himachal pradesh november month current affairs 2021

himachal pradesh november month current affairs 2021

(01) रामपुर जल विद्युत परियोजना कितने मेगावाट की है

उत्तर: 412 मेगावाट

  • इस परियोजना ने अक्तूबर माह में 160.9572 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
  • यह अक्तूबर माह के विद्युत उत्पादन में अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन है, जबकि वर्ष 2019 के अक्तूबर का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन 138.3237 मिलियन यूनिट रहा।

(02) केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोतम रूपाला ने शिमला में संयुक्त रूप से कितने हज़ार करोड़ कीडेयरी सहकार योजनाकी शुरुआत की थी

उत्तर: 5000 करोड़

(03) भारतीय खेल प्रधिकरण के नए निदेशक कौन होंगे?

उत्तर: पवन कुमार मट्टू

(04) प्रसिद्धभूतनाथ मंदिरहिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: मंडी

  • देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी के 500 वर्ष से अधिक प्राचीन प्रसिद्घ बाबा भूतनाथ के लाइव दर्शन करेंगे।

(05) खराहल घाटी हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: कुल्लू

(06) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों में हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय , पालमपुर को कौन से पायदान पर रखा है?

उत्तर: 14वें

  • प्रदेश कृषि विवि. 01 नवंबर को अपनी स्थापना के 43 वर्ष पूरे कर रहा है।

(07) हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री कौन है?

उत्तर: राकेश पठानिया

(08) ‘बारालाचा दर्राहिमाचल प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर:  लाहौल स्पीति

ऊंचाई: 4891 मीटर

(09) हिमाचल के शिक्षण संस्थानों को कब तक तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है

उत्तर:  2022

(10) हिमाचल में एकमात्र लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कौन सी बार सांसद की सीट पर कब्जा जमा लिया है

उत्तर: तीसरी (3rd)

  • इससे पहले वर्ष 2004 में प्रतिभा सिंह पहली बार कांग्रेस पार्टी से सांसद चुनी गई थीं।
  • इसके बाद 2013 में हुए उपचुनाव में फिर से प्रतिभा सिंह सांसद चुनी गई।
  • इस जीत से एक नया रिकॉर्ड भी प्रतिभा सिंह के नाम जुड़ गया।
  • अभी तक जितने भी सांसद हिमाचल से जीतकर गए हैं, वह कभी भी विपक्ष में नहीं बैठे।
  • इस दफा पहली बार होगा कि हिमाचल से चुना गया सांसद केंद्र में विपक्ष में बैठेगा।

(11) ‘पत्थर का मेलाहिमाचल प्रदेश के किस जिले में होता है?

उत्तर: शिमला

  • शिमला ग्रामीण के धामी (हलोग) में होने वाला पत्थर मेला इस बार भी रस्म अदायगी तक सिमटकर रह गया।

(12) ‘ऊहल नदीकिस नदी की सहायक नदी है?

उत्तर:  व्यास नदी

(13) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में चवासीगढ़ की पहाड़ियां है?

उत्तर:  मंडी

  • रमणीक घाटी चवासीगढ़ की पहाड़ियों पर पहली दफा पैराग्लाइङिंग करते हुए सैलानियों को देखा गया।

(14) ट्राउटपालन का ट्रायल सफल रहने के बाद अब कोलडैम में किस मछली का उत्पादन बड़े स्तर पर करने की तैयारी है?

उत्तर: रेनबो ट्राउट

(15) औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी (हमीरपुर) में किस पौधे का ट्रायल किया गया था?

उत्तर: एवोकाडो

  • हिमाचल में अब औषधीय गुणों से भरपूर एवोकाडो फल की अपनी पैदावार होगी।
  • इसे प्राय: बटर फ्रूट भी कहा जाता है।
  • यह अधिकांश उत्तरी अमरीका में भी उगाया जाता है।

himachal pradesh november month current affairs 2021

(16) देश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: कांगड़ा (पालमपुर के डाढ गांव)

(17) हाल ही में करतार सिंह सौंखले को पद्मश्री सम्मान से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया इनका सम्बन्ध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है

उत्तर: हमीरपुर (नादौन)

(18) 248 पंचायतों वाले 1482 आबादी देह गांवों में केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना लागू होगी होने जा रही है, इस योजना को लागू करने वाला प्रदेश का पहला जिला कौन होगा?

उत्तर:  हमीरपुर

(19) पालमपुर प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय ने किस जिले के क्षेत्र कोगोल्डन वैलीके रूप में विकसित करने तथा रतनजोत सहित क्षेत्र की पारंपरिक औषधीय फसलों शिलाजीत जैसे उच्च मूल्य वाले उत्पादों पर कार्य शुरू करने का फैसला लिया है?

उत्तर: लाहुल-स्पीति

(20)  हाल ही में किसको जिओग्रॉफिकल आइडेंटिफिकेशन यानी GI-TAG मिला है?

उत्तर: चंबा चप्पल और लाहुल की जुराबों व दस्तानों को

Himachal pradesh current affairs
november 2021

(21) चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं अभिनेत्रीकंगना रणौतको पद्मश्री अवार्ड मिलने पर प्रदेश भर में खुशी की लहर है,इनका सम्बन्ध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है

उत्तर: मंडी

(22) ‘बुरन घाटीहिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: किन्नौर

(23) सुप्रसिद्धअंतरराष्ट्रीय लवी मेलाहिमाचल प्रदेश के किस जिले में होता है?

उत्तर:  शिमला

(24) हाल ही में भानुपल्लीबिलासपुर रेलवे लाइन की सबसे लंबी टनल का उद्घाटन चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर रेलवे विकास निगमराजीव सोनीने किया, इस सुरंग की लम्बाई कितने मीटर लंबी है?

उत्तर:  750 मीटर

(25) लाल चावल के उत्पादन से जुड़े रोहडू के किसानों को श्रेणी में देश के किस सर्वोच्च अवार्ड से नवाजा गया। 

उत्तर: ‘प्लांट जीनोम सेवियर अवार्ड

(26) ‘निज पथ का अविचल पंथीकिसकी आत्मकथा पर लिखी गयी पुस्तक है? 

उत्तर: शांता कुमार

  • लेखक शांता कुमार की आत्मकथा ‘निज पथ का अविचल पंथी’ का अंग्रेजी अनुवाद पुस्तक के रूप में तैयार हो गया है।
  • लिविंग माय कन्विक्शन्स नाम से लिखी गई पुस्तक का विमोचन चाचा नेहरू की जयंती पर 14 नवंबर को किया जा रहा है।

 

(27) चंबा के डलहौजी उपमंडल के हाकी खिलाड़ीवरुण कुमार शर्मा ऊना केनिशाद कुमारको किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: अर्जुन पुरस्कार

(28) शिमला महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावर ग्रिड) के वरिष्ठ महाप्रबंधक, केंद्रीय संचार का निधन हो गया, उनका नाम बताये?

उत्तर: नरेश कुमार

(29) ‘शिरगुल महाराज गेलियो मंदिरहिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर:  सिरमौर

(30) विश्व का प्राचीनतम लोकतंत्र रहा कुल्लू का मलाणा गांव में पहुंचने वाले हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन बने है

उत्तर: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

himachal pradesh november month current affairs 2021

(31) देश का पहला कंजर्वेशन रिजर्व कौन सा है?

उत्तर: आसन वेटलैंड

  • यह देहरादून (उत्तराखंड) में स्थित है।
  • यह भारत का 38वां वेटलैंड है।

(32) काफल फल का वैज्ञानिक नाम क्या है?

उत्तर: माइरिका एसकुलेंटा

  • IIT मंडी के सहयोग से फल वैज्ञानिकों ने इस जंगली फल का बगीचा तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है।
  • यह सूबे का ही नहीं बल्कि देश का पहला काफल उद्यान होगा।
  • यह जंगली औषधीय फल 1500 से 2500 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है।

himachal pradesh current affairs in hindi 2021

(33) आंकड़ों के अनुसार 2019 के मुकाबले 2020 में प्रदेश में सुसाइड का ग्राफ कितना फीसदी अधिक रहा?

उत्तर: 46.7 %

  • राष्ट्रीय स्तर पर जहां सुसाइड की सालाना दर 11.3 रही वहीं हिमाचल प्रदेश में यह आंकड़ा 11.6 रहा।
  • उत्तराखंड में सुसाइड के मामलों में 80.8 फीसदी की चिंताजनक बढ़ोतरी दर्ज की गई, तो मिजोरम में यह आंकड़ा 54.3 प्रतिशत रहा।
  • इस सूची में हिमाचल का नाम तीसरे स्थान पर रहा।

(34) हाल ही में वृक्षम् प्रसादम् योजना की शुरुआत किस शक्तिपीठ से शुरू कर दी गई है?

उत्तर: नयनादेवी शक्तिपीठ  (बिलासपुर)

  • भारत सरकार के सौजन्य से दक्षिण भारत के मशहूर मंदिर तिरुपति बालाजी और पंजाब के मशहूर गोल्डन टेंपल की तर्ज पर अब हिमाचल के शक्तिपीठों में भी श्रद्धालु औषधीय एवं आध्यात्मिक पौधे प्रसाद के रूप में चढ़ा सकेंगे और उन्हें वापस प्रसाद के रूप में भी औषधीय पौधे मिलेंगे।

(35) हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से मौतों के ग्राफ में एक साल के अंतराल में कितने फीसदी की बढ़ोतरी हुई है?

उत्तर: 38.5 फीसदी

  • प्रदेश में प्राकृतिक मौतों का सबसे बड़ा कारण भू-स्खलन रह रहा है।
  • देश भर में भू-स्खलन के कारण 185 पुरुषों और 110 महिलाओं सहित 295 लोगों की जान गई और इस सूची में हिमाचल चौथे स्थान पर रहा।
  • (1) केरल (2) कर्नाटक (3) उत्तराखंड
  • देश भर में प्राकृतिक कारणों से हुई 7,405 आकस्मिक मौतों में से 38.6 फीसदी मौतें बिजली, 13 प्रतिशत बाढ़ और 10.5 फीसदी मौतें ठंड से हुई।

(36) NTCP जल्द ही हिमाचल प्रदेश के किस जिले में 02 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट लगाएगा?

उत्तर: लाहुल-स्पीति

  • (1) सेली नामक जगह पर 400 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता का एक प्रोजेक्ट लगेगा
  • (2) दूसरा चिनाब नदी पर मियार नाला नामक जगह पर 120 मेगावाट क्षमता का प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा।

(37) हिमाचल प्रदेश के किस जिले में पहला आदर्श बाल यातायात पार्क बनेगा?

उत्तर: ऊना

(38) एशिया का पहला रोपवे कहां पर और किस वर्ष स्थापित किया गया था?

उत्तर: मंडी जिला के जोगिंद्रनगर के शानन में वर्ष 1926

  • जोगिंद्रनगर में एशिया के सबसे पहले रोपवे पर दौड़ने वाली हेरिटेज ट्रॉली का आधारभूत ढांचा अब 09 दशकों के बाद एक नए रूप में दिखने वाला है।

(39) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला में हो रहे पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में कौन सा मंत्र दिया है?

उत्तर: ‘वन नेशन, वन लेजिस्लेशन’

  • पीएम मोदी ने 17 नवंबर को शिमला में 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया।

(40) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारी कल्याण कोष पीएसीएस सेवा नियमावली के अंतर्गत कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति सहायता राशि को दस वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद कितने लाख रुपए करने की घोषणा की है

उत्तर: एक लाख रुपए

Himachal pradesh current affairs
november 2021

(41) वर्ष 1892 में हिमाचल प्रदेश के किस गांव में भारत की पहली सहकारी समिति का गठन हुआ था?

उत्तर: पंजावर ( ऊना)

(42) मंडी की किस बेटी ने इंटरनेशनल टाइटलमिस हिमालय ग्लोबलका खिताब जीता है?

उत्तर: ऋचा शर्मा

(43) हाल ही में किसेफेस ऑफ ईस्टमिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशनका विजेता घोषित किया गया है?

उत्तर: निशिता ठाकुर गोपीनाथ

  •  मूल रूप से निशिता लाहुल की तोंद घाटी से ताल्लुक रखती है।

(44) किस मेडिकल कालेज में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश का पहला पूर्ण सुविधाओं युक्तजिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्रका विधिवत उद्घाटन किया गया है?

उत्तर: नेरचौक मेडिकल कालेज

(45)  हाल ही में किसको आईजैक सिक्वेयरा में मेमोरियल अवार्ड मिला है?

उत्तर: डा. हेमराज बंसल

himachal pradesh november month current affairs 2021

(46) स्मार्ट पुलिस इंडेक्स रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने देश भर में कौन सा रैंक हासिल किया है?

उत्तर: नौवां (9th)

  • रैंकिंग में पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश रहा।
  •  उत्तर भारत के राज्यों में हिमाचल पुलिस ने पहला स्थान हासिल किया है।

(47) 1939 . को मंडी रियासत के तत्कालीन राजा कौन थे?

उत्तर: जोगेंद्रसेन

  • मंडी शहर की शान इंदिरा मार्केंट में लगभग दो साल से खराब पड़ी ऐतिहासिक घंटाघर की सुईयां अब जल्द ही लोगों को सही समय दिखाएंगी।

(48) स्वच्छता सर्वेक्षण में पहाड़ी प्रदेश हिमाचल सुधार करते हुए छठे से कौन से स्थान पर पहुंच गया है?

उत्तर: पांचवें

  • धर्मशाला नगर निगम को देश भर में 134वां स्थान मिला है

(49) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किस जिले में पांच दिन तक चलने वाली स्तरीय जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता क्राफ्ट मेले का शुभारंभ किया है?

उत्तर: किन्नौर  (रिकांगपिओ)

(50)  हिमाचल प्रदेश के किस जिले में सौर ऊर्जा से चलने वाला प्रदेश का पहला मॉड्यूलर कोल्ड स्टोर आरंभ हो गया है?

उत्तर: शिमला

  • शिमला जिले की चिड़गांव तहसील की शिलादेश पंचायत में

(51) गारबेज फ्री सिटी बनने वाला हिमाचल प्रदेश का पहला शहर कौन सा है?

उत्तर: शिमला

(52) उपमंडल बंगाणा के धतोल पंचायत के गांव ननावीं(ऊना) के शहीद बृजेश कुमार को मरणोपरांत  किस चक्र ने नवाजा गया है?

उत्तर: शौर्य चक्र

(53)  धारा 118 ? 

उत्तर:  ऐसे किसी भी व्यक्ति को जमीन ट्रांसफर किये जाने पर प्रतिबंध लगता है जो हिमाचल प्रदेश में कृषक नहीं है इसका मतलब है कि हिमाचल का गैर कृषक आदमी भी जमीन नहीं खरीद सकाता

(54) केंद्रीय नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य शहरी भारत सूचकांक 2021-22 में हिमाचल का कौन सा शहर देश भर में शीर्ष स्थान पर रहा है?

उत्तर: शिमला

(55) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक कौन है?

उत्तर: मोहन भागवत

  • हिमाचल के इतिहास में साल 1989 के बाद यह दूसरा मौका होगा जब संघ के सरसंघचालक काँगड़ा पहुंच रहे हैं।
  • इससे पहले 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक बाला साहब देवरस कांगड़ा कार्यालय पहुंचे थे।
Himachal pradesh current affairs
november 2021

(56) कौन सा हिमाचल प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जहां पर पाइप के जरिए रसोई में पीएनजी गैस पहुंची है?

उत्तर: ऊना

  • अजौली गांव में 27 नवंबर, 2020 को पहला PNG गैस कनेक्शन प्रदान किया गया।
  • अब तक गांव के 220 घरों की रसोई में पाइप से गैस पहुंच चुकी है।
  • भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी ने 250 करोड़ रुपए की इस परियोजना को वर्ष 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
  • ऊना के साथ हमीरपुरबिलासपुर भी PNG gas की सुविधा के साथ पूर्ण रूप से जुड़ जाएंगे।

(57) आजादी के 74 साल बाद पहली बार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस जवाली (कांगड़ा) के किस गांव में पहुंचीं है?

उत्तर: चचियां

(58) हमीरपुर जिले की किस ऐतिहासिक नगरी में पर्यटक और स्थानीय लोग भी अब पैराग्लाइडिंग जैसे रोमांच भरे एयरो स्पोर्ट्स का आनंद भी ले सकेंगे?

उत्तर: सुजानपुर

(59) हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर जिले (नम्होल) की किस एकमात्र संस्था कोगोपाल रत्न पुरस्कारसे सम्मानित किया जायेगा

उत्तर: कामधेनु संस्था

  • इस संस्था को 15 अप्रैल, 2012 को प्रदेश सरकार ने हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया था।

 

(60) शिंकुला दर्रा हिमाचल प्रदेश(लाहौल स्पीति) को किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से अलग करता है?

उत्तर: लद्दाख

(61) हिमालयन मोनाल नेशनल एयरो फेस्ट-2021 कहां शुरू हुआ है?

उत्तर: खजियार (चंबा)

(62) मंडी लोकसभा सीट से निर्वाचित किस सांसद ने 29 नवंबर को संसद भवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली?

उत्तर: प्रतिभा सिंह

  • आपको बता दे की 2004, 2013 में भी वे मंडी का प्रतिनिधित्वकर चुकी हैं।

(63) स्कूल जाने वाले छात्रों की घर पढ़ाई में मदद करने में हिमाचल प्रदेश के अभिभावक देश में कौन से पायदान पर हैं?

उत्तर: पहले (First)

  • प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे 85.8 प्रतिशत छात्रों के अभिभावक उनकी पढ़ाई में पूरा साथ देते हैं
  • हिमाचल के बाद सिर्फ दो राज्य हैं, जहां पर यह ग्राफ 80 प्रतिशत से ज्यादा है।
  • छत्तीसगढ़ में 83.1 प्रतिशत
  • केरल में यह आंकड़ा 81 प्रतिशत है।

himachal pradesh november month current affairs 2021, himachal pradesh november month current affairs 2021

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *