HAS-Exam Question-Set 2016

HAS-Exam Question-Set 2016

Here you’ll get HAS-Exam Question-Set 2016 solved

(1) तालाब, झील,जलमय भूमि, खुला समुद्र में से कौन सा ताजे पानी का एक पारिस्थितिकी तंत्र नहीं है?

उत्तर: खुला समुद्र

(2) जलवायु नियंत्रण, मनोरंजनात्मक फायदे, हवायें,  खाद्य में से कौन पारिस्थितिकी तंत्र सेवा नहीं है? 

उत्तर: हवायें

(3) मरुस्थली पारिस्थितिकी तंत्र कितनी वार्षिक वर्षा वृष्टि से अभिलक्षणित होते है?

उत्तर: 25 सेंटी मीटर से कम

(4) कौन सा क्षेत्र विश्व की सबसे अधिक जैव-विविधता के लिए प्रख्यात है?

उत्तर: यासुनी उष्णकटिबंध वर्षा वन

(5) भारत लगभग कितनी स्तनधारी प्रजातियों का घर है?

उत्तर: 350

(6) सबसे अधिक जैव विविधता वाले देशों के सही श्रेणी क्रम को लिखिए?

उत्तर: ब्राज़ील-कोलंबिया-चीन-इंडोनेशिया

(7) भारत में कई प्रजातियों के विलोप होने के खतरे का कौन सा कारक नहीं है?

उत्तर: सामाजिक-सांस्कृतिक प्रथायें

(8) जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते के अनुसार पृथ्वी की सतह के औसत ताप में औधोगिकरण से पूर्व के स्तरों से वृद्धि कितने तक सिमित होनी चाहिए?

उत्तर: 20C

(9) परिवर्णी शब्द ‘यू.एन.एफ.सी.सी.’ क्या प्रदर्शित करता है?

उत्तर: जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र संघ ढांचा

(10) जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में भारत सरकार द्वारा किए गए उपायों के अंतर्गत अक्षय ऊर्जा से विद्युत शक्ति उत्पादन का लक्ष्य कितना  है?

उत्तर: 350 गीगा वाट

(11) जब किसी पिंड को पृथ्वी से चांद पर ले जाया जाता है तो-

उत्तर: भार बदलता है लेकिन मात्रा समान रहती है

(12) डेसीबल का उपयोग किसकी तीव्रता को मापने के लिए किया जाता है?

उत्तर: ध्वनि

(13) वनस्पति तेलों में से किसमें सुगंधित वसीय अम्ल नहीं होता है?

उत्तर: नारियल का तेल

(14) सामान्यतः जलने पर ईंधन प्रदूषण फैलाता है कौन सा इंधन न्यूनतम पर्यावरणीय  प्रदूषण फैलाता है?

उत्तर: हाइड्रोजन

(15) सब्जियां जल्दी खराब हो जाती है क्योंकि उन में किसकी मात्रा अधिक होती है?

उत्तर: जल

(16) पसीना मुख्यतः किसका निष्कासन करता है?

उत्तर: पानी, नमक

(17) एक कुकुट यूनिट में लागत को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला कारक कौन है?

उत्तर: दाना

(18) बाम्बिक्स मोराई क्या है?

उत्तर: रेशम का कीड़ा

(19) प्रेशर कुकर किस सिद्धांत पर कार्य करता है?

उत्तर: दाब  के अनुप्रयोग द्वारा पानी के क्वथन बिंदु का उन्यन

(20) कौन सी जाति व्यवस्था की विशेषता नहीं है?

उत्तर: बहिविर्वाह

(21) आशीष बोस किस अवधारणा के लिए सुप्रसिद्ध है?

उत्तर: बीमारू राज्य

(22) भारत के किस राज्य में सबसे पहले जमीदारों प्रथा उन्मूलन अधिनियम पारित किया गया?

उत्तर: उत्तर प्रदेश

(23) निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

(क) गेहूं के चोकर में कार्बोहाइड्रेट बहुत होता है

(ख) चावल की फफूंदी के किण्वन का उपयोग अल्कोहॉलिक पेय त्यार करने के लिए किया जाता है

(ग) चावल में एंटीबायोटिक गुण है

(घ) गेहूं में 80-85 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होता है

उत्तर: (ख) चावल की फफूंदी के किण्वन का उपयोग अल्कोहॉलिक पेय त्यार करने के लिए किया जाता है

(24) महिलाओं का घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम किस वर्ष में पारित हुआ था?

उत्तर: 2005

(25) कौन सा मानव विकास सूचकांक का संकेतक नहीं है?

उत्तर: शहरीकरण का स्तर

(26) फोजल, सरवरी और हंसा जलधाराएं किस नदी की सहायक हैं?

उत्तर: व्यास

(27) खोखण के आदि ब्रह्मा मंदिर की स्थापत्य शैली क्या है?

उत्तर: पैगोडा

(28) बोनयांगयू नृत्य हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र से जुड़ा है?

उत्तर: किन्नौर

(29) कांगड़ा के राजा धर्मचंद का दरबारी कवि जिसने 1562 ईस्वी में धर्म चंद्र नाटक लिखा कौन था?

उत्तर: मानिक चंद

(30) राजा गुलाब सिंह का सेनापति जोरावर सिंह जिसने 1834-41 ईसवी में लद्दाख और बाल्टिस्तान पर आक्रमण किया किस रियासत से संबंधित था?

उत्तर: केहलूर

HAS-Exam Question-Set 2016

(31) चंद्रभागा घाटी जो तिब्बत मूल के परिवारों के पास जागीर थी कब कुल्लू के अधीन आ गयी?

उत्तर: 18वीं शताब्दी में

(32) किस रियासत के क्षेत्र को 19वीं शताब्दी में दो चचेरे भाइयों/वंशजों विजय और  राम सिंह में विभाजित किया गया?

उत्तर: सिब्बा

(33) कैप्टन आर.सी.ली. ने किस वर्ष के आसपास कुल्लू क्षेत्र में सेब का बगीचा स्थापित  किया?

उत्तर: 1870 ईसवी

(34) सिरमौर के किस राजा ने 13वीं शताब्दी के शुरू में अपनी रियासत की राजधानी राजबन से कलसी बदली?

उत्तर: उदित प्रकाश

(35) बुशैहर रियासत के किस राजा हांग-रांग घाटी तिब्बत से जागीर के रूप में मिली?

उत्तर: केहरी सिंह

(36) रूस  के रंगकर्मी निकोलस रोरिक किस वर्ष के आसपास पहली बार कुल्लू जिले के नग्गर आए?

उत्तर: 1923 में

(37) भंगाल रियासत के किस राजा को मंडी के राजा सिद्धसेन ने धोखे से मार लिया?

उत्तर: प्रिथी पाल

(38) अप्पर जोएनर जल-विद्युत् परियोजना  किस नदी तट पर है?

उत्तर: रावी

(39) 1924-25 ईस्वी के आसपास अमृता शेरगिल ने शिमला में किस स्कूल में दाखिला लिया?

उत्तर: जीसस एंड मेरी

(40) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में किस स्थान पर किस कारण है?

उत्तर: पतली कूल्ह, मोहेली, नागिनी में

(41) दूध गंगा योजना चलाने में कौन सा बैंक हिमाचल प्रदेश सरकार से सहयोग कर रहा है?

उत्तर: नाबार्ड

(42) हिमस्वान सेवाओं का प्रबंधन कौन सी संस्था कर रही है?

उत्तर: मैसर्स ओरेंज बिसनेस सर्विसेज

(43) हिमाचल विकास कांग्रेस की स्थापना किसने की?

उत्तर: पंडित सुखराम

(44) पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के किन दो जिलों को पिछड़ा क्षेत्र अनुदान योजना में शामिल किया गया है?

उत्तर: चम्बा और सिरमौर

(45) रियो गेम्स में शूटिंग के क्षेत्र में भारत के लिए 12वां ओलंपिक आरक्षित स्थान किस  व्यक्ति ने जीता है?

उत्तर: संजीव राजपूत

(46) किस तिथि को भारत ने अपना पहला संविधान दिवस समारोह मनाया?

उत्तर: 26 नवंबर 1949

(47) IRNSS-IE  के बारे में कथनों पर विचार कीजिए

(क) यह भारत का पांचवां नौसंचालन उपग्रह है

(ख) इसे PSLV-C31 से प्रक्षेपित किया है

(ग) इसे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, शार, श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया है

(घ) यह एक स्वतंत्र क्षेत्रीय उपग्रह सिस्टम है जिसका उद्देश्य भारतीय क्षेत्र व् भारतीय भूभाग के चतुर्दिक 1500 कि.मी. तक सूचना-प्रसारण है

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

उत्तर: उपर्युक्त सभी सही है

(48) किन प्रदूषकों के आधार पर राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक निर्मित किया जाता है?

उत्तर: अमोनिया, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर  डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, ओजोन, सीसा

(49) दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का उदेश्य क्या है?

उत्तर: पोषक पृथक्क़रण पर संकेंद्रित

(50) अंतर्राष्ट्रीय सौर अलाइंस (ISA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये?

(क) भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसवा ऑलांद ने सम्मिलित रूप से अंतर्राष्ट्रीय सौर अलायन्स के मुख्यालय का शिलान्यास किया।

(ख) ISA का अंतरिम सचिवालय गुड़गांव, भारत में स्थित है

(ग) ISA के सदस्य देशों की संख्या 121 है

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है

उत्तर: उपर्युक्त सभी सही है

(51) कौन सा कथन जीका विषाणु के बारे में सत्य नहीं है?

(क) इसे पहली बार अप्रैल 1947 में ब्राजील में पृथक किया गया

(ख) इसके रोगाणुवाहक दिन में क्रियाशील एडीज मच्छर हैं, जैसे  एडीज एजिप्टाई

(ग) यह फ्लेविविराइड विषाणु परिवार तथा जीनस फ्लेविवायरस का सदस्य है

(घ) जीका के सबसे सामान्य लक्षण है बुखार, घमोरियां, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सिर दर्द इत्यादि

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है ?

उत्तर: (क) इसे पहली बार अप्रैल 1947 में ब्राजील में पृथक किया गया

(52) निगमिक-कर परिहार समझौते के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये

(क) आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन के कुल 31 देशों ने  सहमति के साथ इस  पर हस्ताक्षर किये

(ख) कंपनियों के लिए कर से बचने के लिए शरणस्थली ढूंढना या एक देश के कर  अधिकारियों को दूसरे देश के कर अधिकारियों  के साथ भिड़ाकर बच निकलना मुश्किल होगा

(ग) फ्रांस उन 31 देशों में नहीं है जिन्होंने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं

उपर्युक्त में से कौन से कथन सत्य हैं?

उत्तर: (क), (ख)

(53) हड़प्पा की अपनी समकालीन सभ्यताओं के साथ संपर्क के बारे में सही नहीं हैं

(क) उसकी कुछ एक मुहरों की उनके साथ समरूपता

(ख) मेसोपोटामिया की पट्टियों में मलूखा शब्द का उपयोग शायद सिन्धु के लिए किया गया है

(ग) हड़प्पा की मुंहरें उनके साथ संबंधों का उल्लेख करती है

(घ) मेसोपोटामिया के लोग कपास को सिंधु नाम से पुकारते थे

उत्तर: (ग) हड़प्पा की मुंहरें उनके साथ संबंधों का उल्लेख करती है

(54) सौराष्ट्र क्षेत्र में सुदर्शन झील का निर्माण किसने किया?

उत्तर: पुष्य गुप्त

(55) त्योहारों में से विजयनगर साम्राज्य में सबसे प्रसिद्ध त्योहार कौन सा था?

उत्तर: महानवमी

(56) महाराष्ट्र के भक्ति कवियों में से किसने अपनी शिक्षाएं अभंगों के माध्यम से प्रेषित की?

उत्तर: तुकाराम

(57) दारा शिकोह किस सूफी संत का शागिर्द था?

उत्तर: मियाँ मीर

(58) डलहौजी के राज्य-विलय सिद्धांत के अंतर्गत कौन से राज्य का इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रभुत्व में विलय नहीं हुआ?

उत्तर: जोधपुर

(59) 1866 ई. में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन की स्थापना किसने की?

उत्तर: दादा भाई नौरोजी

(60) महात्मा गांधी ने अंतिम तौर से सविनय अवज्ञा आंदोलन कब वापिस लिया?

उत्तर: 1934

HAS-Exam Question-Set 2016

(61) रौलेट सत्याग्रह, नेहरू रिपोर्ट, मैकडॉनल्ड अवार्ड, कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना।

उपयुक्त को कलानुक्रमिक रूप में व्यवस्थित कीजिए?

उत्तर: रौलेट सत्याग्रह (1919) – नेहरू रिपोर्ट (1928) – मैकडॉनल्ड अवार्ड (1932) – कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना (1934)

(62) 1947 ईस्वी में लॉर्ड माउंटबेटन ने सर.सी. रेडक्लिफ को भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा की रूपरेखा निर्धारित करने के लिए कितना समय दिया?

उत्तर: डेढ़ महीना

(63) बरमुदा ट्राईएंगल कहां स्थित है?

उत्तर: अटलांटिक महासागर में

(64) सूची-I (देश) को सूची-II (राजधानी) से सुमेलित कीजिए।

बुरकिना फासो – औगाडौग

फ़िनलैंड – हेलसिंकी

वियतनाम – हनोई

ताईवान – ताईपे

(65) सूची-I (राष्ट्रीय पार्क) को सूची-II (राज्य) से सुमेलित कीजिए।

सरिस्का राष्ट्रीय पार्क – राजस्थान

हैमीस राष्ट्रीय पार्क – जम्मू कश्मीर

पेरियार राष्ट्रीय पार्क – केरल

राजाजी राष्ट्रीय पार्क – उत्तराखंड

(66) लखनऊ शहर कौन सी नदी के किनारे बसा है?

उत्तर: गोमती

(67) भारत को अफगानिस्तान से कौन सी रेखा अलग करती है?

उत्तर: डुरंड रेखा

(68) मेक्सिको में स्थानांतरित कृषि का क्या नाम है?

उत्तर: मिल्पा

(69) कपास की खेती के लिए कौन सी मिट्टी उत्तम है?

उत्तर: काली मिट्टी

(70) विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

उत्तर: नील

(71) वरक्कला समुद्र तट कहां स्थित है?

उत्तर: केरल में

(72) कौन सा मानवाधिकार भारतीय संविधान की धारा 21 की परिधि में आते हैं?

उत्तर: आश्रय का अधिकार, स्वच्छ पानी पीने का अधिकार, प्रतिष्ठा का अधिकार, गुप्तता  का अधिकार

(73) केंद्रीय सूचना आयोग किसके अधीन आता है?

उत्तर: कार्मिक मंत्रालय

(74) सेवा अवधि के दौरान फौजदारी कार्यवाही किसके विरुद्ध नहीं की जा सकती?

उत्तर: राष्ट्रपति और राज्यपाल के विरुद्ध

(75) कौन दलबदल की स्थिति में संसद सदस्य की अयोग्यता संबंधी प्रश्न पर फैसला देता है?

उत्तर: सदन का सभापति

(76) किसे किसी जाति और जनजाति को पिछड़ी हुई जाति या जनजाति सिद्ध करने का अधिकार है?

उत्तर: भारत के राष्ट्रपति को

(77) किसे चुनाव के लिए लोकसभा क्षेत्र की सीमा निर्धारित करने का अधिकार है?

उत्तर: परिसीमन आयोग को

(78) भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय विदेश सेवा में से कौन-सी अखिल भारतीय सेवाएं हैं?

उत्तर: भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा

(79) भारत में प्रथम जनगणना किस वर्ष की गई?

उत्तर: 1872

(80) कौन सा कार्य रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नहीं है?

उत्तर: राजस्व घाटे का प्रबंधन

HAS-Exam Question-Set 2016-HAS-Exam Question-Set 2016-HAS-Exam Question-Set 2016

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *