, और एक प्रशासित पत्र दिया जाता है

(06) साइबर सुरक्षा सूचकांक (Cyber Security Index) में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया है?

उत्तर:  10th

  • पहले स्थान पर अमेरिका है और दूसरे स्थान पर यूनाइटेड किंग्डम

Questions And Answers of Current Affairs 1 July 2021

(07) ग्रीनपीस द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 2040 तक समुद्र के स्तर में वृद्धि और तटीय बाढ़ से सात एशियाई शहरों के 15 मिलियन लोग प्रभावित हो सकते हैं इन 7 शहरों के नाम बताएं?

उत्तर:  टोक्यो, बैंकॉक, हांगकांग, मनीला, ताइपे, सियोल और जकार्ता

(08) DCGI ने मुंबई बेस्ड दवा कंपनी Cipla को भारत में सीमित आपातकालीन उपयोग के लिए COVID-19 की किस वैक्सीन को आयात करने की अनुमति दी है?

उत्तर: मॉडर्ना  (Moderna)

  • मॉडर्ना की वैक्सीन भारत में कोवैक्सिन, कोविशील्ड और स्पुतनिक के बाद चौथी COVID-19 वैक्सीन है।

(09) किस देश ने 29 जून, 2021 को तमिलनाडु के कुडनकुलम (Kudankulam) में o5वीं परमाणु ऊर्जा इकाई का निर्माण शुरू किया है?

उत्तर: रूस

(10) यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (EMA) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा निर्मित किस वैक्सीन को ‘ग्रीन पास’ के लिए अनुमोदित टीकों की सूची से बाहर कर दिया है?

उत्तर: कोविशील्ड

  • EMA के अनुसार, इस वैक्सीन को सूची से बाहर रखा गया था क्योंकि इसके पास यूरोपीय संघ (EU) में विपणन प्राधिकरण (marketing authorisation) नहीं है।

(11)  भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किस शहर में डॉक्टर अंबेडकर स्मारक और सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी है?

उत्तर:  लखनऊ

  • भारत रतन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की यहां 25 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी।

(12) भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

उत्तर:  गंगा

  • हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय ने गंगा नदी बेसिन का ग्लेशियल झील एटलस जारी किया है।

Current Affairs of 01 July 2021

H.P Current Affairs-

(01) श्रीखंड यात्रा का सबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: कुल्लू

(02) धन-शोधन निवारण अधिनियम, २००२ (Prevention of Money Laundering Act, 2002) क्या है? 

उत्तर: भारत के संसद द्वारा पारित एक अधिनियम है जिसका उद्देश्य काले धन को सफेद करने से रोकना है, इसमें धन-शोधन से प्राप्त धन को राज्यसात (ज़ब्त) करने का प्रावधान है।

  • अभी तक इस अधिनियम में वर्ष 2005, 2009 और 2012 में संशोधन किए गये हैं।
  • पांवटा साहिब स्थित बहुचर्चित टेक्नोमैक कंपनी के मालिक राकेश कुमार शर्मा ने चार हजार करोड़ से ज्यादा की कर चोरी और बैंक लोन फ्रॉड करने के बाद सिंगापुर, यूएई, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका समेत आठ देशों में हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया है।

(03)  दुनिया का सबसे ऊंचा पेट्रोल पंप हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: लाहौल स्पीति (काजा)

  • जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के काजा स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल की कीमतों ने शतक लगा दिया है।
  • समुद्र तल से ऊंचाई 12,270 फुट (3740 मीटर)

(04) कौन सा दर्रा लाहौल को भरमौर से जोड़ता है?

उत्तर:  कुगती दर्रा (4961मीटर) 16800 फीट

(05) हिमाचल प्रदेश में इस साल जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार से कितने करोड़ रुपए हासिल करने का टारगेट है?

उत्तर: 2200 करोड़

 

Monthly Current Affairs of Himachal Pradesh January 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *