Current Affairs of 8 July 2021

Questions And Answers of Current Affairs 8 July 2021

ज का अभ्यास प्रश्न

“Last Ice Area” कहां स्थित है?

कृपया इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में बताएं……..

(01) किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी की स्थिति के चलते सड़क पर रहने वाले बच्चों (street children) के कल्याण के लिए एक नीति तैयार की है?

उत्तर:  दिल्ली सरकार

  • इसे दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने तैयार किया है।

(02) भारत में सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने एक नया सहकारी मंत्रालय गठित करने का फैसला लिया है इसे किस नाम से जाना जाएगा?

उत्तर: Ministry of Cooperation

  • भारतीय संविधान के 97वें संविधान संशोधन अधिनियम 2011 द्वारा जोड़े गए अनुच्छेद 19 (ग) में भारत के सभी नागरिकों को संगम या संघ (Right to form association ) के साथ-साथ सहकारी समिति बनाने का मूल अधिकार भी दिया गया है।

(03) महान अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जून 2021 को लंबी बीमारी के बाद मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया उनका जन्म कहाँ हुआ था? 

उत्तर:  उनका जन्म 11 दिसम्बर, 1922 को ब्रिटिश भारत के पेशावर में हुआ था।

  • दिलीप कुमार का वास्तविक नाम मोहम्मद युसूफ खान था।
  • दिलीप कुमार ने अपना हिंदी फिल्म डेब्यू 1944 में फिल्म ‘ज्वार भाटा’ से किया था।
  • विभिन्न फिल्मों में दिलीप कुमार के चित्रण ने उन्हें ‘ट्रेजेडी किंग’ का खिताब दिलाया था।
  • भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 1991 में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • पाकिस्तान सरकार ने दिलीप कुमार को 1998 में पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार निशान-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया।
  • वर्ष 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें हिंदी सिनेमा में The First Khan के नाम से जाना जाता है।

(04) दूरसंचार विभाग (DoT) ने धोखाधड़ी वाले संदेशों के लिए कितने रुपये का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव किया है?

उत्तर:  10,000

(05) कोरोनावायरस के ‘लैम्ब्डा वेरिएंट’ की पहचान सबसे पहले दक्षिण अमेरिका के किस देश में हुई थी?

उत्तर:  पेरू (PERU)

  • WHO ने इसे ‘Variant of interest’ घोषित किया है।

(06) ‘नैटवार मोरी जल विद्युत परियोजना’ के लिए 4.3 किलोमीटर लंबी सुरंग का उत्खनन कार्य पूरा कर लिया गया है यह परियोजना उत्तराखंड के किस जिले में विकसित की जा रही है?

उत्तर: उत्तरकाशी

  • यह परियोजना 60 मेगावाट की है और इसे टोंस नदी पर विकसित किया जा रहा है।

Questions And Answers of Current Affairs 8 July 2021

(07) नवेगांव-नागझीरा टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?

उत्तर:  महाराष्ट्र

  • हाल ही में यहां ब्लैक तेंदुआ देखा गया है।

(08) ‘Gravelyia boro’ नई भूमिगत मकड़ी की प्रजाति की खोज किस राज्य में की गई है?

उत्तर: असम

(09) किस कॉर्पोरेशन में भारत की पहली FASTag या यूनिफाइड पेमेंटस इंटरफेस(UPI ) आधारित पार्किंग सुविधा शुरू की है?

उत्तर: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC)

(10) भारत का 51वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव(IFFI) किस देश का फोकस देश है?

उत्तर:  बांग्लादेश

(11) प्रेस की आजादी छीनने वालों की लिस्ट में कितने नेताओं के नाम शामिल किए गए है ? 

उत्तर: 37

  • इस लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल किया गया है साथ में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, किम जोंग उन, शी जिनपिंग सहित 37 नाम शामिल है।
  • यह लिस्ट रिपोर्ट्स विदाउट बॉर्डर्स की तरफ से बनाई गई है।

 

Current Affairs of  8 July 2021

H.P Current Affairs-

 

(01) नरेंद्र मोदी सरकार में अब तक हिमाचल प्रदेश से सबसे कम उम्र के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बने अनुराग ठाकुर कौन से 02 मंत्रालय संभालेंगे।

उत्तर: अनुराग ठाकुर को केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

  • हिमाचल से अभी तक वीरभद्र सिंह, शांता कुमार, आनंद शर्मा और जगत प्रकाश नड्डा ही कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

(02) महान अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जून 2021 को लंबी बीमारी के बाद मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया, 1944 में ज्वार भाटा फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक देने वाली उनकी गुरु मां सिल्वर स्क्रीन की पहली अभिनेत्री देविका रानी मनाली के समीप नग्गर में कहां रहती थीं?

उत्तर: रोरिक आर्ट गैलरी परिसर

(03) करगिल युद्ध में शामिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा ने जम्मू कश्मीर राइफल्स की कौन सी बटालियन का नेतृत्व किया था?

उत्तर:  13वीं बटालियन

  • परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा 7 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में देश के लिए शहीद हो गए थे।

 

TGT ARTS PAPER SET 01

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *