september-2021 hp current-affairs

september-2021 hp current-affairs

here you’ll get september-2021 hp current-affairs

(01) हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में  किस तकनीक से मरीज के ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया है?

उत्तर: अवेक क्रेनियोटॉमी

  • अवेक क्रेनियोटॉमी सर्जरी की वह प्रक्रिया है, जिसमें मरीज को ऑपरेशन के दौरान पूरी तरह से बेहोश नहीं किया जाता।
  • डॉक्टर इस प्रक्रिया को इस वजह से चुनते हैं ताकि वे सर्जरी के दौरान मरीज से बातचीत करते रहें और उनकी मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी लेते रहें।

(02) हिमाचल के किसान के बेटे ने 29 अगस्त को टोक्यो पैरालंपिक 2020 में ऊंची कूद में कौन सा पदक जीतकर इतिहास रच दिया है

उत्तर: रजत  पदक

  • ऊना जिले के अंब उपमंडल के बदायूं निवासी निषाद ऐसा करने वाले पहले हिमाचली खिलाड़ी बने हैं।
  • उन्होंने 2.06 मीटर ऊंची कूद लगाकर एशियन रिकॉर्ड बनाया।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने निषाद कुमार को पुरस्कार के तौर एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

(03) गोवा में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चंबा के सिमरन कुमार ने कौन सा पदक जीता है?

उत्तर: रजत  पदक

(04) विश्व प्रसिद्ध चंबा रुमाल को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए  किसका चयन हस्तशिल्पी राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ है?

उत्तर: अंजलि वकील और अनिता

  • राष्ट्रपति अक्तूबर या नवंबर में इन्हें एक-एक लाख रुपये की धनराशि और ताम्रपत्र देंगे।
  • अंजलि ने 08 माह की कड़ी मेहनत के बाद रेशम के रुमाल पर दुर्गा मां के दस अवतारों को उकेरा है।
  • अनिता ने बगीचे में नायक-नायिकाओं के साथ नीले रंग में राधा-कृष्ण रुमाल पर उकेरे हैं।
  • इसके लिए उन्हें साढ़े चार महीने का वक्त लगा है।

(05) एशियन यूथ एंड जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हिमाचल की किस बेटी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है?

उत्तर: स्नेहा नेगी

  • इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से है।
  • स्नेहा ने जुलाई में हरियाणा के सोनीपत में जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
  • वर्ष 2020 में असम में खेलो इंडिया में भी स्वर्ण पदक जीता।
  • इससे पूर्व उन्होंने 2019 में स्पेन में जूनियर वुमन मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था।

(06) 01 सितंबर 1972 को हिमाचल प्रदेश के कौनकौन से स्थान ज़िले के रूप में अस्तित्व में आए थे?

उत्तर:  हमीरपुर और ऊना

  • कांगड़ा जिले के टुकड़े कर इससे ऊना और हमीरपुर को अलग कर दिया गया था।
  • हिमाचल प्रदेश के ऊना और हमीरपुर जिले 49 साल पूरे कर बुधवार को स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं।

(07) गोवा में 26 से 30 अगस्त तक हुई राष्ट्रीय सीनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर की किन बेटियों ने स्वर्ण पदक जीता है?

उत्तर:  विनाक्षी नेगी और सुजाता नेगी

दीपिका नेगी ने रजत पदक जीता।

तीनों किन्नौर के सांगला की रहने वाली हैं।

(08) हाल ही में  किस मंत्री ने सभी जिलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर परामर्श कार्यशालाओं का आयोजन करने स्टार्स प्रोजेक्ट का धर्मशाला से शुभारंभ किया है?

उत्तर:  शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर

  • यह स्टार्स प्रोजेक्ट विश्व बैंक के सौजन्य से भारत सरकार द्वारा देश के छह राज्यों में चलाया जा रहा है।
  • इसमें हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, उड़ीसा, महाराष्ट्र, और राजस्थान हैं।
  • शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के ढांचे को चुस्त दुरुस्त करने के लिए स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत हिमाचल प्रदेश को 650 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।
  • यह प्रोजेक्ट 05 वर्ष तक चलेगा।

(09) कुनिहार रियासत की स्थापना 1154 . में किसने की थी?

उत्तर: अभोजदेव

  • सवें मुल्ख के नाम से मशहूर कुनिहार को प्राकृतिक सौंदर्य के कारण छोटी विलायत के नाम से भी जाना जाता है।

(10) बिलासपुर में वन विभाग पशुपक्षियों की प्यास बुझाने के लिए कितने चैक डैम बनाएगा

उत्तर: 17 चैक डैम

  • बिलासपुर सर्किल में दो डिवीजन आते हैं, जिनमें बिलासपुर और दूसरा कुनिहार डिवीजन शामिल है।
  • इन दोनों ही डिवीजन में जलभंडारण स्कीम के तहत 17 चैकडैम बनाए जाएंगे, जिसके तहत बिलासपुर में 09 और कुनिहार में 08 बनेंगे।
  • इसके लिए लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।

(11) पहाड़ों में पाई जाने वाली कौन सी औषधीय जड़ीबूटी अब मैदान में भी पैदा हो सकेगी?

उत्तर: कुटकी

  • विलुप्त हो रही प्रजाति की श्रेणी में शामिल कुटकी को बचाने के प्रयास में हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिकों ने सफलता हासिल की है।
  • कुटकी को अब हाइड्रोपोनिक पद्धति से किसी भी स्थान पर उगाया जाना संभव होगा।

(12) पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के कौनकौन से 08 जियोग्राफिकल टैगिंग को लेकर डाक विभाग की ओर से अनूठी पहल की गई है?

उत्तर: कांगड़ा चाय, कांगड़ा पेंटिंग, चंबा रूमाल, कुल्लू शॉल, कुल्लू शॉल लोगो, किन्नौर शॉल, चूली ऑयल व काला जीरा

(13) सोमभद्रा नदी हिमाचल प्रदेश के किस जिले में बहती है?

उत्तर: ऊना

(14) हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कितने शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: 18

  • राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ शिमला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शिक्षकों को सम्मानित किया।

(15) किस छात्रा ने शिमला में हुई राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में सब जूनियर 36 भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है

उत्तर:  अर्शिता भारती

  • वर्ष 2019 में भी अर्शिता ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था और एक बार फिर अर्शिता भारती ने विद्यालय एवं जिला ऊना का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है।

(16) त्रिलोकीनाथ का मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर:  लाहौल स्पीति (उदयपुर)

(17) 11 नवंबर, 1849 को देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने की परंपरा किसने शुरू की थी?

उत्तर: राम सिंह पठानिया

  • महज 24 वर्ष की उम्र में भारत माता के लिए स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में प्राणों की आहुति देकर अमर हो गए थे।

(18) हिमाचल सरकार ने पहले जम्मूकश्मीर और फिर महाराष्ट्र की सरकार को पत्र लिखकर दो राजधानियों की कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी मांगी है, जिसके बाद किस स्थान को हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी बनाया जायेगा?

उत्तर: धर्मशाला

(19)  हिमाचल प्रदेश के किस शहर के नीचे सुरंग बनेगी और इस ऐतिहासिक शहर को ट्रैफिक के बोझ से राहत मिलेगी?

उत्तर: नाहन (सिरमौर)

  • प्रस्तावित डबल लेन टनल की लंबाई करीब 1400 मीटर मानी जा रही है।
  • कंसल्टेंसी सेवा देने वाली कंपनी को चार महीने के भीतर डीपीआर भी बनानी होगी।
  • इस सुरंग के निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य 24 महीने होगा।
  • साथ ही 10 साल की मेंटेनेंस भी शामिल की गई है।

(20) जाला देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: बिलासपुर

  • यह मंदिर करीब 600 साल पुराना है।
  • यहां हर साल सायर का मेला लगता है।

september-2021 hp current-affairs september-2021 hp current-affairs

(21) कालकाशिमला रेल ट्रैक का संचालन कब शुरू हुआ था?

उत्तर:  9 नवंबर 1903

  • 1905 में बना स्टीम इंजन केसी 520 अभी भी शिमला और कैथलीघाट के बीच संचालित किया जाता है।
  • 1930 में महात्मा गांधी इसी टॉय ट्रेन से लार्ड इरविन से मिलने शिमला आए थे।
  • 10 जुलाई 2008 यूनेस्को वर्ड हैरिटेज का दर्जा दिया गया था

(22) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश को कितने करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी की गई है?

उत्तर:  75.78 करोड़ रुपये

(23) ‘थत्थी धारहिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: चंबा (सलूणी)

(24) SJVN (Satluj Jal Vidyut Nigam Ltd.) के CMD कौन है?

उत्तर: नंद लाल शर्मा

  •  नंद लाल शर्मा को नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देऊबा ने नेपाल के निवेश बोर्ड की दसवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में काठमांडू के सिंघा दरबार में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया है।

(25) हिमाचल प्रदेश की पहली पुष्प मंडी किस जिले में स्थापित होगी?

उत्तर: सोलन (परवाणू)

  • संभवत: अक्तूबर माह से मंडी सुचारू रूप से कार्य करना शुरू कर देगी।
  • पुष्प मंडी बनने से प्रदेशभर के पुष्प उत्पादकों को अब घर-द्वार पर अपनी फसल बेचने की सुविधा मिलेगी।
  • आढ़तियों को दिल्ली या फिर देश के अन्य जगहों पर अपने पुष्पों को भेजने की समस्या से भी निजात मिल पाएगी।
  •  प्रदेश में सोलन सहित शिमला, कुल्लू व सिरमौर जिला में बड़ी मात्रा में पुष्प उत्पादन किया जाता है।

(26) राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में 09 सितम्बर से कौन सी पहली चैंपियनशिप का आगाज हुआ है?

उत्तर: ठोडो स्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप

इसका शुभारंभ शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया।

(27) “छड़ी यात्राका सम्बन्ध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: चंबा

  • ‘मणिमहेश यात्रा’ को ही ‘छड़ी यात्रा’ कहा जाता है।

(28) स्वतंत्रता संग्राम में कूदने वाली हिमाचल के पर्वतीय क्षेत्र के राजघराने की पहली महिला कौन थी?

उत्तर:  रानी ललिता कुमारी (खैरगढ़ी के नाम से मशहूर)

  • वह राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थी।
  • वह लाला लाजपतराय के क्रांतिकारी संगठन से भी जुड़ीं थी।
  • उन्होंने असहयोग आंदोलन में भी भाग लिया था।

(29) समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रश्न बैंक बुक तैयार कर बच्चों के घर तक पहुंचाने वाला हिमाचल प्रदेश का पहला जिला कौन बना है?

उत्तर: लाहौल-स्पीति

(30) 13 सितम्बर को पालमपुर अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने के साथ मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तरीके से  कितने अन्य ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया?

उत्तर:  04

  • मुख्यमंत्री ने पालमपुर से जिला कांगड़ा के दो और जिला ऊना के तीन ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया ।

(31) मणिमहेश डल झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: चंबा

(32) देवभूमि हिमाचल को तंबाकू फ्री बनाने के लिए किस मेडिकल कालेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा शोध किया जा रहा है?

उत्तर: डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा

  • टांडा मेडिकल कालेज स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर वर्ष 2015, 16 और 17 में देश भर के टॉप 35 कालेज में अपनी जगह बना चुका है।

(33) HPU विवि. नेशनल रैंकिंग में टॉप कितने विवि. में भी नाम नहीं बना पाया है?

उत्तर: टॉप-200

  • अगले साल विवि. की नेक मान्यता खत्म होने जा रही है।

(34) पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेमकुमार धूमल ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कसौली के रोज कॉमन होटल के पास 12 सितंबर, 2011 को किस संग्रहालय की आधारशिला रखी थी?

उत्तर: विश्व स्तरीय ऐतिहासिक भू-गर्भ संग्रहालय-जियो पार्क

  • जियो पार्क के निर्माण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने 8 करोड़ 66 लाख 84 हजार रुपए खर्च करने घोषणा की थी।

(35) जुआरी प्रथा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में मशहूर है

उत्तर: कुल्लू

  • जरूरत के समय काम के बदले काम की यह अनोखी प्रथा कुल्लू जिला में आपसी भाईचारे की मिसाल है।
  • इस प्रथा के तहत खेतीबाड़ी, घास व फसल कटाई और मकान बनाने का कार्य निशुल्क किया जाता है।

(36) प्रीमैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अनुसार विशेष श्रेणी के राज्यों में शामिल होने के चलते हिमाचल को  कितने अनुपात में केंद्र से योजना के तहत बजट प्राप्त होगा?

उत्तर: 90:10

  • डे स्कॉलर छात्रों के लिए सात हजार रुपए छात्रवृति के तौर पर मिलेंगे।
  • दिव्यांग श्रेणी से संबंध रखने वाले छात्रों को 10 हजार रुपए मिलेंगे।

(37) भारतीय शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष कौन है?

उत्तर: विपनेश भारद्वाज

  • अरुण कंबोज हिमाचल शतरंज के नए अध्यक्ष चुने गए है।

(38) “दि रिट्रीटनामक राष्ट्रपति आवास हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है

उत्तर: शिमला (मशोबरा)

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहले ऐसे राष्ट्रपति होंगे, जो शिमला दौरे के दौरान अपने निजी आवास की बजाय निजी होटल में एक रात के लिए रुकेंगे।

(39) अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के माध्यम से सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की कितनी मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को हिमाचल रवाना करवाया है?

उत्तर: 15

  • सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की 17 मोबाइल मेडिकल यूनिट 800 पंचायतों के 5000 गांवों में लोगों के घर द्वार जाकर अब तक लगभग छह लाख से ज़्यादा लोगों का मुफ़्त जांच उपचार और दवा उपलब्ध कराने का कीर्तिमान रच चुकी है।
  • अब इन 15 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के इस बेड़े में शामिल होने से कुल संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी, जिससे लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के अभियान को और धार मिलेगी।
  • इनका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 21 लाख लोगों को इस सेवा से लाभान्वित करने का है।

(40) गिद्धों की IUCN स्थिति क्या है?

उत्तर: Critically Endangered (गंभीर खतरे में)

september-2021 hp current-affairs

september-2021 hp current-affairs

(41) जोनल अस्पताल मंडी में मैट्रन के पद पर किस कार्यरत को राष्ट्रीय फलोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: अरुणा लूथरा

  • इसके साथ रोहडू सिविल हास्पिटल से फीमेल हैल्थ सुपरवाइजर के पद से सेवानिवृत्त विद्या ब्रांगटा को भी इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

(42) केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के किस पूर्व न्यायाधीश को सशस्त्र बल न्यायाधिकरण में न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया है?

उत्तर: धर्मचंद चौधरी

(43) हिमाचल सरकार के आकलन के अनुसार राज्य में मौसम खासकर ओलों की मार से करीब कितने करोड़ का नुकसान बागवानी क्षेत्र को हो चुका है?

उत्तर: 300 करोड़

(44) ‘हिमाचल (एमटीबी) स्टेट माउटेंन टेरेन बाइकिंग प्रतियोगिता‘  में बड़ा उलटफेर करते हुए चंबा के देवेंद्र ने किस खिलाडी को नेशनल चैंपियन को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली है?

उत्तर: शिवेन

(45) हिमाचल के किस रिसर्च सेंटर ने कॉर्डिसेप्स मशरूम से ग्रीन टी तैयार की है?

उत्तर: कहलूर बायो साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर घुमारवीं

  • करीब डेढ़ साल के शोध के बाद रिसर्च सेंटर को यह कामयाबी मिली है।
  • चाय तैयार करने में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और इंग्लैंड की हेमकिशी लिमिटेड का सहयोग केंद्र को मिला है।
  • अब यह ग्रीन टी यूरोपीय देशों में बिकेगी, जिसके लिए एक कंपनी के साथ करार भी हो गया है।

(46) हिमाचल प्रदेश में साइबर क्राइम के कितने थाने बनाए जाएंगे?

उत्तर: 03

  • यह साइबर क्राइम थाने साउथ रेंज शिमला एवं सेन्ट्रल रेंज मंडी और नॉर्दन रेंज धर्मशाला में बनाए जाएंगे।

(47) प्रियंका गांधी का घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 8000 फीट की ऊंचाई पर है इस घर को किस शैली के अनुसार बनाया गया है?

उत्तर: पहाड़ी शैली।

(48) राष्ट्रीय क्राइम सूची रिपोर्ट के अनुसार अपराधों के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश में कितने प्रतिशत मामले सामने आए हैं?

उत्तर: 03 प्रतिशत ।

  • आपको बता दें कि उत्तर भारत के राज्यों में हिमाचल प्रदेश 2020 में सबसे कम हिंसक अपराधों वाला राज्य रहा ।

(49) हिमाचल प्रदेश में नेशनल लेवल की रिवर राफ्टिंग किस स्थान पर होने जा रही है?

उत्तर: नादौन (हमीरपुर)

  • देश भर में 26 टीमों ने इस स्पर्धा में भाग लिया है।
  • इस प्रतियोगिता के लिए 28 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

(50) हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कौन बने हैं?

उत्तर: मोहम्मद रफीक।

(51) जनजातीय क्षेत्रों की कितनी पंचायतों ने आपसी सहमति से प्रधान चुन लिए हैं?

उत्तर: 08 पंचायतें।

  • इन सभी 08 पंचायतों को 10 -10 लाख रुपए दिए जाएंगे।

(52) जनवरी माह में हुए पंचायतीराज चुनावों में हिमाचल प्रदेश की कितनी पंचायतों को निर्विरोध चुना गया था?

उत्तर: 102 पंचायतें।

  • आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में नई बनी 412 पंचायतों में अभी तक पंचायत भवन नहीं है।

(53) हिमाचल प्रदेश के लिएमेडिकल डिवाइस पार्ककिस जिले में खोला जाएगा?

उत्तर: सोलन (नालागढ़)

  • हिमाचल में पार्क के लिए केंद्र सरकार ने 100 करोड रुपए की ग्रांट मंजूर की है।

(54) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के किस युवा काव्यकार द्वारा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बारे में लिखी गई कविता का चयन World Book of Records लंदन हेतु हुआ है?

उत्तर: सुदेश शर्मा भारद्वाज

  • आपको बता दें कि सुरेश शर्मा भारद्वाज ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा भी सम्मानित हो चुके हैं।

(55) एक रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आर्थिक अपराध की श्रेणी में सालाना कितने से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं?

उत्तर: 500

  • राष्ट्रीय स्तर पर क्राइम की दर 10.8% है।
  • 2020 में जबकि हिमाचल में 7.3% है।

(56) हाल ही में सियाचिन ग्लेशियर की 15000 फीट से भी ज्यादा की ऊंचाई पर स्थितकुमार पोस्टपर परचम लहराकर World Record बनाने वाली दिव्यांग टीम में हिमाचल की कौन सी बेटी शामिल थी?

उत्तर: चींजिन एंगमो

(57) डॉ राकेश कुमार, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम समन्वयक के अनुसार भारत में केसर की वार्षिक मांग लगभग कितनी टन है?

उत्तर: 100 टन

  • आपको बता दें कि केसर का आयात ईरान व अफगानिस्तान देशों से किया जाता है

(58) खंमीगर ग्लेशियर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: लाहौल स्पीति

(59) एशियन युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली स्नेहा नेगी का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है?

उत्तर: किन्नौर

(60) ‘वन नेशन वन राशन कार्ड योजनालागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

(61) केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने हिमाचल प्रदेश के किस जिले मेंबुनकर सेवा और डिजाइन संसाधन केंद्र” (Weaver Services and Design Resource Center) स्थापित करने की घोषणा की है?

उत्तर: कुल्लू

  • यह केंद्र राज्य के आकर्षक हस्तशिल्प उत्पादों को प्रोत्साहित करने में मदद करेगा और इन उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में निर्यात करने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करेगा।
  • 27 सितंबर, 2021 को हिमाचल प्रदेश के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा और समर्पण अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

(62) पूरे भारत में बनने वाली हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी में से कितने प्रतिशत हिमाचल प्रदेश में बनती है?

उत्तर: 20%

  • उत्तर भारत में बनने वाली कुल हाइड्रोइलेक्ट्रिसिटी में से 50% हिमाचल प्रदेश में बनती है।
  • भारत की कुल बिजली पैदा करने की क्षमता में हाइड्रो-पावर का हिस्सा मात्र 12% है।

september-2021 hp current-affairs september-2021 hp current-affairs  september-2021 hp current-affairs

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *