current affairs of 9 february 2022

current affairs of 9 february 2022-दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे-जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों ने देश में एक नई किस स्तनपायी प्रजाति-

(01) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) नए वर्ष का पहला उपग्रह लॉन्च करने जा रहा है, यह अर्थ ऑब्जर्वेशन सेटेलाइट होगा जिसे किस नाम से जाना जाएगा? 

उत्तर: EOS-04

  • इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया जाएगा।

(02) हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे खोला गया है?

उत्तर: जम्मू-कश्मीर 

  • यह कैफे कश्मीर के गुलमर्ग में बनाया गया है।
  • इसका व्यास 44.5 फीट और ऊंचाई 37.5 फीट है।
  • इस कैफे का नाम स्नोग्लू (Snowglu) है।
  • इसे वसीम शाह ने बनवाया है।

(03) 06 फरवरी, 2022 से, मुंबई में प्रदूषण का उच्च स्तर दर्ज किया गया है, इसके वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की रीडिंग कितनी पहुंच गई है?

उत्तर: 300

(04) हाल ही में वैज्ञानिकों ने पाया कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर कौन सा सबसे ऊंचा ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा है?

उत्तर: साउथ कोल ग्लेशियर (South Col Glacier)

  • पिछले 25 वर्षों में यह ग्लेशियर 54 मीटर मोटाई खो चुका है।

current affairs of 9 february 2022

(05) जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों ने देश में एक नई किस स्तनपायी प्रजाति की खोज की है? 

उत्तर: वाइट चिक्ड मकॉक 

  • भारतीय विज्ञान कौन है मध्य अरुणाचल प्रदेश के सुदूर अंजॉ जिले में इसकी उपस्थिति की खोज की है।
  • इस खोज से पहले भारत में इसके अस्तित्व का पता नहीं था।
  • यह दक्षिण पूर्व एशिया में खोजा गया अंतिम स्तनपायी है।

(06) 09 फरवरी को मुरलीधर देवीदास आम्टे की पुण्यतिथि है उन्हें और किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर: बाबा आम्टे

  • वे समाज सुधारक, पर्यावरणविद और कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति थे।
  • गांधी जी ने इन्हें ‘अभय साधक’ की उपाधि दी थी।
  • 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में इन्होंने ने भाग लिया था।

(07) हाल ही में किस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और एमडी मुकेश अंबानी को भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पछाड़ दिया है?

उत्तर: गौतम अडानी (अडानी समूह के अध्यक्ष )

  • जिनकी कुल संपत्ति 88.5 बिलीयन डॉलर है।

(08) कौन सा देश COVID-19 के खिलाफ DNA वैक्सीन लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है?

उत्तर: भारत 

  • ZyCoV-D जो दुनिया का पहला प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन है, अहमदाबाद स्थित वैक्सीन निर्माता Zydus Cadila द्वारा निर्मित किया गया है।
  • इसे पहली बार पटना में प्रशासित किया गया था।

 

Monthly current affairs January 2022

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *