monthly current affairs of January 2022

monthly current affairs of January 2022-monthly current affairs of January 2022

(01) हाल ही में किसेमिस इंडिया गैलेक्सी 2021′ का ताज पहनाया गया है?

उत्तर: डॉक्टर निकिता सोकल

(02) हाल ही में नागपुर (महाराष्ट्र) में कौन सा अभियान शुरू किया गया है?

उत्तर: “Right To Pee”

  • इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और नि:शुल्क शौचालय उपलब्ध कराना है।
monthly current affairs of January 2022
monthly current affairs of January 2022

(03) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जनवरी को मेरठ में किस विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे?

उत्तर: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय

(04) हाल ही में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने 23 वाटर मेट्रो फेरियों में से पहली मेट्रो फेरी को किसे सौंप दिया है?

उत्तर: कोची मेट्रो रेल लिमिटेड

(05) हाल ही मेंबोइंग 747′ चार्टर्ड विमान में सवार 30 सफेद गैंडों को दक्षिण अफ्रीका से कहाँ स्थानांतरित किया गया था?

उत्तर: रवांडा

  • अवैध शिकार के बढ़ते खतरे चलते उनका तबादला स्थानांतरण किया गया था।
  • IUCN Status उत्तरी सफेद गैंडे को गंभीर रूप से लुप्तप्राय या संभवतः जंगल में विलुप्त माना जाता है।

(06)  हाल ही में दुनिया की सबसे लंबी मेट्रो लाइन कहाँ खोली गई है?

उत्तर: चीन के शंघाई प्रांत में

(07) राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (National Tiger Conservation Authority – NTCA) के अनुसार, 2021 में भारत में लगभग कितने बाघों की मौत हुई है?

उत्तर: 126

(08) साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 (Sahitya Akademi Award 2021)  किसने अंग्रेजी में अपने उपन्यास ‘Things to Leave Behind’ के लिए प्राप्त किया है?

उत्तर: नमिता गोखले

  • साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 को 20 भारतीय भाषाओं में दिया गया है।
  • साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2021 को 22 भारतीय भाषाओं में दिया गया।
  • इस पुरस्कार की स्थापना 1954 में हुई थी।

(09) Florona का पहला केस किस देश में मिला है?

उत्तर: इजराइल

  • फ्लोरोना COVID-19 और इन्फ्लूएंजा का डबल इंफेक्शन है।

(10) 1 जनवरी, 2022 को, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किस नाम के 100 दिवसीय पठन अभियान की शुरुआत की है?

उत्तर: ‘पढ़े भारत’

(11) 1 जनवरी, 2022 कोरक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO)” का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया?

उत्तर: 64 वां

(12) कौन सा देश वित्त वर्ष 2022 में भारत का चौथा बड़ा निर्यात केंद्र बन सकता है?

उत्तर: बांग्लादेश

(13) किस देश ने ने तीसरी अरिहंतश्रेणी की परमाणुसंचालित पनडुब्बी S4 लॉन्च की है?

उत्तर: भारत

(14) 3 जनवरी को किस भारतीय समाज सुधारक और नारीवादी विचारधारा की प्रतीक की जयंती मनाई गई?

उत्तर:  सावित्रीबाई फुले

  • इन्हें भारत की प्रथम महिला शिक्षक का दर्जा प्राप्त है।

(15) भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक सत्ता के खिलाफ लड़ने वाली पहली रानी कौन थी?

उत्तर:  महारानी वेलु नचियार

  • 3 जनवरी को इनकी जयंती मनाई गई।

(16) केंद्र सरकार जल्द ही किस केंद्र शासित प्रदेश के लिए जिला सुशासन सूचकांक की स्थापना करेगी?

उत्तर: जम्मू कश्मीर

(17) हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अनुसंधान के लिए कौन से केंद्र का उद्घाटन किया है?

उत्तर: कल्पना चावला केंद्र

  • इस अनुसंधान केंद्र की स्थापना पंजाब के चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में की गई है।

(18) हाल ही में कहां पर वाटर टैक्सी सर्विस शुरू की जाएगी?

उत्तर:  मुंबई

(19) हाल ही में किसे भारत का नया उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है?

उत्तर: विक्रम मिसरी

(20) हाल ही में उत्तर प्रदेश के किन 2 नए स्थानों कोस्वच्छ आईकॉनिक प्लेसिसमें शामिल किया गया है?

उत्तर: आगरा फोर्ट और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर

(21) ओमीक्रॉन टेस्ट के लिए पहली कौन सी स्वदेशी किट को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद(ICMR) की मंजूरी मिल गई है?

उत्तर: ओमीश्योर (OmiSure)

(22) किस देश में कोविड-19 का नया वेरिएंट “IHU” मिला है?

उत्तर:  फ्रांस

  • इस नए वेरिएंट का नाम IHU,B.1.640.2 है।
  • इस वेरिएंट में 46 म्यूटेशन होते हैं जो ओमीक्रोन वेरिएंट में होने वाले म्यूटेशन से अधिक है।

(23) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जनवरी को किस राज्य में महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे के लिए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया है?

उत्तर:  त्रिपुरा

(24) हाल ही में किसेराष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशनका नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है?

उत्तर: श्री जी अशोक कुमार

  • जल शक्ति अभियान: कैच रेन अभियान में उनके अतुलनीय योगदान के परिणाम स्वरूप उन्हें भारत के वर्षा पुरुष की संज्ञा दी प्रदान की गई है।
  • 2002 में जल मित्र पुरस्कार
  • 2018 में तेलंगाना उत्कृष्टता पुरस्कार
  • लोक सेवाओं के लिए स्कॉच अवार्ड 2021
  • उन्हीं के सम्मान में तेलंगाना में स्थित एक झील का नाम अशोक सागर रखा गया है।

(25) हाल ही में केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने हैदराबाद में कौन सी अकादमी की आधारशिला रखी है ?

उत्तर: हार्टफुलनेस इंटरनेशनल योग अकादमी

  • इसी अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 75 करोड सूर्य नमस्कार पहल की भी शुरुआत की गई है।

(26) हर साल 4 जनवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व ब्रेल दिवस

  • यह फ्रांसीसी शिक्षक लुइस ब्रेल की याद में मनाया जाता है।
  • उन्होंने ही ब्रेल लिपि की खोज की थी जिसके तहत 2019 से संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रतिवर्ष विश्व ब्रेल दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

(27) हाल ही में अमेरिका ने अमेरिकी अफ्रीकी ट्रेड एग्रीमेंट से किन तीन अफ्रीकी देशों को बाहर कर दिया है?

उत्तर: माली, गिन्नी और इथोपिया

  • इन तीनों देशों को व्यापार वरीयता कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया है।

(28) ब्रिटिश सिख सेना में कौन भारतीय मूल की कैप्टन ने अकेले दक्षिणी ध्रुव की यात्रा पूरी करने वाली पहली अश्वेत महिला बन गई है?

उत्तर: हरप्रीत चंडी

(29) दिग्गज कंपनीएप्पलका बाजार मूल्यांकन कितने ट्रिलियन डॉलर हो गया है?

उत्तर: 3 ट्रिलियन डॉलर

  • ऐसा मुकाम हासिल करने वाली APPLE पहली कंपनी बन गई है।
  • ऐसा करके अपने भारत (2.72 ट्रिलियन) और ब्रिटेन (2.9 ट्रिलियन) की GDP को भी पीछे छोड़ दिया है।

(30) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एजुकेशन टेक्नोलॉजी(ed-tech) संबंधी समाधानों(solutions) और कोर्सेज(courses)  के लिए कौन सा मंच लॉन्च किया है?

उत्तर: NEAT 3.0

monthly current affairs of January 2022-monthly current affairs of January 2022

NEAT-National Education Alliance for Technology

(31) Alphabet Inc की किस कंपनी ने घोषणा की है कि उसके क्लाउड डिवीजन ने एक स्टार्टअप Siemplify का अधिग्रहण किया है?

उत्तर: GOOGLE

  •  Siemplify एक इसराइली साइबर सुरक्षा स्टार्टअप है।

(32) बेसल विश्वविद्यालय कहां है?

उत्तर: स्विट्जरलैंड

  • हाल ही में वैज्ञानिकों ने मानव जबड़े पर स्थित पेशी की एक नई परत(Masseter muscle) की खोज की है।
  • यह नया अध्ययन बेसल विश्वविद्यालय स्विट्जरलैंड के शोधकर्ताओं द्वारा Annals of Anatomy journal में प्रकाशित हुआ था।

(33) भारत में 5 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया गया?

उत्तर: नेशनल बर्ड डे

  • इस तिथि को विशेष रूप से इसलिए चुना गया क्योंकि इस दिन वार्षिक ‘क्रिसमस वर्ड काउंट भी होता है।
  • विश्व भर में पक्षियों की लगभग 10,000 प्रजातियां हैं।

(34) स्मार्ट सिटी मिशन ने आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में कौन सा कार्यक्रम शुरू किया है?

उत्तर: SAAR

SAAR- Smart Cities and Academia Towards Action & Research

  • इस परियोजना में 47 स्मार्ट शहरों में वितरित 75 शहरी परियोजना शामिल है

(35) Centre for Monitoring Indian Economy (CMIE) ने हाल ही में दिसंबर, 2021 के महीने के लिए भारत की बेरोजगारी की स्थिति रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में बेरोजगारी दर दिसंबर में कितने प्रतिशत थी?

उत्तर: 7.91%

(36) यूनाइटेड नेशंस कॉरेस्पोंडेंस एसोसिएशन का एडवोकेट ऑफ ईयर 2021 अवार्ड किसे दिया गया है?

उत्तर: पद्मा लक्ष्मी

(37) पांडू बंदरगाह जो हाल ही में सुर्खियों में रहा किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: असम

(38) अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने वाला 102वां देश कौन बना है?

उत्तर: एंटीगुआ और बारबुडा

(39) विषु, पुथुररुषम, उगादी क्या है?

उत्तर:  नव वर्ष से जुड़े दक्षिण भारतीय त्योहार

(40) नीलगाय का IUCN स्टेटस क्या है?

उत्तर:  कम चिंताजनक(Least Concerned)

  • नीलगाय सबसे बड़ा एशियाई मृग है।

(41) Clouded Leopard (धूमिल तेंदुआ) का IUCN स्टेटस क्या है?

उत्तर: Vulnerable

  • हाल ही में शोधकर्ताओं ने नागालैंड की ऊंची पहाड़ियों पर क्लाउडेड लेपर्ड की मौजूदगी दर्ज की है।

(42) किस देश को मदर टैरेसा मेमोरियल अवॉर्ड फॉर सोशल जस्टिस 2021 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: डेनमार्क

(43) हाल ही में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 की कौन सी THEME लॉन्च की है?

उत्तर: सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण

(44) राष्ट्रीय युवा महोत्सव की मेजबानी कौन सा केंद्र शासित प्रदेश कर रहा है?

उत्तर: पुदुचेरी (Puducherry)

  • युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा 12 से 16 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा इस महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
  • इस त्यौहार का ‘लोगो’ और ‘शुभंकर’ सक्षम युवासशक्त युवा रखा गया है।
  • यह महोत्सव स्वामी विवेकानंद ( 12 जनवरी) की जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है।

(45) मिलक नदी भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: नागालैंड

  • हाल ही में भारत की मिल्क नदी में कैटफिश की एक नई प्रजाति पाई गई है।

(46) राष्ट्रीय खाद्य तेलआयल पाम मिशन व्यापार शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया है?

उत्तर: हैदराबाद

(47) देश के सभी बागवानी फसलों से प्राप्त कुल निर्यात आय में फसलों का योगदान कितने फ़ीसदी है?

उत्तर: 41%

  • हाल ही में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा मसाला सांख्यिकी एक नजर में 2021′ पुस्तक का विमोचन किया है।

(48) हाल ही में हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में सांप की कौन सी नई प्रजाति पाई गई है

उत्तर: Oligodon Churahensis

(49) किस राज्य में पहला कोप्पल टॉय क्लस्टर (Koppal Toy Cluster) का निर्माण किया जाएगा?

उत्तर: कर्नाटक

(50)  खेलो इंडिया गेम्स 2023 का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा

उत्तर: मध्य प्रदेश

(51) राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की 19वीं बैठक में पर्यावरण मंत्रालय द्वारा कौन सी योजना जारी की गई है? 

उत्तर: ‘Action Plan for Introduction of Cheetah in India’

(52)  किस देश के नागरिक अचानक ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं?

उत्तर: कजाकिस्तान

  • कजाकिस्तान में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

(53) भारत का वाणिज्य मंत्रालय नए बाजारों में सेवाओं के साथसाथ उत्पादों के निर्यात को गति देने के लिए कौन सी Campaign शुरू करने की योजना बना रहा है?

उत्तर: “Brand India Campaign”

(54) किस योजना ने हाल ही में भारतीय रेलवे से सर्वश्रेष्ठ नवाचार पुरस्कार (Best Innovation Award) जीता है

उत्तर: Plan Bee

  • Plan Bee को उत्तरी सीमांत रेलवे द्वारा लॉन्च किया गया था, इसका उद्देश्य हाथियों को रेल की पटरियों से दूर रखना है।

(55) हाल ही में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहाँ पर पहले ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन किया है?

उत्तर: हैदराबाद

(56) GOOGLE ने 8 जनवरी 2022 को किस महान वैज्ञानिक की 80वीं जयंती पर डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है?

उत्तर:  स्टीफन हॉकिंग

  • हॉकिंग ने मुख्य रूप से Physics के क्षेत्र में सामान्य सापेक्षता के सिद्धांत और विशेष रूप से black holes पर काम किया।

(57) किस मंदिर कोयमनिका तीर्थभी कहा जाता है?

उत्तर: जगन्नाथ पुरी मंदिर

  • यह मंदिर उड़ीसा के पुरी में स्थित है।
  • इस मंदिर का निर्माण 12 वीं शताब्दी में पूर्वी गंग राजवंश के राजा अनंतवर्मन चोडगंग देव द्वारा किया गया था।
  • हाल ही में उड़ीसा राज्य मंत्रिमंडल ने श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम 1954 में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

(58) 5 जनवरी, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने गुजरात राज्य में कौन सी पॉलिसी लॉन्च की है?

उत्तर: “स्टूडेंट स्टार्ट-अप एंड इनोवेशन पॉलिसी (SSIP) 2.0”

(59) कौन सा देश 2026 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एथेनॉल बाजार बन जाएगा?

उत्तर: भारत

(60) मल्टी एजेंसी सेंटर (Multi Agency Centre – MAC) क्या है?

उत्तर: खुफिया जानकारी साझा करने के लिए मल्टी एजेंसी सेंटर (Multi Agency Centre – MAC) का गठन किया गया था।

  • इसका गठन कारगिल युद्ध के बाद हुआ था।

monthly current affairs of January 2022-monthly current affairs of January 2022

(61) हाल ही में कौन सा भारतीय राज्य खानाबदोश जनजातियों पर ध्यान केंद्रित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

(62) किस देश ने बच्चों के साथ बलात्कार करने वाले दोषियों को आर्कटिक के ठंडी और वीरान जगह पर बनी जेल में भेजने संबंधी कानून बनाने की घोषणा की है?

उत्तर: रूस

(63) Sea Dragon 22 अभ्यास में भाग लेने वाले देश कौनकौन से है?

उत्तर: भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान हैं।

  • Sea Dragon 22 अभ्यास (Exercise Sea Dragon 22) एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास है।
  • यह अमेरिका के नेतृत्व वाला अभ्यास है।

(64) भारत सरकार नेआज़ादी का अमृत महोत्सवके एक भाग के रूप में कौन सा प्रोजेक्ट शुरू किया है?

उत्तर: “वीर गाथा प्रोजेक्ट”

  • वीर गाथा प्रोजेक्ट भारत में स्कूली बच्चों को युद्ध नायकों और वीरों की कहानियों से अवगत कराकर उन्हें प्रेरित करने के लिए शुरू किया गया है।

(65) 09 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: प्रवासी भारतीय दिवस

  • इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आये थे।
  • इस दिवस को मनाने की शुरुआत सन 2003 से हुई थी।

(66)  वैज्ञानिकों को डेल्टा और ओमाइक्रोन को मिलाने वाला नया COVID-19 ‘डेल्टाक्रॉनका पहला केस कहाँ मिला है?

उत्तर: Cyprus

  • साइप्रस, आधिकारिक तौर पर साइप्रस गणराज्य, अनातोलियन प्रायद्वीप के दक्षिण में पूर्वी भूमध्य सागर में एक द्वीप देश है।

(67) हाल ही में किसने गाजियाबाद के सिरोरा गांव में देश की पहली मोबाइलहनी प्रोसेसिंग वैनलॉन्च की है?

उत्तर: विनय कुमार सक्सेना (खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष)

  • यह मोबाइल हनी प्रोसेसिंग यूनिट 8 घंटे में 300 किलो शहद को प्रोसेस कर सकती है।

(68) सर्वश्रेष्ठ मुख्य प्रदर्शन के लिए अकादमी पुरस्कार जीतने वाले पहले अश्वेत अभिनेता कौन थे?

उत्तर: सिडनी पोइटियर (Sidney Poitier)

  • 1964 में लिलीज़ ऑफ़ फील्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ऑस्कर के विजेता पोइटियर का गुरुवार को लॉस एंजिल्स में उनके घर पर निधन हो गया।

(69) भारत के किस अंकशास्त्रि ने अंक विज्ञान में पहली बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) और 2022 का पहला विश्व रिकॉर्ड लगभग 6000 प्रतिभागियों को प्राचीन विज्ञान के बारे में शिक्षित करके हासिल किया है?

उत्तर: जेसी चौधरी (JC Chaudhry)

(70) 9 जनवरी, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की, कि 26 दिसंबर को ​​किस दिवस के रूप में मनाया जाएगा?

उत्तर: “वीर बाल दिवस”

  • यह दिन साहिबजादों यानी गुरु गोबिंद सिंह के चार पुत्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाएगा।

(71) प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को  ​​किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day)

  • हाल ही में विश्व हिंदी दिवस पर यूनेस्को द्वारा भारत के विश्व धरोहर स्थलों के हिंदी विवरण को अपने वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है जो हिंदी भाषा के गौरव की बात है।
  • यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में धौलावीरा के शामिल होने के बाद भारत से वैश्विक धरोहर स्थलों की संख्या 40 हो गई है।

(72) हाल ही में किस को एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर:  उर्जित पटेल (भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर)

(73) गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2022 बेस्ट पिक्चर (ड्रामा) के लिए किस फिल्म को दिया गया है?

उत्तर: द पॉवर ऑफ द डॉग

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता विल स्मिथ (किंग रिचर्ड के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री निकोल किडमैन (बीइंग द रिकॉर्ड्स के लिए)

(74) किस राज्य को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 की राज्य श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल हुआ है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश

(75) राज्य में प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान यह संबंधित राज्य की जिम्मेदारी है कि वह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में आवश्यक सहयोग करें यह प्रावधान किस कानून के अंतर्गत आता है?

उत्तर:  SPG Act Section 14 (एसपीजी एक्ट की धारा 14)

(76) भारत सरकार ने नवरंग सैनी के कार्यकाल को भारत के दिवाला और दिवालियापन बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कब तक बढ़ा दिया है?

उत्तर: 3 और महीनों के लिए 05 मार्च, 2022 तक

(77) हाल ही में US 25-cent coin पर अंकित होने वाली पहली अश्वेत महिला कौन बनी है?

उत्तर: माया एंजेलो(Maya Angelou)

(78) हाल ही में IIT मद्रास संस्थान के लिए किसे निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया है?

उत्तर: वी. कामकोटि

  • IIT  दिल्ली के लिए रंगन बनर्जी अगले निदेशक नियुक्त किए गए हैं।
  • IIT मंडी के लिए लक्ष्मीधर बेहरा अगले निदेशक नियुक्त किए गए हैं।
  • IIT  इंदौर के लिए सुहास जोशी अगले निदेशक नियुक्त किए गए हैं।

(79) मैरीलैंड मेडिसिन विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर: अमेरिका

  • हाल ही में इस विश्वविद्यालय के डॉक्टर की एक टीम ने आनुवंशिक रूप से संशोधित सूअर के दिल को एक लाइलाज हृदय रोग से पीड़ित मानव में प्रत्यारोपित किया है।

(80) “जय जवान, जय किसानका नारा किस प्रधानमंत्री के द्वारा दिया गया था?

उत्तर: लाल बहादुर शास्त्री

  • 11 जनवरी को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 56वीं पुण्यतिथि है।
  • 1964 में जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु के बाद शास्त्री जी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने थे।

(81) ONGC की पहली महिला डायरेक्टर कौन बनी है?

उत्तर:  अलका मित्तल

(82) किस राज्य में पूर्वी भारत का पहला जनजातीय विश्वविद्यालय खोलने संबंधी विधायक पारित हुआ है?

उत्तर: झारखंड

  • आपको बता दें कि भारत का पहला जनजातीय विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश के अमरकंटक में खोला गया है।

(83) चीन के नेतृत्व वाले एशियाई अवसंरचना निवेशक बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर: बीजिंग

(84) कपिल मुनि मंदिर कहां स्थित है?

उत्तर:  पश्चिम बंगाल के गंगा सागर में

(85) ओरंग राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: असम

(86) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 जनवरी 2022 को कहाँ पर 25वे राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया गया?

उत्तर: पुदुचेरी

  • 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती होती है जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

(87) किस भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और महाराष्ट्र के राजनेता की 12 जनवरी को पुण्यतिथि होती है?

उत्तर: नरहर विष्णु गाडगिल

  •  1947 और 1952 के बीच गाडगिल ने स्वतंत्रता भारत के पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में कार्य किया।

(88) सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री जी की हाल की पंजाब यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा चूक की जांच के लिए गठित समिति का अध्यक्ष किसको बनाया है?

उत्तर: इंदु मल्होत्रा

(89) कौन सा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी पात्र बच्चों का टीकाकरण कर चुका है?

उत्तर: लक्ष्यदीप

(90) Gateway To Hell  का संबंध किस देश से है?

उत्तर: तुर्कमेनिस्तान

  • तुर्कमेनिस्तान का गेटवे टू हेल एक बड़ा प्राकृतिक गैस का गड्ढा है, जिसमे पांच दशकों से आग जल रही है।

monthly current affairs of January 2022-monthly current affairs of January 2022

(91) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने किस को नया मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है?

उत्तर: पियरे-ओलिवियर गौरींचस (Pierre-Olivier Gourinchas)

(92) हाल ही में खगोल शास्त्रियों ने किस नए ग्रह की खोज की है?

उत्तर: WASP-103b

  • नया एक्सोप्लैनेट सामान्य गोले के आकार के इतर आलू के समान फुटबॉल जैसा दिखता है।
  • इसे गर्म वृहस्पति माना जा रहा है।

(93) गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा किस कछुए को दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित स्थानीय जीव के रूप में नामित किया गया है?

उत्तर: जोनाथन

  • इसका जन्म 1832 में हुआ था।
  • इसकी उम्र 2022  में  190 वर्ष बताई जा रही है।
  • एक आधिकारिक रिकॉर्ड में दिए गए टाइटल के अनुसार वह सबसे पुराना चेलोनियन है।

(94) हाल ही में जारीइंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021′ के अनुसार देश के कुल वन और वृक्ष का आवरण 80.9 मिलियन हेक्टेयर है जो देश के भौगालिक क्षेत्र का कितने प्रतिशत है?

उत्तर: 24.62%

  • 2019 के आकलन की तुलना में देश के कुल वन और वृक्ष आवरण में 2261 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश में देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है।
  • वन क्षेत्रफल में अधिकतम वृद्धि आंध्र प्रदेश (647 वर्ग किलोमीटर)  में दर्ज की गई है।

(95) हाल ही में किसे ISRO का नया 10वां चेयरमैन बनाया गया है?

उत्तर: एस सोमनाथ (S. Somnath)

(96) वन भैंसा किस राज्य का राजकीय पशु है?

उत्तर: छत्तीसगढ़

(97) हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 सूचकांक के अनुसार, 2022 की पहली तिमाही में, भारत ने अपनी पासपोर्ट शक्ति में कौन सा स्थान हासिल किया है?

उत्तर: 83वां

  • अब, भारत के पास बिना पूर्व वीजा के 60 देशों तक पहुंच है।
  • जापान और सिंगापुर को पहला स्थान दिया गया है।
  • पाकिस्तान 108वें स्थान पर है।
  • सबसे नीचे अफगानिस्तान को सूचीबद्ध किया गया है।

(98) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने 11 जनवरी, 2022 को कौन सी वेबसाइट लॉन्च की है

उत्तर: “जगन्ना स्मार्ट टाउनशिप वेबसाइट”

(99) 11 जनवरी, 2022 को रक्षा अनुसंधान विकास संगठन ने कौन सी मिसाइल के उन्नत संस्करण का परीक्षण किया है

उत्तर: ब्रह्मोस

  • यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का समुद्रसेसमुद्र संस्करण है।

(100) किस राज्य सरकार ने हाल ही में राज्य सिविल सेवा परीक्षा में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 32 साल से बढ़ाकर 38 साल कर दी है?

उत्तर: ओडिशा

  • यह राज्य सिविल सेवा नियम, 1989 में संशोधन करके किया गया।

(101) प्रसिद्ध रचनाझांसी की रानी‘ 1956 में प्रकाशित हुई थी, इसकी लेखिका कौन थी?

उत्तर: महाश्वेता देवी जी

  • 14 जनवरी को मशहूर लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी जी की 95वीं जयंती है।
  • 1986 में पद्मश्री पुरस्कार ,1997 में ज्ञानपीठ पुरस्कार , 2006 में पदम विभूषण

(102)  कविता संग्रहझंकार‘ 1943 में प्रकाशित हुआ था यह किसके द्वारा लिखा गया था?

उत्तर: कैफ़ी आज़मी (मशहूर कवि और गीतकार)

  • वे भारत के प्रगतिशील लेखक संघ के सदस्य भी बने।
  • उन्होंने कई फिल्मों में गीत लिखे, मसलन- कागज के फूल, हकीकत, हीर रांझा, आदि।
  • पदम श्री 1974, साहित्य अकादमी पुरस्कार 1975, साहित्य अकादमी फेलोशिप अप्रैल 2002, विश्व भारती विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट की उपाधि।

(103) कौन सी राज्य सरकार जल्द ही ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून का निर्माण करेगी?

उत्तर: मध्य प्रदेश

  • यह घोषणा भोपाल में एक ऑनलाइन गेम में ₹6000 हारने पर आत्महत्या करने वाली 11 वर्षीय लड़के की मौत के बाद की गई है।
  • इसके बाद मध्य प्रदेश ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लगाने वाला भारत का आठवां राज्य बन जाएगा।
  • जुआ(Gambling) भारतीय संविधान के तहत राज्य सूची विषय है इसलिए राज्यों को इस संबंध में कानून बनाने का अधिकार है।

(104) पंजाब राज्य के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने कोरोनावायरस बीमारी संबंधी निगरानी और सूचना प्रदान करने के लिए कौन सी ऐप लॉन्च की है?

उत्तर: COVA Chd (Corona Virus Alert)

(105) ‘वाइट स्वान‘(White Swan) क्या है?

उत्तर: हाल ही में रूस के रक्षा बलों ने नए Tupolev Tu-160M स्ट्रैटेजिक मिसाइल बमवर्षक का अनावरण किया है। इस बमवर्षक को ही वाइट स्वान के नाम से जाना जाता है।

(106) भारत की कौन सी बैडमिंटन खिलाड़ी अंडर 19 वर्ग में दुनिया की पहली रैंकिंग पाने वाली पहली भारतीय बन गई है?

उत्तर:  तसनीम मीर

(107) किस मोबाइल कंपनी ने सरकार को चुकाए जाने वाले 16000 करोड रुपए के ब्याज बकाया को इक्विटी में बदलने का फैसला किया है, जो कंपनी में 35.8% हिस्सेदारी के बराबर होगा?

उत्तर:  वोडाफोन आइडिया(VI)

(108) IPL के 2022 संस्करण में टाइटल स्पॉन्सर के रूप में विवो(VIVO) की जगह कौन लेगा?

उत्तर:  टाटा (TATA)

(109) KVIC का अर्थ खादी और ग्रामोद्योग आयोग है, इसने हाल ही में क्या लॉन्च किया है?

उत्तर:  हैंड मेड यूज एंड थ्रो पेपर स्लिपर्स और खादी बेबी वियर स्लिपर्स

  • KVIC  MSME मंत्रालय के तहत काम करता है।

(110) भारत के Red Sanders लकड़ी का IUCN  स्टेटस क्या रखा गया है?

उत्तर: संकटापन्न  (Endangered)

(111) केरल और ब्राजील के शोधकर्ताओं की एक टीम ने किस नई प्रजाति की पहचान की है?

उत्तर: मोलस्क

  • गहरे समुद्र का यह मोलस्क Xylophaga परिवार से संबंधित है।
  • इसका नाम Xylophaga Nandni रखा गया है।
  • इसको कर्नाटक के कारवार तट पर देखा गया था।

(112) समुद्र के नीचे एक बड़े ज्वालामुखी विस्फोट के बाद दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित किस द्वीपमण्डल में सुनामी आई हुई है?

उत्तर: टोंगा

(113) ‘भाभा कवचक्या है?

उत्तर: भारतीय सेना को जल्द स्वदेशी बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने वाली है यह दो बुलेट प्रूफ जैकेट भावा कवच और कवच वस्त्र भारत में ही विकसित और निर्मित है।

  • भाभा कवच को भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ने विकसित किया है।

(114) भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस दिन को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है?

उत्तर: 16 जनवरी

  • 16 जनवरी 2016 को स्टार्ट अप इंडिया पहल के शुभारंभ के बाद वर्तमान में भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का स्थान विश्व में तीसरा है।
  • वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत 46वें स्थान पर पहुंच गया है।

(115) 15 जनवरी को भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: भारतीय थल सेना दिवस

  • सेना दिवस के अवसर पर खादी के कपड़े से बने दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज को लोंगेवाला जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा।
  • यह राष्ट्रीय ध्वज 225 फीट लंबा और 800 फीट चौड़ा है, इसका वजन 1400 किलोग्राम है।

(116) किस देश मेंअफ्रीकन स्वाइन फीवरकी पहचान होने से हड़कंप मच गया है?

उत्तर:  थाईलैंड

  • बात करें इस रोग की तो यह घरेलू और जंगली पशुओं में होने वाला एक बेहद ही संक्रामक रक्तस्रावी वायरल रोग है।
  • इसे पहली बार 1920 के दशक में अफ्रीका में देखा गया था।

(117) हाल ही में किसे भारत का 73वां ग्रैंड मास्टर घोषित किया गया है?

उत्तर: भरत सुब्रमण्यम

(118) हाल ही में संविधान का अनुच्छेद 348 चर्चा में था यह किस से संबंधित है?

उत्तर:  उच्च न्यायपालिका में इस्तेमाल होने वाली भाषा

(119) ‘सूर्य नमस्कारकितने योगासनों का समूह है?

उत्तर: 08

  • इसे मन और शरीर के समन्वय में से 12 चरणों में किया जाता है।

(120) हाल ही में विराट कोहली ने क्रिकेट के किस फॉर्मेट से अपनी कप्तानी से हट जाने की घोषणा ट्विटर पे की है?

उत्तर: टेस्ट क्रिकेट

monthly current affairs of January 2022-monthly current affairs of January 2022

(121) किस संत कोदक्षिण का कबीरभी कहा जाता है?

उत्तर:  संत तिरुवल्लुवर

  • कन्याकुमारी के विवेकानंद स्मारक के पास छोटे चट्टानी देव पर संत तिरुवल्लुवर की 133 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है।

(122) भारत मौसम विज्ञान विभाग के 147 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कहांकहां पर चार डॉपलर मौसम रडार राष्ट्र को समर्पित किए गए हैं?

उत्तर: लेह, मुंबई, दिल्ली और चेन्नई

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग नेटवर्क में रडारों की संख्या 33 तक पहुंच गई है।

(123) दुनिया में भारत कच्चे इस्पात के उत्पादन में कौन सा सबसे बड़ा देश है?

उत्तर: दूसरा

  • देश में इस्पात (Steel) की लागत में 40-42% कोकिंग कोल का योगदान है।

(124) ‘कचाई लेमन फेस्टिवलका संबंध किस राज्य से है?

उत्तर: मणिपुर

  • 18वां कचाई लेमन फेस्टिवल मणिपुर में शुरू।

(125) वैश्विक निजी बैंकिंग पुरस्कार 2021 के अनुसर किस निजी बैंक को सर्वोत्तम बैंक का अवार्ड दिया गया है?

उत्तर: HDFC BANK

(126)  किसे भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद(ICHR) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर: रवींद्र तंवर

(127) वन विहार राष्ट्रीय उद्यान कहाँ है

उत्तर: भोपाल

  • 10 जनवरी, 2022 को भारत की सबसे उम्र दराज़ स्लॉथ बेयरगुलाबो की भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिड़ियाघर में मृत्यु हो गई।
  • गुलाबो की उम्र 40 वर्ष थी।
  • Myrmecophagous Bear Species को IUCN रेड लिस्ट में कमजोर (vulnerable) श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।

(128) कौन सी पंचायत भारत की पहली सैनिटरीनैपकिनमुक्त पंचायत बनने जा रही है?

उत्तर: कोचीन का कुंबलंगी गाँव (केरल)

  • यह कदम अवलकायी’ (Avalkayi) पहल का एक हिस्सा है।

(129) 17 जनवरी को किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री ने DTC इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है?

उत्तर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

  • भारत की राजधानी दिल्ली को 300 इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप मिल गई है।

(130) प्रशांत महासागर में टोंगा ज्वालामुखी विस्फोट से उत्पन्न शॉकवेव को जिसे दुनिया के कई हिस्सों में महसूस किया गया था, भारत के किस शहर में भी दर्ज किया गया है?

उत्तर: चेन्नई

  • समुद्र के नीचे स्थित इस ज्वालामुखी का नाम हुंगाटोंगाहंगाहापाई है।
  • इस विस्फोट को इतिहास के ज्वालामुखी विस्फोटों में सबसे बड़ा माना जा रहा है।
  • अंतरिक्ष में मौजूद सेटेलाइट से भी इसकी साफ-साफ तस्वीरें देखी गई।

(131) भारत सरकार ने राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ के अवसर पर कौन सा एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है?

उत्तर: कोविड-19 वैक्सीन

  • भारत में 1 वर्ष की अवधि के भीतर 156 करोड़ से अधिक covid के टीके  लगाए गए हैं।

(132) कथक सम्राट नर्तक पंडित बिरजू महाराज कथक नृत्यकारों के किस परिवार के वंशज थे?

उत्तर: महाराज परिवार

  • कथक सम्राट नर्तक पंडित बिरजू महाराज का दिल्ली में हृदयाघात से निधन हो गया।
  • वह 86 वर्ष के थे।
  • 1986 में इन्हें पदम विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

(133) वर्तमान में, कौनकौन से क्षेत्र भारत द्वारा नियंत्रित हैं, जिनका नेपाल का दावा है कि वह उसके है?

उत्तर: कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा

  • भारत वर्तमान में लिपुलेख दर्रे की सड़क को चौड़ा कर रहा है।
  • नेपाली सत्ता पक्ष ने हाल ही में एक बयान जारी कर इस पर आपत्ति जताई थी।

(134) कौन सी राज्य की सरकार रोजगार मिशन नामक एक रोजगार मिशन शुरू करने जा रही है?

उत्तर: छत्तीसगढ़

  • मिशन का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में राज्य में 15 लाख रोजगार के अवसर पैदा करना है।

(135) भारत के किस बैडमिंटन खिलाड़ी ने  16 जनवरी, 2022 कोयोनेक्ससनराइज इंडिया ओपनजीतकर अपना पहला सुपर 500 खिताब हासिल किया?

उत्तर: लक्ष्य सेन

(136) पेंच नेशनल पार्क भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

  • कॉलरवाली बाघिन के नाम से मशहूर बाघिन का बीमारी के चलते निधन हो गया।
  • मध्यप्रदेश को टाइगर्स स्टेट का दर्जा दिलाने में 29 शावकों को जन्म देने वाली कॉलर वाली बाघिन(‘सुपर टाइग्रेस मॉम’) की भूमिका अहम थी।

(137) ‘मिशन अमानतपहल की शुरुआत किसके द्वारा की गई है?

उत्तर:  पश्चिमी रेलवे क्षेत्र के तहत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा

(138) कौन से अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विस्फोट में 17 जनवरी, 2022 को तीन लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए है?

उत्तर:  अबू धाबी

(139) हरियाणा राज्य स्थानीय उम्मीदवारों का रोजगार अधिनियम (Haryana State Employment of Local Candidates Act) वर्ष 2020 में पारित किया गया था, यह अधिनियम राज्य के स्थानीय निवासियों के लिए कितने प्रतिशत नौकरियों को सुरक्षित रखता है?

उत्तर:  75%

(140) ‘दक्कन एजुकेशनल सोसायटीकी स्थापना 1884 . में किसने की थी?

उत्तर: महादेव गोविन्द रानाडे

  • उन्हें महाराष्ट्र के सुकरात के नाम से भी जाना जाता था।

(141) पोलैंड और बायर्न म्युनिख के कौन से फुटबॉल खिलाड़ी एक बार फिर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरूष फुटबॉलर चुने गए हैं?

उत्तर: रॉबर्ट लेवांडोवस्की

(142) कोविड-19 महामारी के दौरान भारत के अरबपतियों की कुल संपत्ति बढ़कर कितनी से अधिक हो गई है

उत्तर: दोगुने (Double)

  1. ऑक्सफैम की रिपोर्ट में आगे कहा गया कि 142 भारतीय अरबपतियों के पास कुल 719 अरब अमरीकी डालर (53 लाख करोड़ रुपए से अधिक) की संपत्ति है।

(143) किस अंतरिक्ष एजेंसी ने 04 दर्जन से अधिक स्टारलिंक उपग्रह लॉन्च किए हैं?

उत्तर:  SpaceX

(144) हाल ही में इंडोनेशिया की नई राजधानी कौन सी बनी है?

उत्तर: नुसंतारा

(145) ‘हाइब्रिड आतंकवादीकौन है?

उत्तर: हाइब्रिड आतंकवादी वे लोग होते हैं जिन्हें आतंकवादी समूहों द्वारा केवल एक या दो मिशनों को अंजाम देने के लिए लाया जाता है।

(146) ‘माना ऊरु माना बाड़ीकार्यक्रम किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया था?

उत्तर: तेलंगाना

(147) अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने “World Employment and Social Outlook Report” शीर्षक से अपनी रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट में ILO ने 2022 में वैश्विक बेरोजगारी कितने मिलियन रहने का अनुमान लगाया है?

उत्तर: 207 मिलियन

(148) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी, 2022 को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दावोस एजेंडा में अपना कौन सा विशेष संबोधन दिया है

उत्तर: ‘स्टेट ऑफ द वर्ल्ड’

(149) भारत की किस महिला सलामी बल्लेबाज  को 19 जनबरी को 2021 में प्रारूप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ICC T20 महिला टीम ऑफ ईयर में चुना गया है?

उत्तर: स्मृति मंधाना

(150) किस राज्य सरकार लोकप्रियचिंतामणि पद्य नाटकमपर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसने लगभग 100 वर्षों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है?

उत्तर: आंध्र प्रदेश

monthly current affairs of January 2022-monthly current affairs of January 2022-monthly current affairs of January 2022

(151) हाल ही में किसे Genesis Prize 2022 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: अल्बर्ट बौर्ला

  • वह फाइजर ग्लोबल फार्मास्यूटिकल कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी हैं।

(152) BSF (Border Security Force) ने कौन सा ऑपरेशन शुरू किया है?

उत्तर: ऑपरेशन सर्द हवा

  • आमतौर पर यह ऑपरेशन राजस्थान की सीमा में लॉन्च किया जाता है, खासकर जैसलमेर क्षेत्र में।

(153) कौन सा क्षुद्रग्रह 18 जनवरी 2022 को पृथ्वी के पास से गुजरा था

उत्तर:  1994 PC1

  • यह 12 लाख मील की दूरी से गुजरा।
  • इसे “7482” के नाम से भी जाना जाता है।

(154) गहरे समुद्र के वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका के वेडेल सागर (Weddell Sea) में किसकी खोज की है?

उत्तर: आइसफिश ब्रीडिंग कॉलोनी (Icefish breeding colony)

  • आइसफिश का वैज्ञानिक नाम Neopagrtopsis ionah है।

(155) प्रत्येक वर्ष 19 जनवरी को भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर:  राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF)

  • NDRF की स्थापना 19 जनवरी 2006 को हुई थी।
  • NDRF का आदर्श वाक्य है आपदा सेवा सदैव सर्वत्र

(156) SKA (Square Kilometre Array) वेधशाला के अंतर सरकारी स्थापना संस्थापक राष्ट्रों में शामिल होने वाला आठवां देश कौन सा बना है?

उत्तर:  स्वीटजरलैंड

  • SKAO दुनिया के सबसे बड़े रेडियो टेलीस्कोप के निर्माण की एक परियोजना है।

(157) “ एनिग्मा” (The Enigma) क्या है ?

उत्तर: 17 जनवरी, 2022 को दुबई में एनिग्मा” (The Enigma) नामक 555.55 कैरेट के काले हीरे (black diamond) का अनावरण किया गया है।

 

(158) हाल ही में अमेरिका बेस्ड Morning Consult Political Intelligence ने विश्व भर में एक सर्वेक्षण के अनुसार किस नेता की 71% की अनुमोदन रेटिंग (approval rating) के साथ विश्व के नेताओं के बीच शीर्ष पर हैं?

उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

(159) वैज्ञानिकों के एक समूह ने हाल ही में किस एक नए ग्रह की खोज की है?

उत्तर:  TOI-2180 b

(160) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस जिले में है?

उत्तर: असम

  • इस पार्क ने हाल ही में जल मुर्गी (water fowl) गणना की।
  • यह उद्यान एक सींग का गैंडा (भारतीय गेंडा) के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

(161) KCR Kit Scheme किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है?

उत्तर: तेलंगाना

  • यह मां और बच्चे के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है।

(162) किसने सारथी मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च की है?

उत्तर: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India-  SEBI)

(163) 21 जनवरी को कौनकौन से राज्य अपना 47वां राज्यत्व दिवस मना रहे है

उत्तर: त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय

  • त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय को 21 जनवरी, 1972 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था।

(164) गुग्गल एक औषधीय पादप है जिसे IUCN ने हाल ही में रेड डाटा लिस्ट में किस के रूप में शामिल किया है?

उत्तर:  संकटापन्न (Endangered)

(165) टेलीनोर किस देश की दूरसंचार कंपनी है?

उत्तर:  नॉर्वे

(166) हाल ही में किस राज्य का हाई कोर्टन्याय घड़ी‘ (justice clock)वाला देश का पहला राज्य बन गया है?

उत्तर: गुजरात हाई कोर्ट

(167) सुभाष चंद्र बोस की 125 में जयंती पर उनकी प्रतिमा को किस स्थान पर स्थापित किया जाएगा?

उत्तरइंडिया गेट (दिल्ली)

(168) भारत के किस राज्य में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान गायब हुए एक विमान की खोज की गई है?

उत्तरअरुणाचल प्रदेश

(169) हाल ही में टीसीएस कंपनी ने नवंबर 2026 तक टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन टाइटल प्रायोजक बनने के लिए किसके साथ भागीदारी की है?

उत्तरकनाडा रनिंग सीरीज़

(170) माइक्रोसॉफ्ट ने किस गेम बनाने वाली कंपनी को अधिग्रहण करने की घोषणा की है?

उत्तरएक्टिविज़न ब्लिज़ार्ड इंक

(171) किस के द्वारा डिजिटल भुगतान सूचकांक जारी की है?

उत्तरभारतीय रिजर्व बैंक

(172) आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के द्वारा किस ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है?

उत्तरस्ट्रीट फॉर पीपल चैलेंज  (Streets for People Challenge)

(173) भारतीय सरकारी भारतीय किसान उर्वरक सहकारी के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?

उत्तरदिलीप संघानी

(174) भारत में हर साल बीटिंग रिट्रीट समारोह कब मनाया जाता है?

उत्तर- 29 जनवरी

  • इस बार बीटिंग रिट्रीट समारोह में मेरे वतन के लोगोंकी धुन को बजाया जाएगा, इससे पहलेएबाइड बिद मीधुन को बजाया जाता था
  • बीटिंग रिट्रीट समारोह में 26 धुनें बजाई जाएंगी

(175) हाल ही प्रतापगढ़(उत्तर प्रदेश) के रहने वाले 8 फीट 1 इंच लंबे धर्मेंद्र प्रताप सिंह किस राजनितिक पार्टी में शामिल हो गए हैं?

उत्तर- समाजवादी पार्टी

  • धर्मेंद्र प्रताप सिंह की लंबाई वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 11 सेंटीमीटर कम है

(176) रेजांग ला दर्रा कहाँ पर स्थित है?

उत्तरलद्दाख 

(177) हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर की कुवैत के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर चर्चा हुई, कुवैत के विदेश मंत्री कौन हैं?

उत्तरमोहम्मद नासिर मोहम्मद अल सबा

(178) हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर और कतर के विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के बीच बैठक हुई इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई?

उत्तर–  (a) अफगानिस्तान से संबंधित विकास पर विचारों का आदानप्रदान

(b) द्विपक्षीय आर्थिक और ऊर्जा सहयोग

(06) हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने मेक इन इंडिया के तहत बने एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर “ALH MK-III” के निर्यात के लिए किस देश की सरकार के साथ समझौता किया है?

उत्तरमॉरीशस

(179) पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश कौन बनी है?

उत्तर:  जस्टिस आयशा मलिक

(180) भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत, नए राज्य के गठन की शक्ति संसद को प्राप्त है?

उत्तर: अनुच्छेद 3

monthly current affairs of January 2022-monthly current affairs of January 2022

(181) दिल्ली सरकार ने हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कौन सी वेबसाइट लॉन्च की है?

उत्तर: वन-स्टॉप वेबसाइट

(182) 23 जनवरी, 2022 को किसकी जयंती के अवसर पर देश भर मेंपराक्रम दिवसमनाया गया?

उत्तर: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस

  • भारत सरकार ने हाल ही में घोषणा की, कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस” ​​के रूप में मनाया जाएगा।

(183) सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन का खिताब किस महिला खिलाडी ने जीता है

उत्तर: पीवी सिंधु

(184) केंद्र सरकार ने हाल ही में कर्नाटक के मंगलुरु के किस नगर में एक प्लास्टिक पार्क बनाने की मंजूरी दी है?

उत्तर: गंजिमट

(185) न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री कौन है?

उत्तर: जैसिंडा अर्डर्न

  • जैसिंडा अर्डर्न ने कोविड के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते अपनी शादी रद्द कर दी है

(186) केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल  कितने बच्चे कुपोषित है?

उत्तर: 33,23,322

  • इनमें से 17.76 लाख बच्चे अत्यंत कुपोषित जबकि 15.46 लाख बच्चे अल्प कुपोषित हैं।

(187) ओडिशा के किस जिले को पहला बाल विवाह मुक्त जिला घोषित किया गया है?

उत्तर: गंजम

  • पिछले 2 वर्षों, 2020 और 2021 में गंजम जिला प्रशासन लगभग 450 बाल विवाह और वीडियो-रिकॉर्ड 48,383 विवाह को रोकने में सक्षम है

(188) भारत ने किस ब्रिज के लिए यूनेस्को की विश्व धरोहर टैग की मांग की है

उत्तर: मेघालय लिविंग रूट ब्रिज (Meghalaya Living Root Bridge)

(189) भारत में प्रतिवर्ष  24 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day)

  • 11 अक्टूबर को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है।

(190) प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (International Day of Education) कब मनाया जाता है?

उत्तर: 24 जनवरी

(191) हौथिस ने कहाँ पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है?

उत्तर:  UAE और सऊदी अरब

(192) किस क्रिकेट खिलाडी को ‘ICC ODI क्रिकेटर ऑफ ईयरचुना गया है

उत्तर:  बाबर आजम (पाकिस्तान के कप्तान)

(193) किस राज्य ने 24 जनवरी 2022 को अपना 73वां स्थापना दिवस मनाया

उत्तर: उत्तर प्रदेश

  • आजादी के पहले उत्तर प्रदेश का नाम संयुक्त प्रांत था।
  • उत्तर प्रदेश, जनसंख्या में भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

(194) हर साल 25 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर: राष्ट्रीय पर्यटन दिवस

  • Theme: ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन (Rural and community centric tourism)

(195) कौन सा देश खीरा (Cucumber) और गर्किन (Gherkins) का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है?

उत्तर: भारत

  • वर्ष 2020-2021 में भारत ने 200 मिलियन डालर के कृषि प्रसंस्कृत उत्पाद, अचार, ककड़ी या कॉर्निचन्स के निर्यात को पार कर लिया है।

(196) किस देश ने तेल रिसाव के कारण पर्यावरण आपातकाल (Environmental Emergency) की घोषणा की है

उत्तर: पेरू 

  • पेरू एक दक्षिण अमेरिकी देश है।

(197) हाल ही पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है कुल कितने लोगों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: 128

  • इस सूची में 04 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण, और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल है।
  • देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है।

(198) प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कारों का कौन सा मंत्रालय पुरस्कार विजेताओं का चयन करता है?

उत्तर: महिला और बाल विकास मंत्रालय

  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 में विजेताओं को इस पुरस्कार में प्रमाण पत्र देने के लिए ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार नवाचार, समाजसेवा, कला और संस्कृति और वीरता के क्षेत्र में दिया जाता है।

(199) ‘ग्लोबल टाइगर फोरमबाघों के संरक्षण के लिए कौन सा अंतरराष्ट्रीय निकाय है?

उत्तर: अंतर सरकारी अंतरराष्ट्रीय निकाय

  • इसका मुख्यालय दिल्ली में है।

(200) भारत के सबसे पहले चुनाव में सबसे पहला वोट देने वाले व्यक्ति कौन थे?

उत्तर: श्याम सरण नेगी

  • इनका संबंध हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर से है।
  • भारत में हर साल 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाता है।

(201)  भारत की पहली महिला राफेल पायलट कौन हैं?

उत्तर: शिवांगी सिंह

(202) अर्जुन अवार्डी एवं पदमश्री पुरस्कार से अलंकृत 1964 ओलंपिक में हॉकी स्वर्ण पदक विजेता टीम के कप्तान रहेकंवर चरणजीत सिंहका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से था

उत्तर: ऊना

  • 27 जनवरी को सुबह करीब 05 बजे उन्होंने ऊना स्थित अपने घर अंतिम सांस ली।

(203) HPCL के नए चेयरमैन कौन बनेंगे?

उत्तर: पुष्प कुमार जोशी

(204) गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को परेड में पहली बार भारतीय वायु सेना के कितने विमानों का सबसे बड़ा फ्लाईपास्ट का प्रदर्शन किया?

उत्तर: 75

(205) भारतीय नौसेना द्वारा पश्चिमी तट पर कौन सा अभ्यास अभी हाल ही में ही संपन्न हुआ है?

उत्तर: अभ्यास पश्चिम लहर

(206) इस सालहैदराबाद साहित्य महोत्सव 2022′ में किस राज्य को फोकस की भाषा के रूप में चुना गया है?

उत्तर:  पंजाब

(207) ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को किस पदक से सम्मानित किया गया?

उत्तर: परम विशिष्ट सेवा पदक

(208) गोपनीयता पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल किस दिन को डेटा गोपनीयता दिवस (Data Privacy Day) मनाया जाता है?

उत्तर: 28 जनवरी

(209) ‘पंजाब केसरीऔरलायन ऑफ़ पंजाबका खिताब किसे दिया गया है

उत्तर: लाला लाजपत राय

  • 28 जनवरी, 2022 को महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की 157वीं जयंती है।

 

(210) हाल ही में चीन के वुहान शहर के वैज्ञानिकों ने किस नए कोरोना वायरस को लेकर एक चेतावनी जारी की है?

उत्तर: NeoCov

monthly current affairs of January 2022-monthly current affairs of January 2022

(211) हाल ही में किसने ऑस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित युगल का खिताब जीता है?

उत्तर: इवान डोडिग और क्रिस्टीना मलाडेनोविक

(212) लोकसभा सचिवालय ने एक कौन सा नया ऐप लांच किया है?

उत्तर: डिजिटल संसद

(213) सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार, 2022 की घोषणा कर दी गई है, इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले 02 राज्य कौन से हैं?

उत्तर: गुजरात और सिक्किम सिक्किम

(214) ऑपरेशनस्नो लेपर्डभारतीय सेना द्वारा किस देश के खिलाफ किए गए अभियान का नाम है?

उत्तर:  चीन

(215) किस अफ्रीकी देश में तख्तापलट हो गया है?

उत्तर: बुर्किना फासो

(216) किस भारतीय राज्य ने एशिया का सबसे बड़ा “Bird Atlas” लॉन्च किया है?

उत्तर: केरल

  • इस Bird Atlas में 25000 चेक लिस्ट का कवरेज है।
  • इसमें सभी प्रमुख पक्षी आवासों यानी बर्ड हैबिटेटस को शामिल किया गया है।

(217) किसे नागालैंड की रानी लक्ष्मीबाई भी कहा जाता है?

उत्तर: रानी गाइदिनल्यू

  • देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इन्हें रानी की उपाधि से सम्मानित किया था।

(218) ग्लोबल कोरोनावायरस इनोवेशन रैंकिंग 2021 में भारत का रैंक क्या है?

उत्तर: 32

(219) H1-B वीजा क्या है?

उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका में रोजगार के इच्छुक लोगों को H1-B वीजा प्राप्त करना आवश्यक होता है।

  • यह वीजा वस्तुतः इमीग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट के अंतर्गत संयुक्त राज्य अमेरिका में रोजगार के इच्छुक गैर-अप्रवासी नागरिकों को दिया जाने वाला वीजा है।

(220) हाल ही में किसने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में ग्रैंड स्लैम महिला एकल खिताब जीता है?

उत्तर: एश्ले बार्टी (Ashleigh Barty)

(221) 29 जनवरी को हर साल भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर:  भारतीय समाचार पत्र दिवस

(222) हाल ही में किसे मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया है?

उत्तर: वी अनंत नागेश्वरण

(223) भारत का पहलाग्राफीन नवाचार केंद्रकिस राज्य में स्थापित किया जाएगा?

उत्तर: केरल

(224) हाल ही में 2021 रिपोर्ट के अनुसार रूस ने कितने लोगों को खो दिया है?

उत्तर: 10 लाख (लगभग)

  • रूस की कुल जनसंख्या 14 करोड़ 60 लाख  है।

(225) दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है ?

उत्तर: सहारा रेगिस्तान 

  • हाल ही में यहाँ बर्फबारी हुई है।

(226) हाल ही में किसने 21वां ग्रैंड स्लैम जीतकर इतिहास रचा है

उत्तर: राफेल नडाल

  • स्पेन के राफेल नडाल ने साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर इतिहास रच दिया है।
  • उन्होंने फाइनल में रूस के डैनिल मेदवेदेव को हराया।

(227) ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef) किस देश में है?

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया

  • ऑस्ट्रेलिया ने ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef) की रक्षा के लिए नई योजना लांच की है।

(228) 30 जनवरी को कौन सा दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व कुष्ठरोग दिवस

(229) 30 जनवरी को भारत में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: शहीद दिवस (Martyr’s Day)

  • इस दिन 1948 में महात्मा गाँधी की मृत्यु हुई थी।
  • नाथूराम गोडसे द्वारा गांधीजी की हत्या की गयी थी।

(230)  कौन सी कंपनी दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सेवा प्रदाता कंपनियों में दूसरी सबसे मूल्यवान ब्रांड बन गई है?

उत्तर: TCS ( टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेस)

  • इन्फोसिस (Infosys) लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।
  • IBM चौथे नंबर पर रही।

(231) ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क (गरुड़) का IUCN स्टेटस क्या है?

उत्तर: IUCN लाल सूची: लुप्तप्राय

(232) भारत के किस टाइगर रिजर्व ने TX2 पुरस्कार जीता है?

उत्तर: सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व

(233) हाल ही में किस देश ने ह्वासोंग-12 मिसाइल का परीक्षण किया है?

उत्तर: उत्तर कोरिया

(234) सभी पहचान ID को लिंक करके एक डिजिटल ID बनाने का प्रस्ताव किस मंत्रालय ने रखा है?

उत्तर: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

(235) इकोनामिक सर्वे के अनुसार भारत का GDP ग्रोथ रेट वर्ष 2023 में 8-8.5%  रहने की संभावना है जबकि वर्ष 2022 में ग्रोथ कितने प्रतिशत रही है?

उत्तर: 9.2%

(236) ISRO द्वारा किस वर्ष सूर्य का अध्ययन करने के लिएआदित्य-L 1 मिशनलॉन्च करने की संभावना है?

उत्तर: 2022

(237) भारत का पहला भूवैज्ञानिक उद्यान (geological park) किस राज्य में बनेगा?

उत्तर: मध्य प्रदेश

  • मध्य प्रदेश के जबलपुर के लम्हेटा में बनेगा
  • 1928 में, विलियम हेनरी स्लीमैन ने इस क्षेत्र से डायनासोर के जीवाश्म की खोज की थी।
  • UNESCO ने लम्हेटा को भू विरासत स्थल (geo heritage site) के रूप में भी मान्यता दी है।
  • GSI की स्थापना 1851 में हुई थी।

(238) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में कौन सा पोर्टल लॉन्च किया है?

उत्तर: एपी सेवा पोर्टल 2.0 (AP Seva Portal 2.0)

  • यह पोर्टल नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करेगा।
  • इस पोर्टल को नागरिक सेवा पोर्टल (Citizen Service Portal) भी कहा जाता है।

(239) होंडुरास की पहली महिला राष्ट्रपति कौन बनी है

उत्तर: शियोमारा कास्त्रो (Xiomara Castro)

(240) पूर्व वित्त सचिव, सुभाष चंद्र गर्गकिस नाम की आगामी पुस्तक के साथ एक लेखक के रूप में पर्दार्पण करने जा रहे हैं?

उत्तर: “द 10 ट्रिलियन ड्रीम” (The $10 Trillion Dream)

monthly current affairs of January 2022-monthly current affairs of January 2022-monthly current affairs of January 2022

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *