District-Bilaspur Questions-Answers

District-Bilaspur Questions-Answers

Here you’ll get district-Bilaspur Questions-Answers

(1) बिलासपुर का जिले के रूप में गठन कब हुआ?

उत्तर: 1 जुलाई 1954 ई.

(2) 2011 के अनुसार बिलासपुर जिले की जनसंख्या कितनी है?

उत्तर: 3,82,056 (5.57%)

(3) 2011 के अनुसार बिलासपुर जिले का कुल जनसंख्या घनत्व कितना है?

उत्तर:  327

(4) 2011 के अनुसार बिलासपुर जिले का साक्षरता दर कितना प्रतिशत है?

उत्तर: 85.87%

(5) ऊना जिले में कुल गांवों की संख्या कितनी है?

उत्तर: 1061 (आबाद गाँव 965)

(6) ऊना जिले में कुल विकास खंडों की संख्या कितनी है?

उत्तर:  03

(7) 2011 के अनुसार बिलासपुर जिले का शिशु लिंगानुपात कितना है?

उत्तर: 893

(8) बिलासपुर जिले का कुल क्षेत्रफल कितना वर्ग किलोमीटर है?

उत्तर: 1167 वर्ग किलोमीटर

(9) 2011 के अनुसार बिलासपुर जिले का लिंगानुपात कितना है?

उत्तर:  981

(10) बिलासपुर जिले में कितनी ग्राम पंचायतें हैं?

उत्तर:   151

(11) बिलासपुर जिला के विधानसभा क्षेत्र कितने हैं?

उत्तर:   04

(12) कौन सी नदी बिलासपुर को दो भागों में बांटती है?

उत्तर: सतलुज

(13) बिलासपुर का पुराना नाम क्या है?

उत्तर: कहलूर

(14) कोट कहलूर किला, बछरेटू और फतेहपुर किला हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: बिलासपुर

(15) झांझियार धार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: बिलासपुर

(16) गुग्गा गेहड़वी और देवी भडोली मंदिर बिलासपुर की किस धार पर स्थित है?

उत्तर: झांझियार

(17) तियून किला, स्रियून किला और नौरंगगढ़ किला बिलासपुर जिले की किस पहाड़ी पर स्थित है?

उत्तर: तियून धार

(18) पीर बियानू का मंदिर बिलासपुर जिले की किस पहाड़ी पर स्थित है?

उत्तर: तियून धार

(19) बिलासपुर की किस पहाड़ी पर डेविड ओक्टर लोनी ने गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा को हराया था?

उत्तर: रतनपुर पहाड़ी

(20) बिलासपुर जिले की सबसे ऊंची पहाड़ी कौन सी है?

उत्तर: बहादुरपुर पहाड़ी (1980 मीटर)

(21) किस राजा का बहादुरपुर किला ग्रीष्मकालीन आवास था?

उत्तर: राजा विजाई चंद

(22) कहलूर रियासत की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: बीर चंद (697 ई. में)

(23) ‘हिस्ट्री ऑफ़ पंजाब स्टेट’ नामक पुस्तक के लेखक कौन थे?

उत्तर: हचिसन एण्डवोगल

(24) ‘हिस्ट्री ऑफ़ पंजाब स्टेट’ नामक पुस्तक के अनुसार बीरचंद ने कहलूर रियासत की स्थापना कब की?

उत्तर: 900 ई. में

(25) बीरचंद ने किसके आग्रह पर नैना देवी मंदिर की स्थापना कर उसके नीचे अपनी राजधानी बनाई?

उत्तर: नैणा गुज्जर

(26) पौराणिक कथाओं के अनुसार नैना देवी में किस माता के नैन गिरे थे?

उत्तर: माता सती

(27) हण्डूर रियासत (नालागढ़) की स्थापना किस राजा ने की थी?

उत्तर: अजय चंद

(28) मेघ चंद ने कुल्लू रियासत में शरण ली और किसकी सहायता से पुनः गददी प्राप्त की?

उत्तर: इल्तुतमिश

(29) सिकंदर लोदी किस राजा का समकालीन था?

उत्तर: अभीसंद चंद

District-Bilaspur Questions-Answers

(30) तातार खान को किस राजा ने युद्ध में हराया था?

उत्तर: अभीसंद चंद

(31) रतन चंद ने अपने किस भाई को मरवा दिया था?

उत्तर: संपूर्ण चंद

(32) किस राजा के शासनकाल में कहलूर रियासत मुगलों के अधीन आ गयी थी ?

उत्तर: ज्ञानचंद (1570 ई. में)

(33) ज्ञानचंद राजा किस मुगल राजा का समकालीन था?

उत्तर: अकबर

(34) किस राजा ने मुगल वायसराय के प्रभाव में आकर इस्लाम धर्म अपना लिया था?

उत्तर: ज्ञानचंद

(35) ज्ञानचंद का मकबरा पंजाब के किस स्थान में है?

उत्तर: किरतपुर

(35) किस राजा ने कोट कहलूर से अपनी राजधानी (1600 ई. के आसपास) बदलकर सुनहाणी कर ली?

उत्तर: बीक चंद

(36) किस राजा ने हण्डूर रियासत की सीमा पर एक किले का निर्माण करवाया?

उत्तर: राजा कल्याण चंद (1630 ई. में)

(37) किस राजा ने अपनी राजधानी सुनहाणी से बदलकर व्यास गुफा के पास व्यासपुर (बिलासपुर) में स्थानांतरित की?

उत्तर: राजा दीपचंद (1654 ईस्वी में)

(38) बिलासपुर शहर की स्थापना 1654 ई. में किस राजा ने की?

उत्तर: दीपचंद चंदेल

(39) दीपचंद ने किस महल का निर्माण करवाया?

उत्तर: धौलरा महल

(40) किस राजा ने ‘राजा को जय देवा’,” राणा को राम-राम”, और “मियां को जय जय-जय” से अभिवादन प्रथा शुरू करवायी?

उत्तर: राजा दीप चंद

(41) कहलूर रियासत के कौन से राजा लगभग 20 वर्षों तक गुरु गोविंद जी के साथ परस्पर युद्ध में व्यस्त रहे?

उत्तर: राजा भीम चंद

(42) गुरु गोविंद सिंह ने किस वर्ष कहलूर की यात्रा की?

उत्तर: 1682 ई. में

(43) कहलूर का राजा 1686 ई.में भगानी साहिब के युद्ध में किससे पराजित हुआ था?

उत्तर: गुरु गोविंद सिंह

(44) कहलूर के राजा भीम चंद और गुरु गोविंद के बीच किस वर्ष शांति संधि हुई?

उत्तर: 1701 ई. में

(45) गुरु गोविंद सिंह और भीम चंद ने किस वर्ष नादौन में मुगलों की सेना को पराजित किया था?

उत्तर: 1667 ई.

(46) देवी चंद किस का समकालीन था?

उत्तर: नादिरशाह

(47) किस राजा ने बिलासपुर पर सबसे लंबी अवधि तक शासन किया?

उत्तर: राजा महान चंद (46 वर्षों तक)

(48) किस वर्ष राजा संसार चंद ने बिलासपुर पर आक्रमण किया?

उत्तर: 1795 ई.

(49) संसार चंद के 1795 ई. में बिलासपुर पर आक्रमण करने से सिरमौर के किस राजा की मृत्यु हो गई?

उत्तर: राजा धर्म प्रकाश

(50) किस राजा ने बिलासपुर के झंझियार धार पर छातीपुर किले का निर्माण करवाया?

उत्तर: राजा संसार चंद

(51) बिलासपुर कब से कब तक गोरखाओं के अधीन रहा था?

उत्तर: 1803 ई. से 1814 ई. तक

(52) किस ब्रिटिश जनरल ने अमर सिंह थापा को बिलासपुर के रतनपुर किले में पराजित किया था?

उत्तर: ब्रिटिश जनरल डेविड ऑक्टर लोनी

(53) देसा सिंह मजीठिया ने किस वर्ष बिलासपुर पर आक्रमण किया?

उत्तर: 1819 ई.

(54) किस राजा के शासनकाल को बिलासपुर रियासत के इतिहास में  काला  युग के नाम से जाना जाता है?

उत्तर: राजा खड़कचंद

(55) बिलासपुर के किस राजा ने 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों की सहायता की?

उत्तर: हीरा चंद

(56) किस राजा के शासनकाल को बिलासपुर रियासत के इतिहास में स्वर्ण काल के नाम से जाना जाता है?

उत्तर: राजा हीराचंद

(57) हीराचंद के समय में बिलासपुर रियासत के वजीर कौन थे?

उत्तर: मियां भंगी पुरंगनिया

(58) हीरा चंद ने 1854 ई. में कहाँ पर टैंक का निर्माण करवाया?

उत्तर: जगत खाना और स्वारघाट

District-Bilaspur Questions-Answers-District-Bilaspur Questions-Answers

(59) किस राजा ने सर्वप्रथम बिलासपुर में भू-राजस्व सुधार किये?

उत्तर: राजा हीरा चंद

(60) अमर चंद  के शासनकाल में बिलासपुर के गेहड़वीं  में कौन सा आंदोलन  हुआ ?

उत्तर: झुगा आंदोलन

(61) बिलासपुर के किस राजा ने रंग महल का निर्माण करवाया?

उत्तर: विजय चंद

(62) बहादुरपुर को किस राजा ने अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया?

उत्तर: विजय चंद

(63) विजय चंद के शासन काल में उनके वजीर कौन थे?

उत्तर: अमर सिंह

(64) प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) में बिलासपुर के किस राजा ने अंग्रेजों की सहायता की?

उत्तर: राजा विजय चंद

(65) आनंद चंद किसके शिष्य थे?

उत्तर: महात्मा गांधी

(66) बिलासपुर रियासत के अंतिम शासक कौन थे?

उत्तर: आनंद चंद

(67) बिलासपुर को 9 अक्टूबर 1948 को किस श्रेणी का राज्य बनाया गया?

उत्तर: ग (सी) श्रेणी

(68) 12 अक्टूबर 1948 को बिलासपुर का पहला मुख्य आयुक्त किसे बनाया गया?

उत्तर: आनंद चंद

(69) 2 अक्टूबर 1949 को बिलासपुर के दूसरे मुख्य आयुक्त कौन बने?

उत्तर: श्रीचंद छाबड़ा

(70) बिलासपुर के कौन से राजा लोकसभा में निर्विरोध चुने गए?

उत्तर: राजा आनंद चंद

(71) एशिया का सबसे बड़ा ट्राउट मछली पालन प्रजनन फार्म 1962 ईस्वी में बिलासपुर में कहां स्थापित किया गया?

उत्तर: दियोली

(72) बिलासपुर के किस स्थान में ए.सी.सी सीमेंट फैक्ट्री स्थित है?

उत्तर: बरमाणा

(73) “बैंक ऑफ बिलासपुर” की स्थापना किस वर्ष की गई?

उत्तर: 1944

(74) बिलासपुर में विरोजा फैक्ट्री कहां स्थित है?

उत्तर: रघुनाथपुरा

(75) बिलासपुर में एम्स (AIIMS) अस्पताल कहां स्थित है?

उत्तर: कोठीपुरा

(76) बिलासपुर जिले में कौन सी नदी बहती है?

उत्तर: सतलुज नदी

(77) सतलुज नदी बिलासपुर के किस स्थान में प्रवेश करती है?

उत्तर: कसोल

(78) सतलुज नदी बिलासपुर को किस स्थान पर छोड़ती है?

उत्तर: नैला गाँव

(79) अली खड्ड किस नदी की सहायक नदी है?

उत्तर: सतलुज

(80) सतलुज नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?

उत्तर: सीर खड्ड

(81) गम्म्भर खड्ड किस नदी की सहायक नदी है?

उत्तर: सतलुज

(82) बिलासपुर जिले में दो चश्मे कौन से हैं?

उत्तर: बस्सी और लुण्ड

(83) गोविंद सागर झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: बिलासपुर

(84) बिलासपुर जिला में मानव निर्मित झील कौन सी है?

उत्तर: गोविंद सागर झील

(85) गोविंद सागर झील का क्षेत्रफल कितना वर्ग किलोमीटर है?

उत्तर: 168 वर्ग किलोमीटर

(86) भाखड़ा बांध किस नदी पर बनाया गया है?

उत्तर: सतलुज नदी

(87) भाखड़ा बांध की ऊंचाई कितने मीटर है?

उत्तर: 225 मीटर

(88) पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भाखड़ा बांध की आधारशिला किस वर्ष रखी?

उत्तर: 1955 ई.

(89) भाखड़ा बांध कब बनकर तैयार हो गया था?

उत्तर:  1963

(90) गोविंद सागर झील से बिलासपुर के कितने गांव जलमग्न हो गए थे?

उत्तर:  256 गाँव

(91) हिमाचल प्रदेश में दानवीं घाटी किस जिले में स्थित है?

उत्तर:  बिलासपुर

(92) बिलासपुर के किस राजा को 11 तोपों की सलामी और खिलल्त  से सम्मानित किया गया था?

उत्तर:  राजा हीरा चंद

(93) रंगनाथ मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस ज़िले में स्थित है?

उत्तर:  बिलासपुर

(94) बी.जे.पी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर:  बिलासपुर

[mtouchquiz 10]

District-Bilaspur Questions-Answers -District-Bilaspur Questions-Answers

One thought on “District-Bilaspur Questions-Answers”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *